gizmochina | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Jan 2017 12:50:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le2s-dual-will-launch-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 12:50:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3311 गीज़मोचाईना पर लेईको से इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस फोन की फोटोज़ शेयर ​की गई है जिसके अनुसार लेईको ले2 एस डुअल डुअल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।

The post अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेईको ले 1एस और ले 2 की सफलता के बाद अब कंपनी इस सीरीज़ में नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। हाल में आये एक लीक के मुताबिक लेईको ले2 का ही उन्नत वर्ज़न लेईको ले2 एस डुअल लॉन्च किया जा सकता है जिसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

गीज़मोचाईना पर लेईको से इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस फोन की फोटोज़ शेयर ​की गई है जिसमें इस फोन की पैकेजिंग तथा वेरिएंट के कलर को साफ देखा जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन मीडियाटेक हेलिया एक्स25 प्रोसेसर आधारित होगा।

leeco-le-2s-dual-2 91Mobiles

लीक हुई फोटोज़ पर गौर किया जाए तो इस फोन में 5.5—इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी कि लिहाज से लेईको का यह फोन खास माना जा रहा है। इसमें 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

जियो इफेक्ट: एयरटेल दे रहा है हर माह 3जीबी फ्री डाटा

लेईको ले2 एस डुअल को शेपेंन गोल्ड कोटिंग के साथ बेज़ल डिजाईन में दिखाया गया है। इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है तथा साथ ही यह यूएसबी टाईप-सी सपोर्टिड हो सकता है।

यह क्या किया क्वालकॉम ने, असूस की सारी सीक्रेट कर दी लीक

​फिलहाल कंपनी की ओर से न तो इस फोन के फ़ीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खुलासा किया गया है और न ही इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी दी गई है पंरतु लीक की मानें तो लेईको ले2 एस डुअल 999 युआन यादि तकरीबन 9,800 रुपये तक हो सकती है।

The post अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>