Gmail | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Apr 2026 07:53:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब आप अपना Gmail Username बदल सकते हैं, जानें क्या है तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-main-username-kaise-change-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-main-username-kaise-change-kare/#respond Fri, 03 Apr 2026 07:53:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193494 कई बार हम जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर सालों तक हमारे साथ रहता है और Gmail यूजरनेम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। स्कूल या कॉलेज के दिनों में बनाया गया कोई फनी या अजीब-सा ईमेल एड्रेस, जो उस समय कूल लगता था, लेकिन आज की प्रोफेशनल लाइफ में शर्मिंदगी का कारण […]

The post अब आप अपना Gmail Username बदल सकते हैं, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई बार हम जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका असर सालों तक हमारे साथ रहता है और Gmail यूजरनेम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। स्कूल या कॉलेज के दिनों में बनाया गया कोई फनी या अजीब-सा ईमेल एड्रेस, जो उस समय कूल लगता था, लेकिन आज की प्रोफेशनल लाइफ में शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। अब Google ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपने Gmail एड्रेस के यूजरनेम को बदल सकते हैं यानी अब आपको नया अकाउंट बनाने या पुराना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसी अकाउंट के साथ एक नई पहचान मिल सकती है। यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया गया है और अब अमेरिकी यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारतीय यूजर के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके जरिए आप @gmail.com से पहले वाले हिस्से को बदल सकते हैं, जो आपके ईमेल की असली पहचान होता है। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है?

चेक करें यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है या नहीं

इस प्रोसेस की शुरुआत करने से पहले सबसे जरूरी यह पता करना है कि आप अपने Gmail एड्रेस को बदल सकते हैं या नहीं। इसके लिए आपको अपने Google अकाउंट की सेटिंग्स में जाना होगा। अपने Android फोन या कंप्यूटर में myaccount.google.com/google-account-email को ओपन करें और अपने अकाउंट से साइन इन करें। इसके बाद आपको Personal info सेक्शन में जाना होगा, जहां Email का विकल्प मिलेगा। यहां Google Account email पर टैप करें। अगर यहां Change Google Account email का ऑप्शन दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आप अपना Gmail यूजरनेम बदल सकते हैं। अगर यह ऑप्शन नहीं दिखता है, तो फिलहाल यह फीचर आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं है और आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

बदलाव से पहले जरूरी सावधानियां

ईमेल बदलना आसान जरूर है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। Google ने साफ तौर पर कहा है कि कुछ सेवाओं और फीचर्स पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए बदलाव से पहले आपको कुछ बातों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर आप Chromebook का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पहले उससे जुड़े निर्देशों को समझना होगा। इसी तरह, अगर आप Sign in with Google का उपयोग करके किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट में लॉगइन करते हैं, तो वहां आपको दोबारा साइन इन करना पड़ सकता है। Chrome Remote Desktop का उपयोग करने वाले यूजर्स को भी कुछ सेटिंग्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ ऐप्स की सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं, जैसा कि तब होता है जब आप किसी नए डिवाइस में लॉगइन करते हैं। सबसे अहम सलाह यह है कि आप अपने डेटा का बैकअप जरूर लें। हालांकि Google का कहना है कि डेटा सुरक्षित रहेगा, फिर भी सावधानी के तौर पर बैकअप लेना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

जीमेल यूजरनेम कैसे बदलें?

अगर आप अपने Gmail एड्रेस का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदलना चाहते हैं, तो Google ने इसके लिए एक आसान प्रोसेस दिया है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं?

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में myaccount.google.com/google-account-email ओपन करें और अपने Google अकाउंट से साइन इन करें। यह वही पेज है जहां से आप अपने Google अकाउंट के ईमेल से जुड़ी सभी सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं।
  • स्टेप-2: अब स्क्रीन पर आपको Personal info का टैब दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद Email ऑप्शन पर जाएं और फिर Google Account email चुनें। यहीं पर आपको यह पता चलेगा कि आप अपना Gmail यूजरनेम बदल सकते हैं या नहीं।

  • स्टेप-3: अब आप यहां पर Change Google Account email ऑप्शन चुनें। फिलहाल तो यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है। अगर आपके अकाउंट में भी यह फीचर उपलब्ध हो गया है, तो आपको Change Google Account email का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अगर यह ऑप्शन नहीं दिखता, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आप अपना Gmail एड्रेस नहीं बदल सकते है।

  • स्टेप-4: अब आपको अपना नया Gmail यूजरनेम डालना होगा। ध्यान रखें कि यह यूजरनेम पूरी तरह यूनिक होना चाहिए यानी यह किसी और Google अकाउंट द्वारा इस्तेमाल नहीं किया गया हो और न ही पहले कभी इस्तेमाल होकर डिलीट हुआ हो। अगर आपका चुना हुआ नाम उपलब्ध होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।
  • स्टेप-5: नया यूजरनेम डालने के बाद Change email पर क्लिक करें। इसके बाद Yes, change email चुनें ताकि आपका बदलाव कंफर्म हो जाए। अब स्क्रीन पर जो भी निर्देश दिए जाएं, उन्हें फॉलो करें और प्रोसेस पूरा करें।

जीमेल यूजरनेम चेंज के बाद क्या होगा?

जैसे ही आप यह प्रोसेस पूरा करते हैं, आपका नया Gmail एड्रेस एक्टिव हो जाता है। आपका पुराना ईमेल एड्रेस delete नहीं होता है, बल्कि वह एक alternate email बन जाता है। इसका मतलब है कि पुराने एड्रेस पर आने वाले ईमेल भी आपको मिलते रहेंगे। दूसरा, आप Google की सभी सेवाओं में लॉगइन करने के लिए पुराने या नए किसी भी ईमेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें Gmail, Google Maps, YouTube, Google Play और Google Drive जैसी सेवाएं शामिल हैं। तीसरा, आपका पूरा डेटा सुरक्षित रहता है यानी आपके पुराने मेल, फोटोज, डॉक्युमेंट्स और बाकी सभी जानकारी बिना किसी बदलाव के वैसी ही रहती है जैसी पहले थी।

Gmail एड्रेस बदलने के नियम और सीमाएं

  • इस फीचर के साथ कुछ महत्वपूर्ण नियम भी जुड़े हुए हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। सबसे पहला नियम यह है कि आप अपने Gmail एड्रेस को हर 12 महीने में सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं यानी बार-बार यूजरनेम बदलने की सुविधा नहीं है।
  • दूसरा नियम यह है कि आप अपने पूरे जीवनकाल में केवल तीन बार ही Gmail एड्रेस बदल सकते हैं। इसलिए हर बार यूजरनेम चुनते समय सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।
  • तीसरा, नया यूजरनेम पूरी तरह यूनिक होना चाहिए। अगर वह पहले किसी और के द्वारा इस्तेमाल किया गया है या पहले इस्तेमाल होकर डिलीट हो चुका है, तो आप उसे नहीं चुन सकते हैं।
  • नया ईमेल बनाने के बाद आप उसे तुरंत डिलीट नहीं कर सकते हैं और अगले 12 महीनों तक कोई नया Gmail एड्रेस भी नहीं बना सकते हैं।

Gmail यूज़रनेम बदलने का यह फीचर उन लाखों यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव है, जो सालों से अपने पुराने ईमेल एड्रेस से परेशान थे। अब उन्हें नया अकाउंट बनाने या डेटा खोने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

यह फीचर न सिर्फ आपकी डिजिटल पहचान को अपडेट करता है, बल्कि आपको एक नई शुरुआत का मौका भी देता है। अगर आप भी अपने पुराने Gmail यूजरनेम से खुश नहीं हैं, तो यह सही समय है उसे बदलकर एक प्रोफेशनल और बेहतर पहचान अपनाने का।

सवाल-जवाब (FAQs)

Google Account Email क्या होता है?

Google Account Email वही ईमेल एड्रेस होता है, जिससे आप Google की सभी सेवाओं में साइन इन करते हैं। जब आप लॉगइन होते हैं, तो यही ईमेल आपके नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ दिखाई देता है। इसी ईमेल पर आपको Google की सेवाओं से जुड़े जरूरी अपडेट और नोटिफिकेशन मिलते हैं।

इसके अलावा, जब आप Google Drive पर फाइल शेयर करते हैं, Calendar इनवाइट भेजते हैं या Sign in with Google का इस्तेमाल करते हैं, तब भी यही ईमेल उपयोग में आता है। यह आपके अकाउंट की मुख्य पहचान होती है, हालांकि आप इसमें recovery या alternate emails भी जोड़ सकते हैं।

क्या ईमेल बदलने के बाद मेरा Google डेटा सुरक्षित रहेगा?

हां, आपका पूरा Google डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। Google के अनुसार, जब आप अपना Gmail यूजरनेम बदलते हैं, तो आपके अकाउंट में सेव सभी चीजें, जैसे- फोटो, ईमेल, मैसेज, डॉक्युमेंट्स और अन्य फाइल्स बिना किसी बदलाव के वैसे ही रहती हैं। यहां तक कि आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर आए हुए मैसेज भी सुरक्षित रहते हैं और आप उन्हें एक्सेस कर सकते हैं यानी ईमेल बदलने का असर सिर्फ आपके एड्रेस पर पड़ता है, डेटा पर नहीं।

ईमेल बदलने के बाद पुराने Gmail एड्रेस का क्या होता है?

