Gaming Mobile | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Feb 2025 07:59:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ये हैं दुनिया के बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन 2025, कमाल के हैं इनके फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-iqoo-xiaomi-oneplus-apple/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-iqoo-xiaomi-oneplus-apple/#respond Wed, 01 Jan 2025 05:30:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=122729 कई लोग अपने स्मार्टफोन पर गेमिंग खेलना पसंद करते हैं और इसी को देखते हुए मोबाइल फोन निर्माता भी अपने मोबाइल को गेमिंग सेंट्रिक बनाने पर काम करते रहते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छे गेमिंग फोन कौन से हैं, तो यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आने वाला […]

The post ये हैं दुनिया के बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन 2025, कमाल के हैं इनके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई लोग अपने स्मार्टफोन पर गेमिंग खेलना पसंद करते हैं और इसी को देखते हुए मोबाइल फोन निर्माता भी अपने मोबाइल को गेमिंग सेंट्रिक बनाने पर काम करते रहते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छे गेमिंग फोन कौन से हैं, तो यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आने वाला है। दरअसल, हमने इस आर्टिकल में इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद Best Gaming Phone’s 2025 की जानकारी आपको दी है। यह गेमिंग-सेंट्रिक फोन ऑल-राउंडर स्मार्टफोन हैं, जिससे गेमिंग करने का अनुभव और भी शानदार होने वाला है।

Best gaming phones in 2025

सर्वश्रेष्ठ गेमिंग फोन की लिस्ट बनाते समय हमने डिवाइस में मौजूद शक्तिशाली प्रोसेसर, गेमिंग सुविधाओं की संख्या, अधिकतम रैम और स्टोरेज की मात्रा और बैटरी क्षमता को ध्यान में रखा है।

फोन प्रोसेसर रैम और स्टोरेज बैटरी
ROG Phone 8 Pro Edition Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 24GB RAM and 1TB ROM 5,500mAh
Realme GT 7 Pro Qualcomm Snapdragon 8 Elite Up to 16GB RAM and 512 ROM 6,500mAh (5,800mAh in India)
iQOO 13 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Up to 16GB RAM and 512GB ROM 6,150mAh
Oneplus 13 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Up to 16GB RAM and 1TB ROM 6,000mAh
iPhone 16 Pro Max Apple A18 Pro Up to 8GB RAM and 1TB ROM *4,685mAh
Xiaomi 15 Pro Qualcomm Snapdragon 8 Elite Up to 12GB RAM and 512BG ROM 6,000mAh
Samsung Galaxy S24 Ultra Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Up to 12GB RAM and 1TB ROM 5,000mAh
Vivo X200 Pro MediaTek Dimensity 9400 Up to 16GB RAM and 512GB ROM 6,000mAh
OPPO Find X8 Pro MediaTek Dimensity 9400 Up to 16GB RAM and 512GB ROM 5,910mAh

ASUS ROG Phone 8 Pro

  • भले ही कई फोन क्वालकॉम के नए प्रोसेस पर लॉन्च हो चुके हैं लेकिन अब भी Asus ROG 8 Pro की बराबरी गेमिंग में कोई नहीं कर सकता। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 24जीबी की इनबिल्ट रैम मैमोरी के साथ 1टीबी का स्टोरेज मिलता है।
  • फोन में 6.78-इंच की LTPO स्क्रीन है जो साधारण उपयोग के दौरान 1-120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जबकि गेमिंग के दौरान 165Hz तक जाता है। कंपनी ने E6 AMOLED पैनल का उपयोग किया है जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देते हैं
  • गेमिंग के लिहाज से इसे इसलिए भी बेहतर माना जाएगा क्योंकि इसमें आपको कई फीचर्स मिलते हैं जो दूसरोें से इसे बेहतर बनाते हैं। जैसे एयर ट्रिगर, बेस्ट कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के दौरान चार्जिंग आदि फीचर।
  • रही बात दम की तो परफॉर्मेंस बेंचमार्क AnTuTu पर यह फोन 21,86,467 तक का स्कोर करने में सफल रहा है।

