Google I/O 2019 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 08:09:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Android Q हो गया है रिलीज़, जानें कैसे करें अपने फोन में सबसे पहले इंस्टाल https://www.91mobiles.com/hindi/google-android-q-beta-3-how-to-download-install-in-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-android-q-beta-3-how-to-download-install-in-phone/#respond Wed, 08 May 2019 06:53:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30565 Android Q beta 3 वर्ज़न न सिर्फ डेवलेपर्स बल्कि आम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी है।

The post Android Q हो गया है रिलीज़, जानें कैसे करें अपने फोन में सबसे पहले इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज गूगल ने कल अपने सबसे बड़े वार्षिक समारोह Google I/O 2019 की शुरूआत कर दी है। हर वर्ष की भांति इस साल भी पूरे विश्व के टेक प्रेमी इस ईवेंट का इंतजार कर रहे थे। अमेरिका के सेन फ्रांस्सिको में आयोजित इस ईवेंट के पहले ही दिन गूगल ने नए पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel 3a XL को लॉन्च कर दिया है। पिक्सल फोन के साथ ही गूगल ने एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को भी ग्लोबली रिलीज करने की घोषणा कर दी है। 21 स्मार्टफोंस पर Android 10 यानि Android Q को अपडेट किया जा सकेगा।

Google की ओर से Android Q का बीटा वर्ज़न आफिशियली रिलीज कर दिया गया है। Google I/O 2019 के दौरान गूगल ने घोषणा कर दी है कि गूगल के पिक्सल फोन में एंडरॉयड 10 की नई अपडेट आज से ही मिल जाएगी तथा आने वाले कुछ ही दिनों में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने डिवाईस ​इस वर्ज़न से अपडेट कर पाएंगे। आपको बता दें कि गूगल Android Q का बीटा वर्ज़न पहले ही पेश कर चुका है लेकिन कल Google I/O 2019 के आगाज के साथ ही कंपनी ने इस ओएस की लेटेस्ट Android Q beta 3 अपडेट जारी की है।

google Android Q beta 3 how to download install in phone

आपको बता दें कि Android Q beta 3 वर्ज़न न सिर्फ डेवलेपर्स बल्कि आम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी है। गूगल की ओर से 21 स्मार्टफोंस की सूची शेयर की गई है जिन्हें अन्यों से पहले नए एंडरॉयड ओएस की अपडेट मिल जाएगी। Android Q beta 3 वर्ज़न को OTA यानि ओवर द एयर के साथ ही System Image Flash के जरिये भी डाउनलोड किया जा सकता है।
यदि जानना चाहते हैं कि किन 21 स्मार्टफोंस को Android Q beta 3 की अपडेट मिली है, तो यहां क्लिक करें

चैक करें Android Q की नई अपडेट

सबसे पहले तो यह पता करें कि क्या ओटीए के जरिये आपके फोन में Android Q beta 3 की अपडेट उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए :
1. स्मार्टफोन की सेटिंग्स ओपेन करें और यहां ‘सिस्टम’ ऑप्शन पर क्लिक करें
2. सिस्टम में ‘अबाउट फोन’ का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें
3. यहां सबसे नीचे ‘एंडरॉयड वर्ज़न’ मिलेगा। इस पर क्लिक करने से पता लगेगा कि आपके फोन में कौन सा एंडरॉयड वर्ज़न चल रहा है।
4. ‘अबाउट फोन’ में ही एंडरॉयड सिक्योरिटी पैच का ऑप्शन दिया गया है, इस प​र क्लिक करें।
5. अगर आपके फोन में एंडरॉयड क्यू की अपडेट उपलब्ध होगी तो डाउनलोड एंड इंस्टाल का ऑप्शन आएगा। इसपर क्लिक करें।

google Android Q beta 3 how to download install in phone

ऐसे करें Android Q को अपडेट

1. ‘अबाउट फोन’ में यदि Android Q की अपडेट OTA के जरिये आ चुकी है तो इसे फोन में डाउनलोड कर लें।
2. गूगल की ओर से खास कहा गया है कि Android Q को फोन अपडेट करने से पहले फोन का बैकअप जरूर ले लें।
3. वहीं नए एंडरॉयड वर्ज़न की फाइल का साईज़ 1 जीबी से ज्यादा हो सकता है, लिहाजा फोन को वाईफाई से कनेक्ट कर लें तो बेहतर है।
4. डाउनलोड एंड इंस्टाल पर टैप करें, नई अपडेट डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Google Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च, देखें क्या है इनमें खास

