Google pay | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Feb 2025 08:15:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pay पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से बिल पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज, जानें कारण और इसके विकल्प https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-convenience-fees-bill-payments-credit-debit-cards/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-convenience-fees-bill-payments-credit-debit-cards/#respond Fri, 21 Feb 2025 08:14:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167539 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google Pay (GPay) भारत में एक प्रमुख UPI (Unified Payment Interface) पेमेंट प्लेटफार्म है, जिसका लगभग 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। ऐसे में जब यह कंवीनियंस चार्ज बढ़ाता है, तो यह सुर्खियों में आ जाता है। कंपनी पहले ही मोबाइल रिचार्ज पर ₹3 का शुल्क ले रही थी और अब ऐप पर डेबिट और क्रेडिट […]

The post Google Pay पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से बिल पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज, जानें कारण और इसके विकल्प first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Google Pay सुविधा शुल्क (convenience fee) बिजली, पानी, ईंधन बिल आदि के लिए उपयोगिता भुगतान (utility payments) पर लागू होता है।
  • आप लोगों को UPI भुगतान करते हैं तो यह शुल्क नहीं लगता है।
  • PhonePe, Paytm और अन्य भी यूजर्स से ये शुल्क वसूलते हैं।

Google Pay (GPay) भारत में एक प्रमुख UPI (Unified Payment Interface) पेमेंट प्लेटफार्म है, जिसका लगभग 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। ऐसे में जब यह कंवीनियंस चार्ज बढ़ाता है, तो यह सुर्खियों में आ जाता है। कंपनी पहले ही मोबाइल रिचार्ज पर ₹3 का शुल्क ले रही थी और अब ऐप पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बिल भुगतान करने पर भी शुल्क लगेगा। जिसमें लागू कर (टैक्स) भी शामिल होंगे। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

GPay पर लगेगा चार्ज

  • इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, Google Pay अब डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए बिल पेमेंट्स पर 0.5-1 प्रतिशत + GST का शुल्क लेगा।
  • इसमें बिजली, पानी, ईंधन बिल आदि के भुगतान शामिल हैं। यह शुल्क भुगतान राशि और मोड जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर बदल सकता है।
  • ये शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स को प्रोसेस करने और बेहतर भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए लागू किए गए हैं। PWC के विश्लेषण के अनुसार, UPI कंपनियों को लेनदेन मूल्य का लगभग 0.25 प्रतिशत भुगतान प्रोसेसिंग में खर्च करना पड़ता है। अब यह प्रोसेसिंग लागत (और अतिरिक्त शुल्क) उपयोगकर्ताओं पर डाला जा रहा है। जिससे यह एक राजस्व-सृजन रणनीति बन गई है।
  • यह स्पष्ट नहीं है कि Google ने इन शुल्कों को कब से लागू किया है।
  • Google का कहना है, “Google Pay ऐप में भुगतान पूरा करने से पहले हमेशा नवीनतम लागू शुल्क दिखाया जाता है।” आप इन शुल्कों को बाद में Transaction History सेक्शन में जाकर भी देख सकते हैं (बिल भुगतान राशि के साथ)।
  • अगर आपका बिल भुगतान असफल हो जाता है, तो लेनदेन शुल्क कुछ दिनों के भीतर वापस कर दिया जाएगा।
  • ध्यान दें कि व्यक्तिगत UPI पेमेंट्स (यानी किसी व्यक्ति को किए गए भुगतान) पर यह शुल्क लागू नहीं होता।

Google Pay के अन्य विकल्प भी चार्ज लेते हैं

  • सरकारी BHIM UPI का दावा है कि वह यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर कोई शुल्क नहीं लेता है इसलिए यह एक विकल्प हो सकता है।
  • PhonePe इस सेक्टर का सबसे बड़ा खिलाड़ी है और यह भी कंवीनियंस और प्लेटफार्म फीस वसूलता है। हालांकि, सटीक प्रतिशत या राशि उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यह लेनदेन के आधार पर भिन्न हो सकती है।
  • Economic Times (ET) के अनुसार, Paytm यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर ₹1 से ₹40 के बीच शुल्क लेता है।
  • Amazon Pay का कहना है कि वह कार्ड से बिल भुगतान करने पर 1-3 प्रतिशत कंवीनियंस फीस (कर सहित) लेता है।

Cred trying to sneak in Rs 21 convenience fee on a Rs 1500 bill
byu/mbhavana inCreditCardsIndia

  • Cred भी क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर लगभग 1.5 प्रतिशत शुल्क ले रहा है।

