Gionee A1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Feb 2018 10:05:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियोनी ए1 प्लस का प्राइज़ हुआ 6,000 रुपये कम, जानें क्या है नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-plus-price-drop-by-rs-6000-in-hindi/ Mon, 12 Feb 2018 09:54:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16815 जियोनी ए1 प्लस को नई कीमत पर आज से ही आॅनलाईन व आॅफलाईन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

The post जियोनी ए1 प्लस का प्राइज़ हुआ 6,000 रुपये कम, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिसंबर महीने में टेक कंपनी जियोनी ने अपने हिट स्मार्टफोन ए1 प्लस की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की थी। अब तक जहां यह फोन 23,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, वहीं अब एक बार फिर अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए​ जियोनी इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। जियोनी की ओर से ए1 प्लस का मूल्य सीधे 6,000 रुपये कम कर दिया गया है। इस बड़े प्राइज़ कट के बाद जियोनी ए1 लाइट की कीमत सिर्फ 17,999 रुपये रह गई है।
gionee-a1-plus-price-drop
तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब जियोनी की ओर से ‘ए’ सीरीज़ के स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले ए1 प्लस की कीमत 3,000 रुपये तथा ए1 लाइट के मूल्य में 1,000 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं अब फिर से जियोनी एस1 प्लस का दाम 6,000 रुपये कम कर दिया गया है। जियोनी ए1 प्लस को 17,999 रुपये की कीमत पर आज से ही आॅनलाईन व आॅफलाईन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

gionee-a1-plus

जियोनी ए1 प्लस की बात करें तो इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी ​डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह फोन 2.6गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6757सीडी आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में पावर बैकअप के लिए जियोनी ए1 प्लस में 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

15 फरवरी को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 फोर्स

जियोनी ए1 लाइट फोन को छोटा वर्ज़न है। इस फोन में 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह फोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6753वी चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ यह फोन 4,000एमएएच बैटरी पर काम करता है।

The post जियोनी ए1 प्लस का प्राइज़ हुआ 6,000 रुपये कम, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-lite-with-20-mp-selfie-camera-in-hindi/ Thu, 15 Jun 2017 11:31:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8548 भारत से पहले जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन नेपाल में लॉन्च होने वाला है, जो 20-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस होगा।

The post 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी हफ्ते 91मोबाईल्स ने सबसे पहले आपको बताया था कि स्मार्टफोन कंपनी जियोनी जुलाई माह में अपने दो स्मार्टफोन जियोनी ए1 प्लस और ए1 लाइट लॉन्च कर स​कती है। अपनी रिपोर्ट के साथ ही हमनें जियोनी ए1 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स भी साझा की थी। वहीं आज एक बार फिर हम अपने पाठको के समक्ष जियोनी ए1 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करने जा रहे है।

बड़ी बैटरी के साथ इंटेक्स ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि जियोनी नेपाल के आॅफिशियल सोशल मीडिया पेज़ फेसबुक से यह जानकारी मिली है कि भारत से पहले जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन नेपाल में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह फोन आगामी 18 जून से प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट होगा और कुछ समय बाद यह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

gionee-a1-2

इसी के साथ एंडरॉयडसोल ने भी जियोनी नेपाल के हवाले से जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र और फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक किए है। इस लीक के अुनसार कंपनी इस फोन को 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश करने जा रही है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर रन करेगा।

gionee-a1-lite-1

जियोनी ए1 लाइट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद होने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

10-इंच की बड़ी स्क्रीन और 4,600एमएएच बैटरी के साथ अल्काटेल ए3 लॉन्च

गौरतलब है कि जियोनी की ओर से अभी भारत में इस फोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नेपाल के बाद आने वाले हफ्ते में यह फोन भारतीय बाजार के लिए भी पेश किया जा सकता है। भारत में जियोनी ए1 लाइट की कीमत तकरीबन 16,799 रुपये हो सकती है।

The post 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-review-best-in-camera-design-and-os-but-has-some-lag-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 12:33:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6643 जियोनी ए1 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने लगभग 20 दिनों तक इसका उपयोग किया और उसका जो परिणाम निकला वह आपके सामने है।

