Galaxy Tab S6 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 08 Jun 2020 12:05:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7040एमएएच बैटरी और 10.4-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 Lite https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s6-lite-wi-fi-only-4g-lte-launched-in-india-7040mah-battery-display-price-sale-ram-storage/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s6-lite-wi-fi-only-4g-lte-launched-in-india-7040mah-battery-display-price-sale-ram-storage/#respond Mon, 08 Jun 2020 12:05:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45055 सैमसंग डिवाईस प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे 17 जून से खरीदा जा सकेगा

The post 7040एमएएच बैटरी और 10.4-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M01, Galaxy M11 और Galaxy A31 जैसे शानदार स्मार्टफोंस लॉन्च करने के बाद आज कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया टैबलेट डिवाईस भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab S6 Lite इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है। यह पावरफुल टैबलेट दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही एडवांस S Pen सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह डिवाईस आज से ही देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे 17 जून से खरीदा जा सकेगा।

मॉडल व कीमत

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के दो मॉडल देश में लॉन्च किए गए हैं जिनमें Wi-Fi only मॉडल तथा 4G LTE मॉडल शामिल है। ये दोनों मॉडल 4जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कंपनी की ओर से गैलेक्सी टैब एस6 लाइट के वाई-फाई मॉडल को 27,999 रुपये तथा 4जी एलटीई मॉडल को 31,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह शानदार डिवाईस आने वाली 17 जून से देश में Oxford Grey, Angora Blue और Chiffon Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2000 × 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.4-इंच की फुलएचडी टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। टैबलेट की डिसप्ले बटन लेस है जिसके चारों ओर बेजल्स मौजूद है। डिसप्ले के उपरी बेजल पर सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा इस डिवाईस में फिजिकल होम बटन देखने को नहीं मिलेगा। Samsung Galaxy Tab S6 Lite का डायमेंशन 244.5 x 154.3 x 7एमएम का है तथा यह डिवाईस 467 ग्राम वज़नी है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite Wi-Fi only 4G LTE launched in india 7040mah battery display price sale ram storage

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग वनयूआई 2.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां टैबलेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए यह डिवाईस माली जी72 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाला Vivo Y50 हुआ लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट को इंडिया में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाईस 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह डिवाईस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के​ लिए Galaxy Tab S6 Lite में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite Wi-Fi only 4G LTE launched in india 7040mah battery display price sale ram storage

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट 4जी एलटीई व जीपीएस के साथ ही ब्लूटूथ, डुअल बैंड वाई-फाई और वाई-फाई डॉयरेक्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। टैब के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम हैडफोन जैक दिया गया है वहीं दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन मौजूद है। डिवाईस के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी पोर्ट दिया गया है जिसके साथ गैलेक्सी टैब एस6 लाइट 7,040एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी के दावेनुसार एक बार चार्ज करने पर यह डिवाईस 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।

The post 7040एमएएच बैटरी और 10.4-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s6-lite-wi-fi-only-4g-lte-launched-in-india-7040mah-battery-display-price-sale-ram-storage/feed/ 0