gionee | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 14:00:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7600 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 13 जैसी लुक देने वाला स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/7600-rs-priced-iphone-13-like-gionee-p50-pro-launched-check-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/7600-rs-priced-iphone-13-like-gionee-p50-pro-launched-check-price/#respond Fri, 24 Jun 2022 11:53:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83026 Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 7600 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 13 जैसी लुक देने वाला स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका डिजाइन काफी हद तक iPhone 13 और Huawei P50 Pro की तरह है। जिओनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Gionee P50 Pro है, जिसके बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए आईफ़ोन 13 की तरह वाइड नॉच दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में Huawei P50 Pro स्मार्टफोन की तरह कैमरा सेट्प दिया गया है। इस फोन में दो सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल में पांच कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, नैरो बजल, यूनीक ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है। Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 6.517-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज, 4G LTE नेटवर्क कनेक्विटिविटी और 6GB RAM के साथ पेश किया गया है।

Gionee P50 Pro कीमत

Gionee P50 Pro स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ 659 RMB (करीब 7,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज 739 RMB (करीब 8,600 रुपये) और तीसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 759 RMB (करीब 8,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्राइट ब्लैक, क्रिस्टल और डार्क ब्लू कलर में पेश किया गया है।

7600 Rs Priced iPhone 13 like Gionee P50 Pro launched check Price

Gionee P50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 6.51-इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93 प्रतिशत और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि यह फोन 6GB तक के रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ चार और कैमरा लेंस और LED फ्लैश दिया गया है। फोन के रियर पैनल के बाकि चार कैमरा सेंसर को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। इस फोन में HD नाइट शॉटय मैक्रो शॉट, पोर्टेट ब्यूटी लेंस और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Huawei Nova Y90 स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत

Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, OTG, Wi-Fi, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट के साथ दिया गया है। Gionee P50 Pro स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेसअनलॉक दिया गया है।

The post 7600 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 13 जैसी लुक देने वाला स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7600-rs-priced-iphone-13-like-gionee-p50-pro-launched-check-price/feed/ 0
Gionee ने लॉन्च किया 4 कैमरा, 5,000mAh बैटरी और मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-ti13-launched-with-mediatek-helio-p60-and-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-ti13-launched-with-mediatek-helio-p60-and-5000mah-battery/#respond Fri, 31 Dec 2021 11:24:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72966 Gionee Ti13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 16MP का है, जिसके साथ 5MP और 2MP के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

The post Gionee ने लॉन्च किया 4 कैमरा, 5,000mAh बैटरी और मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Gionee ने चीन में नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Gionee Ti13 को लॉन्च किया है। Gionee के नए स्मार्टफोन 6.53-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है। इसके साथ ही जिओनी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio P60 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Gionee Ti13 स्मार्टफोन को 6GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यहाँ हम आपको Gionee Ti13 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।

Gionee Ti13 की कीमत

Gionee Ti13 स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB/256GB टोरेज के ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 899 CNY (करीब 10,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 256GB वेरिएंट को 1,099 CNY (करीब 12,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

Gionee Ti13 के स्पेसिफिकेशन्स

Gionee Ti13 स्मार्टफोन में 6.53-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720p, रिफ्रेश रेट 60Hz है। जियोनी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90% है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। Gionee का नया स्मार्टफोन MediaTek के ऑक्टा कोर Helio P60 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

जियोनी का यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128 और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। Gionee Ti13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 16MP का है, जिसके साथ 5MP और 2MP के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें कैसी रही परफॉर्मेंस

Gionee Ti13 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-SIM कार्ड सपोर्ट, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm जैक और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A13 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, Xiaomi और Realme की बढ़ेंगी मुश्किलें

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post Gionee ने लॉन्च किया 4 कैमरा, 5,000mAh बैटरी और मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-ti13-launched-with-mediatek-helio-p60-and-5000mah-battery/feed/ 0
Gionee ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टवॉच, 2099 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-launches-three-new-smartwatches-stylfit-gsw6-stylfit-gsw7-and-stylfit-gsw8-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-launches-three-new-smartwatches-stylfit-gsw6-stylfit-gsw7-and-stylfit-gsw8-in-india/#respond Thu, 10 Jun 2021 16:47:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60634 Gionee के लॉन्च किए तीनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने हेल्द ट्रेकर्स के साथ पेश किया गया है, जिसमें SPO2 मॉनीटर, रियलटाइम हार्ट रेट मॉनीटर, कैलोरी मीटर, स्लीप ट्रैकर और दूसरे दमदार फ़ीचर्स के साथ पेश किया है।