भविष्य में ये शुल्क फिर बढ़ सकते हैं, इसलिए हम आपको इसकी जानकारी आगे भी देते रहेंगे।

The post Google Pay पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से बिल पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज, जानें कारण और इसके विकल्प first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-convenience-fees-bill-payments-credit-debit-cards/feed/ 0
Google Pay से loan कैसे लें, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-se-loan-kaise-le/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-se-loan-kaise-le/#respond Thu, 07 Dec 2023 10:30:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=124727 अगर आपको तत्काल लोन, बिजनेस लोन या पर्सनल लोन की जरूरत है, तो फिर Google Pay भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। छोटे लोन यानी शैसे लोन के लिए गूगल ने कई बैंक और एनबीएफसी के साथ टाई-अप किया है।

The post Google Pay से loan कैसे लें, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपको तत्काल लोन, बिजनेस लोन या पर्सनल लोन की जरूरत है, तो फिर Google Pay भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। छोटे लोन यानी शैसे लोन के लिए गूगल ने कई बैंक और एनबीएफसी के साथ टाई-अप किया है। इसकी मदद से आप 15000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लोन से जुड़े पेपर वर्क के लिए आपको कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि सभी पेपर वर्क ऑनलाइन ही हो जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा पेपर वर्क की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं Google Pay या GPay के जरिए कैसे लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

Google Pay से लोन के लिए कैसे अप्लाई करें

GPay के जरिए लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए प्रॉसेस को फॉलो करें।

स्टेप-1: आपको इंस्टैंट, बिजनेस या फिर पर्सनल लोन के लिए सबसे पहले Google Pay for Business app को इंस्टॉल करना होगा।
स्टेप-2: ऐप में साइन-इन करने के बाद Loans सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद Offers टैब पर जाएं।
स्टेप-3: फिर आपको जितना लोन चाहिए, उसे सलेक्ट करने के बाद Get started पर टैप करें।
स्टेप-4: इसके बाद आपको लेंडिंग पार्टनर्स की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
स्टेप-5: यहां पर आपको अपने Google Account से साइन-इन करना होगा।
स्टेप-6: फिर अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज करें।
स्टेप-7: अब यहां पर लोन अमाउंट और अवधि को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-8: इसके बाद फाइनल लोन ऑफर को रिव्यू कर लें। अगर आपको ऑफर ठीक लगता है, तो फिर लोन अग्रीमेंट पर e-sign कर दें।
स्टेप-9: अब आपको अपना KYC डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।
स्टेप-10: इसके बाद EMI पेमेंट के लिए आपको eMandate या फिर NACH सेटअप करना होगा।
स्टेप-11: अब अपना लोन एप्लीकेशन Submit कर दें।

यदि किसी कारण एप्लीकेशन को बीच में छोड़ देते हैं, तो फिर इसे रीस्टार्ट करें और फिर ऑफर टैब पर जाएं। बता दें कि disbursal के बाद Google Pay for Business app में My Loans सेक्शन के तहत loan status को रिव्यू कर सकते हैं।

Google Pay से लोन कौन ले सकता है?

गूगल पे के लोन से जुड़े मानदंडों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है। हाल ही में Google Pay ने नए क्रेडिट ग्राहकों के लिए एक पहल शुरू की है। इसमें उन लोगों को पर्सनल लोन देने के लिए कई बैंकों जैसे कि फेडरल बैंक, डीएमआई फाइनेंस आदि के साथ साझेदारी की है। ग्राहक 10,000 से 1 लाख रुपये के बीच किसी भी लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Google Pay से Sachet Loan के लिए क्या है योग्यता

गूगल पे से सैशे लोन पाने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, जो इस तरह हैः

  • आवेदक की आयु 21 से 57 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की आय यानी सैलरी बैंक में आनी चाहिए।
  • CIBIL या एक्सपेरियन पर कम से कम 600 क्रेडिट स्कोर होनी चाहिए।

Google Pay से लोन के लिए जरूरी documents

Google Pay लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगीः

  • पैन नंबर
  • केवाईसी वेरिफिकेशन में मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आपको ऑटो-डेबिट सुविधा भी इनेबल करनी होगी। यह NACH फॉर्म, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके कर सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या Google Pay खुद लोन देता है?

नहीं, गूगल पे सीधे यूजर को लोन नहीं देता है, बल्कि लोन देने के लिए कंपनी ने प्रमुख lenders के साथ साझेदारी है। हालांकि आप यहां से कई सारे प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर्स में से किसी को चुन सकते हैं।

Google Pay के जरिए EMI का भुगताने कैसे कर सकते हैं?

