Galaxy Unpacked 2021 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 04:58:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Galaxy Unpacked 2021 : आज है Samsung का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-fold-3-and-flip-3-set-to-launch-what-to-expect/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-fold-3-and-flip-3-set-to-launch-what-to-expect/#respond Wed, 11 Aug 2021 04:58:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64543 Samsung इस साल के अपने सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2021 आज 11 अगस्त को आयोजित कर रहा है। इस इवेंट में कंपनी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के साथ कई और प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

The post Galaxy Unpacked 2021 : आज है Samsung का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के इस साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2021 आज 11 अगस्त को आयोजित होना है। सैमसंग का यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। सैमसंग के आज के लॉन्च इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट कंपनी के अपकमिंग नए फोल्डेबल फ़ोन और WearOS है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सैमसंग ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। इसके साथ ही Samsung इस इवेंट में Apple AirPods Pro को टक्कर देने के लिए नये Galaxy Buds TWS ईयरफोन को मार्केट में पेश करेगा। इसके साथ ही इस इवेंट में और भी कई सरप्राइज मौजूद हैं। यहां हम आपको सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले डिवाइसेस के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 3

samsung-galaxy-z-fold-3-s-pen-feat

सैमसंग के लॉन्च इवेंट में कंपनी कल अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3 से पर्दा उठाएगी। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। सैमसंग के इस फोन की मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का फ्लैक्सीबल डिस्प्ले है जिसमें इन डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 12 मेगापिक्सल के तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ 4,380mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स पर विश्वास करें तो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 को S Pen के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 3

Samsung Galaxy Z Flip 3

Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह कंपनी का अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन से कंपनी को इस साल काफी अपेक्षाएं हैं। सैमसंग के फ्लिप डिजाइन वाले Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का डायनेमिक AMOLED फोल्डेब प्राइमरी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में इस साल कवर डिस्प्ले पिछले साल के मुकाबले कुछ बड़ी दी जा सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3300mAh की बैटरी दी है।

Samsung Galaxy Watch 4

samsung_galaxy_watch4_featured-1

Samsung Galaxy Watch 4 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्पोर्टी लुक में दो साइज – 40mm या 44mm डायल के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग की यह वॉच ग्रीन शेड के साथ रोज गोल्ड शेड में पेश की जा सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी की बात करें तो यह Wear OS 3 पर रन करेगी, जिसे सैमसंग ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। सैमसंग की वॉच की डिस्प्ले Gorilla Glass DX प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारी जा सकती है।

Samsung Watch 4 Classic

samsung_galaxy_watch_4_featured_watermarked

Samsung Watch 4 Classic सॉफ्टवेयर, आईपी रेटिंग और डिस्प्ले साइज के मामले में भले ही Galaxy Watch 4 की तरह होगी। लेकिन Classic एडिशन में यूजर्स को कई और फीचर्स मिलेंगे। इसमें रोटेटिंग बैजल और ट्रैडिशनल वॉच शेप मिलेगा।

Samsung Galaxy Buds 2

samsung-galaxy-buds-2

Samsung के बारे में खबर है कि कंपनी इस लॉन्च इवेंट के दौरान अपने ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स से भी पर्दा उठा सकता है। सैमसंग के अपकमिंग वायरलैस ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 2 है। ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy Buds 2 कई सारे कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में फिर हुआ ब्लास्ट, सरकारी अफ़सर के हाथ में फटा वनप्लस स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S21 FE

samsung-galaxy-s21-fe-45w-charging-feat

सैमसंग की फ़्लैगशिप Galaxy S21 सीरीज़ का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S21 FE भी कल लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन अक्टूबर महीने में भी पेश किया जा सकता है। खैर, स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलुशन FHD+ है।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा और 12MP+12MP+8MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट और 50MP कैमरा से होगा लैस

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Galaxy Unpacked 2021 : आज है Samsung का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-fold-3-and-flip-3-set-to-launch-what-to-expect/feed/ 0
इस दिन होगा Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट, जानें किन डिवाइस से उठेगा पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-event-on-11-august-z-fold-3-watch-launch-expected/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-event-on-11-august-z-fold-3-watch-launch-expected/#respond Wed, 21 Jul 2021 06:15:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63138 इस इवेंट को घर बैठे ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