The post जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान जियोनी ने ए सीरीज में दो फोन ए1 और ए1 ​प्लस का प्रदर्शन किया था। इनमें से एक मॉडल जियोनी ए1 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को जियोनी ने बड़े तामझाम के साथ पेश किया है और टीवी सहित अन्य डिजिटल पोर्टल पर सेल्फीस्थान नाम से कैंपेन भी चलाया है। लगभग 20 हजार रुपये के इस फोन को कंपनी ने खास तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया है। इस बजट में वीवो और ओपो जैसी कंपनियों के सेल्फी फोन पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह सवाल बड़ा है कि क्या 20 हजार रुपये के बजट में जियोनी ए1 सबसे बेस्ट सेल्फी फोन है या ​फिर ओपो और वीवो के फोन के आगे जियोनी यह मॉडल सिर्फ प्रदर्शनी पर साबित होगा। जियोनी ए1 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने लगभग 20 दिनों तक इसका उपयोग किया और उसका जो परिणाम निकला वह आपके सामने है।
gionee-a1-design
डिजाइन
बजट कम हो या ज्यादा आज मैटल बॉडी स्टैंडर्ड बन गया है। जियोनी ए1 में भी आपको यही देखने को मिलेगा। फोन देखने में स्टाइलिश है और आपको बेहतर क्वालिटी का अहसास भी कराएगा। जियोनी ए1 की बॉडी ए6000 एयरक्राफ्ट ग्रेड मटेरियल से बनी है जिसका इस्तेमाल आईफोन में किया गया था लेकिन बेंड होने के शिकायत के बाद कंपनी ने इसे बदल दिया। हालांकि ​जियोनी में इस तरह की समस्या हमें नहीं मिली। फोन कोने थोड़े कर्व हैं। ऐसे में बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद बॉडी हाथ में चुभती नहीं है।

देखें एक झलक मोटो जी5 की, कितना दमदार है यह फोन?

gionee-a1-back
पिछले पैनल में आपको एंटीना बैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। साइड पैनल में हार्डवेयर बटन और सिम स्लॉट है जबकि नीचे पैनल में आपको लाउडस्पीर ग्रिल मिलेगा। पिछले पैनल में ही ​जियोनी का लोगो उपलब्ध है जो बहुत हद तक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा दिखता है। हालांकि ऐसा नहीं है फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर उपलब्ध है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि थोड़ा वजनदार जरूर कहा जा सकता है। यदि थोड़ा हल्का होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
gionee-a1-display
डिसप्ले
फोन में 5.5 इंच 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड फुल एचडी ​एमोलेड स्क्रीन दी गई है। जैसा कि मालूम है एमोलेड डिसप्ले में रंग काफी खिलकर आते हैं। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा। फोन का डिसप्ले काफी शानदार और चमकदार है। आप तेज धूप में भी इसे स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। वहीं अच्छी बात लगी कि इस पर ज्यादा उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ रहे थे जैसा कि दूसरे टचस्क्रीन फोन में देखने को मिलता है।
gionee-a1-storage
हार्डवेयर
जियोनी ए1 को मीडियाटेक एमटी6755 हेलिया पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए में 2गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4जीबी रैम है और 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी है। फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो यह फोन सही तरह से कार्य कर रहा था। हमने फोन में एक साथ कई ऐप्स ओपेन किए और भारी भरकम गेम भी खेला। परंतु यह किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं मिली।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

हालांकि इससे पहले हमनें जियोनी के कई फोन का उपयोग किया था और उनमें गर्म होने की काफी शिकायत मिली थी। जबकि इस बार उपयोग के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला। हां फोन चार्जिंग के दौरान जरूर थोड़ा गर्म हो रहा था और इसे देखकर हमें थोड़ा डर भी लगा। हालांकि चार्जर गर्म हो रहा था इस कारण फोन गर्म हो रहा था।
gionee-a1-os
सॉफ्टवेयर
यह फोन अमिगो ओएस 4.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। हमें स्टॉक एंडरॉयड ज्यादा पसंद है लेकिन अमिगो भी पहले से काफी अपडेट हो गया है। होम पैनल पर ही सभी ऐप्स मिलेंगे जिन्हें आप स्लाइड कर देख सकते हैं। वहीं नुगट के साथ आपको​ स्प्लिट स्क्रीन और डाटा सेवर जैसे फीचर्स पहले से मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट की तरह इसमें कंपनी ने ऐज फीचर दिया है।
gionee-a1-ui
आप अपने पसंदीदा फीचर्स को ऐज पर रख सकते हैं और होम बटन को स्वाइप दाएं या बाएं स्वाइप कर उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यूआई में जो सबसे बुरा लगा वह है पहले से इंस्टॉल ऐप। इनमें से कई ऐप हैं जो बिना काम के हैं और आप उन्हें अनइंस्टॉल भी नहीं कर सकते और डिसेबल करने का भी विकल्प नहीं आता। मूड्स वॉलपेपर इनमें से ही एक है।
gionee-a1-camera
कैमरा
जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि जियोनी ए1 को कंपनी ने खास तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया है। इसमें आपको 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं कैमरे के साथ सॉफ्ट फ्लैश भी है जो सेल्फी के लिए काफी मदगार है। विश्वास करें उपयोग के दौरान हमनें इससे कई सेल्फी लिए और यह काफी अच्छा था। वहीं सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी काफी उपयोगी है। यह कलर टोन के हिसाब से खुद ही रंग भर देता है और फोटो काफी आकर्षक हो जाते हैं। वहीं इसमें आपको कई फिल्टर्स भी मिलेंगे जो बेहद उपयोगी हैं।


