Galaxy Bloom | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Jan 2020 08:48:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Bloom होगा कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन का नाम, 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-bloom-upcoming-foldable-phone-reveal-galaxy-unpacked-2020-ces/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-bloom-upcoming-foldable-phone-reveal-galaxy-unpacked-2020-ces/#respond Fri, 10 Jan 2020 08:48:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39777 Samsung ने अपने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है

The post Samsung Galaxy Bloom होगा कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन का नाम, 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले दिनों ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसमें कंपनी अपनी नई तकनीक और प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने पेश करेगी। सैमसंग ने अपने इस ईवेंट को ‘Galaxy UNPACKED‘ का नाम दिया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इस दिन कौन से Samsung डिवाईस पेश किए जाएंगे लेकिन चर्चा है कि कंपनी 11 फरवरी को अपनी ‘गैलेक्सी एस सीरीज़’ का विस्तार करेगी तथा साथ ही ब्रांड का नेक्स्ट फोल्डेबल फोन भी टेक जगत के सामने लाएगी। वहीं अब लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है कि Samsung के इस नए फोल्डेबल फोन को नाम होगा Galaxy Bloom.

प्राप्त जानकारी अनुसार सैमसंग ने अपने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है कि और कंपनी का यह नया डिवाईस Samsung Galaxy Bloom नाम के साथ टेक मार्केट में कदम रखेगा। साउथ कोरियन पब्लिकेशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉकि शो (CES) 2020 के दौरान कल सैमसंग ने एक मीटिंग की थी, जिसमें Samsung Electronics CEO DJ Koh के साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। और इसी मीटिंग में सैमसंग के आगामी फोल्डेबल फोन की स्लाईड शो को दिखाते हुए कंपनी ने खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन Galaxy Bloom नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy Bloom upcoming foldable phone reveal Galaxy UNPACKED 2020 ces

Samsung Galaxy Bloom

कंपनी द्वारा आयोजित मीटिंग से गैलेक्सी ब्लूम की एक फोटो भी लीक हुई है जिसमें फोन को दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Bloom में 13.3 इंच की लंबी डिसप्ले दी जाएगी जो अंदर की तरफ फोल्ड होगी। फोटो में फोन के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप भी नज़र आ रहा है जो उपरी दाईं ओर हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि Samsung Galaxy Bloom को फोल्ड करने के बाद इसकी डिसप्ले का उपरी हिस्सा थोड़ा बाहर निकला रहेगा और शायद इस पर टाईम व अन्य नोटिफिकेशन्स विजिबल रहेगी। बहरहाल Galaxy Bloom को लेकर अभी कुछ भी पुख्ता कहना थोड़ा मुश्किल है, इसके लिए Samsung की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Galaxy UNPACKED 2020

सैमसंग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले ईवेंट की बात करें तो कंपनी इस दिन अपनी एस सीरीज़ के स्मार्टफोन को Galaxy S11 या Galaxy S20 नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। Galaxy Bloom को लेकर कहा जा रहा है कि सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। वहीं, डिवाइस में फ्रंट कैमरा 10-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले Galaxy S20 4G और Galaxy S20+ 4G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन इंडिया में शुरू हो गया है। इसका मतलब ऐसा लग रहा है कि भारतीय मार्केट में Galaxy S20 सीरीज का 5G वर्जन नहीं आएगा।

The post Samsung Galaxy Bloom होगा कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन का नाम, 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-bloom-upcoming-foldable-phone-reveal-galaxy-unpacked-2020-ces/feed/ 0