आपका पुराना Gmail एड्रेस डिलीट नहीं होता है, बल्कि वह एक alternate email बन जाता है। इसका मतलब है कि अगर कोई आपको आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह भी आपके इनबॉक्स में ही आएगा यानी पुराने और नए दोनों ईमेल एड्रेस एक ही अकाउंट से जुड़े रहते हैं और दोनों पर आने वाले मैसेज आपको मिलते रहेंगे।

क्या मैं वापस अपने पुराने Gmail एड्रेस पर जा सकता हूं?

हां, आप कभी भी अपने पुराने Gmail एड्रेस पर वापस जा सकते हैं। Google आपको यह सुविधा देता है कि आप नया ईमेल रखने के साथ-साथ पुराने ईमेल का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कुछ नियम लागू होते हैं,जैसे- आप नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद अगले 12 महीनों तक दूसरा नया एड्रेस नहीं बना सकते है और नए एड्रेस को डिलीट भी नहीं कर सकते हैं।

क्या मुझे अब सिर्फ नया ईमेल ही इस्तेमाल करना होगा?

नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। आप अपने नए और पुराने दोनों ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google आपको दोनों में से किसी भी एड्रेस से साइन इन करने की अनुमति देता है। आप Gmail, Google Maps, YouTube, Google Play और Google Drive जैसी सभी सेवाओं में पुराने या नए किसी भी ईमेल से लॉगिन कर सकते हैं।

क्या मेरा पुराना Gmail एड्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगा?

नहीं, यह इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है कि आपका पुराना Gmail एड्रेस खत्म नहीं होता है। वह alternate email के रूप में सेव रहता है और उस पर आने वाले सभी ईमेल आपको मिलते रहते हैं। इससे आपको किसी जरूरी मेल के मिस होने की चिंता नहीं रहती है।

The post अब आप अपना Gmail Username बदल सकते हैं, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-main-username-kaise-change-kare/feed/ 0
Gmail vs Zoho Mail, कौन-सा ईमेल है बेहतर? जानें जीमेल से जोहो मेल में स्विच कैसे करें? https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-vs-zoho-mail-how-to-switch-accounts-features-plan-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-vs-zoho-mail-how-to-switch-accounts-features-plan-price/#respond Thu, 09 Oct 2025 11:30:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184056 जोहो (Zoho) का अराट्ट्ई (Arattai) ऐप इन दिनों देश में धमाल मचाए हुआ है। अब जोहो के ही Zoho Mail की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हाई-प्रोफाइल यूजर्स Gmail से स्वदेशी Zoho Mail पर शिफ्ट हुए हैं। इसके बाद से जोहो मेल सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड […]

The post Gmail vs Zoho Mail, कौन-सा ईमेल है बेहतर? जानें जीमेल से जोहो मेल में स्विच कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जोहो (Zoho) का अराट्ट्ई (Arattai) ऐप इन दिनों देश में धमाल मचाए हुआ है। अब जोहो के ही Zoho Mail की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हाई-प्रोफाइल यूजर्स Gmail से स्वदेशी Zoho Mail पर शिफ्ट हुए हैं। इसके बाद से जोहो मेल सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। वैसे, देखा जाए तो इन दिनों सरकार स्वदेशी ऐप को प्रोत्साहित कर रही है और इसके पीछे मुख्य कारण प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा है। Zoho Mail का उद्देश्य Gmail का प्राइवेसी-फ्रेंडली विकल्प बनाना है। यह ईमेल प्लेटफॉर्म ऐड-फ्री इनबॉक्स, मजबूत एन्क्रिप्शन और Zoho के अन्य बिजनेस टूल्स के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में अब प्रोफेशनल्स, छोटे बिजनेस मालिक और आम यूजर्स भी Gmail से Zoho Mail में शिफ्ट हो रहे हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं जीमेल और जोहो मेल में कौन आपके लिए बेहतर हो सकता है और आप कैसे Gmail से Zoho Mail में स्विच कर सकते हैं।

Zoho Mail के खास फीचर्स

  • ऐड-फ्री इनबॉक्स: Gmail की तरह ईमेल को विज्ञापन के लिए स्कैन नहीं किया जाता है।
  • स्ट्रिम्स: सोशल मीडिया की तरह इंटरफेस, जहां टीम के साथ पोस्ट, टैग, टास्क और इवेंट मैनेज किए जा सकते हैं।
  • अटैचमेंट: जोहो मेल में 1GB तक की फाइल अटैचमेंट की सुविधा। बड़ी फाइलें लिंक में कन्वर्ट हो जाती हैं।
  • ईमेल रिकॉल: भेजा गया ईमेल बाद में भी रिकॉल किया जा सकता है और रिसीवर को नोटिफिकेशन मिलती है।
  • S/MIME सिक्योरिटी: डिजिटल सिग्नेचर के साथ अतिरिक्त एन्क्रिप्शन, ईमेल सिक्योरिटी बढ़ाता है।
  • Email Retention और eDiscovery: पुराने ईमेल को बैकअप करना और कानूनी/कंप्लायंस कारणों से रिट्रीव करना आसान है।
  • स्मार्ट फिल्टर: इनकमिंग ईमेल को ऑटोमैटिकली फोल्डर्स में कैटेगरी करने की सुविधा है, जैसे- Notifications या Newsletters।
  • प्रोडक्टिविटी टूल्स : Calendar, Tasks, Notes, Contacts और Bookmarks एक ही इंटरफेस में मिलते हैं।

Gmail vs Zoho Mail: कौन है बेहतर

Zoho Mail को खासतौर पर प्राइवेसी-फ्रेंडली विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म एड-फ्री इनबॉक्स, मजबूत एन्क्रिप्शन और Zoho के बिजनेस और प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ डीप इंटीग्रेशन की सुविधा देता है। जानते हैं जोहो मेल और जीमेल के फीचर में क्या अंतर है?

Gmail vs Zoho Mail

यूजर इंटरफेस (UI)

Gmail का इंटरफेस उपयोग में सहज और इंट्यूटिव है। इसका लेफ्ट-पैनल यूजर्स को ईमेल को छह मुख्य कैटेगरी- Primary, Promotions, Social, Updates, Forums और पर्चेज में ऑर्गनाइज करने की सुविधा देता है। ये ऑटोमैटिक कैटेगरीज ईमेल मैनेज करना आसान बनाती हैं। इसके अलावा, Gmail में लेबल्स की सुविधा भी है, जिन्हें आप बना, बदल या हटा सकते हैं और एक ईमेल पर कई लेबल्स लगा सकते हैं।

वहीं Zoho Mail का फोल्डर सिस्टम Gmail के लेबल्स जैसा है, लेकिन इसमें Inbox, Sent, Trash और Spam को भी फोल्डर्स की तरह ट्रैक किया जाता है। Zoho के टैग्स अन्य ऐप्स जैसे Zoho Tasks और Zoho Calendar में भी काम आते हैं। Gmail की तरह Zoho में ऑटोमैटिक कैटेगरीज नहीं हैं, इसलिए यूजर्स को ईमेल मैनुअली ऑर्गनाइज करना पड़ता है। हालांकि टीम कॉलैबोरेशन और टास्क मैनेजमेंट के लिए Zoho Mail बेहतर इंटीग्रेशन प्रदान करता है।

फीचर्स

Gmail उपयोग में आसान और AI-पावर्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है। Smart Compose जैसी सुविधा ईमेल लिखने की प्रक्रिया को तेज बनाती है, जबकि Advanced Spam Filters स्पैम मैसेज को प्रभावी ढंग से रोकते हैं। Gmail का Confidential Mode संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रूप से साझा करने की सुविधा देता है और Google Workspace के जरिए Calendar, Docs और Drive जैसी सेवाओं का बेहतर इंटीग्रेशन मिलता है।

Zoho Mail मुख्य रूप से बिजनेस और टीम कॉलैबोरेशन पर फोकस करता है। इसके Streams फीचर के जरिए सोशल मीडिया स्टाइल में टीम के साथ ईमेल पर कमेंट और चर्चा की जा सकती है। Email Policies बिजनेस एडमिन्स को ईमेल कॉम्प्लायंस मैनेजमेंट में मदद करती हैं। वहीं अगर आप ईमेल लिखते समय सही शब्द को खोजने में मुश्किल महसूस करते हैं, तो Zoho Mail का Zia आपकी मदद करता है। Zia की ऑटो-कंप्लीट सुविधा आपके वाक्यों को आसानी से पूरा कर देती है और अगले शब्द या वाक्य के सुझाव भी देती है। इसके अलावा, SecurePass मैसेज, Email Recall और S/MIME Security जैसी सुविधाएं Zoho Mail को सुरक्षा और प्राइवेसी के मामले में मजबूत बनाती हैं। इसके अलावा, Zoho Mail में Calendar, Tasks, Notes, Contacts और Bookmarks जैसे इंटीग्रेटेड टूल्स भी मौजूद हैं।

स्टोरेज और अटैचमेंट लिमिट्स

Gmail और Zoho Mail दोनों ही फ्री और Paid स्टोरेज विकल्प प्रदान करते हैं। फ्री अकाउंट में Gmail 15 GB स्टोरेज देता है, जबकि Zoho Mail केवल 5 GB दिता है। अटैचमेंट की बात करें, तो Gmail फ्री में 25 MB तक की फाइल अटैच करने की अनुमति देता है, जबकि Zoho Mail में यह 20 MB तक है। Paid users के लिए Zoho Mail 1 GB तक अटैचमेंट की सुविधा देता है, जबकि Gmail Paid प्लान में सिर्फ 500 MB तक की फाइस शेयर करने की सुविधा देता है। बड़े फाइल और अधिक स्टोरेज की जरूरत वाले बिजनेस यूजर्स के लिए Zoho Mail Paid प्लान बेहतर विकल्प है।