The post Gionee ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टवॉच, 2099 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने भारत में स्मार्टवॉच की नई रेंज STYLFIT को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में तीन नए स्मार्टवॉच STYLFIT GSW6, STYLFIT GSW7 और STYLFIT GSW8 को लॉन्च किए हैं। Gionee के लॉन्च किए तीनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने हेल्द ट्रेकर्स के साथ पेश किया गया है, जिसमें SPO2 मॉनीटर, रियलटाइम हार्ट रेट मॉनीटर, कैलोरी मीटर, स्लीप ट्रैकर और दूसरे दमदार फ़ीचर्स के साथ पेश किया है। Gionee ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को 2,099 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था। यहां हम आपको जिओनी के तीनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

जियोनी स्मार्टफोन के फीचर्स

STYLFIT GSW6 स्मार्टवॉच को कंपनी ने बिल्टइन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ किया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स हेंड-फ्री कॉल, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल के साथ आता है। जिओनी की यह स्मार्टवॉच 40 क्लाउड बेस्ड वॉच फेस दिया गया है। STYLFIT GSW6 स्मार्टवॉच में SPO2 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनीटर, पेडोमीटर और कैलोरी काउंटर दिया है। नई GSW6 स्मार्टवॉच में 220mAh लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : OnePlus का सस्ता 5G स्मार्टफोन Nord CE हुआ लॉन्च, इसमें है 12 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और पावरफुल बैटरी

gionee-stylfit-gsw6
Gionee STYLFIT GSW6

STYL GSW7 स्मार्टवॉच की बात करें तो इसमें इनडोर और आउटडोन फिटनेस ट्रेकर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनीटर और हार्टरेट मॉनीटर के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी मदद से कॉलिंग, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। Gionee STYL GSW7 स्मार्टवॉच में SMS, WhatsApp, Facebook और  email नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।

gionee-stylfit-gsw7
Gionee STYLFIT GSW7

STYLFIT GSW8 स्मार्टवॉच की बात करें तो इसमें भी बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसके साथ ही कॉलिंग, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल फीचर् के साथ साथ इसमें हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल साइकल ट्रैकर, स्लीप मॉनीटर, पेडोमीटर और कैलोरी काउंटर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें Find My Phone फीचर भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus ने भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च की नई 4K स्मार्ट टीवी सीरीज, जानें खूबियां

Gionee STYLFIT GSW6
Gionee STYLFIT GSW6

जियोनी स्मार्टफोन की कीमत

कीमत की बात करें तो Gionee STYLFIT GSW7 स्मार्टफोन को भारत में 2,099 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही STYLFIT GSW6 स्मार्टवॉच को 6,999 रुपये और STYLFIT GSW8 स्मार्टवॉच को कंपनी ने 8,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। फिलहाल कंपनी ने यह शेयर नहीं किया है कि नए स्मार्टवॉच कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

The post Gionee ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टवॉच, 2099 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-launches-three-new-smartwatches-stylfit-gsw6-stylfit-gsw7-and-stylfit-gsw8-in-india/feed/ 0
5,100एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह 5 कैमरे वाला शानदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m15-launched-with-5100mah-battery-helio-g90-soc-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m15-launched-with-5100mah-battery-helio-g90-soc-8gb-ram/#respond Wed, 02 Jun 2021 19:15:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60096 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 16,000 रुपये के करीब है।

The post 5,100एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह 5 कैमरे वाला शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी टेक ब्रांड Gionee ने अंर्तराष्ट्रीय मोबाइल मार्केट में नया डिवाईस पेश किया है। ग्लोबल मंच पर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए जियोनी ने नया स्मार्टफोन Gionee M15 लॉन्च किया है। यह फोन फिलहाल नाइजिरियन मार्केट में उतारा गया है जिसकी शुरूआती कीमत 16,000 रुपये के करीब है। अटरेक्टिव लुक के साथ ही Gionee M15 में बड़ी रैम, 5100mAh बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा और Helio G90 चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Gionee M15 की स्पेसिफिकेशन्स

Gionee M15 को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो जी90 चिपसेट दिया गया है। नाइजीरिया में यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ये वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

Gionee M15 launched with 5100mAh battery Helio G90 soc 8gb ram

फोटोग्राफी के लिए Gionee M15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो स्क्रीन के बीच में लगी पंच-होल में फिट है। यह भी पढ़ें : 10 जून को लॉन्च होने से पहले ही सामने आई OnePlus Nord CE 5G फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स