गूगल पे EMI भुगतान के लिए auto-debit की सुविधा देता है। फिर गूगल पे अकाउंट से जुड़े बैंक से EMI का भुगतान हो जाएगा।

Google Pay Loan के लिए इंट्रेस्ट रेट क्या है?

गूगल पे ने बिजनेस सेक्शन में लोन प्रदान करने वाले संस्थानों की लिस्ट दी है। यहां से आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। हालांकि ब्याज दर इस पर निर्भर करता है कि लोन ऑफर क्या है और आपने लोन देने वाली किस स्थान को चुना है। Google Pay बिजनेस ऐप पर उपलब्ध लोन की ब्याज दर 1% से शुरू होती है।

अगर ऑटो डेबिट के लिए अकाउंट में पर्याप्त फंड नहीं है, तो फिर क्या होगा?

यदि EMI भुगतान के लिए अकाउंट में पर्याप्त फंड नहीं है, तो फिर आपको फाइन देना होगा और इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है।

The post Google Pay से loan कैसे लें, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-se-loan-kaise-le/feed/ 0
UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/#respond Thu, 16 Nov 2023 10:28:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=122824 अगर आप भी यूपीआई का उपयोग करना चाहते हैं, तो यूपीआई आईडी (UPI ID) क्रिएट करना आसान है। इसकी मदद से आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।

The post UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) यानी यूपीआई (UPI) का उपयोग डिजिटल लेनदेन में खूब हो रहा है। देखा जाए, तो आजकल लोग कैश की बजाय यूपीआई की मदद से पेमेंट करना अधिक पसंद करने लगे हैं। अगर आप भी यूपीआई का उपयोग करना चाहते हैं, तो यूपीआई आईडी (UPI ID) क्रिएट करना आसान है। इसकी मदद से आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। आइए,आपको इस आर्टिकल में विस्तार के बताते हैं कैसे आप PhonePe, GPay, BHIM आदि पर यूपीआई आईडी बना सकते हैं?

PhonePe पर UPI ID कैसे बनाएं?

यूपीआई के लिए PhonePe का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां पर यूपीआई आईडी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: फोनपे पर यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store या App Store से PhonePe ऐप को डाउनलोड करना होगा।
स्टेप-2: PhonePe app को ओपन करने के बाद फोन नंबर का उपयोग कर रजिस्टर या साइन-इन कर लें।


स्टेप-3: यहां पर आपको टॉप में बायीं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है और पेमेंट मेथड के तहत “Add bank account” पर टैप करना है।
स्टेप-4: अब आपको अपना वह बैंक अकाउंट चुनना है, जिसके लिए UPI आईडी सेट करना चाहते हैं।


स्टेप-5: आपको UPI ID क्रिएट करना का विकल्प मिलेगा। यदि आप खुद आईडी बनाना चाहते हैं, तो एडिट पर क्लिक करके अपनी खुद की यूपीआई आईडी बना सकते हैं या दिए गए विकल्प के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
स्टेप-6: अब “Proceed to add” पर टैप करें। इसके बाद आपकी यूपीआई आईडी बन जाएगी और आपके द्वारा चुने गए बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

GPay पर UPI ID कैसे बनाएं?

यदि आप यूपीआई के लिए GPay यानी Google Pay का उपयोग करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: सबसे पहले Google Pay ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड और रजिस्टर/साइन-इन कर लें।

Google Pay
स्टेप-2: फिर ऊपर दायीं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
स्टेप-3: फिर पेमेंट मेथड के तहत “Bank Accounts” वाले ऑप्शन को चुनें।
स्टेप-4: फिर अपना बैंक अकाउंट सलेक्ट कर लें, जिसमें आप नया UPI आईडी सेट करना चाहते हैं
स्टेप-5: इसके बाद आपको “Manage UPI IDs” वाले विकल्प को सलेक्ट करना है।
स्टेप-6: फिर जिस यूपीआई आईडी को क्रिएट करना चाहते हैं, उसके आगे ‘+’ आइकन पर टैप करें।
स्टेप-7: अब अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए “Continue” पर क्लिक करें।
स्टेप-8: एक बार मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाने के बाद एक नई UPI आईडी क्रिएट कर दी जाएगी।
स्टेप-9: एक बार नई यूपीआई आईडी बन जाने के बाद आप “Choose account to pay with” के अंतर्गत अपनी यूपीआई आईडी का चयन कर सकते हैं। यदि आप किसी मौजूदा यूपीआई आईडी को हटाना चाहते हैं, तो इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा, लेकिन यहां आपको “+” आइकन के बजाय बिन/डिलीट आइकन पर टैप करना होगा।

BHIM UPI ID कैसे बनाएं?