लिमिट Gmail Zoho Mail
फ्री स्टोरेज 15 GB 5 GB
फ्री अटैचमेंट 25 MB 25 MB
Paid Storage 30 TB 10 TB
Paid Attachment 500 MB 1 GB

प्लान स्ट्रक्चर

Gmail के Paid Plans में Business Starter, Business Standard और Business Plus शामिल हैं। Starter प्लान में 30 GB स्टोरेज और 100 MB अटैचमेंट लिमिट है, जबकि Plus प्लान में 5 TB स्टोरेज और 500 MB अटैचमेंट लिमिट दी गई है। Enterprise प्लान की कीमत सार्वजनिक नहीं है और इसमें डाटा लॉस प्रिवेंशन और S/MIME सुरक्षा जैसी एडवांस्ड सुविधाएं मिलती हैं।

Zoho Mail के Mail-Only Plans में Mail Lite और Mail Premium शामिल हैं। Mail Lite प्लान में 5–10 GB स्टोरेज और 250 MB अटैचमेंट लिमिट है, जबकि Mail Premium में 50 GB स्टोरेज और 1 GB अटैचमेंट की सुविधा है। Zoho Workplace के Standard और Professional प्लान्स में पूरे Zoho ऐप्स के साथ Calendar, Meeting, WorkDrive, Cliq और Zoho Connect जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Gmail और Zoho Mail की कीमत

जीमेल के बेसिक प्लान में 100GB स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत ₹130 प्रति माह है। वहीं Standard Plan में 200GB स्टोरेज दिया जाता है और कीमत ₹210 प्रति माह रखी गई है। Premium Plan 2TB (टेराबाइट) स्टोरेज के साथ आता है। इसकी सामान्य कीमत ₹650 प्रति माह है, लेकिन अभी ऑफर के तहत पहले 3 महीनों तक ₹130 प्रति माह में उपलब्ध है। तीन महीने बाद यह फिर ₹650 प्रति माह हो जाएगा। Google AI Pro Plan में भी 2TB स्टोरेज मिलता है। इसकी सामान्य कीमत ₹1,950 प्रति माह है, लेकिन अभी पहला महीना फ्री (₹0) दिया जा रहा है।

वहीं Zoho अपने यूजर्स के लिए कई प्लान्स ऑफर करता है। इसका बेसिक प्लान ₹59 से शुरू होता है, जिसमें 5GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 10GB वाला प्लान ₹75 से शुरू होता है। इसके अलावा, ₹99, ₹199 और ₹399 वाले अन्य प्लान्स भी उपलब्ध हैं। अगर आप बड़ी टीम या कंपनी के लिए Zoho Mail लेना चाहते हैं, तो एंटरप्राइज यूजर्स अपनी टीम के आकार और जरूरतों के हिसाब से कस्टम प्लान के लिए Zoho से संपर्क कर सकते हैं।

Productivity और Workflow Optimization

Gmail Google Workspace के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे Calendar, Drive और Docs जैसे टूल्स तक तुरंत पहुंच मिलती है। AI-पावर्ड Smart Reply जैसी सुविधाएं ईमेल कंपोजिंग को तेज करती हैं। हालांकि Advanced फीचर्स के लिए Paid Subscription जरूरी है।

Zoho Mail Workplace Suite के जरिए Streams, AI Search Assistant और टास्क/अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं देता है। Free Plan बेसिक फीचर्स प्रदान करता है, जबकि Paid Plan लचीले और किफायती फीचर्स के साथ बेहतर बिजनेस सपोर्ट देता है।

Gmail से Zoho Mail में स्विच कैसे करें

जीमेल से जोहो मेल में स्विच करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो कर सकते हैंः

Zoho Mail

  • स्टेप-1: सबसे पहले Zoho Mail की आधिकारिक वेबसाइट https://www.zoho.com/mail पर जाएं और Sign Up पर क्लिक करें। यहां पर फ्री या प्रीमियम प्लान में से किए एक को सलेक्ट करना है। फिर अपना नाम, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट क्रिएट करें।
  • स्टेप-2: अब Gmail में Settings > Forwarding and POP/IMAP पर जाएं और IMAP एक्सेस ऑन करें। IMAP इनेबल होने पर Zoho Mail आपके Gmail डाटा को सुरक्षित रूप से एक्सेस कर सकेगा।
  • स्टेप-3: Zoho Mail में लॉगइन करके Import/Export सेक्शन को ओपन करें और Migration Wizard शुरू करें। यह टूल Gmail की सारी ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर्स को Zoho में ट्रांसफर करता है।
  • स्टेप-4: Migration के बाद Gmail को सेट करें ताकि नए आने वाले मेल अपने आप Zoho Mail में फॉरवर्ड हों।
  • स्टेप-5: फिर अपने दोस्तों, परिवार और कलीग्स को नया ईमेल पता बताएं। साथ ही इसे बैंक, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन अकाउंट्स में अपडेट करें।

नोट: बड़े या पुराने Gmail अकाउंट्स में डाटा ट्रांसफर थोड़ी देर या आंशिक रूप से हो सकता है। Gmail के लेबल्स, रूल्स और फिल्टर्स Zoho में पूरी तरह से मैच नहीं हो सकते हैं। Google Drive, Keep जैसी इंटीग्रेशन Zoho में काम नहीं करेंगी।

यदि आप सरल, सहज और Google इकोसिस्टम में रहना चाहते हैं तो Gmail बेहतर है। वहीं यदि आपकी प्राथमिकता प्राइवेसी, बिजनेस-फ्रेंडली टूल्स और Zoho ऐप्स के इंटीग्रेशन है, तो Zoho Mail एक मजबूत विकल्प है। Zoho Mail खासकर उन प्रोफेशनल्स और कंपनियों के लिए उपयोगी है, जिन्हें टीम वर्क, डाटा सिक्योरिटी और एक साथ कई टूल्स की जरूरत होती है।

सवाल- जवाब (FAQs)

जीमेल से जोहो मेल पर स्विच करने में कितना समय लगता है?

आपके जीमेल खाते में मौजूद ईमेल की मात्रा पर निर्भर करता है। अगर आपके पास कुछ सौ ईमेल हैं, तो माइग्रेशन कुछ घंटों में पूरा हो सकता है। पुराने खातों में, जिनमें हजारों ईमेल हैं, इसमें एक या दो दिन भी लग सकते हैं। जोहो मेल का माइग्रेशन विजार्ड प्रक्रिया को आसान बनाता है, लेकिन बड़े डेटा के लिए धैर्य रखें।

क्या जोहो मेल पूरी तरह मुफ्त है?

हां, जोहो मेल का मुफ्त प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें 5 जीबी स्टोरेज और 20 एमबी तक के अटैचमेंट मिलते हैं। लेकिन अगर आपको अधिक स्टोरेज या सुविधाएं चाहिए, जैसे 1 जीबी अटैचमेंट या एस/माइम सुरक्षा, तो प्रीमियम प्लान चुनना होगा।

क्या जीमेल के लेबल जोहो मेल में ट्रांसफर हो सकते हैं?

जीमेल के लेबल जोहो मेल में फोल्डर के रूप में ट्रांसफर हो सकते हैं, लेकिन कुछ जटिल लेबल या फिल्टर पूरी तरह काम नहीं करेंगे। आपको जोहो मेल में नए फिल्टर या टैग्स मैनुअल रूप से सेट करने पड़ सकते हैं।

जोहो मेल में विज्ञापन क्यों नहीं हैं?

जोहो मेल गोपनीयता को प्राथमिकता देता है और आपके ईमेल को विज्ञापनों के लिए स्कैन नहीं करता है। यह जीमेल से अलग है, जो मुफ्त प्लान में विज्ञापन दिखाता है। जोहो का बिजनेस मॉडल सब्सक्रिप्शन और व्यावसायिक सेवाओं पर आधारित है, इसलिए विज्ञापनों की जरूरत नहीं पड़ती है।

क्या जोहो मेल Google ड्राइव या Google कीप जैसे टूल्स के साथ काम करता है?

नहीं, जोहो मेल Google के टूल्स जैसे ड्राइव या कीप के साथ एकीकृत नहीं है। लेकिन यह जोहो के अपने टूल्स जैसे जोहो कैलेंडर, टास्क्स और वर्कड्राइव के साथ बेहतर काम करता है। अगर आप Google इकोसिस्टम पर निर्भर हैं, तो यह एक कमी हो सकती है।

जोहो मेल का स्ट्रिम्स फीचर क्या है?

स्ट्रिम्स एक सोशल-मीडिया स्टाइल का टूल है, जो सहकर्मियों के साथ कार्य को आसान बनाता है। आप इसके जरिए पोस्ट बना सकते हैं, टास्क सौंप सकते हैं, इवेंट्स बना सकते हैं और टीम के साथ चैट कर सकते हैं, बिना ईमेल फॉरवर्ड किए।

क्या जोहो मेल जीमेल से ज्यादा सुरक्षित है?

जोहो मेल में एस/माइम और टीएलएस एन्क्रिप्शन जैसी मजबूत सुरक्षा सुविधाएं हैं, जो डिजिटल हस्ताक्षर और डाटा सुरक्षा प्रदान करती हैं। जीमेल भी कॉन्फिडेंशियल मोड और स्पैम फिल्टर्स के साथ सुरक्षित है। दोनों अच्छी सुरक्षा देते हैं, लेकिन जोहो मेल गोपनीयता पर ज्यादा जोर देता है।

क्या मैं जोहो मेल को मोबाइल पर इस्तेमाल कर सकता हूं?