वहीं फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में आपको नाइट, प्रोफेशनल, टाइम-लैप्स, स्लोमोशन और स्मार्ट सीन जैसे कई मोड्स मिलेंगे। फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है लेकिन आज के कैमरे को देखकर हम और बेहतर की उम्मीद कर रहे थे। इसमें भी ब्यूटी मोड का उपयोग आप कर सकते हैं। ​वहीं हमें फोन के वीडियो से भी बहुत अच्छे परिणाम मिले। यह 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अच्छी वीडियो के साथ यह बेहतर तरीके से आॅडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था।
gionee-a1-connectivity
जहां तक म्यू​जिक की बात है तो जियोनी ए1 में मैक्स ऑडियो जिसका उपयोग आप ईयरफोन के साथ ही लाउडस्पीकर मोड में भी कर सकते हैं।
gionee-a1-sim
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप दोनों सिम में 4जी का उपयोग कर सकते हैं लेकिन दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। ऐसे में आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस है। फोन में वाईफाई कनेक्टिविटी में हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं मिली।
gionee-a1-battery
बैटरी
पावर बैकअप के लिए फोन में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और उपयोग के बाद कहा जा सकता है कि फोन का बैटरी बैकअप बेहद शानदार है। आप एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद आराम से दो दिनों तक उपयोग कर सकते हैं। जियोनी में हमने पहले भी अच्छे बैटरी बैकअप वाले फोन देखे हैं।
gionee-logo
निष्कर्ष
जियोनी ए1 की कीमत 19,999 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। परिक्षण के दौरान हमने लंबे समय तक इस फोन का उपयेाग किया और इसके बाद कह सकते हैं कि यह फोन किसी भी मामले में अपने प्रतियोगियों से कम नहीं है। फोन का डिजाइन अच्छा है, बैटरी बैकअप शानदार, पिक्चर क्वलिटी भी अच्छी है। हलांकि अच्छा होने के बादवजूद हम इसे सबसे बेहतर नहीं कह सकते। इसका यूजर इंटरफेस शुरुआत में आपको थोड़ा परेशान करेगा। वहीं इस बजट में आप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट वाले फोन उपलब्ध हैं ऐसे में स्पेसिफिकेशन में भी आप इसे थोड़ा पीछे कह सकते हैं।

इस बजट में फोन को कड़ी टक्कर वीवो वी5 और ओपो एफ1एस जैसे फोन से मिल सकती है। ये दोनों फोन जियोनी ए1 से थोड़े कम कीमत में उपलब्ध हैं लेकिन याद रहे कि थोड़े पुराने भी हैं और वे एंडरॉयड के पुराने संस्करण पर रन कर रहे हैं जबकि जियोनी नुगट पर कार्य करता है और आपको अडवांस फंक्शनालिटी देता है।

सेल्स पैक
जियोनी ए1 के सेल्स पैक के साथ आपको मैनुअल, चार्जर, सिम इजेक्टर, माइक्रो यूएसी केबल, ईयरफोन और एक बैक कवर मिलेगा। हालांकि बैक कवर होना अच्छा कहा जाएगा लेकिन हमने बिना कवर के ही इसका उपयोग किया क्योंंकि फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है लेकिन बैक कवर का निम्न स्तर का है और कवर लगाने के बाद वह अहसास नहीं रहता

