Geekbench | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 07 Mar 2022 10:47:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-is-tampering-with-benchmark-scores-geekbench-banned/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-is-tampering-with-benchmark-scores-geekbench-banned/#respond Mon, 07 Mar 2022 10:47:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76947 सैमसंग अपने स्मार्टफोन में Games Optimization Service (GOS) के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स की परफॉर्मेंस स्लो डाउन कर गेमिंग ऐप्स की परफॉर्मेंस बढ़ा रहा है।

The post Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले दिनों अपनी फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन सीरीज लॉन्च कर काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरी हैं। सैमसंग के स्मार्टफ़ोन ने पिछले दिनों गीकबेंच पर 10,000 पॉइन्ट्स से ज़्यादा का स्कोर हासिल किया था। अब बेंचमार्क प्लेटफ़ॉर्म ने इसे ‘मैन्युपूलेशन’ करार दिया था। Geekbench ने अब सैमसंग के चार स्मार्टफोन बैन किए हैं। बैंचमार्क प्लेटफॉर्म ने सैमसंग के Galaxy S22 सीरीज़ समेत Galaxy S21, Galaxy S20, और Galaxy S10 समेत 20 स्मार्टफ़ोन बैन किए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन में Games Optimization Service (GOS) के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स की परफॉर्मेंस स्लो डाउन कर गेमिंग ऐप्स की परफॉर्मेंस बढ़ा रहा है। इसके साथ ही ये फोन कई गेम्स कंप्राइज करते हुए देखा गया है। इसके साथ ही फोन Instagram, TikTok, Twitter, और 6,800 ज्यादा ऐप्स के साथ कंप्रोमाइज करता है।

samsung-gos

सबसे दिलचस्प है कि GOS बेंचमार्क रनिंग के दौरान फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस को किसी तरह प्रभावित नहीं करता है। बेंचमार्क प्लेटफ़ॉर्म ऐप्स जैसे – 3DMark, AnTuTu, PCMark, GFXBench, और Geekbench 5 प्लेटफॉर्म यूज के दौरान फ़ोन को प्रभावित नहीं करता है। ऐसा लगता है कि सैमसंग अपने स्मार्टफ़ोन के बेंचमार्क स्कोर को कम नहीं करना चाहता था क्योंकि यूजर्स ज़्यादा बेंचमार्के स्कोर वाले स्मार्टफ़ोन को काफ़ी पॉज़िटिव तरीक़े से देखते हैं।

सैमसंग ने किया अपना बचाव

इस मामले में सैमसंग Android Police से बात करते हुए अपना बचाव किया है। सैमसंग का कहना है कि हम अपने यूजर्स को बेस्ट मोबाइल एक्सपीरियंस ऑफर करना चाहते हैं। Game Optimizing Service (GOS) को गेम ऐप यूज करने के दौरान ग्रेट परफॉर्मेंस और डिवाइस के टेंप्रेचर को कम रखने के लिए डिजाइन किया गया है। GOS नॉन गेमिंग ऐप्स की परफॉर्मेंस को किसी तरह मैनेज नहीं करते हैं।

गीकबेंच ने सैमसंग के फोन किए बैन

Geekbench ने सैमसंग के Galaxy S सीरीज के चार जेनेरेशन के स्मार्टफोन को अपने प्लेटफॉर्म से डिलिस्ट कर दिया है। गीकबेंच ने सैमसंग के जिन स्मार्टफोन को रिमूव किया है उनमें ये स्मार्टफोन शामिल हैं।

  • Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, Galaxy S22 Ultra
  • Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+, Galaxy S21 Ultra, Galaxy S21 FE
  • Samsung Galaxy S20, Galaxy S20 5G, Galaxy S20+, Galaxy S20+ 5G, Galaxy S20 Ultra,
  • Galaxy S20 Ultra 5G, Galaxy S20 FE, Galaxy S20 FE 5G
  • Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 5G, Galaxy S10+,
  • Galaxy S10e, Galaxy S10 Lite

Samsung Galaxy S22 series record over 70000 pre-bookings in less than 12 hours

गीकबेंच ने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिए बताया कि हमें पता चला कि सैमसंग का Game Optimizing Service (GOS) गेम ऐप्लीकेशन और दूसरी ऐप्लीकेशन की परफॉर्मेंस को थ्रॉटल करता है। GOS एप्लीकेशन को पहचानने के बाद ऐप्स को थ्रॉटल करता है। Geekbench का कहना है कि हम बैंचमार्क मैन्यूप्लेशन को लेकर रिव्यू कर रहे हैं। फिहाल हम अपने प्लेटफॉर्म से सैमसंग के स्मार्टफोन हटा रहे हैं। यह भी पढ़ें : Realme के सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगा महंगे OnePlus वाला शानदार फीचर, लाखों यूजर्स हैं इसके दीवाने

Samsung पहली कंपनी नहीं जो ऐप्स की मदद से परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए गीकबेंच से डिलिस्ट की गई है। पिछले साल OnePlus को बेंचमार्क मैन्यूपूलेट करने को लेकर गीकबैंच ने कंपनी के दो स्मार्टफोन OnePlus 9 और 9 Pro को डिलिस्ट किया था। यह भी पढ़ें : Apple iPhone SE (2022) के लॉन्च से पहले लीक हुए डिजाइन, प्रोसेसर, कलर वेरिएंट्स और दूसरी डिटेल्स, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-is-tampering-with-benchmark-scores-geekbench-banned/feed/ 0
सैमसंग का 4जीबी रैम वाला फोन हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c5-pro-leaked-in-hindi/ Fri, 27 Jan 2017 13:59:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4241 सैमसंग के गैलेक्सी सी5 प्रो को मॉडल नंबर सैमसंग एसएम-सी5010 से लिस्ट किया गया है। साइट पर गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई ​स​र्टिफाईड होने के साथ ही एफसीसी सर्टिफिकेशन दिया गया है।

The post सैमसंग का 4जीबी रैम वाला फोन हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन साइट टेना पर सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को देखे जाने के साथ ही यह डिवाईस स्मार्टफोन बाज़ार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्चिंग डेट को लेकर अनेंको लीक सामने आते रहे है वहीं अब एक बार फिर सैमसंग के इस आगामी फोन को बेंचमार्क साइट पर देखा गया है।

जियो को एयरटेल की टक्कर, समान कीमत पर मिल रहा है डबल डाटा

गीकबेंच पर सैमसंग के गैलेक्सी सी5 प्रो को मॉडल नंबर सैमसंग एसएम-सी5010 से लिस्ट किया गया है। साइट पर गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई ​स​र्टिफाईड होने के साथ ही एफसीसी सर्टिफिकेशन दिया गया है। गीकबेंच पर लिस्ट सैमसंग के इस फोन को 2.21गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित बताया गया है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करेगा

samsung-galaxy-c5-pro

गैलेक्सी सी5 प्रो के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो साइट के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा ​तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की होगी। यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी स्कीन से लैस हो सकता है।

मी मिक्स की तरह सेरामिक बॉडी के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6

फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा इतने का ही रियर कैमरा हो सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर कंपनी की ओर से तो कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाईट की लिस्टिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में कदम रख सकता है।

The post सैमसंग का 4जीबी रैम वाला फोन हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>