हां, जोहो मेल के लिए एंड्रॉयड और iOS पर समर्पित ऐप्स (जोहो मेल, स्ट्रिम्स और एडमिन) उपलब्ध हैं। ये आपके इनबॉक्स और सहयोग टूल्स को मोबाइल पर आसानी से मैनेज करने में मदद करते हैं।

क्या जोहो मेल व्यवसायों के लिए बेहतर है?

हां, जोहो मेल व्यवसायों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, क्योंकि इसमें स्ट्रिम्स, ईमेल नीतियां और 1 जीबी तक अटैचमेंट जैसी सुविधाएं हैं। यह जोहो के अन्य टूल्स के साथ भी अच्छा इंटीग्रेशन देता है। अगर आप Google वर्कस्पेस का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो जोहो मेल एक किफायती और पावरफुल विकल्प है।

The post Gmail vs Zoho Mail, कौन-सा ईमेल है बेहतर? जानें जीमेल से जोहो मेल में स्विच कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-vs-zoho-mail-how-to-switch-accounts-features-plan-price/feed/ 0
Gmail ID का password कैसे पता करें, सबसे आसान तरीके से https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-id-ka-password-kaise-pata-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-id-ka-password-kaise-pata-kare/#respond Fri, 05 Apr 2024 07:48:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=136375 अगर आप Gmail ID का password भूल जाते हैं, तो उसे अलग-अलग तरीकों से कैसे फिर से रिकवर कर (gmail id ka password kaise pata kare) सकते हैं

The post Gmail ID का password कैसे पता करें, सबसे आसान तरीके से first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप अपने Gmail अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं? दोबारा लॉगइन नहीं हो रहा है, तो परेशाम में मत हों। आज जीमेल या गूगल अकाउंट को फिर से रिकवर करने के कई तरीके मौजूद हैं। आप ईमेल एड्रेस, SMS वेरिफिकेशन, मोबाइल नंबर आदि की मदद से जीमेल अकाउंट को फिर से रिकवर कर कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं अगर आप Gmail ID का password भूल जाते हैं, तो उसे अलग-अलग तरीकों से कैसे फिर से रिकवर कर (gmail id ka password kaise pata kare) सकते हैंः

Gmail का Password पता करें (पासवर्ड भूलने पर)

अगर आप जीमेल आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं, तो यहां आपको बताते हैं कि कैसे डेस्कटॉप, एंड्रॉयड मोबाइल फोन या फिर आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके जीमेल अकाउंट को रिकवर कर सकते हैंः

Gmail अकाउंट रिकवर करें ब्राउजर से

यदि आपने पहले से ही अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर Google अकाउंट सेट कर लिया है तो यह तरीका काम करेगाः

स्टेप-1: सबसे पहले https://accounts.google.com/ पर जाएं और अपना अपना जीमेल एड्रेस दर्ज करें

स्टेप-2: यहां आपको Forgot password पर क्लिक करना है।


स्टेप-3: यदि आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर आपका जीमेल अकाउंट पहले से ही सेट है, तो Google उस पर एक नोटिफिकेशन भेजेगा।

स्टेप-4: नोटिफिकेशन प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें और यस, इट्स मी पर टैप करें।

स्टेप-5: इसके बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आप एक नया पासवर्ड बना सकते हैं।

एंड्रॉयड डिवाइस पर जीमेल अकाउंट सेट नहीं है तो ऐसे रिकवर करें पासवर्ड

यदि आपने पहले से ही अपने Android डिवाइस पर जीमेल अकाउंट सेट नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: पहले आपको https://accounts.google.com/ पर विजिट करना है।

स्टेप-2: अब अपना जीमेल एड्रेस यहां इंटर करें।

स्टेप-3: यहां पर आपको Try another way पर क्लिक करना है, फिर Resend it बटन पर क्लिक करना है।


स्टेप-4: अब आपको अपना old password दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यदि आपका दर्ज किया गया पासवर्ड सही है, तो फिर ऑटोमैटिक रूप से लॉगइन हो जाएंगे।

स्टेप-5: अगर लॉगइन नहीं होता है, तो फिर उस स्थिति में जैसे ही आप Next बटन दबाते हैं, आपको रिकवरी ईमेल एड्रेस पर Google वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा।

स्टेप-6: अब वेरिफिकेशन कोड को बॉक्स में दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां नया पासवर्ड बना सकते हैं।

एंड्रॉयड फोन से जीमेल अकाउंट को कैसे पता करें

Android डिवाइस पर अपना जीमेल अकाउंट को रिकवर करना आसान है। Android पर अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड फोन पर सिस्टम सेटिंग्स को ओपन करें।

स्टेप-2: फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Google वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि आपको यह नहीं मिल रहा है, तो अपनी सेटिंग के सर्च बार में “Google” टाइप कर सर्च कर सकते हैं।


स्टेप-3: यहां पर आपको Manage your Google Account बटन पर क्लिक करना है। फिर Security टैब पर जाएं।

स्टेप-4: नीचे स्क्रॉल करें और How you sign in to Google के तहत पासवर्ड पर क्लिक करें।

स्टेप-5: अब आपको Forgot password बटन पर क्लिक करना है। आपसे यहां पर अपने स्क्रीन लॉक की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा। फिर Continue पर क्लिक करें।

स्टेप-6: आपको फिंगरप्रिंट या आपके द्वारा सेट की गई किसी अन्य लॉक स्क्रीन तरीकों की पुष्टि करने के लिए एक मैसेज प्राप्त होगा। जैसे ही आप पुष्टि करेंगे आपको एक नए पेज ले जाया जाएगा, जहां आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

Gmail अकाउंट कैसे रिकवर करें (ईमेल आईडी भूलने पर)

यदि आपको अपना जीमेल एड्रेस याद नहीं है, तो चिंता न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में भी जीमेल अकाउंट को रिकवर किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: https://accounts.google.com/ साइट पर विजिट करें।

स्टेप-2: यहां पर Forgot email वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

gmail password recovery
स्टेप-3: आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आपसे अपना फोन नंबर या रिकवरी ईमेल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इनमें से किसी एक को दर्ज करें।

स्टेप-4: आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आपसे अपना नाम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। जैसे ही आप अपना नाम दर्ज करेंगे, आपके सामने आपके जीमेल अकाउंट दिखाई दे जाएगा। अपना जीमेल एड्रेस प्राप्त करने के बाद आप अपने Google अकाउंट को फिर से रिकवर करने के लिए ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

Gmail का Password पता करें (बिना mobile number से)

अगर आपके पास मोबाइल नंबर नहीं है, तब भी जीमेल का पासवर्ड पता कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करेंः

स्टेप-1: आपको पहले गूगल अकाउंट रिकवरी पेज https://accounts.google.com/ पर जाना होगा।

स्टेप-2: फिर अपनी जीमेल आईडी या यूजरनेम दर्ज करें।

स्टेप-3: बिना फोन नंबर और रिकवरी ईमेल के जीमेल पासवर्ड रिकवर करने के लिए Next पर क्लिक करें।

स्टेप-4:अगली स्क्रीन आपको तीन विकल्प दिखाई दे जाएंगे – Enter your password, Get verification email on recovery email और Try another way।

स्टेप-5: चूंकि आपके पास रिकवरी मेल आईडी सेट या पासवर्ड याद नहीं है, इसलिए हम यहां साइनइन के लिए Try another way वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।


स्टेप-6: यदि आपने किसी अन्य डिवाइस पर उसी खाते से साइनइन किया है, तो आपको एक सूचना मिलेगी और आप “हां” पर क्लिक कर सकते हैं और साइन इन करने के लिए अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। यदि आपके पास अन्य डिवाइस पर समान मेल आईडी नहीं है, तो आप इस तरीके पासवर्ड को रिकवर नहीं कर पाएंगे।

स्टेप-7: अब अगली स्क्रीन पर SMS वेरिफिकेशन का उपयोग करके Google अकाउंट को रिकवर करने का तरीका दिखाया जाएगा। यदि आपका मोबाइन नंबर लिंक्ड है, तो आप Send पर क्लिक कर सकते हैं और इसे सत्यापित कर सकते हैं। लेकिन चूंकि आपने रिकवरी मोबाइल नंबर नहीं जोड़ा है, इसलिए आप इस पद्धति का भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।

स्टेप-8: इसके बाद फिर से Try another way वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-9: यदि आप उस पर क्लिक करते हैं, तो आपको 72 घंटों के बाद अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक लिंक मिलेगा। Google को यह सुनिश्चित करने में 3 दिन लगते हैं कि ईमेल आईडी आपकी ही है। यदि आपको 72 घंटों के बाद भी मेल प्राप्त नहीं होता है, तो अपना स्पैम या जंक फोल्डर चेक करें।

स्टेप-10: 73 घंटों के बाद यानी यह अनुरोध करने के तीन दिन बाद आपको पासवर्ड रीसेट करने के लिंक के साथ एक मेल मिलेगा। इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने कम से कम एक जगह एक ही जीमेल अकाउंट से लॉग इन किया है, चाहे वह मोबाइल हो या पीसी या लैपटॉप। एक बार जब आपको मेल मिल जाए, तो आप अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए Get started पर क्लिक कर सकते हैं और ऑनस्क्रीन निर्देशों का उपयोग करके अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। बता दें कि पासवर्ड रीसेट लिंक केवल 7 दिनों के लिए वैध है और आपको 7 दिनों की अवधि के भीतर नया पासवर्ड सेट करने का प्रयास करना होगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

Google अकाउंट में फोन नंबर और रिकवरी ईमेल कैसे जोड़ सकते हैं?