Gionee M15 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए जियोनी एम15 में 5,100एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है 18वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

Gionee M15 का प्राइस

Gionee M15 को नाइजीरिया में Dazzling Black और Magic Green कलर में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो जियोनी एम15 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को NGN 90,800 (तकरीबन 16,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को NGN 106,200 (तकरीबन 18,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 5,100एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह 5 कैमरे वाला शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m15-launched-with-5100mah-battery-helio-g90-soc-8gb-ram/feed/ 0
6000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता स्मार्टफोन, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-p15-pro-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-p15-pro-launched-check-price-and-specifications/#respond Wed, 07 Apr 2021 06:27:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56611 Gionee P15 Pro स्मार्टफोन को दमदार 6000mAh बैटरी और एंट्री लेवल मीडियाटेक के चिपसेट Helio G35 SoC के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Gionee P15 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

The post 6000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता स्मार्टफोन, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने बजट स्मार्टफोन सेग्मेंट में एक और नया Gionee P15 Pro को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Gionee P15 Pro स्मार्टफोन को दमदार 6000mAh बैटरी और एंट्री लेवल मीडियाटेक के चिपसेट Helio G35 SoC के साथ पेश किया गया है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Gionee ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया है। Gionee का यह बजट स्मार्टफोन जल्द ही इंडियन मार्केट में भी कम क़ीमत में पेश किया जा सकता है। Gionee के इस स्मार्टफ़ोन की सीधी टक्कर Xiaomi, Realem, Samsung और Motorola के एंट्री लेवल स्मार्टफोन से होनी है। यहां हम आपको Gionee P15 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Gionee P15 Pro : स्पेसफिकेशन्स

Gionee P15 Pro स्मार्टफोन में 6.82 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.6% है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का बना हुआ है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Gionee P15 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 SoC के साथ 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में हेडफोन जैक, डुअल 4G सिम स्लॉट, WiFi, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर दिए गए हैं। जियोनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 11 पर रन करता है। यह भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द आएगा नया फीचर, कई सालों का इंतजार होगा खत्म

Gionee P15 Pro : कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Gionee P15 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इस कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और AI लेंस दिया है। इस कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है। रियर पैनल में इस फ़ोन में फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें: Jio का धमाकेदार ऑफर, इन प्लान में मिलेगी 30 दिन तक एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Gionee P15 Pro : कीमत

Gionee P15 Pro स्मार्टफोन को फिलहाल नाइजीरिया में पेश किया गया है। इस फोन को सिंगल वेरिएंट 3GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ नाइजिरिया में ₦61,500 (करीब 11,000 रुपये) में पेश किया गया है। जियोनी का यह स्मार्टफोन जल्द ही इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेंशन उपलब्ध नहीं है।

The post 6000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता स्मार्टफोन, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-p15-pro-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
Gionee Max Power रिव्यू: लो प्राइज-हाई स्पेसिफिकेशन लेकिन परर्फोमेंस में… https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-review-in-hindi-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-review-in-hindi-6000mah-battery/#respond Tue, 30 Mar 2021 16:23:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56123 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है।

The post Gionee Max Power रिव्यू: लो प्राइज-हाई स्पेसिफिकेशन लेकिन परर्फोमेंस में… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में वैसे तो सबसे ज्यादा चाइनीज कंपनियों के फोन्स की बिक्री होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले सभी चीनी फोन ग्राहकों को पंसद आते हों। शाओमी, रियलमी, वीवो और ओपो के अलावा कई और ऐसी कंपनियां हैं जो आज भी अपने फोन्स के दम पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जियोनी भी एक है। Gionee इंडिया में कमबैक करने के बाद काफी समय से ढेर सारे फीचर्स वाले शानदार फोन्स को पेश कर रही है, जिनकी कीमत भी कम है। इंडियन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पिछले महीने अपने एक नए और शानदार फोन Gionee Max Pro को 6,999 रुपए में पेश किया था और इसके कुछ दिन बाद ही यह फोन हमारे पास रिव्यू के लिए पहुंचा। लगभग 15-20 दिनों तक हमने इस फोन को इस्तेमाल किया और इस दौरान हमने जो फोन के बारे में जाना उसे आपसे साझा कर रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आप इस रिव्यू को पढ़ कर ये तय कर सकते हैं कि ये फोन कैसा है।

