Gionee F8 Neo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 22 Oct 2020 05:40:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/#respond Thu, 22 Oct 2020 05:40:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50321 फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Gionee Max लॉन्च किया था। यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट है और सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। जियोनी मैक्स के जरिये कंपनी ने लंबे समय बाद इंडियन मार्केट में रिएंट्री ली थी। लेकिन अब लगता है कि जियोनी ने लंबी पारी खेलने के मन से भारत में वापसी की है। देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए जियोनी ने आज फिर से अपना एक और कम कीमत वाला स्मार्टफोन Gionee F8 Neo नाम के साथ इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

Gionee F8 Neo ने इंडियन मार्केट में फिलहाल एक ही वेरिएंट में एंट्री ली है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 5,499 रुपये रखी गई है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। जियोनी एफ8 नियो को Black, Blue और Red कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

जियोनी एफ8 नियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने नॉचलेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के चलते फ्रंट पैनल पर बेजल्स लैस डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के उपर और नीचे चौड़ा पार्ट मौजूद है तथा साईड में नैरों बेजल्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.4 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

low budget phone Gionee F8 Neo launched in india at rs 5499

Gionee F8 Neo को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ UNISOC SC9863A चिपसेट पर रन करता है। 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करने वाले इस फोन में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 90हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A33 इंडिया में लॉन्च

जियोनी एफ8 नियो एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Gionee F8 Neo बेसिक कनेक्टिविटी से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Gionee Max

जियोनी मैक्स को कंपनी की ओर से 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Spreadtrum 9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए जियोनी मैक्स में आईएमजी8322 जीपीयू दिया गया है।

low budget phone Gionee F8 Neo launched in india at rs 5499

जियोनी मैक्स एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Gionee Max डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डिजीटल कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : वनप्लस कर रहा बड़ी तैयारी, OnePlus 9 को अगले साल मार्च में करेगा लॉन्च!

Gionee Max एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए जियोनी मैक्स में रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडिया कें इस फोन को ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है जिसे सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/feed/ 0