Gogoro Electric Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 04:48:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ताइवानी की कंपनी इंडिया ला रही है नई बैटरी वाली स्कूटी, हीरो मोटरकॉर्प के साथ है साझेदारी https://www.91mobiles.com/hindi/gogoro-electric-scooter-launch-soon-in-india-price-range-feature-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/gogoro-electric-scooter-launch-soon-in-india-price-range-feature-photos/#respond Tue, 01 Nov 2022 04:47:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91131 ताइवान की वाहन निर्माता कंपनी गोगोरो भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।

The post ताइवानी की कंपनी इंडिया ला रही है नई बैटरी वाली स्कूटी, हीरो मोटरकॉर्प के साथ है साझेदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Gogoro Electric Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को बढ़ता देख अब विदेशी कंपनियां भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में देशी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के E-Scooter को टक्कर देने के लिए जल्द इंडिया में ताइवान की वाहन निर्माता कंपनी Gogoro अपना Electric Scooter (New electric scooters in India) पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Indian market में एंट्री कर सकती है। आइए आगे जानते हैं कि Gogoro के कौनसे बैटरी वाले स्कूटर इंडिया में कब और किसी कीमत व रेंज के साथ लॉन्च होंगे।

Gogoro इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को करेगी पेश?

मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो Gogoro इंडियन मार्केट में अपने आजमाए हुए और टेस्टिड Electric two-wheelers Gogoro S1 और Gogoro Viva को इंडियन मार्केट में पेश करेगी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो एशियाई कंपनी सार्वजनिक रूप से 3 नवंबर को अपनी भारत में अपनी एंट्री की घोषणा करेगी। इसे भी पढ़ें: OLA की बैटरी वाली स्कूटी को टक्कर देने आया ‘Baaz’, प्राइस सिर्फ 35000 रुपये

gogoro-ev

हीरो मोटरकॉर्प के साथ की साझेदारी

दिलचस्प बात है कि देश में बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क स्थापित करने के लिए गोगोरो पहले ही भारत के हीरो मोटरकॉर्प के साथ साझेदारी कर चुका है। हालांकि कंपनी के इरादे अभी भी स्पष्ट नहीं हैं कि कंपनी भारत में प्राइवेट व्हीलक के साथ ही कर्मशियल सेक्टर के लिए अपने ई-स्कूटर पेश करेगी या नहीं।

What is Battery Swapping Policy know the benefit Electric Vehicle in India

Gogoro electric scooters in India

माना जा रहा है कि इंडिया में पहले Gogoro S1 electric scooter को पेश किया जा सकता है जो कि premium electric scooter सेगमेंट के अंदर एंट्री करेगा। वहीं, कंपनी Gogoro Viva electric two-wheeler को पेश कर इसे B2B पार्टनर को एक डिलीवरी व्हीकल की तर्ज पर पेश कर सकती है। साथ ही अगर बात करें Gogoro S1 की तो यह ताइवान में पहले से उपलब्ध है।

इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसके फीचर्स, रेंज और स्पेसिफिकेशन्स ताइवान वाले ही होंगे। इसमें 7.2kW का मोटर मिलती है जो व्हील पर 27Nm का पीक टॉर्क देती है। इसके अलावा यह पावरट्रेन केवल 3.7 सेकंड में S1 को 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ता है। S1 एक बार चार्ज करने पर 150 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसे भी पढ़ें: Video: ऐसी होगी Ola Electric Car, कंपनी ने दिखाया बैटरी वाली कार का डिजाइन

हालांकि, S1 कई उच्च-स्तरीय इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करता है जो कि इसे भारत में एक महंगा ई-स्कूटर बना सकता है। माना जा रहा है कि लॉन्च होने पर गोगोरो S1 को इंडिया में पहले से मौजूद ओला S1 और S1 प्रो, बजाज चेतक, एथर 450X, बाउंस इन्फिनिटी E1 से टक्कर मिलेगी।

The post ताइवानी की कंपनी इंडिया ला रही है नई बैटरी वाली स्कूटी, हीरो मोटरकॉर्प के साथ है साझेदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gogoro-electric-scooter-launch-soon-in-india-price-range-feature-photos/feed/ 0