Realme GT 7 Pro

  • रियलमी ने अपने गेमिंग फोन रियलमी जीटी 7 प्रो को इंडिया में पेश किया है। यह फोन Qualcomm के सबसे दमदार मोबाइल प्लेटफॉर्म Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर तैयार यह प्रोसेसर Orion CPU आर्किटेक्चर पर काम करता है जो काफी फास्ट है।
  • Realme GT 7 Pro में आपको 16GB RAM के साथ 512GB का स्टोरेज मिल जाता है। रैम के लिए यह फोन LPDDR5X RAM तकनीक और स्टोरेज के लिए UFS 4.0 तकनीक को सपोर्ट करता है जो कि अच्छा कहा जाएगा।
  • फोन में 6.78 इंच की ऑल कर्व्ड डिसप्ले है जो आपको प्रीमियम फील कराता है। वहीं इसमें 120 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है और कंपनी ने LTPO, AMOLED पैनल का उपयोग किया है।
  • पावर बैकअप के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में यह 6500mAh की बैटरी के साथ आता है।
  • यह फोन AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 27,31,834 तक का स्कोर कर पाया जो कि काफी अच्छा है।

iQOO 13

  • iQOO 13 सबसे नए भी क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट पर काम करता है। यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है जो बेहद शानदार है।
  • 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 13 फोन 28,05,924 तक का AnTuTu Score करने में सक्षम रहा जो कि अब कि के सबसे ज्यादा स्कोर में से एक है।
  • फोन को हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें SuperComputing Chip Q2 है जो 7000mm² वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। ऐसे में आप बिना लैग के लंबे समय तक गेमिंग कर पाएंगे।
  • आईकू 13 5जी फोन 16जीबी तक की रैम मैमोरी और 512जीबी तक का स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • इसमें आपको 6.82-इंच की पंच-होल स्क्रीन, 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस मिलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है।
  • iQOO 13 को कंपनी ने 6,150mAh की बैटरी के साथ पेश किया है और इसमें 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता हैं।

OnePlus 13

  • अगर विश्व के सबसे पावरफुल गेमिंग वाले फोन का जिक्र हो रहा है तो फिर वनप्लस 13 का नाम आना भी लाजमी है। यह फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसेर पर काम करता है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है।फोन में Bionic vibration motor Turbo है जो गेमिंग के दौरान आपको 4D vibration देगा जिससे कि आप बिल्कुल वास्तिविक अनुभव कर सकें।
  • इसके अलावा इसमें 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker इंटीग्रेशन है जो गेमिंग के समय रियल साउंड म्यूजिक एक्पीरियंस देंगे।
  • कंपनी ने इसे 6.82-इंच की 2K+ डिस्प्ले के साथ पेश किया है और इसमें आपको LTPO AMOLED पैनल मिलेगा। फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • यह फेन 16GB रैम के साथ 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं इसमें UFS 4.0 Storage तकनीक का सपोर्ट आपको मिल जाता है।
  • कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 30,94,447 स्कोर करने में सक्षम रहा है।

iPhone 16 Pro Max

Apple iPhone 16 Pro Max

  • iPhone 16 Pro Max को कंपनी ने एप्पल के A18 प्रो बायोनिक चिपसेट पर पेश किया है जो 3nm फैब्रिकेशन पर बना है। 16-कोर न्यूरल इंजन है काफी फास्ट है। वहीं इसमें आपको अधिकतम 3.89 GHz क्लॉक स्पीड वाला हेक्साकोर प्रोसेसर मिलता है जो गेमिंग में काफी स्मूथ है।
  • iPhone 16 Pro Max के परफॉर्मेंस स्कोर की बात करें तो यह फोन 17,74,620 तक का स्कोर AnTuTu पर कर पाया
  • खबरों के अनुसार कंपनी ने इसमें 8जीबी की रैम मैमोरी दी है और यह 1टीबी तक के स्टोरेज के साथ आता है।
  • iPhone 16 Pro Max मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो काफी शानदार है।
  • वैसे तो एप्पल कभी भी फोन के बैटरी की जानकारी नहीं देता लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस फोन में 4,685एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 30W वॉट तक की चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra

  • यह फोन 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3​ चिपसेट पर काम करता है और जो 64-बिट वाले क्रयो आर्किटेक्चर पर आधारित है। फोन में 3.3 गीगाहर्ट्ज तक की स्पीड परफॉर्मेंस कोर है।
  • वहीं इसमें आपको 12जीबी रैम के साथ 1टीबी तक का स्टोरेज मिल जाता है। यह फोन यूएफएस 4.0 सपोर्ट करता है।
  • पावर बैकअप के लिए इमसें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • कंपनी ने इसे 6.8 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है और इसमें डायनॉमिक एमोलेड पैनल जो काफी वायरबरेंट है। वहीं यह फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो स्क्रीन आउटपुट के अनुसार विजुअल प्रदान करती है। फोन की स्क्रीन एंटी रिफ्लेटिव है ऐसे में गेमिंग के दौरान बाहरी रोशनी परेशान नहीं करेगी।
  • यह फोन हमारे AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 17,70,105 तक का स्कोर कर पाया।

Vivo X200 Pro

  • Vivo X200 Pro, MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको अलग से ग्राफिक इंजन मिलता है जो गेमिंग में बेहतर ग्राफिक्स देने का भरोसा देता है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 512जीबी की मैमोरी ​मिलती है जो 12जीबी के रैम के साथ आता है।
  • Vivo X200 Pro में 6.78-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। डिस्प्ले को आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • फोन में 6,000mAh की बैटरी है। फोन में आपको 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • AnTuTu बेंचमार्क पर यह फोन 25,18,928 तक का स्कोर करने में सफल रहा।

OPPO Find X8 Pro

  • ओपो का फाइंड एक्स8 प्रो भी गेमिंग में काफी शानदार है। फाइंड एक्स8 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर पर आधारित है जो 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। इसमें 3.63GHz के क्लॉक स्पीड वाला परफॉर्मेंस कोर है जो Cortex-X925 आर्किटेक्चर पर काम करता है।
  • यह फेन 6.78-इंच की 2के डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने एमोलेड Infinite View पैनल का उपयोग किया है और इमसें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ​ब्राइटनेस के साथ गोरिल्ला ग्लास 7आई का प्रोटेक्शन मिलता है।
  • कंपनी ने इसे 16जीबी LPDDR5X RAM और 512GB स्टोरेज में पेश किया है जो UFS4.0 सपोर्ट करता है।
  • यह फोन 91मोबाइल्स के AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 23,36,485 तक का स्कोर कर पाया।

The post ये हैं दुनिया के बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन 2025, कमाल के हैं इनके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-iqoo-xiaomi-oneplus-apple/feed/ 0
GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/#respond Tue, 02 Jul 2024 06:54:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=145497 जीटीए 5 (GTA 5) पीसी और मोबाइल पर खेले जाने वाले सबसे पॉपुलर गेम में से एक है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 5 पीसी, लैपटॉप और कंसोल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे मोबाइल फोन पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस गेम को रॉकस्टार गेम्स ने डेवलप किया है। GTA 5 आपको माइकल […]

The post GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जीटीए 5 (GTA 5) पीसी और मोबाइल पर खेले जाने वाले सबसे पॉपुलर गेम में से एक है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 5 पीसी, लैपटॉप और कंसोल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे मोबाइल फोन पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस गेम को रॉकस्टार गेम्स ने डेवलप किया है। GTA 5 आपको माइकल डी सांता, ट्रेवर फिलिप्स और फ्रैंकलिन क्लिंटन की खतरनाक और एक्शन से भरपूर कहानियों से रूबरू कराता है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो वी (Grand Theft Auto V) अभी भी एपिक गेम्स स्टोर, वाल्व स्टीम जैसे गेम स्टोर्स पर सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले और सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम में से एक है। यदि आप भी इस गेम को अपने मोबाइल या पीसी पर खेलना चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे GTA 5 डाउनलोड कर सकते हैं?