भीम यूपीआई आईडी का उपयोग करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से भीम ऐप को डाउनलोड करना होगा।
स्टेप-2: फिर भीम ऐप ओपन करें। इसके बाद अपने फोन नंबर का उपयोग करके रजिस्टर या साइन इन करें।
स्टेप-3: फिर बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर को सत्यापित करें और 4 अंकों का पासवर्ड सेट करें।


स्टेप-4: अब अपना बैंक खाता लिंक करें। इसके लिए अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक दर्ज करके अपना यूपीआई पिन सेट करें।
स्टेप-5: पिन सेट करने के बाद आपका यूपीआई अकाउंट बन जाएगा।
स्टेप-6: BHIM ऐप पर रजिस्टर करने के बाद यूजर्स को डिफॉल्ट UPI आईडी या VPA (virtual payment address) आवंटित किया जाएगा। अगर आप दूसरा वीपीए जोड़ना चाहते हैं, तो प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
स्टेप-7: ऐप के “प्रोफाइल” टैब पर आपकी यूपीआई आईडी एक क्यूआर कोड के साथ दिखाई जाएगी।
स्टेप-8: यदि आप चाहें, तो बायीं ओर स्वाइप करके एक नई यूपीआई आईडी जोड़ सकते हैं, इसके लिए “Add UPI ID” पर टैप करना होगा। फिर एक नया यूपीआई बनाएं और उसे सबमिट करें।

Paytm UPI ID कैसे बनाएं?

Paytm पर यूपीआई आईडी बनाना आसान है। जानें क्या है इसका तरीकाः

स्टेप-1: सबसे पहले Paytm app को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: फिर Paytm app को ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्टर या साइन-इन कर लें।
स्टेप-3: इसके बाद आपको बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें से अपने बैंक का नाम चुन लें। (सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक के साथ रजिस्टर हो)
स्टेप-4: इसके बाद आपके बैंक अकाउंट की डिटेल को फैच किया जाएगा। (यदि आप पहली बार अपने बैंक को लिंक कर रहे हैं, तो आपसे आपके डेबिट कार्ड विवरण का उपयोग करके यूपीआई पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा)
स्टेप-5: एक बार वेरिफिकेशन हो जाने पर आपकी UPI आईडी जेनरेट हो जाएगी, जो @paytm से समाप्त होता है। इसके बाद आपका बैंक खाता UPI से लिंक हो जाता है। आप डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

*99# से UPI ID कैसे बनाएं?

यदि आप GSM हैंडसेट का उपयोग करते हैं, तो फिर *99# USSD कोड के माध्यम से भी यूपीआई आईडी क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने जीएसएम मोबाइल फोन से ‘*99#’ पर डायल करें।
स्टेप-2: डायल करने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
स्टेप-3: इसके बाद अपने आईएफएससी कोड या अपने बैंक के नाम के पहले 4 अंक दर्ज करें।
स्टेप-4: अपना बैंक अकाउंट चुनें। फिर अपने डेबिट कार्ड के अंतिम छह अंक और expiry date दर्ज करें।
स्टेप- 5: फिर अपना UPI पिन सेट करें और अपने यूपीआई पिन की पुष्टि करें। इसके बाद आपकी यूपीआई आईडी बन जाएगी।

सवाल-जवाब (FAQs)

UPI ID क्या है?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इंस्टैंट पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है। UPI को IMPS बुनियादी ढांचे पर बनाया गया है और आपको किसी भी दो पक्षों के बैंक अकाउंट के बीच तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।

UPI-PIN क्या है?

यूपीआई-पिन (यूपीआई पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर) 4-6 अंकों का पास कोड है जिसे आप ऐप के साथ पहली बार पंजीकरण के दौरान बनाते/सेट करते हैं। बैंक के बीच लेनदेन के लिए UPI-पिन दर्ज करना पड़ता है। यदि आपने पहले से ही अन्य यूपीआई ऐप्स के साथ यूपीआई-पिन सेट कर लिया है, तो आप उसे भीम पर उपयोग कर सकते हैं। (नोट: बैंकों द्वारा जारी किया गया एमपिन यूपीआई यूपीआई-पिन से अलग है, कृपया भीम ऐप में एक नया यूपीआई-पिन जेनरेट करें)। सबसे जरूरी है कि अपना यूपीआई-पिन किसी के साथ साझा न करें।

UPI के जरिए फंड ट्रांसफर की लिमिट क्या है?

