Google nexus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 31 Mar 2017 07:05:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कैसे करें एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ को अपने फोन में इंस्टॉल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-install-android-o-in-smartphone-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 07:09:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6113 आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन को अपने फोन में इंस्टाल किया जाए तथा साथ ही आप जानेंगे इस एंडरॉयड के शानदार फीचर्स

The post कैसे करें एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ को अपने फोन में इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कपकेक, डोनट से शुरू होकर किटकैट, लॉलीपॉप और नुगट तक। किसी आम आदमी के लिए बेशक ये लजीज खाने की चीजें हो लेकिन आपके जैसे टेक प्रेमी इन्हें देखते ही बता देंगे की ये एंडरॉयड के विभिन्न वर्जन है। नई आधुनिक तकनीक तथा लाजवाब फीचर्स के साथ अब गूगल ने अपने नए एंडरॉयड को भी सामने ला दिया है, एंडरॉयड ‘ओ’ के रूप में।

हालांकि एंडरॉयड ओ को अभी सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में रोल आउट नहीं किया गया है लेकिन गूगल की ओर से इस एंडरॉयड का डेवलेपर प्रीव्यू वर्जन पेश कर दिया गया है जो गूगल पिक्सल और नेक्सस सीरीज़ के डिवाईसेज में इंस्टाल किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन को अपने फोन में इंस्टाल किया जाए तथा साथ ही आप जानेंगे इस एंडरॉयड के शानदार फीचर्स :

एंडरॉयड ओ का डेवलर्स प्रीव्यू लॉन्च, नए एंडरॉयड में हैं कई नए फीचर्स

जैसा कि हमने पहले ही बताया अभी सिर्फ एंडरॉयड ओ का फैक्टरी वर्जन ही जारी हुआ है। इसके लिए आपको सबसे पहले आपके डेवलेपर बनते हुए अपने फोन का बूटलोडर आनलॉक करना होगा।

android-o

इसके लिए अपने फोन का पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन दबाए रखें, आपके फोन का बूटलॉडन मेन्यू ओपन हो जाएगा।

अपने फोन को किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें और ./adb devices कमांड दें।

अब बूटलोडर मेन्यू में दिए गए ./adb reboot bootloader को रन करें।

आपके फोन में एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको लॉक स्टेट डिवाईस में बूटलोडर अनलॉक रखना है।

एंडरॉयड फोन के 5 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बड़े उपयोगी

बूटलोडर अनलॉक होने के बाद फैक्टरी ईमेज पेज पर जाकर लेटेस्ट फैक्टरी ईमेज डाउनलोड करनी है तथा उसे अन कम्प्रैस करना है।

ध्यान रहे की आपका फोन आपके कम्प्यूटर डिवाईस से कनेक्टिड रहे। जैसे ही आपके फोन का सीरियल नंबर स्क्रीन पर फ्लैश हो समझिए आपका फोन अपडेट होने के लिए तैयार है।

./fastboot devices को ओपन करके ./fastboot flash bootloader [bootloader file].img पर क्लिक करें।

आपके फोन की स्क्रीन पर कमांड प्रोमप्ट या डॉयलॉग बॉक्स आएगा, जिसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करके आपके अपना फोन रिबूट करना है।

android-tips

रिबूट होने पर ./fastboot flash radio [radio file].img पर क्लिक करके फोन के रेडियो अवश्य अपडेट करें।

इसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करें, आपके पास फोन में सिस्टम ईमेज आ जाएगी।

./fastboot -w update [image file].zip पर क्लिक करें और आपका फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ से लैस हो जाएगा।

ध्यान रहे एक एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टाल करने के बाद आपका फोन बिल्कुल नए डिवाईस जैसा हो जाएगा। अर्थात आपके फोन का सारा डाटा मिट जाएगा, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही अपने फोन का बैकअप ले लें। फिलहाल यह पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है।

The post कैसे करें एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ को अपने फोन में इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>