सिस्टम ईमेज से ऐसे डाउनलोड करें Android Q

यदि आपके फोन में Android Q beta 3 की OTA अपडेट नहीं आई है कि तो इस नए ओएस की System Image को अपने फोन में इंस्टाल कर एंडरॉयड क्यू से भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए :

1. developer.android.com वेबसाइट पर जाकर Android Studio सेग्मेंट खोले और SDK Manager पर क्लिक करें
2. यहां आपको Android Q Beta का पूरा पैकेज मिलेगा, उसकी सिस्टम ईमेज को चुने। आपको बता दें कि यह Google APIs Intel x86 Atom System Image नाम से मिलेगी।
3. एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न की फाईल को सलेक्ट करें, यह इंस्टाल होना शुरू हो जाएगी।
4. सिस्टम ईमेज डाउनलोड होने के बाद टूल्स में मौजूद AVD Manager में जाकर नया AVD बनाए।
5. नई AVD फाईल को डबल क्लिक करें, यह फ्लैश ईमेज इंस्टाल होना शुरू हो जाएगी।

The post Android Q हो गया है रिलीज़, जानें कैसे करें अपने फोन में सबसे पहले इंस्टाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-android-q-beta-3-how-to-download-install-in-phone/feed/ 0
Google Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च, देखें क्या है इनमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-officially-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-officially-launched-india-price-specifications/#respond Tue, 07 May 2019 18:33:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30533 Pixel 3a और Pixel 3a XL टेक मंच पर लॉन्च कर दिए गए हैं।

The post Google Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च, देखें क्या है इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से चर्चा थी कि गूगल पिक्सल सीरीज़ को बढ़ाने की योजना बना रही है और इसके तहत सस्ते यानि कम कीमत वाले पिक्सल फोन लॉन्च किए जाएंगे। इस नए पिक्सल फोंस का नाम भी लीक में सामने आ चुका था, जिन्हें Pixel 3a और Pixel 3a XL कहा गया था। वहीं आज तमाम लीक्स पर रोक लगाते हुए अपने फैन्स की उत्सुकताओं को शांत करते हुए Google ने नए पिक्सल स्मार्टफोंस से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी की ओर से Pixel 3a और Pixel 3a XL टेक मंच पर लॉन्च कर दिए गए हैं।

गूगल की ओर से आज अमेरिका के सेन फ्रांस्सिको में Google I/O 2019 का आयोजन किया गया है। इसी मंच से Android Q, Google Assistant और टेक जगत से जुड़ी कई बड़ी घोषणाओं के बीच गूगल ने नए पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel 3a XL भी लॉन्च कर ​दिए हैं। गूगल ने ये दोनों स्मार्टफोन ग्लोबल मंच पर लॉन्च किए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा।

google Pixel 3a Pixel 3a XL officially launched india price specifications

कीमत

Google Pixel 3a = 39,999
Google Pixel 3a XL = 44,999

डिजाईन

गूगल की ओर से नए पिक्सल डिवाईस Pixel 3a और Pixel 3a XL को पिक्सल 3 जैसी लुक पर ही पेश किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं जिनमें किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। दोनों फोन मॉडल्स को ग्लॉस बॉडी पर पेश किया गया है। डिसप्ले के साईड किनारे जहां बेजल लेस है वहीं उपर व नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Pixel 3a और Pixel 3a XL सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जहां कैमरा सेंसर के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है।

google Pixel 3a Pixel 3a XL officially launched india price specifications

Pixel 3a और Pixel 3a XL दोनों मॉडल्स के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। ये दोनों ही स्मार्टफोन यूएसबी टाईप सी पोर्ट सपोर्ट करते हैं जो फोन के नीचले पैनल पर मौजूद है। यूएसबी पोर्ट के दोनों ओर स्पीकर्स दिए गए हैं। 3.5एमएम आडियो जैक फोन के उपरी पैनल पर मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

