Google Assistant | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 06:29:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Video: देखें कैसे इस लड़के ने Google से ली फिरकी, सवाल सुनकर Voice Assistant भी बोला!, गजब टोपीबाज है यार… https://www.91mobiles.com/hindi/video-this-boy-doing-prank-with-google-voice-assistant-command-watch-here-funny-answer/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-this-boy-doing-prank-with-google-voice-assistant-command-watch-here-funny-answer/#respond Fri, 31 Dec 2021 05:40:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72911 कुछ लोग गूगल से भी मौज ले लेते हैं।

The post Video: देखें कैसे इस लड़के ने Google से ली फिरकी, सवाल सुनकर Voice Assistant भी बोला!, गजब टोपीबाज है यार… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में इस समय Google का वॉयस असिस्टेंट (Voice Assistant) सर्विस काफी पॉप्यूलर है और इसके बारे में लगभग सभी जानते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल बच्चे तक बढ़ी ही आसानी से कर लेते हैं। दरअसल, इस फीचर में सिर्फ बोलकर कुछ भी सर्च किया जा सकता है इसलिए टाइपिंग मेंबिना ज्यादा समय बर्बाद किए गूगल असिस्टेंट से मदद ली जाती है। यह फीचर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। लेकिन, इस फीचर की बात हम आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसें एक लड़का गूगल Google Voice Assistant से ऐसा सवाल पुछता है कि वॉयस असिस्टेंट का सिर भी चकरा जाता है। वीडियो इतना मजेदार है कि आप भी इसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप नीचे इस वीडियो को देख भी सकते हैं।

वीडियो में देखें किस सवाल से चकराया गूगल असिस्टेंट का सिर

दरअसल, काफी समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देखेंगे कि एक लड़के के हाथ में मोबाइल है। मोबाइ पर वह यूट्यूब ओपन कर एक गाना सर्च करना के लिए Voice Assistant का यूज करता है। लड़का माइक के ऑप्शन पर क्लिक गूगल से जो कहता है उसे सुनकर आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे। दरअसल वह गूगल से कहता है, ‘चांदनी चांद से होता है सितारों से नहीं, मोहब्बत एक से होता है हजारों से नहीं, वो वाला वीडियो’। इतना लंबा सर्च सुनकर जहां गूगल का सिर चकरा गया होगा। वहीं, इसमें लड़के जिस मासूमियत से यह गाना सर्च कर रहा होता है वह आपको हंसाने के लिए काफी है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने यूजर्स के जले पर फिर छिड़का नमक, अब इस रिचार्ज में कम कर दिया 100GB डाटा

यहां देखें वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद bhutni_ke_memes पेज ने शेयर किया हुआ है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो किस शहर का है। लेकिन, सिर्फ इस 23 सेकेंड के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक कई लाइक और शेयर मिल चुके हैं।

The post Video: देखें कैसे इस लड़के ने Google से ली फिरकी, सवाल सुनकर Voice Assistant भी बोला!, गजब टोपीबाज है यार… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-this-boy-doing-prank-with-google-voice-assistant-command-watch-here-funny-answer/feed/ 0
जानें कैसे करें OK Google का उपयोग हिंदी में https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-google-assistant-in-hindi/ Thu, 15 Mar 2018 12:11:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18054 गूगल ने हिंदी वाइस असिस्टेंड सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से आप ​फोन को बिना हाथ लगाए अपने आवाज से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

The post जानें कैसे करें OK Google का उपयोग हिंदी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से चर्चा थी कि गूगल अपने वॉयस असिस्टेंट फीचर को हिंदी में भी पेश कर सकता है और आज से कंपनी ने इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से आप फोन को बिना हाथ लगाए अपने आवाज से ही कंट्रोल कर सकते हैं। रोल आउट होने के साथ ही इस फीचर का उपयोग हमनें शुरू कर दिया और बताया है कि कैसे इसका उपयोग आप कर सकेंगे।

कैसे करें उपयोग
गूगल असिस्टेंट का उपयोग हिंदी में करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है। वहां से लैग्वेंज एवं इनपुट में जाएं और भाषा में हिंदी का चुनाव करना है। इसके साथ ही आपका फोन हिंदी में हो जाएगा और आप हिंदी में गूगल असिस्टेंट का उपयोग कर सकते हैं।

अब गूगल असिस्टेंट का उपयोग करने के लिए आपको सिर्फ स्क्रीन अनलॉक कर ओके गूगल बोलना है। इसके साथ ही गूगल असिस्टेंट हिंदी आपकी सेवा में हाजिर हो जाएगी। इसके अलावा असिस्टेंट का उपयोग करने के लिए आपको अपने फोन के होम बटन को कुछ सेकेंड के लिए प्रेस करके रखना है। इसके साथ ही असिस्टेंट हाजिर हो जाएगा।

क्या-क्या कर सकते हैं
गूगल असिस्टेंट आपकी एक आवाज़ पर हर काम को करने में सक्षम है। आपको सिर्फ ओके गूगल बोलना है। ओके गूगल बोलते ही असिस्टेंट एक्टिव हो जाती है और फिर आप उसे अपने फोन से कोई भी ऐप ओपेन करने के लिए, मैसेज भेजने के लिए या कॉल करने के लिए कह सकते हैं। यह आपके लिए इंटरनेट पर किसी भी चीज को सर्च करने और सटिक जवाब ढूंढने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह आपसे अच्छी बातें भी कर सकती है।