The post इस दिन होगा Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट, जानें किन डिवाइस से उठेगा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने सबसे बड़े इवेंट सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 (Samsung Galaxy Unpacked 2021) की इंडिया डेट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट को कोरोना संक्रमण के कारण 11 अगस्त को वर्चुअली तौर पर आयोजित किया जाएगा। भारत में यह इवेंट शाम 7.30 बजे होगा। कंपनी ने इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें गेट रेडी टू अनफोल्ड टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। आइए आगे आपको इस इवेंट में क्या और किस फीचर्स के साथ लॉन्च होगा इस बारे में जानकारी देते हैं।

इवेंट में लॉन्च होंगे ये डिवाइस

उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 3, गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी इसी इवेंट में अपने नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी बड्स और वॉच को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: लो बजट वाला Samsung Galaxy A12s का प्राइस और फीचर्स हुआ लीक, जानें क्या होगा खास

Samsung Galaxy Unpacked 2021

कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो टीजर में 11 अगस्त की लॉन्च की तारीख के साथ-साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की इमेज को भी दिखाया गया है। इसके अलावा कैप्शन में फोल्डिंग फोन का भी पता चलता है, हालांकि, सैमसंग के आगामी वियर ओएस स्मार्टवॉच से संबंधित किसी भी चीज का उल्लेख नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में नए जनरेशन के फोल्डेबल फोन के साथ ही नए वॉच को भी पेश करेगी।

Galaxy Watch Active 4 और Galaxy Buds 2 हो सकते हैं लॉन्च

जैसा कि हमने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में Galaxy Watch Active 4 और Galaxy Buds 2 को लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 4 की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 44mm और 40mm स्क्रीन साइज के साथ आएगी। इसके अलावा इस वॉच में हार्ट-रेट और SpO2 सेंसर से लेकर मैसेज-कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Galaxy Buds 2 इयरबड्स को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।  इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G का इंडिया प्राइस आया सामने, यह है कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन

samsung-galaxy-unpacked-event-2021

Samsung Galaxy Z Fold 3

Samsung GalaxyZ Fold 3 फोन का डिजाइन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Samsung GalaxyZ Fold 2 जैा ही है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड और ओलिव ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की आउटर डिस्प्ले 6.2-इंच का AMOLED पैनल होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन FHD+ होगा। इसके साथ ही फोन में 7.5-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, और S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 3

Samsung GalaxyZ Flip 3 का डिजाइन भी काफी हद तक पिछले साल लॉन्च किए फ्लिप फोन की तरह है। हालांकि सैमसंग अपकमिंग फ्लिप फोन को डुअल टोन डिजाइन में पेश करेगा। सैमसंग का यह फोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और ओलिव ग्रीन में पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच FHD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 1.9-का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, के साथ 8GB तक रैम औ 128GB स्टोरेज के साथ साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

The post इस दिन होगा Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट, जानें किन डिवाइस से उठेगा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-event-on-11-august-z-fold-3-watch-launch-expected/feed/ 0
28 अप्रैल को है ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2021’ ईवेंट, लॉन्च होगा Samsung का Most Powerful Galaxy https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-on-april-28th-the-most-powerful-galaxy-is-coming/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-on-april-28th-the-most-powerful-galaxy-is-coming/#respond Wed, 14 Apr 2021 05:05:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57108 Galaxy Unpacked 2021 ईवेंट अप्रैल की 28 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

The post 28 अप्रैल को है ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2021’ ईवेंट, लॉन्च होगा Samsung का Most Powerful Galaxy first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी साल 2021 की शुरूआत से ही टेक बाजार में काफी अग्रेसिव नज़र आ रही है। लो बजट हो या फ्लैगशिप सेग्मेंट हर कैटेगरी में सैमसंग अपने डिवाईस पेश कर रही है। अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए सैमसंग आने वाली 28 अप्रैल को ‘Galaxy Unpacked 2021’ ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने यह तो साफ नहीं बताया है कि इस दिन कौन सा प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा, लेकिन टीज़र व ट्रेलर में सैमसंग ने यह जरूर कहा है कि ‘The Most Powerful Galaxy Is Coming.’