फोन का रिव्यू पढ़ने से पहले आप नीचे तीन-तीन प्वाइंटर में फोन की खूबी और खामी भी देख सकते हैं।

खूबी:

  • बैटरी
  • रिवर्स चार्जिंग
  • डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन

खामी:

  • कैमरा परर्फोमेंस
  • ओल्ड एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम
  • ऑक्टा-कोर यूनिसोक 9863A प्रोसेसर

डिजाइन है साधारण

बजट कैटेगरी के डिवाइस में भी नॉच स्टाइल को पेश करने का एक चलन सा बन गया है। आज मार्केट में Realme और Xiaomi के फोन नॉच स्टाइल के साथ आ मौजूद हैं। वहीं, Gionee Max Pro को भी कंपनी ने यू शेप नॉच पर बनाया है। नॉच होने के बाद भी फोन के टॉप पर थोड़े मोट बेजल दिखाई देते हैं। वहीं, फोन की स्क्रीन के लेफ्ट और साइड में भी बेजल को देखा जा सकता है। फोन के बॉटम पर मोटो चिन पार्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा डिवाइस के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसके अलावा लेफ्ट साइड में सिम ट्रे व डेडिटकेट गूगल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसके साथ ही फोन के नीचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का रियर प्लास्टिक बिल्ड है, जिसमें डुअल कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद है। कुल मिलाकर कहें तो फोन के डिजाइन में नयापन भले ही न हो लेकिन प्राइस देखने के बाद आपको अच्छा लगेगा। वहीं क्वालिटी भी ठीक-ठाक है।

Gionee Max Pro price at rs 6999 launch in india with 6000mah battery

डिसप्ले ठीक-ठाक

Gionee Max Pro में 6.52 इंच की HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। डिसप्ले की डिजाइन ड्यूड्रॉप है और इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन की स्क्रीन बड़ी तो है लेकिन, काफी आम से ही। कुल मिलाकर कहें तो फोन की डिसप्ले ठीक-ठाक सी है। इस फोन की स्क्रीन पर हमने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों से HD कंटेंट को स्ट्रीम किया तो रिजल्ट मिला-जुला ही दिखाई पड़ा। लेकिन, अगर आप इस फोन पर एक बिना नॉर्मल वीडियो प्ले करते हैं तो आपका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहेगा।

Gionee Max Pro price at rs 6999 launch in india with 6000mah battery

बैटरी में भरपूर पावर

जियोनी मैक्स प्रो में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बड़ी बैटरी के साथ ही फोन की खास बात है कि यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपॉर्ट करता है। कंपनी का दावा था कि फोन की बैटरी 60 घंटे का पावर बैकअप देती है। वहीं, हमने जब इस फोन को फुल चार्ज करने की कोशिश की तो इसे लगभग 2.30 घंटे का समय लगा। वहीं, बैटरी बैकअप के मामले में फोन काफी अच्छी परफॉर्मेंस देता है। फुल चार्ज करके इसे आप डेली के इस्तेमाल के दौरान लगभग 2 दिन तक चला सकते हैं। वहीं, ज्यादा हेवी यूज में ये पूरे दिन आराम से चलेगा, जिसमें आप गेमिंग, यूट्यूब वीडियोज, म्यूजिक और वेब ब्राउजिंग कर सकते हैँ।

Gionee max Pro

परर्फोमेंस…

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा-कोर Spreadtrum 9863A चिपसेट मिलता है। एक बजट कैटेगरी के फोन में आने वाला यह प्रोसेसर एआरएम कॉर्टेक्स-ए 53 की तुलना में, प्रोसेसर के प्रदर्शन में 20% सुधार के साथ आता है। अगर आप फोन का इस्तेमाल नॉर्मल करते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा। लेकिन, अगर आप बजट कैटेगरी के इस फोन से ज्यादा उम्मीद लगा रहे हैं तो यह आपको निराश कर सकता है। ज्यादा हैवी ऐप्स और गेम का इस्तेमाल करने के दौरान फोन थोड़ा लैग होगा।

gionee-max-pro-new

इसके अलावा स्टोरेज की बात करें तो फोन में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज है। मुझे लगता है कंपनी को कम से कम 64GB स्टोरेज देनी चाहिए थी। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

कैमरा डे-लाइट में करता है इंप्रेस

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ बोकेह समेत कई फीचर्स मिलेंगे। मेरे टेस्ट के दौरान फ्रंट कैमरा से क्लिक की गईं फोटो ठीक ठाक थी। लेकिन, डे-लाइट में क्लिक की गई फोटो का रिजल्ट काफी शानदार रहा। हालांकि, लो लाइट में बिना फ्लैश के बिना फोटो ज्यादा बेहतर नहीं आई।

