Galaxy Tab Active5 Tactical Edition | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 06 May 2025 10:47:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फौजियों के लिए Samsung ने बनाया यह खास टैबलेट, ऑफ-ग्रिड माहौल और मुश्किल हालातों में भी करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-active5-tactical-edition-launched-know-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-active5-tactical-edition-launched-know-features-and-specifications/#respond Tue, 06 May 2025 10:47:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173175 टैबलेट उन सैन्य बलों और स्पेशल ऑपरेशन टीमों के लिए बनाया गया है, जिन्हें फील्ड में एक रग्ड, सिक्योर और पूरी तरह कनेक्टेड डिवाइस की जरूरत होती है।

The post फौजियों के लिए Samsung ने बनाया यह खास टैबलेट, ऑफ-ग्रिड माहौल और मुश्किल हालातों में भी करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने अपने Tactical Edition डिवाइसेज की सीरीज को और आगे बढ़ाते हुए ग्लोबल मार्केट में नया Galaxy Tab Active5 Tactical Edition पेश किया है। यह टैबलेट खासतौर पर उन सैन्य बलों और स्पेशल ऑपरेशन टीमों के लिए बनाया गया है, जिन्हें फील्ड में एक रग्ड, सिक्योर और पूरी तरह कनेक्टेड डिवाइस की जरूरत होती है। यह टैबलेट ऑफ-ग्रिड (बिना नेटवर्क वाले) माहौल और कठोर परिस्थितियों में भी भरोसेमंद कनेक्टिविटी और डेटा सिक्योरिटी प्रदान करता है। अमेरिका में लॉन्च हुए इस एडवांस टैबलेट की डिटे​ल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

मिलिट्री और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के लिए तैयार

Samsung की Tactical Edition डिवाइसेज अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के साथ मिलकर डेवेलप की गई हैं और फिलहाल अमेरिका की सभी मिलिट्री ब्रांचों में उपयोग हो रही हैं। इसके अलावा यह डिवाइस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के लिए भी उपयुक्त बताई गई है। इस टैबलेट में टैक्टिकल रेडियो इंटरऑपरेबिलिटी और मिशन-रेडी सॉफ्टवेयर सपोर्ट सहित नई हार्डवेयर अपग्रेड दी गई हैं ताकि क्लासिफाइड इन्फॉर्मेशन का सुरक्षित ट्रांसमिशन सुनिश्चित किया जा सके।

Galaxy Tab Active5 Tactical Edition स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Galaxy Tab Active5 Tactical Edition में 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो आउटडोर और नाइट विजन ऑप्टिक डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके साथ रग्ड S Pen का सपोर्ट भी मिलता है जिससे स्क्रीन पर आसान एनोटेशन किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस

इस डिवाइस में Samsung का 5nm Exynos 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टी-टास्किंग मिलती है। इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बताते चलें कि इस टैबलेट को आर्मी में इस्तेमाल की जाने वाली Android Team Awareness Kit (ATAK) और Battlefield Assisted Trauma Distributed Observation Kit (BATDOK) जैसी मिलिट्री एप्लिकेशन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक और फ्रंट दोनों ओर एक-एक कैमरा लेंस लगाया गया है। इस टैबलेट में फ्लैश लाइट से लैस 13MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे मिशन के दौरान फोटोग्राफिक डॉक्यूमेंटेशन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होती है।

बैटरी

इस टैबलेट को 5,050mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह रिप्लेसबल बैटरी है जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सकता है। साथ ही स्क्रीन को गीले हाथों, दस्ताने पहनकर या S Pen के साथ भी ऑपरेट किया जा सकता है।

Galaxy Tab Active5 Tactical Edition फीचर्स

  • इस टैबलेट में DualDAR सिक्योरिटी दी गई जो डबल लेयर एनक्रिप्शन के साथ क्लासिफाइड डेटा को सुरक्षित रखती है।
  • इसमें Stealth Mode और Covert Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के दौरान डिवाइस को रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सिग्नेचर से मुक्त रखते हैं।
  • कठिन माहौल के लिए इसे IP68 और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बनया गया है जो 1.5 मीटर तक ड्रॉप प्रोटेक्शन, अत्यधिक तापमान, ह्यूमिडिटी, वाइब्रेशन और कम हवा वाले इलाकों में काम करने की क्षमता रखता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, LTE, CBRS और Wi-Fi 6E सहित AT&T FirstNet Ready सपोर्ट मिलता है।
  • इसमें 5G Band-Locking Mode भी दिया गया है ताकि डिवाइस केवल सर्टिफाइड नेटवर्क से ही कनेक्ट हो सके।

The post फौजियों के लिए Samsung ने बनाया यह खास टैबलेट, ऑफ-ग्रिड माहौल और मुश्किल हालातों में भी करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-active5-tactical-edition-launched-know-features-and-specifications/feed/ 0