Gionee Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:11:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Gionee Max स्मार्टफोन, करेगा पावरबैंक का भी काम https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m30-launched-with-25w-10000-mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m30-launched-with-25w-10000-mah-battery/#respond Wed, 26 Aug 2020 05:04:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48001 यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है

The post 10,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Gionee Max स्मार्टफोन, करेगा पावरबैंक का भी काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने कल भारतीय बाजार में लगभग दो साल के अंतराल के बाद अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से इंडिया में Gionee Max लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में फिर से शुरूआत करने के साथ ही जियोनी ने अपनी होम मार्केट में भी नया फोन पेश किया है। यह स्मार्टफोन Gionee M30 नाम के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी सबसे बड़ी यूएसपी है, फोन में मौजूद 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी।

Gionee M30 की सबसे बड़ी खासियत फोन में बैटरी है। जियोनी ने अपने इस फोन को 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ बाजार में उतारा है। यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके जरिये फोन के तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट दिया गया है। जियोनी एम30 रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके चलते इस फोन से किसी दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

Gionee M30

जियोनी एम30 को कंपनी की ओर से अनूठे डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। आप फोटो में देख पाएंगे कि फोन का उपरी और नीचला बॉडी पार्ट तिकोनी शेप में मुड़ा हुआ है। फ्रंट पैनल पर उपरी ओर बॉडी पार्ट भी मौजूद है जिसपर सेंसर लगे हैं वहीं साथ ही उपरी बाईं ओर पंच-होल भी मौजूद है। Gionee M30 को कंपनी की ओर से 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.0 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि फोन का डायमेंशन 160.6 x 75.8 x 8.4एमएम और वज़न 305ग्राम है।

Gionee M30 launched with 25w 10000 mah battery

Gionee M30 को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू मौजूद है। चीनी बाजार में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी वाला यह नया फोन, रिवर्स चार्जिंग भी करता है सपोर्ट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Gionee M30 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। चीन में यह फोन 1399 युआन में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 15,000 रुपये के करीब है।

The post 10,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Gionee Max स्मार्टफोन, करेगा पावरबैंक का भी काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m30-launched-with-25w-10000-mah-battery/feed/ 0
सिर्फ 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी वाला यह नया फोन, रिवर्स चार्जिंग भी करता है सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-launched-in-india-with-5000mah-battery-price-at-rs-5999/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-launched-in-india-with-5000mah-battery-price-at-rs-5999/#respond Tue, 25 Aug 2020 10:11:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47989 फोन को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.1 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

The post सिर्फ 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी वाला यह नया फोन, रिवर्स चार्जिंग भी करता है सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड Gionee ने आज लंबे अंतराल के बार भारतीय बाजार में फिर से वापसी की है। दो साल पहले 2018 में फाइनेंस की कमी के चलते जियोनी को अपने प्रोडक्शन पर ताला लगाना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से मोबाइल बाजार में कुछ बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ यह कंपनी फिर लौटी है। इस बार जियोनी ने अपनी शुरूआत लो बजट वाले स्मार्टफोन Gionee Max से की है जिसे इंडियन मार्केट में सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आईये जानते हैं जियोनी मैक्स में क्या है खास।

लुक व डिजाईन

Gionee Max को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लगी है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। पावर बटन व वाल्यूम रॉकर जहां जियोनी मैक्स के दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक और नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

Gionee Max launched in india with 5000mah battery price at rs 5999

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Gionee Max को कंपनी की ओर से 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Spreadtrum 9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए जियोनी मैक्स में आईएमजी8322 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A53 इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत 12,990 रुपये

जियोनी मैक्स एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Gionee Max डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डिजीटल कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Gionee Max launched in india with 5000mah battery price at rs 5999

Gionee Max एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए जियोनी मैक्स में रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडिया कें इस फोन को ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है जिसे सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी वाला यह नया फोन, रिवर्स चार्जिंग भी करता है सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-launched-in-india-with-5000mah-battery-price-at-rs-5999/feed/ 0