आपके बोलने पर यह कांटेक्ट में उपलब्ध किसी भी व्यक्ति को खुद से मैसेज टाइप कर भेज देती है। इतना ही नहीं आप कहेंगे तो यह कॉल करने में भी सक्षम है। हमनें इसका उपयोग किया और यह कभी अच्छी तरह से कार्य करने में सक्षम था।

कहां होती है परेशानी
यह असिस्टेंट सही तरह से हिंदी बोलती है और अच्छी तरह से जवाब भी देती है। हां, जब कभी बातें समझने में इसे थोड़ी समस्या होती है। वहीं सीरी की तरह यह लगातर चैट नहीं कर सकती। कभी—कभी कुछ बातों का मतलब भी बदल देती है। हालांकि यह अभी शुरुआत है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आगे और बेहतर हो जाएगा।

कैसे करें सही तरह से उपयोग
एक बार जब गूगल असिस्टेंट सेट हो जाता है और आपकी आवाज को पहचानने में इसे परेशानी हो रही है तो आप सेटिंग में जाकर इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ओके गूगल बोलकर गूगल असिस्टेंट को आॅन करना है। यहां उपर दाईं ओर ब्लू रंग में एक आईकन देखने को मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है। इसके साथ ही एक्सप्लोर आॅप्शन आ जाएगा। यहीं दाईं ओर उपर में तीन डॉट दिखाई देगा जिसे मेन्यू कहते हैं। मेन्यू में ही सेटिंग मिलेगी उस पर क्लिक कर दें।
how to use google assistant in hindi
यहां आपको फोन का आॅप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें। इसी में नीचे आवाज का नमूना पर क्लिक करें और ध्वनी मॉडल को पुन: प्रशिक्षित करें और ओके क्लिक कर दें। आपसे आपकी आवाज के तीन नमूने मांगे जाएंगे ओके गूगल तीन बार बोल कर सत्यापित करना है। इसके साथ ही यह पहले से बेहतर कार्य करेगा।

The post जानें कैसे करें OK Google का उपयोग हिंदी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल ​असिस्टेंट हिंदी हुआ लॉन्च , हिंदी में बोलकर भी कर सकेंगे अपने फोन का उपयोग https://www.91mobiles.com/hindi/google-assistant-now-speaks-hindi-in-hindi/ Thu, 15 Mar 2018 11:14:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18048 अब आप अपने फोन में गूगल से हिंदी में भी बात कर सकते हैं।

The post गूगल ​असिस्टेंट हिंदी हुआ लॉन्च , हिंदी में बोलकर भी कर सकेंगे अपने फोन का उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बिना टाईप किए सिर्फ बोलकर अपने स्मार्टफोन को कमांड देना और किसी टास्क को पूरा कराना। इसके लिए गूगल ने कुछ समय पहले एंडरॉयड स्मार्टफोन्स में ‘गूगल असिस्टेंट’ की शुरूआती की थी। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस वाले इस फीचर को सिर्फ ‘ओके गूगल’ बोलकर एक्टिवेट किया जा सकता है, और किसी भी टास्क के लिए या कुछ भी सर्च करने के लिए कमांड दी जा सकती है। अब तक जहां यह असिस्टेंट सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही समझता था और अंग्रेजी में ही जवाब देता था। वहीं अब आप अपने फोन में गूगल से हिंदी में भी बात कर सकते हैं।

रिलायंस जियो कर रहा है बंपर भर्ती, जानें कैसे करें नौकरी के लिए अप्लाई

टेक जगत की दिग्गज़ कंपनी गूगल ने भारत में ​अपने गूगल असिस्टेंट के लिए हिंदी भाषा सपोर्ट जारी कर दिया है। अब किसी भी एंडरॉयड स्मार्टफोन में हिंदी में बोलकर गूगल के काम करवाया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं आपके हिंदी में बोलने पर गूगल भी आपको हिंदी में ही जवाब देगा। आप ‘नमस्ते’ बोलेंगे तो गूगल भी मुस्कान के साथ आपको ‘नमस्ते बोलेगा। अब गूगल खुद ही आपसे पूछेगा, ‘मैं आपके लिए क्या कर सकती हूं’।

google-ai

​यदि आप चाहते हैं कि गूगल की आवाज के साथ लिखे आने वाले शब्द भी हिंदी में ही आए तो गूगल यह भी करेगा। बस इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में हिंदी भाषा का चुनाव करना है। गूगल की ओर से भारत में यह नई अपडेट सार्वजनिक कर दी गई है। यह नई अपडेट एंडरॉयड मार्शमेलो से लेकर एंडरॉयड नुगट और एंडरॉयड ओरियो पर भी उपलब्ध है। वहीं कुछ समय में एंडरॉयड मार्शमेलो पर चल रहे स्मार्टफोन भी ‘गूगल असिस्टेंट’ के नए फीचर से अपडेट हो जाएंगे।

जानें कब हुई मोबाईल में कैमरे की शुरूआत और कैसा रहा यह रोमांचक सफर

गूगल का कहना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में ‘गूगल असिस्टेंट’ का हिंदी सपोर्ट आईफोन और एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन्स पर भी पेश कर दिया जाएगा। इस नए अपडेट में हिंदी में बात करने के साथ ही गूगल अपने ​जवाबों में अलग अलग स्माईल वाले ईमोजी भी भेजता है। गूगल की यह नई अपडेट न सिर्फ भारतीयों के लिए बेहद उपयोगी है, बल्कि इसका यूज़ करना भी उतना ही मजेदार है।

The post गूगल ​असिस्टेंट हिंदी हुआ लॉन्च , हिंदी में बोलकर भी कर सकेंगे अपने फोन का उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>