निष्कर्ष

अगर आप कम बदट में दमदार बैटरी के साथ किसी फोन को लेने की सोच रहे हैं तो Gionee Max Pro एक शानदार फोन कहा जा सकता है। महज 6,999 रुपए में 6,000एमएएच बैटरी के साथ आने वाला यह फोन पावर बैकअप के मामले में शानदार है। फोन का डिजाइन भी ठीक-ठाक और कैमरा ओके है। इन सबके बाद परफॉर्मेंस ओके कहा जा सकता है। ऐसे में निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यदि आप गेमिंग के लिए फोन लेना चाहते हैं तो फिर यह आपके लिए नहीं है परंतु एक अच्छा फोन जिसमें लंबी बैटरी बैकअप हो तो फिर यह ठीक है। इस प्राइस ब्रैकेट में आप पोको सी3 और रियलमी सी11 को भी देख सकते हैं।

The post Gionee Max Power रिव्यू: लो प्राइज-हाई स्पेसिफिकेशन लेकिन परर्फोमेंस में… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-review-in-hindi-6000mah-battery/feed/ 0
6,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 6,999 रुपये में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-price-at-rs-6999-launch-in-india-with-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-price-at-rs-6999-launch-in-india-with-6000mah-battery/#respond Mon, 01 Mar 2021 12:29:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54553 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 8 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 6,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन में बेशक स्पेसिफिकेशन्स कितनी ही दमदार दे दी जाए लेकिन जब तक फोन की बैटरी चार्ज नहीं होगी तब तक वह कोई काम नहीं आती। अनेंको मोबाइल यूजर्स ऐसे हैं जो बड़ी बैटरी वाले डिवाईस की तालाश में रहते हैं। ऐसे ही उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए आज टेक ब्रांड जियोनी ने इंडियन मार्केट में एक नया स्मार्टफोन Gionee Max Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है और इसकी कीमत है सिर्फ 6,999 रुपये।

Gionee Max Pro

 

सीधे जियोनी के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो जियोनी मैक्स प्रो को 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ आईफुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर स्प्रैडट्रम 9863ए चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M12 फोन, 11 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए Gionee Max Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए जियोनी मैक्स प्रो में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन नाईट मोड, एचडीआर मोड जैसे फीचर्स से लैस है।

Gionee Max Pro price at rs 6999 launch in india with 6000mah battery

जियोनी मैक्स प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन गूगल असिस्टेंट बटन भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है। यानि Gionee Max Pro से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

यह है कीमत

Gionee Max Pro को इंडिया में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जियोनी ने अपने नए फोन को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है जो Red, Royal Blue और Black कलर में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 8 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 6,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-max-pro-price-at-rs-6999-launch-in-india-with-6000mah-battery/feed/ 0
Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किया M12 स्मार्टफोन, 6GB RAM के साथ है 5,100mAh बैटरी और 48MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-launch-with-5100-mah-battery-48mp-quad-camera-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-launch-with-5100-mah-battery-48mp-quad-camera-specs-price-sale/#respond Thu, 19 Nov 2020 03:55:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51104 फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

The post Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किया M12 स्मार्टफोन, 6GB RAM के साथ है 5,100mAh बैटरी और 48MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी Galaxy M12 स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसकी जानकारी पिछले दिनों ही सामने आई है। लीक्स में इस फोन के डिजाईन के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल भी शेयर की जा चुकी है। सैमसंग कब तक गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी, यह खबर तो अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन Samsung से पहले चीनी कंपनी Gionee ने M12 नाम का एक नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

Gionee M12

जियोनी एम12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेेशियो 91 प्रतिशत का है। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है।

Gionee M12 launch with 5100 mah battery 48mp quad camera specs price sale

Gionee M12 एंडरॉयड आधारित फोन है जिसके दो चिपसेट मॉडल मॉर्केट में आए हैं। फोन का एक मॉडल जहां मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट सपोर्ट करता है वहीं दूसरे मॉडल में मीडियाटेक का ही हीलियो ए25 चिपसेट दिया गया है। ये मॉडल्स दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुए हैं। फोन के बेस मॉडल में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा बड़े वेरिएंट को 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें : इस चीनी कंपनी के स्मार्टफोन्स हो रहे हैं क्रैश, जानें क्या है कारण

