Gionee M11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Sep 2019 04:41:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए अपने स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m11-and-m11s-smartphones-reportedly-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m11-and-m11s-smartphones-reportedly-announced/#respond Wed, 04 Sep 2019 04:41:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35212 कंपनी ने दो फोन पेश किए हैं।

The post 6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए अपने स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बाजार में अपने डिवाइस से ग्राहकों को लुभाने वाली कंपनी Gionee पिछले साल वित्तीय अनियमित्ताओं के चलते बैंकरप्ट हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट भी बंद कर दी थी। हालांकि कुछ समय पहले कंपनी के दो फोन Gionee M11 और Gionee M11s को सर्टिफिकेशनस साइट पर स्पॉट किया गया था। इससे उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी फिर एक बार मार्केट में कदम रख सकती है। अब सामने आई जानकारी के अऩुसार कंपनी ने M11 और M11s को पेश कर दिया है।

Gionee ने ऑफिशियल तौर पर फोन के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, WeChat चैनल पर M11 और M11s की प्रोमो इमेज पोस्ट की गई है। दोनों ही फोन में कई समानताएं हैं लेकिन, प्रोसेसर के मामले में दोनों अलग हैं। हालांकि, फोन की सभी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
image-12
Gionee M11 और M11s में एक जैसा है ग्लास बैक पैनल दिया गया है। वहीं, इसमें डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं, Gionee M11 थोड़ा कम पावरफुल वेरिएंट दिखाई दे रहा है। प्रोमो इमेज में सामने आया है कि फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज होगा। इसके अलावा फोन कुछ समय पहले सर्टिफिकेशनस साइट टेना पर स्पॉट किए गए थे। वहीं, M11 में 5,000mAh की बैटरी और 6.217-इंच डिसप्ले दिया गया है। M11s में 6.3-इंच डिसप्ले और 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
image-13

image-14

कंपनी की ओर से जारी ऑफिशियल प्रोमो में Gionee M11/M11s में13MP का फ्रंट कैमरा होगा और कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें16MP का प्राइमेरी कैमरा सेंसर और सेकेंडरी कैमरा सेंसर 5MP का होगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने ऑफिशियल Gionee के ऑफिशियल WeChat अकाउंट से इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपने Weibo के अकाउंट और ऑफिशियल वेबसाइट पर नए स्मार्टफोन्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

The post 6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए अपने स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m11-and-m11s-smartphones-reportedly-announced/feed/ 0