आप अपने जीमेल यानी गूगल अकाउंट में पासवर्ड को रिकवर करने के लिए फोन नंबर या फिर ईमेल जोड़ना चाहते हैं, तो My Google account पेज पर जाएं। फिर पर्सनल इंफो पर जाएं और फिर यहां पर फोन नंबर और ईमेल जोड़ सकते हैं।

यदि मुझे अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड याद नहीं है तो मैं Google अकाउंट कैसे रिकवर कर सकता हूं?

यदि आपको अपना ईमेल पता और पासवर्ड दोनों याद नहीं है, तो ऐसे Google अकाउंट को रिकवर करने का कोई तरीका नहीं है। इसे ऐसे ईमेल को रिकवर करने के लिए ईमेल आईडी या फोन नंबर पता होना चाहिए।

क्या मैं Google अकाउंट से डाटा फिर से रिकवर कर सकता हूं?

Google अकाउंट से डाटा रिकवर करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके पास अकाउंट तक पहुंच हो। फिर Google Takeout पर जाएं और यहां से आप Chrome बुकमार्क, संपर्क, कैलेंडर ईवेंट, Google ड्राइव डाटा और जिप या TGZ फॉर्मेट में अन्य महत्वपूर्ण डाटा एकत्र कर पाएंगे।

Google अकाउंट में 2 स्टेप ऑथेंटिकेशन क्यों जरूरी है?

आज ​Gmail सिर्फ आपका एक अकाउंट नहीं है बल्कि इससे आपकी कई चीज जुड़ चुकी है। मेल और मैसेज के साथ ही सभी सोशल अकाउंट, ऑफिस और घर के काम से जुड़े दस्तावेज, निजी दस्तावेज सहित कई जरूरी कागजात जीमेल पर होते हैं। ऐसे में यदि आपका जीमेल हैक हो जाता है तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए 2 स्टेप ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आपके जीमेल अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत किया जाता है।

Google अकाउंट में फोन नंबर डालना जरूरी है?

Gmail अकाउंट में फोन नंबर डालना जरूरी नहीं है लेकिन यदि कभी आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो फोन नंबर होने पर पासवर्ड रिकवर करना आसान होता है। वहीं यदि आप 2 स्टेप ऑथेंटिकेशन का उपयोग करते हैं तो फिर फोन नंबर पर ही दूसरा कोड आता है।

Gmail एक दिन में कितने ईमेल भेजने की अनुमति देता है?

साधारण Gmail अकाउंट से एक दिन में 500 ईमेल भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा यदि Google Workspace अकाउंट का उपयोग करते हैं तो एक दिन में 10,000 अकाउंट्स को ईमेल भेजे जा सकते हैं।

The post Gmail ID का password कैसे पता करें, सबसे आसान तरीके से first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-id-ka-password-kaise-pata-kare/feed/ 0
Gmail ID कैसे बनाएं, नया Gmail account बनाने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-account-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-account-kaise-banaye/#respond Wed, 20 Sep 2023 09:10:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107673 आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल फोन पर ही अपना ईमेल चेक करते हैं। Gmail ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

The post Gmail ID कैसे बनाएं, नया Gmail account बनाने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के डिजिटल दौर में एक ईमेल अकाउंट (Email account) होना बहुत जरूरी है। अगर फ्री ईमेल सर्विस की बात करें, तो इस मामले में जीमेल (Gmail) सबसे आगे है। इसमें आपको एडवांस सर्च फिल्टर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स भी मिल जाते हैं। यदि आपने अब तक अपना जीमेल अकाउंट नहीं बनाया है, तो प्रक्रिया काफी सरल है। आइए जानते हैं कैसे डेस्कटॉप, एंड्रॉयड और आईओएस पर जीमेल अकाउंट (Gmail account) बना सकते हैं।

Laptop पर Gmail अकाउंट बनाने का आसान तरीका

अगर आप पीसी के जरिए Gmail अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया सरल है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:
Gmail

  • स्टेप 1ः पहले इंटरनेट ब्राउजर में जीमेल वेबसाइट (https://www.google.com/gmail/about/) को ओपन करें।
  • स्टेप 2 यहां पर ऊपर दायीं तरफ कोने में क्रिएट अकाउंट (create an account) पर क्लिक करें।
    Gmail
  • स्टेप 3: अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना पहला और अंतिम नाम दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद बेसिक इंफॉर्मेशन जैसे कि डेट ऑफ बर्थ, जेंडर की डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 5: फिर यूजर नेम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: इसके बाद आपको अगले पेज पर पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। यहां यूनिक पासवर्ड दर्ज करने के बाद उसे कंफर्म करें।
  • स्टेप 7: इस प्रक्रिया के बाद रिकवरी ईमेल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अगर आपके पास कोई और ईमेल आईडी है, तो यहां दर्ज कर सकते हैं, अन्यथा स्किप बटन पर टैप कर आगे बढ़ सकते हैं।
  • स्टेप 8: इसके बाद फोन नंबर को जोड़ने का विकल्प आएगा। आप चाहें, तो फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं या फिर स्किप कर आगे बढ़ सकते हैं।
  • स्टेप 9: इस प्रोसेस के बाद आपका जीमेल अकाउंट तैयार हो जाएगा। यहां पर अकाउंट इंफॉर्मेशन को रिव्यू भी कर सकते हैं।
  • स्टेप 10: अब आपको गूगल की प्राइवेसी ऐंड टर्म्स को एक्सेप्ट करना होगा। इसके बाद ‘आई एग्री‘ पर क्लिक करें। अब आप अपने जीमेल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।

Android और iPhone पर कैसे बनाएं Gmail ID

आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल फोन पर ही अपना ईमेल चेक करते हैं। Gmail ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यदि आपने अपने मोबाइल पर जीमेल ऐप को डाउनलोड कर दिया है, तो नया जीमेल अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें :

  • स्टेप 1: अपने डिवाइस पर जीमेल ऐप (Gmail app) को ओपन कर लें।
  • स्टेप 2: इसके बाद यहां पर ‘क्रिएट अकाउंट‘ वाले विकल्प पर टैप करें। यदि आप अपने जीमेल खाते में साइन इन हैं और नया अकाउंट क्रिएट करना चाहते हैं, तो ऊपर दायीं तरफ कोने में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Add another account वाले विकल्प को सलेक्ट कर लें।gmail id kaise banaye
  • स्टेप 3: अब आपको ‘अकाउंट टाइप‘ चुनने के लिए कहा जाएगा, यहां पर Google का चयन करें।
  • स्टेप 4: इसके बाद गूगल साइन-इन स्क्रीन पर नीचे की तरफ ‘क्रिएट अकाउंट‘ का विकल्प दिखाई देगा, उसे सलेक्ट कर लें।
  • स्टेप 5: फिर पॉप-अप मेनू में ‘For myself’ को चुनें।
  • स्टेप 6: अपना पहला नाम दर्ज करें। वैकल्पिक रूप से आप अपना अंतिम नाम भी दर्ज कर सकते हैं।
  • स्टेप 7: इसके बाद फिर आपको अपना डेट ऑफ बर्थ, दिन और वर्ष दर्ज करन होगा। फिर जेंडर चुनें। नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 8: यहां पर सजेस्टेड जीमेल एड्रेस को चुन सकते हैं या फिर अपना भी ईमेल एड्रेस क्रिएट कर सकते हैं। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9: अब वह पासवर्ड दर्ज करें, जिसे आप यूज करना चाहते हैं। फिर नेक्स्ट पर टैप करें।
  • स्टेप 10: यहां पर अपना फोन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। आप चाहें, तो इसे दर्ज कर सकते हैं या फिर स्किप भी कर सकते हैं।
  • स्टेप 11: आपको गूगल की प्राइवेसी ऐंड टर्म्स को एक्सेप्ट करने के लिए ‘आई एग्री‘ पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप एक नया जीमेल अकाउंट बना पाएंगे।

    सवाल- जवाब (FAQs)

    क्या मैं एक जीमेल अकाउंट में दो ईमेल एड्रेस का उपयोग कर सकता हूं?

    हां, आप चाहें तो एक अकाउंट में मल्टीपल ईमेल एड्रेस को जोड़ सकते हैं। आप एक अकाउंट का उपयोग अपने बिजनेस के लिए, तो दूसरे अकाउंट का उपयोग पर्सनल तौर पर कर सकते हैं।

    क्या मैं अपना जीमेल अकाउंट डिलीट कर सकता हूं?

    हां, आप आसानी से अपना जीमेल अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखना होगा कि ऐसा करने से आपके अकाउंट के सभी डाटा डिलीट हो जाएंगे। जिसमें ड्राइव में सेव डॉक्यूमेंट और फोटोज भी शामिल हैं।

    क्या मैं जीमेल अकाउंट में अपना नाम बदल सकता हूं?

    हां, आप जीमेल अकाउंट से जुड़ा नाम बदल सकते हैं। हालांकि अकाउंट पर नाम बदलने का मतलब यह नहीं है कि आपको एक नया यूजरनेम या फिर ईमेल एड्रेस मिलेगा। आप Google अकाउंट बनाते समय जो भी ईमेल एड्रेस चुनते हैं, वही रहता है।

    क्या मैं जीमेल में अपना पासवर्ड बदल सकता हूं?