Galaxy Unpacked 2021 ईवेंट अप्रैल की 28 तारीख को आयोजित किया जाएगा। यह एक ग्लोबल ईवेंट होगा जो ऑनलाईन तरीके से आयोजित किया जाएगा। सैमसंग टीज़र व ट्रेलर के माध्यम से इस ईवेंट को लेकर कह रही है कि इस दिन ‘सबसे पावरफुल गैलेक्सी डिवाईस’ लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह ईवेंट किसी ताकतवर स्मार्टफोन को नहीं बल्कि पावरफुल लैपटॉप को लेकर आएगा और 28 अप्रैल को Galaxy Book Pro लैपटॉप लॉन्च किया जा सकता है।

यह डिवाईस होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 को लेकर चर्चा है कि ये दोनों लैपटॉप डिवाईस इंटेल के 11वीं जेनरेशन चिपसेट पर लॉन्च किए जाएंगे जो अभी तक का सबसे पावरफुल लैपटॉप चिप है। वहीं Galaxy Book Pro 360 में S Pen सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। पुराने लीक पर चलें तो सैमसंग गैलेक्सी बुक प्रो में 13 इंच डिसप्ले और सैमसंग गैलेक्सी बुक प्रो 360 में 15 इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। लैपटॉप में डिसप्ले को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy S21+

सैमसंग गैलेक्सी एस21 प्लस में 6.7-इंच प्लैट एफएचटी+ Dynamic AMOLED 2X इनफिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन (2400×1080) पिक्सल है। इस डिसप्ले में भी 421ppi, HDR10+ सर्टिफाइड है। इतना ही नहीं फोन में एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। अपनी जरुरत हिसाब से एडेप्टिव रिफ्रेश 48 हार्ट्ज से 120 हर्ट्ज का यूज करेगा। एंडरॉयड 11 के साथ यह फोन सैमसंग के ही 5G इंटिग्रेटेड मोबाइल प्रोसेसर Exynos 2100 पर रन करता है।

 

samsung-galaxy-unpacked-2021-on-april-28th-the-most-powerful-galaxy-is-coming

फोन के रियर पर मौजूद ट्रिपल कैमरा सेटअप में F2.2 अपर्चर, FOV 120° और 1.4μm के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, F1.8 अपर्चर FOV 79°, OIS और 1.8μm के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल सेंसर और F2.0 अपर्चर, 0.8μm, FOV 76°, OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलिफोटो फेस डिटेक्शन एफ सेंसर है। इसके अलावा रियर कैमरा में 30X स्पेस जूम की क्षमता है। 30X स्पेस ज़ूम में 3x हाइब्रिड ऑप्टिक ज़ूम शामिल है और यह 30x सुपर रिज़ॉल्यूशन ज़ूम तक जाता है। इसके अलावा इसमें सुपर रिज़ॉल्यूशन ज़ूम शामिल है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F2.2 के साथ 10 मेगापिक्सल डुअल पिक्ल सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा है पावरफुल Samsung Galaxy S21+ स्मार्टफोन, यही है खरीदने का बेस्ट मौका

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4800एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट वायरलैस चार्ज 2.0 का सपोर्ट करती है। वहीं, डुअल सिम सपोर्ट के अलावा फोन में एनएफसी भी मिलेगा और यह एनएफसी बेस्ड सैमसंग पे को भी सपोर्ट करता है। फोन में इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और सैमसंग के दूसरे फ्लैगशिप की तरह इसमें भी अल्ट्रासोनिक सेंसर है। Samsung Galaxy S21 Plus फोन आईपी68 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखता है।

 

The post 28 अप्रैल को है ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2021’ ईवेंट, लॉन्च होगा Samsung का Most Powerful Galaxy first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-2021-on-april-28th-the-most-powerful-galaxy-is-coming/feed/ 0