GTA 5 डाउनलोड कैसे करें (PC में)

पीसी/लैपटॉप के लिए GTA 5 दुनियाभर में उपलब्ध है। हालांकि यह गेम फ्री नहीं है, इसे आपको गेम स्टोर्स से खरीदना होता है। GTA 5 को पीसी के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं, तो स्टीम (Steam), एपिक गेम्स स्टोर और आधिकारिक रॉकस्टार गेम्स स्टोर पर भी उपलब्ध है। यदि आप पीसी के लिए GTA V डाउनलोड करने के लिए स्टीम का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने सिस्टम पर स्टीम ऐप (Steam app) डाउनलोड करना होगा। Steam app के जरिए GTA 5 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको स्टीम वेबसाइट (https://store.steampowered.com/) पर जाना होगा। फिर यहां से विंडोज पीसी पर स्टीम ऐप डाउनलोड कर लें।

gta 5 kaise download kare

स्टेप-2:
अब आप नए अकाउंट के लिए रजिस्ट्रेशन करें या आपके पास पहले से अकाउंट है, तो लॉगइन कर सकते हैं।
स्टेप-3: लॉगइन करने के बाद स्टीम ऐप पर GTA 5 सर्च करना है।
स्टेप-4: यहां उस GTA 5 वर्जन को सलेक्ट कर लें, जो आपके बजट के अनुरूप हो।
स्टेप-5: GTA 5 के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य पेमेंट मेथड का उपयोग करके भुगतान करें।
स्टेप-6: भुगतान की पुष्टि होने के बाद अपने पीसी पर GTA 5 प्राप्त करने के लिए डाउनलोड बटन प्रेस करें। पीसी पर डाउनलोड होने के बाद गेम खेल सकते हैं।

GTA 5 को एपिक गेम्स स्टोर से कैसे डाउनलोड करें

आप चाहें, तो स्टीम की तरह ही अपने पीसी पर एपिक गेम्स स्टोर से जीटीए 5 को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करेंः

gta 5 kaise download kare

स्टेप-1: एपिक गेम्स स्टोर (https://store.epicgames.com/en-US/) वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद एपिक गेम्स अकाउंट में लॉगइन करें या फिर एक नया अकाउंट बना लें।
स्टेप-3: एपिक गेम्स लॉन्चर में GTA 5 को सर्च करें।
स्टेप-3: इसे डाउनलोड करने के लिए buy now बटन पर क्लिक करें और भुगतान करें। फिर इस गेम को डाउनलोड करें।

GTA V/GTA 5 सिस्टम रिक्वायरमेंट

जीटीए 5 गेम को पीसी पर खेलने के लिए निम्न सिस्टम की जरूरत होगीः
ओएसः विंडोज 8/8.1/10/11
सीपीयू : इंटेल कोर 2 क्वाड Q6600/AMD फेनोम 9850
जीपीयू : एनवीडिया जीफोर्स 9800 जीटी 1 जीबी/एएमडी एचडी 4870 1 जीबी
मेमोरी: 4 जीबी रैम

GTA V/GTA 5 के लिए रेकमंडेड सिस्टम रिक्वायरमेंट

ओएस : विंडोज 8/8.1/10/11
सीपीयू : इंटेल कोर i5 3470/AMD X8 FX-835
जीपीयू : एनवीडिया GeForce GTX 660/AMD HD 7870
मेमोरी: 8 जीबी रैम

GTA 5 पीसी फाइल साइज क्या है?

पीसी पर GTA 5 डाउनलोड करने और चलाने के लिए आपको कम से कम 100GB फ्री स्पेस को जरूरत पड़ेगी। वहीं प्ले स्टेशन यूजर्स के लिए 95जीबी स्पेस की जरूरत पड़ेगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए GTA 5 गेम फाइल को SSD पर डाउनलोड करना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

GTA 5 डाउनलोड कैसे करें (Android Phone में)

GTA 5 आधिकारिक तौर पर Google Play Store या App Store पर उपलब्ध नहीं है (प्ले स्टोर पर Grand Theft Auto V: The Manual ऐप उपलब्ध है, जिसमें गेम से जुड़े बेसिक जानकारी मिलेगी), आप Steam Link का उपयोग करके Android और iOS डिवाइस पर GTA 5 खेल सकते हैं। यदि आपने स्टीम पर गेम खरीदा है, तो आप गेम को अपने स्मार्टफोन पर स्ट्रीम करने के लिए स्टीम लिंक का उपयोग कर सकते हैं। जानते हैं मोबाइल फोन पर GTA 5 गेम कैसे खेल सकते हैं:

स्टेप-1: पहले Steam Link  ऐप को एंड्रॉयड के लिए Google Play Store से डाउनलोड कर लें  या iOS के लिए ऐप स्टोर से स्टीम लिंक ऐप डाउनलोड कर लें।

Steam Link

स्टेप-2:
अब स्टीम लिंक ऐप को ओपन करें और अपने स्टीम अकाउंट से लॉगइन कर लें।
स्टेप-3: अपने पीसी/लैपटॉप पर स्टीम के माध्यम से GTA 5 गेम को लॉन्च करें।
स्टेप-4: इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर गेम स्ट्रीम करने के लिए स्टीम लिंक पर GTA 5 आइकन पर क्लिक करें।

यहां आपको ध्यान रखना होगा कि स्टीम लिंक के माध्यम से GTA 5 सहित किसी भी गेम को स्ट्रीम करने के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। मोबाइल फोन और पीसी दोनों को हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन या 5जी नेटवर्क से जोड़ना बेहतर होगा। इसके साथ ही स्टीम लिंक के साथ एक कंट्रोलर का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि टच कंट्रोल में लेटेंसी की समस्याएं हो सकती हैं।

GTA 5 APK फाइल कैसे डाउनलोड करें

GTA 5 APK फाइल को पीसी पर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले आपको https://gta-v.en.softonic.com/download साइट पर विजिट करना है। इसे अपनी पीसी पर डाउनलोड करने के लिए आपको Download for PC बटन पर क्लिक करना होगा।

gta 5 kaise download kare

स्टेप-2:
अपने पीसी पर ‘डाउनलोड’ करें और पीसी फाइल में GTA 5 को सर्च करें।
स्टेप-3: फिर जिप फाइल को Extract करना होगा। इसके लिए Win Zip, WinRAR या फिर डिफाल्ट Windows कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप-4: यहां अब ‘इंस्टॉल’ बटन पर क्लिक करके इंस्टॉलर लॉन्च करें।
स्टेप-5: गेम इंस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
स्टेप-6: एक बार गेम इंस्टॉल हो जाने पर गेम खेलना शुरू करने के लिए स्क्रीन पर ‘जीटीए 5’ गेम आइकन पर क्लिक करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या दोस्तों के साथ GTA 5 ऑनलाइन खेल सकते हैं?

हां, आप GTA 5 गेम Online दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। GTA ऑनलाइन आपको अपना स्वयं का यूनिक कैरेक्टर बनाने की सुविधा भी देता है।

क्या GTA 5 लो-एंड पीसी पर चल सकता है?

चूंकि GTA 5 एक काफी पुराना गेम है, कई नए पीसी लो से मीडियम ग्राफिक्स सेटिंग्स पर गेम खेल सकते हैं। न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं के अनुसार, गेम पुराने सीपीयू और जीपीयू वाले पीसी पर चल सकता है। इसलिए कई खिलाड़ी कम या मध्यम ग्राफिक्स सेटिंग्स के साथ अपने सिस्टम पर GTA 5 चलाने में सक्षम हो सकते हैं।

GTA 5 एपीके डाउनलोड कैसे करें?

वेब पर कई GTA 5 APK डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि इनमें कई फेक हैं। हम आपको एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, पीसी और लैपटॉप पर गेम खेलने के लिए उपरोक्त चरणों का पालन करने की सलाह देंगे।

GTA 5 गेम कितने समय का है?

ग्रैंड ऑटो थेफ्ट 5 या जीटीए 5 काफी लंबा गेम है जिसे 100 प्रतिशत खत्म होने में कई घंटे लग सकते हैं। GTA 5 सिंगल प्लेयर कंपेन को शुरू से अंत तक पूरा होने में 31 घंटे लग सकते हैं। इसके अलावा, गेम में कुछ अतिरिक्त मिशन भी हैं। यदि आप दोनों को मिला दें, तो आपको लगभग 48 घंटे का गेमप्ले मिलेगा। इसके अलावा, गेम को पूरा करने में 79 घंटे का समय लगता है।

GTA 5 स्पीडरन रिकॉर्ड किसके पास है?