    आप जब चाहें, अपने जीमेल खाते का पासवर्ड बदल सकते हैं। खासकर सिक्योरिटी के लिहाज से समय-समय पर खाते का पासवर्ड बदलना जरूरी होता है।

    जीमेल के पेड वर्जन में क्या अलग है?

    जीमेल के पेड वर्जन में असीमित ईमेल और कस्टम ईमेल एड्रेस मिलते हैं। साथ ही, इसमें आपको विज्ञापन भी नहीं दिखाई देता है। इसके अलावा, ज्यादा स्टोरेज के साथ कई एडवांस फीचर भी मिलते हैं।

    क्या मैं बिना फोन नंबर के जीमेल अकाउंट बना सकता हूं?

    हां, जब आपको फोन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाता है, तो इस ऑप्शन को स्किप कर सकते हैं। आप बिना फोन नंबर के साइनअप कर सकते हैं।

    क्या मुझे अपने नए जीमेल अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना चाहिए?

    अगर आप अपने जीमेल अकाउंट के साथ 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करते हैं, तो यह पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए अच्छा विचार है। यह सुनिश्चित करता है कि आपके अकाउंट में लॉगइन करने के लिए किसी के पास आपके डिवाइस तक पहुंच होनी चाहिए। यह आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

The post Gmail ID कैसे बनाएं, नया Gmail account बनाने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-account-kaise-banaye/feed/ 0
Email ID कैसे बनाएं? 2025 में खुद की Gmail ID, Outlook बनाना सीखें https://www.91mobiles.com/hindi/email-id-kaise-banaye-gmail-outlook-and-yahoo/ https://www.91mobiles.com/hindi/email-id-kaise-banaye-gmail-outlook-and-yahoo/#respond Mon, 31 Jul 2023 12:17:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88642 क्या आप Gmail, Outlook और Yahoo जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना ईमेल आईडी बनाना चाहते हैं, आइए जानते हैं क्या है तरीका

The post Email ID कैसे बनाएं? 2025 में खुद की Gmail ID, Outlook बनाना सीखें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट के इस दौर में एक ईमेल आईडी (Email ID) होना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्मार्टफोन में लॉगइन करना हो या ऑनलाइन कोई भी काम करना हो ईमेल-आईडी की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन सेवाएं जैसे कि सरकारी काम, बैंक अपडेट, बिजली बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी सेवाओं को यूज करने के लिए भी ईमेल आईडी होना जरूरी है। अगर आपने अब तक ईमेल अकाउंट नहीं बनाया है, तो आज हम आपको जीमेल, आउटलुक, याहू जैसे प्लेटफॉर्म पर ईमेल आईडी बनाने की जानकारी दे रहे हैं।

Gmail आईडी कैसे बनाएं 

Gmail सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जो गूगल की ईमेल सर्विस है। यह सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी है, क्योंकि जीमेल की आईडी से ही गूगल की ऐप्स जैसे Google Play और सर्विसेस में लॉगइन किया जा सकता है। जैसे ही आप साइन-इन करते हैं, आपको गूगल ड्राइव में 15GB की स्टोरेज मिल जाती है। इसका इस्तेमाल इमेज, वीडियो, ईमेल को सेव करने के लिए किया जा सकता है। जीमेल आईडी बनाने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले आप गूगल अकाउंट Google Account क्रिएशन पेज पर जाएं। गूगल अकाउंट क्रिएशन पेज के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप-2: यहां अपना पूरा नाम, यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

Gmail

स्टेप-3: फोन नंबर और रिकवरी ईमेल आईडी भरें। (यह ऑप्शनल है।)
स्टेप-4: अपनी जन्मतिथि और लिंक की जानकारी भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें। सभी जानकारी भरने के साथ ही आपकी जीमेल आईडी (Gmail ID) तैयार हो जाएगी।

Outlook आईडी कैसे बनाएं

Outlook माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सर्विस ऐप है। भारत में कई कंपनियों में आउटलुक का इस्तेमाल किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट भी गूगल की तरह 15GB की स्टोरेज ऑप्शन देता है। इसके साथ ही Microsoft 365 यूजर्स को 50GB की स्पेस ऑफर करता है।

स्टेप-1: Microsoft Outlook साइन-अप पेज पर जाएं। साइन-अप पेज के लिए यहां क्लिक करें।

outlook-2

स्टेप-2: यहां ‘क्रिएट फ्री अकाउंट’ (Create free account) पर क्लिक करें।
स्टेप-3: आउटलुक अकाउंट के लिए अपने यूजर नेम टाइप करें और ड्रॉप डाउन पर जाकर डोमेन चेक करें कि आपको Outlook.com या Outlook.in या hotmail.com जो चाहे क्लिक करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

outlook-new

स्टेप-4: अब अपना नाम डाले और नेक्स्ट पर क्लिक करें और अगले पेज पर डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी डालें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

outlook 3

स्टेप-5: अगले पेज पर आपको एक साधारण से पजल (पहेली) का उत्तर देना होगा। यह बताने के लिए कि आप रोबोट नहीं हैं। जैसे ही आप पजल सॉल्व कर देंगे, तो आपकी आउटलुक आईडी तैयार हो जाएगी।

Yahoo आईडी कैसे बनाएं

Yahoo गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के मुकाबले काफी पुराना ईमेल प्रोवाइडर है। Yahoo की इमेल आईडी की सबसे खास बात यह है कि आपको करीब 1TB (1000 GB) का फ्री स्पेस मिलता है। इसका इस्तेमाल आप अपनी बड़े साइज के डाटा को सेव करने के लिए यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही याहू वायरस प्रोटेक्शन और स्पैम शॉर्टिंग जैसे फीचर्स ऑफर करता है।

स्टेप-1: Yahoo के अकाउंट क्रिएशन पेज के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप-2: यहां आपको नाम, इमेल के लिए यूजर नेम, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी भरके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

yahoo

अगले पेज पर आपको फोन नंबर डाल कर ओटीपी के जरिए मोबाइल वेरिफाई करना है।

yahoo-3

स्टेप-3: ये सभी स्टेप फॉलो कर आपको अपना अकाउंट सेटअप करना है और आपको याहू अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

जीमेल और ईमेल के बीच क्या अंतर है?

जीमेल एक ईमेल सर्विस है, जिसे गूगल द्वारा प्रोवाइड किया जाता है। वहीं ईमेल किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मेल के लिए उपयोग किया जाना वाला जनरल टर्म है।

ऐसी कौन-सी ईमेल सेवाएं हैं, जिनके लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं पड़ती है?

जीमेल, Tutanota, प्रोटोनमेल जैसी ईमेल सेवाएं बिना फोन नंबर के साइन-अप करने की सुविधाएं देती हैं। हालांकि यहां भी आपसे फोन नंबर के लिए पूछा जा सकता है, ताकि अपने अकाउंट को बाद में आसानी से रिकवर कर सकें। मगर यह ऑप्शनल होता है।

जीमेल के पेड वर्जन में क्या फीचर मिलते हैं ?

अगर आप जीमेल का पेड वर्जन लेते हैं, तो असीमित ईमेल और कस्टम ईमेल एड्रेस मिलते हैं। साथ ही, इसमें आपको विज्ञापन भी नहीं दिखाई देता है। इसके अलावा, ज्यादा स्टोरेज के साथ कई एडवांस फीचर भी मिलते हैं।

क्या मुझे अपने ईमेल अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना चाहिए?

सुरक्षा के लिहाज से देखें, तो यह बहुत जरूरी है। अगर आप 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करते हैं, तो फिर पर्सनल जानकारी को सेफ रखने में आपको मदद मिलेगी।

जीमेल आईडी में कितना स्पेस फ्री होता है?

जीमेल आईडी में आपको 15 जीबी तक के स्टोरेज के लिए स्पेस फ्री मे मिलता है। इसके बाद उपयोग के लिए आपको शुल्क चुकाना होता है।

क्या जीमेल आईडी में ईमेल और ड्राइव स्टोरेज स्पेस अलग-अलग होता है?

नहीं जीमेल आईडी यानी कि गूगल आईडी के लिए आपको कुल 15 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जिसमें ईमेल आईडी और गूगल ड्राइव दोनों के लिए उपयोग होता है।

फोटो स्टोर करने के लिए क्या अगल स्टोरेज दिया जाता है?