The post जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5-new-smartphones-to-be-launch-next-week-in-hindi/ Fri, 31 Mar 2017 11:44:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6377 आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल शुरू होते ही जहां मौसम गर्म होने लगा है वहीं मोबाईल बाजार में भी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इसी सूची में सैमसंग, सोनी से लेकर मोटो, वीवो और जियोनी भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे फोन जो आने वाले दिनों में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड एस
सोनी की ओर से आने वाली 4 तारीख को एक्सपीरिया एक्सजेड एस पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईल्युमिनियस डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 510 एड्रिनो जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर काम करता है।

sony-xperia-xzs-1

यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी व 64जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-एक्सिस ओआईएस साथ 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एवं 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 2,900एमएएच की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 4 अप्रैल को ही सामने आएगी।

मोटो जी5
इसी माह भारत में मोटो जी5 प्लस पेश करने के बाद अब कंपनी 4 अप्रैल को ही मोटो जी5 लॉन्च करने वाली है। 5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन वाला यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

moto-g5

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट पर पेश जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई सपोर्टेड इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि इसे 13 हजार तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन
जैसा की विदित है क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली ​इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने वाली है, और इसका आयोजक है वीवो। तो ऐसे में आईपीएल से जुड़ कर कंपनी फरवरी में लॉन्च किए गए वीवो वी5 प्लस को फिर से लॉन्च करने वाली है। आईपीएल के चलते यह स्मार्टफोन कुछ हटके ही होगा।

vivo-v5-plus-front

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन हो सकती है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी के साथ यह फोन स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

इस फोन में भी वीवो वी5 प्लस की तरह सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फनटच यूआई 3.0 तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बैकअप के लिए इसमें 3,160 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

जियोनी ए1
इसी माह जियोनी ने ए1 को भारत में लॉन्च किया है। 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है फोन अप्रैल के पहले सप्ताह से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जियोनी ए1 बॉडी मैटल से बना है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है।

gionee-a1

जियोनी ए1 में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा 4,010 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
सैमसंग का गैलेक्सी सी7 प्रो भी इसी माह लॉन्च किया जाना है। यह फोन मैटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। गैलेक्सी सी7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है।

samsung-galaxy-c7-pro

सैमसंग के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व इतने का ही सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 4जी एलटीई सपो​र्टेड है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी ए1 https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-launched-in-india-pre-booking-starts-from-march-31-inhindi/ Tue, 21 Mar 2017 09:28:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6057 जैसा कि हमने बताया कि जियोनी ए1 कंपनी का सेल्फी फोन है और इसे ताकतवर सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में आपको सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा इसके साथ ही बेहतर सेल्फी के ​इसमें कुछ अच्छे फिल्टर्स भी दिए गए हैं।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी ए1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह मोबाईल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2017 में जियोनी ने अपने सेल्फी डिवाइस ए1 और ए1 प्लस का प्रदर्शन किया था। उसी वक्त यह खबर आई थी कि जल्द ही ये फोन भारत में भी प्रदर्शित हो सकते हैं। वहीं आज कंपनी ने इसमें से एक मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान जियोनी ए1 से पर्दा उठा दिया गया है। इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है और यह फोन अप्रैल पहले सप्ताह से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

जैसा कि हमने बताया कि जियोनी ए1 कंपनी का सेल्फी फोन है और इसे ताकतवर सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में आपको सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा इसके साथ ही बेहतर सेल्फी के ​इसमें कुछ अच्छे फिल्टर्स भी दिए गए हैं।

वहीं इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। पिछले पैनल में ही एक रिंग में कैमरे को दिया गया है जबकि इसके नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है। इसके साथ ही जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है।

जियोनी ए1 को मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाइब्रीड है जिसमें आप मैमोरी कार्ड या सिम कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। जो फोन को उपयोग में दूसरे एंडरॉयड फोन से अलग बनाते हैं। दोहरे सिम वाले इस फोन में दोनों स्लॉट में 4जी का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि मालूम है बैटरी के मामले में शुरू से ही जियोनी के फोन आगे रहे हैं। इस फोन में भी आपको 4,010 एमएएच की बैटरी मिलेगा।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी ए1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-and-a1-plus-launched-in-hindi/ Mon, 27 Feb 2017 12:51:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5474 जियोनी ने भी अपने दो शानदार फोन का प्रदर्शन किया है।​ कंपनी ने जियोनी ए1 और ए1 प्लस को उतारा है।