हालांकि गेम के सिंगल प्लेयर कंपेन मोड में 30 घंटे से अधिक समय लगता है, लेकिन स्पीडरनर इसे कुछ ही घंटों में पूरा करने में सक्षम हैं। वर्तमान GTA 5 स्पीडरन रिकॉर्ड YouTuber burhac के पास जाता है। उन्होंने यह गेम 6 घंटे 3 मिनट और 27 सेकेंड में पूरा किया है।

क्या मैं GTA 5 को बिना ग्राफिक्स कार्ड के i3 पर चला सकता हूं?

हां, यदि आपके पास Intel Core i3 प्रोसेसर है तो आप GTA 5 चला सकते हैं। मगर गेमप्ले काफी धीमा होगा। कंपनी का कहना है कि आपके पास न्यूनतम 4GB रैम और 85GB मुफ्त स्टोरेज के साथ Intel Core 2 क्वाड-कोर प्रोसेसर होना चाहिए। हालांकि इस गेम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपके पास न्यूनतम Nvidia 9800 GT 1GB GPU होना चाहिए।

The post GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/feed/ 0
PUBG Mobile Lite अपडेट कैसे करें, जानें सिंपल तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-update-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-update-kaise-kare/#respond Fri, 21 Jun 2024 06:29:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=144596 पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) पबजी मोबाइल गेम का लाइट वर्जन है। बता दें पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) गेम खेलने के लिए जहां हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले या फिर गेमिंग स्मार्टफोन की जरूरत होती है, वहीं पबजी मोबाइल लाइट गेम को 2जीबी रैम वाले डिवाइस पर भी खेला जा सकता है। चूंकि भारत में […]

The post PUBG Mobile Lite अपडेट कैसे करें, जानें सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) पबजी मोबाइल गेम का लाइट वर्जन है। बता दें पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) गेम खेलने के लिए जहां हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले या फिर गेमिंग स्मार्टफोन की जरूरत होती है, वहीं पबजी मोबाइल लाइट गेम को 2जीबी रैम वाले डिवाइस पर भी खेला जा सकता है। चूंकि भारत में पबजी मोबाइल, पबजी मोबाइल लाइट बैन है। ऐसे में इसे आधिकारिक सोर्स से डाउनलोड या फिर अपडेट करने के लिए वीपीएन का सेवा का उपयोग करना होगा। जानते हैं PUBG Mobile Lite अपडेट कैसे करें, साथ ही बताते हैं पबजी लाइट डाउनलोड करने का तरीका भी।

PUBG Mobile Lite अपडेट करने का तरीका

पबजी गेम के डेवलपर्स ने हाल में PUBG Mobile Lite 0.27.0 अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट को कंपनी के ग्लोबल सर्वर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपने पबजी मोबाइल लाइट गेम को पहले से डाउनलोड किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसे अपडेट कर सकते हैं। बता दें गेम को अपडेट और डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान है। पबजी मोबाइल लाइट के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप- 1: सबसे पहले अपने मोबाइल डिवाइस पर आधिकारिक PUBG मोबाइल लाइट वेबसाइट https://www.pubgmlite.com/en-US/ पर जाएं। चूंकि यह गेम भारत में बैन है। इसलिए लिंक को एक्सेस करने के लिए वीपीएन का उपयोग करना होगा।

PUBG Mobile Lite

स्टेप-2:
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद एपीके डाउनलोड (APK Download) का ऑप्शन मिलेगा। लेटेस्ट एपीके फाइल डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसपर क्लिक करें। बता दें एपीके फाइल साइज 600MB की है। इसलिए आपके डिवाइस में इसे डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी। इस बैटल रॉयल टाइटल को इंस्टॉल करने के लिए कम से कम 2 जीबी फ्री स्टोरेज होनी चाहिए।
स्टेप-3: एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद फोन की सेटिंग्स से अननॉन सोर्स से इंस्टॉल करने वाले टॉगल को ऑन कर दें। इसके बाद इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप-4: फिर पबजी मोबाइल लाइट को ओपन करें। लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन को प्ले करने के लिए लॉगइन करना होगा। यदि आपके पास गेम से जुड़ा अकाउंट नहीं है, तो आप गेस्ट अकाउंट बना सकते हैं या दिए गए विकल्पों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