नहीं, पहले गूगल फोटो का स्टोरेज अलग था लेकिन अब आपको फोटो, ईमेल और डॉक्यूमेंट सहित सभी स्टोरेज के लिए ​कुल 15 जीबी का ही फ्री स्टोरेज मिलता है। ज्यादा स्टोरेज के लिए आपको स्पेस खरीदना होता है।

The post Email ID कैसे बनाएं? 2025 में खुद की Gmail ID, Outlook बनाना सीखें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/email-id-kaise-banaye-gmail-outlook-and-yahoo/feed/ 0
Gmail स्टोरेज हो गई है फुल? तो ऐसे खाली करें स्पेस https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-storage-full-know-how-to-free-up-space/ https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-storage-full-know-how-to-free-up-space/#respond Sat, 15 Jul 2023 13:30:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106357 जीमेल पर स्टोरेज फुल होने के कारण नए मेल आने में समस्या आ सकती है।

The post Gmail स्टोरेज हो गई है फुल? तो ऐसे खाली करें स्पेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्तमान में जीमेल फाइलों, फोटो आदि को स्टोर करने के लिए 15 जीबी की फ्री स्टोरेज दी जाती है। लेकिन, अक्सर अनावश्यक मेल को डिलीट न करे से यह क्लाउड स्टोरेज को फुल कर देता है। ऐसे में नए मेल आने में समस्या आ सकती है। यदि आप भी जीमेल पर स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। दरअसल, हमने इस आर्टिकल में जीमेल में स्टोरेज को क्लियर करने के आसान तरीकों के बारे में बताया है।

इन 6 तरीकों से क्लियर करें अपना Gmail अकाउंट

  • अनरीड मेल्स को करें डिलीट unread emails
  • पुराने मेल को करें डिलीट
  • बड़ी फाइल वाली मेल्सको करें डिलीट
  • गूगल फोटो को करें डिलीट
  • गूगल ड्राइव को करें क्लीन
  • गूगल वन स्टोरेज मैनेजर का करें यूज

1. डिलीट करें अनरीड ई-मेल

  • सबसे पहले अपने जीमेल इनबॉक्स में जाएं।
  • चेकबॉक्स के बराबर में स्थित ड्रॉप-डाउन मेनू पर क्लिक करें और अनरीड का सिलेक्ट करें या सर्च बार में “is:unread” टाइप करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सभी अनरीड ईमेल सामने होंगे।
  • सभी ईमेल का सिलेक्ट करने के लिए लिस्ट के टॉप पर प्लेस चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डिलीट बटन पर क्लिक करें।
  • कन्फर्म करने के लिए हमेशा के लिए हटाएं ऑफ्शन पर क्लिक कर गदें।

अक्सर जीमेल अनरीड ईमेलों को जल्दी से भर जाता है, खासकर यदि आप बहुत सारी वेबसाइटों पर साइन अप हैं, जो आपको पूरे दिन विज्ञापन वाले ईमेल भेजते हैं। इनमें से लगभग सभी ईमेल अनावश्यक ही होते हैं जो आपके स्टोरेज को फुल कर देते हैं। ऊपर बताए स्टेप्स को फॉलो करने से एक साथ सभी ई-मेल्स डिलीट हो जाएंगे।

2. पुराने ईमेल को करें डिलीट

  • आप जिस ईमेल को हटाना चाहते हैं उस सर्च करें।
  • इसके बाद बराबर में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करें और फिर डिलीट बटन पर क्लिक करें।
  • पूरी कन्वर्जेशन को हटाने के लिए, कन्वर्जेशन के आगे अधिक बटन पर क्लिक करें और फिर कन्वर्जेशन हटाएं पर क्लिक करें।

नोट: आप सर्च बार का उपयोग करके पुराने सभी ईमेल एक साथ भी हटा सकते हैं। ऐसा करने के लिए, “before:“ टाइप करें, जहां आपको उस वर्ष का इनपुट करना चाहिए, जिसके पहले सभी ईमेल खोज बार में दिखाए जाएंगे। यह उन सभी ईमेलों की सर्च करेगा फिर आप इन सभी ईमेल को एक साथ हटाना चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए, टॉप पर स्थित चेकबॉक्स पर क्लिक करें, इसके बाद इस सर्च से मेल खाने वाली सभी बातचीत चुनें। अब, एक निश्चित वर्ष से पहले सभी कन्वर्जेशन को हटाने के लिए ट्रैश आइकन पर क्लिक करें।

जीमेल स्टोरेज को क्लियर करने का सबसे आसान तरीका पुराने ईमेल को डिलीट करना है। यदि आपको कोई ईमेल रखने की आवश्यकता नहीं है, तो उसे हटा दें। आप एक-एक करके ईमेल हटा सकते हैं, या आप एक साथ सभी ई-मेल को हटा सकते हैं। इसकी जानकारी ऊपर दी गई है।

3. बड़े ईमेल हटाएं

  • सर्च बार में “has:attachment larger:10M” टाइप करें (अपनी खोज को कस्टमाइज करने के लिए 10MB से छोटा या बड़ा फाइल आकार का उपयोग करें)।
  • यह उन सभी ईमेलों की सर्च करेगा जिनमें 10MB से बड़े अटैचमेंट हैं।
  • इसके बाद बराबर में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करें और फिर डिलीट बटन पर क्लिक करें।

अक्सर पुराने और बड़े ईमेल को रिमूव करने से आपके जीमेल में काफी स्टोरेज वापस आ जाती है।

4. गूगल फोटो ऐसे क्लीन करें

  • सबसे पहले https://photos.google.com/search/_tra_पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जीमेल अकाउंट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आप अपलोड डेट से Google फोटो पर अपलोड किए गए अपने सभी तस्वीरों और वीडियो देख पाएंगे।
  • इसके बाद उन तस्वीरों को सिलेक्ट करें जिन्हें हटाना (एक बार में अधिकतम 500) है।
  • इसके बाद ट्रैश आइकन पर टैप करें।
  • इससे आपके जीमेल अकाउंट में स्पेस क्रिएट हो जाएगा।

5. गूगल ड्राइव करें क्लीन

  • सबसे पहले गूगल ड्राइव पर जाएं।
  • इसके बाद बाईं ओर स्टोरेज पर क्लिक करके, उसके बाद उपयोग किए गए स्टोरेज पर क्लिक करके फाइलों को साइज के आधार पर लगाएं।
  • इसके अलावा आप Google ड्राइव के सर्च बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं, “आकार: बड़ा: 10M” (या आप जो आकार चाहते हैं) टाइप करें, और एंटर दबाएं। यह उन सभी फोटो और वीडियो को सर्च करेगा जो 10MB से बड़े हैं।
  • फाइलों का सिलेक्ट करें और हटाएं पर क्लिक कर दें।

यानी आप ड्राइव क्लीन करने के लिए आप ऊपर बताए गए तरीके का ही पालन कर सकते हैं। PDF, DOC फाइलों और APK सहित अनावश्यक और पुरानी फाइलों और फोल्डरो का चुनें और उन्हें Google ट्रैश में ले जाने के बाद डिलीट कर दें।

6. गूगल वन स्टोरेज मैनेजर का उपयोग करें

  • सबसे पहले Google One वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।
  • स्टोरेज टैब पर क्लिक करें। आप देखेंगे कि प्रत्येक सर्विस में आप कितनी स्टोरेज का उपयोग कर रहे हैं।
  • आपके अकाउंट में जगह लेने वाली सभी फाइलों की लिस्ट देखने के लिए मैनेज स्टोरेज बटन पर क्लिक करें।
    इसके बाद अपनी सुविधानुसार उन्हें हटा दें।

Google One Storage Manager एक ऐसा टूल है, जो Google डिस्क, Gmail और Google फोटो पर आपके स्टोरेज को प्रबंधित करने में आपकी सहायता करता है।

इन तरीकों के अलावा, कई थर्ड-पार्टी ऐप हैं जिनका उपयोग आप जीमेल/गूगल अकाउंट स्टोरेज को फ्री करने के लिए कर सकते हैं। ये ऐप्स बड़ी फाइलों को पहचानने और हटाने, डुप्लीकेट फाइलें ढूंढने और हटाने आदि में आपकी सहायता कर सकते हैं। हमने कुछ ऐप्स की पहचान उनकी रेटिंग और रिव्यू के आधार पर की है, जो आपके Gmail/Google खाते को साफ़ करने में आपकी सहायता करेंगे। आइए जानते हैं उनके नाम…

जीमेल स्टोरेज क्लीन करने वाले ऐप्स

  • Gemini Photos
  • KeepSafe
  • CCleaner
  • Disk Drill

The post Gmail स्टोरेज हो गई है फुल? तो ऐसे खाली करें स्पेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gmail-storage-full-know-how-to-free-up-space/feed/ 0
Google सर्विसेज पर लगा ग्रहण, लोग नहीं कर पा रहे हैं Gmail और YouTube का इस्तेमाल https://www.91mobiles.com/hindi/google-service-down-worldwide-gmail-youtube-maps-drive-not-working/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-service-down-worldwide-gmail-youtube-maps-drive-not-working/#respond Mon, 14 Dec 2020 12:26:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51813 लाखों लोग गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

The post Google सर्विसेज पर लगा ग्रहण, लोग नहीं कर पा रहे हैं Gmail और YouTube का इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google एक ऐसा नाम है जिसकी सर्विसेज का इस्तेमाल दुनिया का लगभग हरेक व्यक्ति करता है। किसी भी सवाल का जवाब या विषय की जानकारी के लिए गूगल ब्राउजर का सहारा लिया जाता है। Gmail से लेकर YouTube और Google Maps तक ही इंसान के जीवन का अहम ​हिस्सा बन चुकी है। लेकिन आज इन सभी सर्विसेज पर मानों ग्रहण लग गया है। इंडिया में लोग इस वक्त गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और ऐसी ही खबर दुनिया के अन्य कोनों से भी आ रही है।

आम दिन की भांति हम भी अपने काम में मशगूल थे लेकिन जैसे ही जीमेल खोलना चाहा तो उसमे एरर आ गया। इतनी ही देर में टेक जगत से जुड़े साथियों के मैसेज भी आने लगे कि ‘Google outage worldwide‘. जब हमनें गूगल की अन्य सर्विस का यूज़ करना चाहा तो पता चला कि न ही YouTube चल रहा है और न ही Google Meet तथा Google Drive काम कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं Google Maps को भी ऑन करने में रूकावट आ रही है।

google service down worldwide gmail youtube maps drive not working

ऐसी स्थिति दुनिया भर में बनी हुई है और लाखों लोग अपने स्मार्टफोन और कंम्यूटर व लैपटॉप पर गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस रूकावट के पीछे क्या वजह यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन हम लगातार गूगल कंपनी से संपर्क साधे हुए हैं। बहरहाल उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

