Google I/O | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Feb 2025 06:45:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google I/O 2025 की डेट हुई कंफर्म, जेमिनी, AI, एंड्रॉइड 16 और अन्य का हो सकता है ऐलान https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2025-dates-expected-announcements/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2025-dates-expected-announcements/#respond Wed, 12 Feb 2025 06:27:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166696 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

गूगल ने I/O 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह दो दिन का इवेंट होगा जो 20 मई से शुरू होगा। कंपनी आमतौर पर इस इवेंट में नए सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पेश करती है, जिनमें से कुछ लॉन्च के करीब होते हैं। जबकि कुछ अभी शुरुआती चरण में होते हैं। इस साल के I/O […]

The post Google I/O 2025 की डेट हुई कंफर्म, जेमिनी, AI, एंड्रॉइड 16 और अन्य का हो सकता है ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Google I/O 2025 में Android 16 के स्टेबल वर्जन की घोषणा कर सकता है।
  • हमें प्रोजेक्ट मोहन, वेयर ओएस 6 और अन्य के बारे में भी घोषणाएं सुनने मिल सकती हैं।
  • इसमें सबसे खास बात जेमिनी एआई के अपडेट हो सकते हैं।

गूगल ने I/O 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह दो दिन का इवेंट होगा जो 20 मई से शुरू होगा। कंपनी आमतौर पर इस इवेंट में नए सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पेश करती है, जिनमें से कुछ लॉन्च के करीब होते हैं। जबकि कुछ अभी शुरुआती चरण में होते हैं। इस साल के I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में गूगल Gemini के और अपडेट्स के साथ-साथ अन्य AI प्रोडक्ट्स की घोषणा कर सकता है, जिन पर वह काम कर रहा है। इसके अलावा हम Android 16 के अनावरण को भी देख सकते हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Google I/O 2025 की डेट्स और वेन्यू

  • Google I/O 2025 का आयोजन 20 और 21 मई को किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम का स्थान कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में शोरलाइन एम्फीथिएटर है, जहां Google का मुख्यालय है। आप इसमें व्यक्तिगत रूप से भाग ले सकते हैं। आप आज से I/O 2025 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
  • इसका सीधा प्रसारण Google के YouTube चैनल के जरिए किया जाएगा।

Google I/O 2025 की घोषणाएं (संभावित)

  • गूगल का कहना है कि पहले दिन “कीनोट्स और सेशंस” होंगे, जबकि दूसरे दिन “ब्रेकआउट सेशंस, वर्कशॉप्स, डेमो, नेटवर्किंग के अवसर और बहुत कुछ” आयोजित किया जाएगा।
  • यह अंदाजा लगाना आसान है कि गूगल Gemini पर काफी समय देगा और यह दिखाएगा कि Gmail, Docs, Maps जैसी गूगल की ऐप्स में AI को किस तरह से एकीकृत किया गया है ताकि यूजर अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
  • कंपनी पहले ही Gemini 2.0 को पब्लिक के लिए रोलआउट कर चुकी है। Gemini चैटबॉट के अंदर, आप इन विकल्पों में से चुन सकते हैं: Gemini 2.0 Flash (जनरल पर्पस), Gemini 2.0 Flash Thinking Experimental (मल्टी-स्टेप रीजनिंग; कुछ हद तक Deepseek की तरह) और Gemini 2.0 Flash Thinking Experiment with Apps (YouTube, Search, और Maps पर रीजनिंग)। इसलिए, गूगल इन सुविधाओं की व्याख्या कर सकता है या उन अन्य प्रोडक्ट्स को हाइलाइट कर सकता है, जिन पर वह काम कर रहा है।
  • Android 16 के मार्च 2025 तक प्लेटफ़ॉर्म स्थिरता (Platform Stability) हासिल करने की उम्मीद है, इसलिए गूगल इस अपडेट में आने वाले नए फीचर्स की घोषणा कर सकता है। इसके अलावा, हमें उन योग्य डिवाइसेस के बारे में भी जानकारी मिल सकती है, जिन्हें यह अपडेट मिलेगा। इसमें प्रमुख स्मार्टफोन निर्माताओं के डिवाइस शामिल हो सकते हैं।
  • इसके बाद, हमें स्मार्टवॉच के लिए वेयर ओएस 6 के संबंध में कुछ घोषणाएं मिल सकती हैं।
  • एक और प्रमुख आकर्षण Android XR हो सकता है, जो गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे एक्सटेंडेड/मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट्स के लिए बनाया गया है (कोडनेम Project Moohan)। यह सैमसंग और क्वालकॉम के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।
  • Pixel 9a के मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसलिए हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि I/O इवेंट में कौन से हार्डवेयर अनाउंसमेंट हो सकते हैं।
  • डेवलपर्स और पार्टनर्स के लिए, क्लाउड और वेब से संबंधित कुछ अपडेट आ सकते हैं, क्योंकि AI विकास के साथ क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वर स्पेस की मांग बढ़ गई है।

जैसे ही हमें इस बारे में अन्य अपडेट मिलेंगे हम आपको नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे।

The post Google I/O 2025 की डेट हुई कंफर्म, जेमिनी, AI, एंड्रॉइड 16 और अन्य का हो सकता है ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2025-dates-expected-announcements/feed/ 0