जियोनी का यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के अन्य सेंसर दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए जियोनी एम12 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Gionee M12 launch with 5100 mah battery 48mp quad camera specs price sale

Gionee M12 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,100एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किया M12 स्मार्टफोन, 6GB RAM के साथ है 5,100mAh बैटरी और 48MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-launch-with-5100-mah-battery-48mp-quad-camera-specs-price-sale/feed/ 0
6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ आ रहा लो बजट वाला ये शानदार फोन, Realme-Xiaomi को देगा चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-specifications-on-google-play-console-launch-soon-with-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-specifications-on-google-play-console-launch-soon-with-6gb-ram/#respond Wed, 04 Nov 2020 04:49:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50724 फोन की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post 6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ आ रहा लो बजट वाला ये शानदार फोन, Realme-Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee एक बार फिर से अपने नए-नए स्मार्टफोन्स को पेश कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में है। कुछ समय पहले कंपनी लो बजट वाले Gionee Max को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में नए फोन Ginoee M12 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। लिस्टिंग में Gionee फोन को मॉडल नंबर H603B के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, गूगल प्ले पर सामने आया है कि फोन का नाम Gionee M12 होगा। वहीं, इस अपकमिंग स्मार्टफोन को M12 Pro को छोटा वर्जन माना जा रहा है, जिसे चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था। Gionee M12 की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हम कह सकते हैं कि यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा।

लिस्टिंग के अनुसार Gionee M12 में MediaTek Helio P22 चिपसेट और 4GB की रैम व 6GB की रैम होगी। वहीं, स्मार्टफोन में 720p डिसप्ले और फ्रंट पर पंच-होल कॉर्नर पर होगा। इसके अलावा Gionee M12 एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

फिलहाल हम जियोनी एम 12 स्पेक्स के बारे में जानते हैं। फ़ोन की लॉन्च तिथि पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हम इसे वर्ष के अंत से पहले तक इस फोन के आने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद दिला दें कि Gionee M12 Pro में MediaTek Helio P60 चिपसेट, 128GB इंटरनल स्टोरेज, एक HD + वॉटरड्रॉप डिस्प्ले, 16MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 4,000mAh की बैटरी दी गई थी। हम आने वाले हफ्तों में फोन की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता सहित और भी जानकारी लीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

The post 6GB रैम और 4000mAh बैटरी के साथ आ रहा लो बजट वाला ये शानदार फोन, Realme-Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-m12-specifications-on-google-play-console-launch-soon-with-6gb-ram/feed/ 0
सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/#respond Thu, 22 Oct 2020 05:40:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50321 फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gionee ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Gionee Max लॉन्च किया था। यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट है और सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। जियोनी मैक्स के जरिये कंपनी ने लंबे समय बाद इंडियन मार्केट में रिएंट्री ली थी। लेकिन अब लगता है कि जियोनी ने लंबी पारी खेलने के मन से भारत में वापसी की है। देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए जियोनी ने आज फिर से अपना एक और कम कीमत वाला स्मार्टफोन Gionee F8 Neo नाम के साथ इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

Gionee F8 Neo ने इंडियन मार्केट में फिलहाल एक ही वेरिएंट में एंट्री ली है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 5,499 रुपये रखी गई है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। जियोनी एफ8 नियो को Black, Blue और Red कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

जियोनी एफ8 नियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने नॉचलेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के चलते फ्रंट पैनल पर बेजल्स लैस डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के उपर और नीचे चौड़ा पार्ट मौजूद है तथा साईड में नैरों बेजल्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.4 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

low budget phone Gionee F8 Neo launched in india at rs 5499

Gionee F8 Neo को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ UNISOC SC9863A चिपसेट पर रन करता है। 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करने वाले इस फोन में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 90हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A33 इंडिया में लॉन्च

जियोनी एफ8 नियो एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Gionee F8 Neo बेसिक कनेक्टिविटी से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Gionee Max

जियोनी मैक्स को कंपनी की ओर से 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Spreadtrum 9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए जियोनी मैक्स में आईएमजी8322 जीपीयू दिया गया है।

low budget phone Gionee F8 Neo launched in india at rs 5499

जियोनी मैक्स एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Gionee Max डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डिजीटल कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : वनप्लस कर रहा बड़ी तैयारी, OnePlus 9 को अगले साल मार्च में करेगा लॉन्च!

Gionee Max एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए जियोनी मैक्स में रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडिया कें इस फोन को ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है जिसे सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-phone-gionee-f8-neo-launched-in-india-at-rs-5499/feed/ 0