Google की ओर से Pixel 3a को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन 2220 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.6-इंच की फुलएचडी+ जीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसी तरह Pixel 3a XL को कंपनी द्वारा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा इस फोन मॉडल में 2160 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ जीओएलईडी डिसप्ले दी गई है।

google Pixel 3a Pixel 3a XL officially launched india price specifications

Pixel 3a और Pixel 3a XL को एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड क्यू पर अपडेट हो जाएंगे। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 64बिट वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करते है। जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन दोनों पिक्सल मॉडल्स में एड्रेनो 615 जीपीयू दिया गया है।

Google की ओर से Pixel 3a और Pixel 3a XL को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Pixel 3a और Pixel 3a XL दोनों सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स363 कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

google Pixel 3a Pixel 3a XL officially launched india price specifications

Pixel 3a और Pixel 3a XL में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए रियर फिंग​रप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 3a में जहां 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं Pixel 3a XL 3,700एमएमएच की बैटरी सपोर्ट करता है। गूगल की ओर से Pixel 3a और Pixel 3a XL को जस्ट ब्लैक और क्लीयर वाईट कलर में लॉन्च किया गया है।

The post Google Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च, देखें क्या है इनमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-officially-launched-india-price-specifications/feed/ 0
आज रात है गूगल का सबसे बड़ा ईवेंट, नए पिक्सल फोन के साथ ही होगी कई बड़ी अनाउंसमेंट, यहां देखें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2019-pixel-3a-xl-launch-event-how-to-watch-live-here-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2019-pixel-3a-xl-launch-event-how-to-watch-live-here-in-india/#respond Tue, 07 May 2019 12:10:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30530 गूगल का यह ईवेंट अमेरिका के सेन फ्रांस्सिको में आयोजित होने वाला है।

The post आज रात है गूगल का सबसे बड़ा ईवेंट, नए पिक्सल फोन के साथ ही होगी कई बड़ी अनाउंसमेंट, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज Google न सिर्फ इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ बल्कि साथ ही एंडरॉयड स्मार्टफोंस का भी किंग है। गूगल हर साल एंडरॉयड यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया तोहफा लेकर आता है। ​​एंडरॉयड का नया वर्ज़न हो या किसी भी तरह की कोई नई अपडेट, गूगल हर वर्ष कोई तकनीक को नया आयाम देता है। इसी कड़ी को आज आगे बढ़ाने को वक्त आ गया है। गूगल आज एक बार फिर से Google I/O 2019 का आयोजन करने जा रहा है जहां टेक और स्मार्टफोन जगत से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

Google I/O 2019 लाईव

गूगल का यह बड़ा ईवेंट आज अमेरिका के सेन फ्रांस्सिको में आयोजित होने वाला है। Google I/O 2019 के ईवेंट को पूरी दुनिया में लोग देख सके इसके लिए कंपनी अपने ईवेंट को इंटरनेट पर लाईव दिखाने वाली है। सेन फ्रांस्सिको में Google I/O 2019 की शुरूआत आज यानि 7 मई की सुबह 10 बजे की जाएगी। भारतीय समयानुसार यह वक्त रात के 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। इंडिया में आज रात Google I/O 2019 को लाईव देखा जा सकेगा।

गूगल डेवलेपर्स के आफिशियल यूट्यूब चैनल पर Google I/O 2019 लाईव स्ट्रीम के जरिये देखा जा सकता है :

