Gionee F5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Feb 2017 06:28:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी एफ5 https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-f5-launched-with-4000mah-battery-and-4gb-ram-in-hindi/ Tue, 07 Feb 2017 06:28:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4553 कंपनी द्वारा जियोनी एफ5 को चीनी बाज़ार में उतार दिया गया है। भारतीय मार्केट में यह फोन कब पहुंचेगा इस ​बात की फिलहाल कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

The post 4,000एमएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक ओर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा जियोनी एफ5 को चीनी बाज़ार में उतार दिया गया है। भारतीय मार्केट में यह फोन कब पहुंचेगा इस ​बात की फिलहाल कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जियो की फ्री सर्विस पर फिर एयरटेल ने लगाया अड़ंगा

जियोनी के नये फोन एफ5 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए जो इसमें 1280×720पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है। जियोनी की ओर इस फोन को एमटी6750 चिपसेट पर पेश किया है जो आॅक्टा-कोर कोर्टेक्स-ए53 प्रोससर पर कार्य करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी860एमपी2 मौजूद है।

gionee-f5-1

कंपनी की ओर इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। जियोनी एफ5 एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश​ किया गया है तथा इसमें मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन को खास बनाता है।

gionee-f5-2

डुअल सिम आधारित इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5एमएम जैक भी उपलब्ध है। चीन में लॉन्च के बाद उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी कदम रख सकता है त​था यहां इसकी कीमत 17 हजार के आस-पास हो सकती है।

The post 4,000एमएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>