अपडेट : गूगल की सभी सर्विसेज को कंपनी द्वार रिस्टोर कर दिया गया है और अब सभी ऐप्स और ब्राउजर का इस्तेमाल पहले की तरह किया जा सकता है।

The post Google सर्विसेज पर लगा ग्रहण, लोग नहीं कर पा रहे हैं Gmail और YouTube का इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-service-down-worldwide-gmail-youtube-maps-drive-not-working/feed/ 0
व्हाट्सऐप से ज्यादा बेहतर है गूगल हैंगआउट, जानें 7 अनजान सेटिंग्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-hangout-hidden-settings-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:50:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18673 हैंगआउट में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इसे बहुत शानदार बनाते हैं। या यूं कहें कि व्हाट्सऐप से भी खास बनाते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 7 शानदार सेटिंग की जानकारी दी है।

The post व्हाट्सऐप से ज्यादा बेहतर है गूगल हैंगआउट, जानें 7 अनजान सेटिंग्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोग सबसे पहले अपना गूगल अकाउंट बनाते हैं। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद आप कंपनी की कई सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। ईमेल और क्लाउटड के अलावा गूगल की इंसटेंट मैसेजिंग सर्विस हैंगआउट भी काफी लोकप्रिय है। हालांकि ज्यादातर लोग जानते हैं कि इसमें सिर्फ टेक्सट आधारित चैट होता है लेकिन ऐसा नहीं है। हैंगआउट में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इसे बहुत शानदार बनाते हैं। या यूं कहें कि व्हाट्सऐप से भी खास बनाते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 7 शानदार सेटिंग की जानकारी दी है।

1. चैट में भेजें डूडल
गूगल डूडल
गूगल हैंगआउट चैट को मजेदार बनाने के लिए आप डूडल का उपयोग कर सकते हैं। अपने ब्राउज़र में, निचे दाएं कोने पर जब करसर ले जाएंगे तो चित्र आइकॉन दिखाई देगा और उसके बगल में ही पेंसिल आइकॉन आ जाएगा। उस पर क्लिक कर आप ड्राइंग मोड में आ जाते हैं और अब बाप ब्रश और रंगों के साहरे डूडल बना सकते है। आप चाहें तो किसी तस्वीर को भी एडिट कर उसे डूडल बना सकते हैं। जानें कब और कहां-कहां हुआ आपके आधार कार्ड का उपयोग

2. शेयर करें लोकेशन
map-zoom
आप हैंगआउट पर भी अपने लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इकसे लिए सबसे पहले अपने फोन में मैप आॅन करना है और वहां से शेयर लोकेशन का विकल्प चुनना है। आपके सामने हैंगआउट का आॅप्शन होगा उस पर क्लिक करते ही शेयर हो जाएगा। जानें कैसे करें गूगल असिस्टेंट का उपयोग हिंदी में

3. जीमेल में देखें हैंगआउट चैट
जीमेल और हैंगआउट के बारे मे विस्तार से जानकारी
हैंगआउट में फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप उसे अपने जीमेल के साथ ही सिंक कर सकते हैं। इससे मैसेज देखना आसान हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना जीमेल ओपेन करना है और उसमें बाईं ओर इनबॉक्स और सेंट आॅप्शन के बाद मोर के दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है। इसके बाद नीचे चैट का आॅप्शन दिखार्इ् देगा।चैट के बटन ​पर क्लिक करते ही हैंगआउट कंवर्सेशन की पूरी लिस्ट ईमेल फॉर्मेट में दिखाई देगी। वहीं दूसरा आॅप्शन है आप जीमेल में दिए गए सर्च में in:chats ​लिखकर इंटरनल करें। हैंगआउट मैसेज की पूरी लिस्ट ईमेल फॉर्मेट में आपके सामने होगी।

4. डेस्कटॉप पर हैंगआउट से करें कॉल
जीमेल और हैंगआउट के बारे मे विस्तार से जानकारी
आप डेस्कटॉप प हैंगआउट का उपयोग कर रहे हैं तो वहीं से डायरेक्ट कॉल भी कर सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें वाइस के अलावा वीडियो कॉल का भी आॅप्शन दिया गया है। नीचे में आपको कॉलिंग बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही कॉन्टैक्ट खुलकर सामने आ जाते हैं। आप सीधा कॉल कर सकते हैं।

5. छिपाएं अपना निजी डाटा
आज एंडरॉयड फोन में नोटिफिकेशन होम स्क्रीन पर ही आ जाता है। यदि आप नहीं चाहते कि हैंगआउट मैसे होम स्क्रीन पर दिखाई दे तो आप फोन की सेटिंग में जाएं और वहां से साउंड एंड नोटिफिकेशन के आॅप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको सारे ऐप दिखाई देंगे। इसमें आपको गूगल हैंगआउट का सलेक्ट करना है और लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन को आॅफ कर देना है। इसके साथ ही स्क्रीन पर मैसेज नहीं आएंगे।

6. एसएमएस बॉक्स में देखें चैट
यदि आप अलग से चैट ऐप को खोलना नहीं चाहते तो उसका भी तरीका है। आप मैसेज बॉक्स से ही उसे इंटीग्रेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको एंडरॉयड फोन में गूगल हैंगआउट ओपेन करना है और फिर दाईं ओर दिए गए मैन्यू में जाना है। यहां आपको सेटिंग का आॅप्शन मिलेगा। इसे क्लिक करते ही इनेबल मर्ज्ड कंवर्सेशन के आॅप्शन आएगा और आपको उस पर क्लिक कर देना है। इसके साथ ही सभी हैंगआउट मैसेज एसएमएस बॉक्स में ​ही मिलेंगे।

7. हैंगआउट में को करें फिल्टर
इस चैट ऐप में आप फिल्टर भी कर सकते हैं। आप चाहें तो चुन सकते हैं कि कौन—कौन सो लोक आपको सीधे मैसेज भेज सकते हैं और कौन—कौन से लोग चैट इंवाइट भेज सकते हैं जिससे कि आप उन्हें ब्लॉक कर सकें या फिर अलाउ कर सकें। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल हैंगआउट को ओपोन करना है और उसकी सेटिंग में जाना है। यहां ईमेल आईडी सलेक्ट करना है। इसके बाद आपको कस्टमाइज इंवाइट का आॅप्शन मिलेगा।इसे क्लिक करते ही डायरे​क्ट मैसेज और इंवाइट के आॅप्शन मिलेंगे आप अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं।

The post व्हाट्सऐप से ज्यादा बेहतर है गूगल हैंगआउट, जानें 7 अनजान सेटिंग्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जीमेल पर होगी अब वीडियो स्ट्रीमिंग, बिना डाउनलोड किए ही देख सकेंगे वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/video-streaming-enable-on-gmail-in-hindi/ Fri, 17 Mar 2017 08:55:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5999 यूजर्स को बेहतर अनुभव देते हुए कुछ समय पहले ही जहां जीमेल पर 50एमबी तक की फाइल को अटैच करने की सुविधा प्राप्त हुई थी वहीं अब गूगल ने अपनी इस सर्विस पर वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा भी जारी कर दी है।

The post जीमेल पर होगी अब वीडियो स्ट्रीमिंग, बिना डाउनलोड किए ही देख सकेंगे वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

करोड़ो यूजर्स की पहचान बनी गूगल बनी जीमेल सर्विस विश्वभर के लोगों को ईमेल आईडी के जरिये अपनी सेवा प्रदान कर रही है। अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देते हुए कुछ समय पहले ही जहां जीमेल पर 50एमबी तक की फाइल को अटैच करने की सुविधा प्राप्त हुई थी वहीं अब गूगल ने अपनी इस सर्विस पर वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा भी जारी कर दी है।

6-इंच की आईपीएस डिसप्ले के साथ माइक्रोमैक्स ने उतारा कैनवस मेगा 2 प्लस

जीमेल के इस नए अपडेट के बाद आपके मेल अकांउट पर भेजी जाने वाली किसी भी वीडियो को अब आप बिना डाउनलोड करें सीधा ब्राउजर में प्ले करके देख सकते हैं। इस नए अपडेट के बाद किसी भी मेल में वीडियो फाइल रिसिव करने पर वीडियो का थंबनेल विजिबल होगा। इसी थंबनेल को क्लिक कर आप डायरेक्ट वीडियो प्ले कर सकते हैं।

smartphone-in-hand 91Mobiles

जीमेल पर अटैच की गई वीडियो को सीधे जीमेल पेज ब्राउजर पर ही प्ले करके देखा जा सकता है तथा इसके लिए वी​डियो डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी। थंबनेल से वीडियो प्ले ​किये जाने पर जीमेल वीडियो की स्पीड एडजेस्ट करने का भी आॅप्शन देता है जिससे आप वीडियो जो फास्ट फारवर्ड भी कर सकते हैं।

लावा ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई फोन एक्वा ट्रेंड लाइट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

हालांकि जीमेज यूजर्स गूगल द्वारा दी जारी मेल अटैचमेंट फाइल की साईज़ लिमिट के अंदर ही कोई वीडियो फाइल सेंड कर सकते हैं, जोकि फिलहाल 50एमबी ही है। गूगल के अनुसान आने वाले 15 दिनों में यह ​फीचर विश्वव्याप्त सभी जीमेल ब्राउजर और मेल अकाउंट पर अपडेट हो जाएगा।

The post जीमेल पर होगी अब वीडियो स्ट्रीमिंग, बिना डाउनलोड किए ही देख सकेंगे वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>