ये होंगी घोषणाएं

यूं तो गूगल हर साल स्मार्टफोन और तकनीक की दुनिया में कुछ नया ही लेकर आती है। इस बार भी कंपनी सिर्फ नए सॉफ्टवेयर या नई अपडेट ही नहीं बल्कि नए स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार आज Google I/O 2019 ईवेंट में पिक्सल सीरीज़ के मीड बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Pixel 3a और Pixel 3a XL शामिल होंगे।

google i o 2019 pixel 3a xl launch event how to watch live here in india

इसी तरह स्मार्टफोंस के अलावा गूगल की ओर से एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम को भी आफिशियल किया जाएगा। गूगल पहले ही इस नए एंडरॉयड ओएस को Android Q नाम के साथ पेश कर चुकी है। वहीं आज इस नए एंडरॉयड के नाम की घोषणा भी की जी सकती है। इसके साथ ही Google Assistant और गूगल के Wear OS को भी टेक जगत के सामने पेश किया जा सकता है।

Google I/O 2019 के पूरे ईवेंट का फॉलो करने और सभी अपडेट्स को जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post आज रात है गूगल का सबसे बड़ा ईवेंट, नए पिक्सल फोन के साथ ही होगी कई बड़ी अनाउंसमेंट, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-i-o-2019-pixel-3a-xl-launch-event-how-to-watch-live-here-in-india/feed/ 0
4जीबी रैम और एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Google Pixle 3a, 7 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-with-4gb-ram-android-9-0-pie-spotted-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-with-4gb-ram-android-9-0-pie-spotted-on-geekbench/#respond Tue, 30 Apr 2019 09:56:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30218 Google Pixel 3a एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसमें 5.6-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले होगी।

The post 4जीबी रैम और एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Google Pixle 3a, 7 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google’s Pixel 3a और Pixel 3a XL को लेकर काफी समय से अफवाहें सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 7 मई को होने वाले I/O 2019 में इन फोन से ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठा देगी। वहीं, कंपनी द्वारा पेश किए जाने से पहले इस सीरीज का Pixel 3a गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।

लिस्टिंग के अनुसार Pixel 3a स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करेगा। वहीं, डिवाइस क्वॉलकॉम के प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, प्रोसेसर के नाम का जिक्र लिस्टिंग में नहीं है। वहीं, फोन में 4जीबी रैम होगी। इसे भी पढ़ें: 7 मई को लॉन्च होंगे गूगल के सस्ते पिक्सल फोन, Pixel 3a और Pixel 3a XL
screenshot-2019-04-30-at-1-43-40-pm

बेंचमार्क के अनुसार Google Pixel 3a को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,625 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,206 प्वाइंट हासिल हुए हैं। इसके अलावा डिवाइस में 5.6-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले होगी, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 400 पीपीआई होगी। अगर इसकी तुलना Pixel 3a XL से करें तो इसमें 6-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले होगी। अफवाह है कि फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 670 / 710 चिपसेट के साथ ही 12-मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा जो कि हम Pixel 3 में देख चुके हैं। इसे भी पढ़ें: गूगल की वेबसाइट पर दिखा सस्ता Pixel 3a, इन दमदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक

अब तक सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्मार्टफोन्स की कैमरा परफॉर्मेंस काफी अच्छी होगी। यानि कंपनी लाइट वर्जन में भी कैमरा क्वॉलिटी को लेकर समझौता नहीं करेगी। वहीं, फोन्स में पावर बैकअप के लिए फोन में 2,915एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आ चुकी है।

अगर बात करें कीमत की तो पिछले कुछ हफ्ते में इंटरनेट पर Pixel 3a और Pixel 3a XL के प्राइज़ से जुड़ा लीक भी सामने आया था। इस लीक में कहा गया था कि पिक्सल 3ए को 490 यूएस डॉलर तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है इस कीमत फोन के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल के 64जीबी वेरिएंट की कीमत इस लीक में 600 यूएस डॉलर बताई गई थी। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 34,000 रुपये तथा 41,000 रुपये के करीब होगी।

The post 4जीबी रैम और एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Google Pixle 3a, 7 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-with-4gb-ram-android-9-0-pie-spotted-on-geekbench/feed/ 0