The post 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2017 जहां विश्व के प्रमुख तकनीकी कंपनियों का जमावड़ा लगा हो वहां जियोनी कैसे पीछे रह सकता है। इस इवेंट में कंपनी ने भी अपने दो शानदार फोन का प्रदर्शन किया है।​ कंपनी ने जियोनी ए1 और ए1 प्लस को उतारा है। जियोनी ने इन्हें खास तौर से सेल्फी के लिए पेश किया है।

सबसे पहले कैमरे की बात करें तो जियोनी ए1 में आपको सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जबकि रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसी तरह जियोनी ए1 प्लस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया तथा फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल व 5-मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है।

सैमसंग ने किया खुलासा 29 मार्च को लॉन्च होगा गैलेक्सी एस8

जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और पिछले पैनल में ही एक रिंग में आप कैमरा देख सकते हैं। वहीं नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

gionee-a1

फोन में मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

जेडटीई ने लॉन्च किए कम रेंज के दो फोन जिनमें है डुअल कैमरा

जियोनी ए1 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है इसके साथ आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। जो फोन को उपयोग में दूसरे एंडरॉयड फोन से अलग बनाते हैं। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि मालूम है बैटरी के मामले में शुरू से ही जियोनी के फोन आगे रहे हैं। इस फोन में भी आपको 4,010 एमएएच की बैटरी मिलेगा।

कीमत की बात की जाए तो जियोनी ए1 ब्लैक, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा तथा जियोनी ए1 प्लस की कीमत तकरीबन 35,000 रुपये होगी तथा यह ब्लैक और मोका गोल्ड कलर में सेल के लिए ​उपलब्ध होगा। इन दोनों फोन की पहली सेली मार्च या अप्रैल माह में शुरू हो सकती है।

The post 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/list-of-smartphone-which-could-be-launch-in-mwc-2017-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 11:00:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5300 बड़ी और नामी गिरामी स्मार्टफोन कंपनियां मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च करेगी अपने यह बेहतरीन स्मार्टफोन।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियोनी ए1 और ए1 प्लस
gionee-a1-price-and-specs-0001421
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में जियोनी ए1 और ए1 प्लस पेश करने वाली है। इस फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी हो सकती है। यह 16-एमपी सेल्फी और 13-एमपी रियर कैमरे के साथ 4,010 एमएएच बैटरी से लैस होगा और मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करेगा।

आॅनर 8 प्रो
honor-8-pro
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में आॅनर दमदार डिवाइस आॅनर 8 प्रो उतार सकती है। इसमें 5.7-इंच स्क्रीन के साथ 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी होगी। इसमें 12-एमपी व 2-एमपी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 8-एमपी को फ्रंट कैमरा होगा तथा यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर किरीन 960 चिपसेट पर कार्य करेगा।

मोटो जी5 और जी5 प्लस
moto-g5-plus-feature
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार मोटोरोला मोटो जी5 5-इंच और जी5 प्लस 5.2-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है। इनमें मोटो जी5 क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 430 चिपसेट व जी5 प्लस स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश होगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी5 में 13-एमपी रियर व 5-एमपी फ्रंट कैमरा होगा तथा मोटो जी5 प्लस में 12-एमपी रियर व 5-एमपी का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।

हुआवई पी10 और पी10 प्लस
huawei-p10-plus
हुआवई मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 5.2-इंच डिसप्ले वाला पी10 और 5.5-इंच डिसप्ले वाला पी10 प्लस लॉन्च कर सकती है। पी10 को हाईसिलिकॉन किरीन 960 चिपसेट के साथ 4/6जीबी रैम और 64/128जीबी मैमोरी तथा पी10 प्लस को हाईसिलिकॉन किरीन 965 चिपसेट के साथ 6/8जीबी रैम व 128/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

एलजी जी6
lg-g6
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एलजी 5.7-इंच क्यूएचडी प्लस डिसप्ले वाले जी6 मॉडल को पेश कर सकती है जो स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा। एलजी जी6 में फिंगिरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी जैसे आॅप्शन्स के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप व एलजी असिस्टेंट देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3
samsung-galaxy-tab-s3-1
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को स्नैपड्रैगन 820 एक्सनोस 7420 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 9.6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ 4जीबी रैम व 32जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