PUBG Mobile Lite को गूगल प्ले स्टोर से कैसे अपडेट करें

पबजी मोबाइल लाइट को आप गूगल प्ले स्टोर से भी अपडेट और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने मोबाइल पर Google Play Store को ओपन करें। यहां PUBG Mobile Lite सर्च करें। हालांकि आपको यह इंडियन गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा। इसे यूएस गूगल प्ले स्टोर से एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए सीधे https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tencent.iglite&hl=en&gl=US लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

PUBG Mobile Lite

स्टेप-2:
यदि आपने पहले से इस ऐप को डाउनलोड किया है यानी पुराना वर्जन है, तो गेम में नया अपडेट आने पर आपको अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें पबजी मोबाइल लाइट को अपडेट कर सकते हैं।
स्टेप-3: अगर आपने इस गेम को पहले से इंस्टॉल नहीं किया है, तो लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: एक बार इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गेम में लॉगइन कर सकते हैं और PUBG मोबाइल के लाइट वर्जन को प्ले कर सकते हैं।

आप अपने मोबाइल डिवाइस पर गेम को अपडेट या फिर डाउनलोड करने के लिए उपरोक्त दो तरीकों में से एक का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनों आधिकारिक सोर्स के माध्यम से हैं और आपको ऐप को अपडेट या डाउनलोड करने के लिए किसी भी थर्डी पार्टी सोर्स का उपयोग करने से बचना चाहिए।

नोटः भारत में इस गेम को खेलने और डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को VPN का इस्तेमाल करना होगा। भारत सरकार ने पबजी, पबजी मोबाइल लाइट को देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की डाटा शेयरिंग चिंताओं के चलते बैन कर दिया है। ऐसे में हमारी सलाह है कि आपको भारत में इस को डाउनलोड करने और खेलने से बचना चाहिए।

सवाल-जवाब (FAQs)

पबजी मोबाइल लाइट क्या है?

PUBG Mobile Lite गेम को उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो PUBG Mobile गेम को लो-स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन में खेलना चाहते हैं। पबजी मोबाइल लाइट गेम सिर्फ 600MB स्टोरेज स्पेस लेता है। वहीं यह 2GB रैम वाले फोन पर भी स्मूथली रन करता है। गेम डेवलपर्स ने इसमें Unreal Engine 4 का यूज किया गया है। हालांकि ओरिजिनल गेम कई मायनों में अलग है। यह गेम कुल मिलाकर लो-स्पेक्स वैरियंट फोन में बैटल रॉयल एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

PUBG Mobile Lite Apk साइज क्या है?

PUBG Mobile Lite Apk की साइज करीब 600MB है। इस गेम को 2GB रैम वाले स्मार्टफोन पर भी खेला जा सकता है।

PUBG Mobile Lite को थर्ड पार्टी सोर्स से कैसे अपडेट कर सकते हैं?

PUBG Mobile Lite के लेटेस्ट अपडेट को थर्ट पार्टी सोर्स से डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप-1: पबजी मोबाइल लाइट के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए प्लेयर्स को https://pubg-mobile-lite.en.uptodown.com/android/download पर जाना होगा और यहां से एपीके फाइल डाउनलोड करनी होगी।
स्टेप-2: डाउनलोड पूरा होने के बाद डिवाइस पर डाउनलोड की गई एपीके फाइल को सर्च करें और इंस्टॉल करें।
स्टेप-3: खिलाड़ियों को अपने फोन की सेटिंग्स में Install from unknown source को इनेबल करना होगा।
स्टेप-4: इंस्टॉल करने के बाद गेम को ओपन करें और सभी आवश्यक रिसोर्स को डाउनलोड करें। एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद प्लेयर्स गेम को खेल सकते हैं और नए अपडेट को एंज्वॉय कर सकते हैं।

The post PUBG Mobile Lite अपडेट कैसे करें, जानें सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-update-kaise-kare/feed/ 0