Gionee M6s Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Apr 2017 12:21:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ​6जीबी रैम और 6,020एमएएच बैटरी के साथ जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m6s-plus-launched-with-6gb-ram-and-6020mah-battery-in-hindi/ Mon, 24 Apr 2017 12:21:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7036 जियोनी का फ्लैगशिप फोन एम6एस प्लस 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 6,020एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है।

The post ​6जीबी रैम और 6,020एमएएच बैटरी के साथ जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने अपने बड़ी बैटरी वाले मोबाईल डिवाईस की सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ते हुए आज एम6एस प्लस लॉन्च कर दिया है। ​जियोनी का यह फ्लैगशिप फोन 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 6,020एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है।

20 हजार रुपये की छूट पर ​मिल रहा है आईफोन 7 (256 जीबी)

जियोनी एम6एस प्लस को कंपनी की ओर से दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6जीबी रैम के साथ यह फोन 64जीबी और 256जीबी की दो स्टोरेज पर पेश किया गया है। चीनी बाजार में 64जीबी वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन तथा 256जीबी वेरिएंट की 4,299 चीनी युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 32,750 रुपये और 40,250 रुपये के करीब है।

gionee-m6s-plus-1

एम6एस प्लस के फीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन अमिगो 3.5 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है।

हर दिन 3जीबी डाटा देगी बीएसएनएल, महज़ 333 रुपये में मिलेगा 270जीबी डाटा

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई, डुअल सिम व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। फोन में दी गई 6,020एमएएच की बैटरी को कंपनी द्वारा क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस किया गया है।

The post ​6जीबी रैम और 6,020एमएएच बैटरी के साथ जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच स्क्रीन और 6,020एमएएच बैटरी से लैस होगा जियोनी एम6एस प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m6s-plus-leak-with-6inch-screen-and-6020mah-battery-in-hindi/ Wed, 19 Apr 2017 11:39:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6918 जियोनी आगामी 24 अप्रैल को बीजिंग में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कंपनी एम6एस प्लस को लॉन्च करेगी।

The post 6-इंच स्क्रीन और 6,020एमएएच बैटरी से लैस होगा जियोनी एम6एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी ​जियोनी ने पिछले साल अपना एम6 और एम6 प्लस को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस फोन का ही उन्नत वर्ज़न एम6एस प्लस को लॉन्च करने जा रही है। जियोनी आगामी 24 अप्रैल को बीजिंग में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कंपनी एम6एस प्लस को लॉन्च करेगी।

शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च, आईफोन7 और गैलैक्सी एस8 को देगा कड़ी टक्कर

जियोनी एम6एस प्लस को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6-इंच की फुलएचडी एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जाएगा जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टे​ड होगी।

gionee-m6s-plus-invite

लीक के अनुसार जियोनी एम6एस प्लस में 6जीबी की रैम दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर कार्य करेगा। जियोनी द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाईट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। वहीं लीक में बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,020एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

सैमसंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कब से होगा सेल के लिए उपलब्ध और क्या होगा खास

हालांकि जियोनी के इस फोन के लेकर ज्यादा जानकारी सामनें नहीं आई है। इसलिए फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा इसकी कीमत के लिए फोन की लॉन्च डेट यानि 24 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

The post 6-इंच स्क्रीन और 6,020एमएएच बैटरी से लैस होगा जियोनी एम6एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>