नोकिया 3310, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 अंर्तराष्ट्रीय संस्करण
nokia-p1-1
इस बार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया भी भाग ले रहा है ​जिस दौरान कंपनी चार नए फोन के साथ नोकिया 3310 को फिर से लॉन्च करने वाली है। हालांकि इस बार इसका स्टाइल और लुक अलग होगा।

नोकिया 5 में 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ 2जीबी रैम व 12-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

इस ईवेंट के जरिये नोकिया 6 का ग्लोबल वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है, जो 5.5-इंच स्क्रीन, 4जीबी रैम व 16-एमपी कैमरे के साथ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का कार्य करेगा।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक और सेल्फी सेंट्रिक फोन लॉन्च करने की तैयारी में जियोनी, डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-will-launch-a1-and-a1-plus-in-mwc-2017-in-hindi/ Wed, 22 Feb 2017 08:04:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5235 चीनी स्मार्टफोन निर्माता ​जियोनी ने भी यह साफ कर दिया है कि एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान वह अपना पहला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ​ए1 तथा ए1 प्लस लॉन्च करने वाली है।

The post एक और सेल्फी सेंट्रिक फोन लॉन्च करने की तैयारी में जियोनी, डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल का महाकुंभ कहे जाने वाला मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने जा रहा है। यहां तमाम मोबाईल कंपनियां अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स पेश ​करेगी। इसी कड़ी में चीनी स्मार्टफोन निर्माता ​जियोनी ने भी यह साफ कर दिया है कि एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान वह अपना पहला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ​ए1 तथा ए1 प्लस लॉन्च करने वाली है।

जियोनी द्वारा 27 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2017 में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान कंपनी द्वारा ए1 और ए1 प्लस से पर्दा उठाएगी। जियोनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर यह साफ कर दिया है कि ये फोन जियोनी के पहले सेल्फी सेंट्रिक फोन होंगे जो दमदार फ्रंट कैमरे के साथ ही पावरफुल बैटरी से लैस होंगे।

gionee-a1

जियोनी ए1 और ए1 प्लस को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन के रियर पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में फ्रंट कैमरा के साथ ही आर्कषक सेल्फी ​फ़ीचर्स भी मौजूद होंगे। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग तकनीक होगी जो डुअल चार्जिंग चिप के जरिये फोन की बड़ी बैटरी को भी जल्द चार्ज करने में सक्षम होगी। जियोनी के ये फोन पावर सेविंग सिस्टम से लैस होंगे।

एलजी के10 (2017) हुआ भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास फ़ीचर्स

जियोनी ए1 को लेकर पहले सामने आए लीक्स के अुनसार इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास के साथा देखने को मिल सकती है। इस फोन को 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है जो 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की इन-हैंड फोटोज़ आई सामने

फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 4,010 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स में कहा गया है कि यह फोन अमिगो ओएस 4.0 सपोर्टिड हो सकता है। तथा जहां तक कीमत की बात है तो अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि जियोनी ए1 थोड़ा महंगा हो सकता है।

The post एक और सेल्फी सेंट्रिक फोन लॉन्च करने की तैयारी में जियोनी, डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 फरवरी को लॉन्च हो सकता है जियोनी ए1, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-a1-to-launch-on-27th-february-at-mwc-in-hindi/ Mon, 13 Feb 2017 06:40:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4773 जियोनी द्वारा 27 फरवरी को एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान कंपनी द्वारा ए1 और ए1 प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है।

The post 27 फरवरी को लॉन्च हो सकता है जियोनी ए1, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शायद इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में आपको कई नए फोन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस बार भले ही सबका ध्यान नोकिया पर हो लेकिन चीनी मोबाइल फोन निर्माता भी काफी कुछ करने वाले हैं। जियोनी की भी खास तैयारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में कंपनी ए1 स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

जियोनी द्वारा 27 फरवरी को एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान कंपनी द्वारा ए1 और ए1 प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है। इस फोन की जानकारी आज सामने आई है। गैजेट्स इन नेपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास देखने को मिल सकता है।
gionee-a1-price-and-specs-0001421
इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

6जीबी रैम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें आॅर्डर

फोटोग्राफी के लिए जियोनी ए1 को 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस

इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है इसके साथ ही इसमें अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। जहां तक कीमत की बात है तो जियोनी ए1 थोड़ा महंगा हो सकता है।

The post 27 फरवरी को लॉन्च हो सकता है जियोनी ए1, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>