सामान्य यूपीआई के लिए लेनदेन की सीमा प्रति लेनदेन 1 लाख रुपये तक है। यूपीआई में लेनदेन की कुछ कैटेगरी जैसे कैपिटल मार्केट, कलेक्शन, इंश्योरेंस, Foreign Inward Remittances के लिए लेनदेन की सीमा 2 लाख तक है और Initial Public Offering और Retail Direct Scheme के लिए सीमा 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन तक है।

UPI ID बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

यूपीआई आईडी बनाने के लिए बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इसके साथ बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं है, तो पहले इसे नजदीकी ब्रांच और नेटबैकिंग के जरिए भी मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर सकते हैं।

The post UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/feed/ 0
न्यू इयर पार्टी पर दोस्तों की जेब करें ढीली, Google Pay, Paytm और PhonePe पर बिल ऐसे करें शेयर https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-split-bill-on-google-pay-paytm-and-phonepe/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-split-bill-on-google-pay-paytm-and-phonepe/#respond Tue, 27 Dec 2022 04:11:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94851 Google Pay, Paytm और PhonePe का बिल स्लिप्ट फीचर की मदद से बिल दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

The post न्यू इयर पार्टी पर दोस्तों की जेब करें ढीली, Google Pay, Paytm और PhonePe पर बिल ऐसे करें शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ऑनलाइन UPI पेमेंट ऐप Google Pay, Paytm और PhonePe बिल स्प्लिट कर सकते हैं।
  • बिल स्प्लिट फीचर की मदद से बिल को दोस्तों के बीच बांट सकते हैं।
  • बिल स्प्लिट करने का ऑप्शन सभी पेमेंट ऐप पर मौजूद है।

क्रिसमस के बाद नये साल का स्वागत की तैयारियां चल रही है। आप भी अपने यार-दोस्तों के साथ न्यू इयर के मौक़े पर पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पार्टी के बिल पेमेंट की चिंता न करें। आज हम आपको एक बड़े काम की ट्रिक बता रहे हैं जिसकी मदद से आप पार्टी बिल्स का पेमेंट अपने दोस्तों के साथ बांट कर पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन UPI ऐप्स – Google Pay, Paytm और PhonePe ऐप्स में बिल स्प्लिट करने के तरीक़े के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Google Pay, Paytm और PhonePe बिल स्प्लिट फीचर

Google Pay, Paytm और PhonePe का बिल स्लिप्ट फीचर आपको बिल को बांटने के लिए कैलकुलेटर ऐप की जरूरत को खत्म कर देता है। इस फीचर की मदद से आप अपने दोस्तों के बीच बिल को आसानी से बांट कर अपने-अपने हिस्से का बिल पेमेंट कर सकते हैं। जैसे ही आप अपने बिल को दोस्तों के बीच बिल शेयर करते हैं तो बिल को स्प्लिट कर सकते हैं।

Google Pay, Paytm और PhonePe ऐप में बिल स्प्लिट करने के तरीकें।

Google Pay पर बिल स्प्लिट कैसे करें

how to change upi pin in hindi

  • अपने फोन Google Pay ऐप ओपन करें।
  • बिल पे पर टैप करें या फिर न्यू पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको बॉटम लेफ़्ट कॉर्नर पर स्प्लिट बिल ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आपको जिन दोस्तों के साथ बिल स्प्लिट करना उन्हें सलेक्ट कर एक ग्रुप बना लें।
  • जैसे ही ग्रुप तैयार हो जाएं, स्प्लिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको बिल अमाउंट एंटर करना है।
  • आप बिल पेमेंट करने के लिए ग्रुप से कस्टम कॉन्टेक्ट भी सलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको सलेक्टेड कॉन्टेक्ट को पेमेंट रिक्वेस्ट बटन पर टैप करें।
  • रिक्वेस्ट सेंट करने के बाद आप पेमेंट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

Paytm पर बिल स्प्लिट कैसे करें

paytm charging convenience fees mobile recharges but these apps are giving free service

  • अपने फ़ोन पर Paytm ऐप ओपन करें।
  • अब ऊपर दाईं ओर दिए मैसेज बॉक्स ऑप्शन पर क्लिक कन्वर्जेशन पेज पर जाना है।
  • यहां आपको स्प्लिट बिल का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको बिल अमाउंट डालना है।
  • आपको उन कॉन्टेक्ट को सलेक्ट करना है जिनके साथ बिल स्प्लिट करना है।
  • अब आपको दाईं ओर कॉर्नर में दिया कंटीन्यू बटन पर क्लिक करना है।
  • नेक्स्ट‌ पेज पर, ऑटो स्प्लिट इक्वैलिटी चेकबॉक्स या फिर मैनुअली अमाउंट भी एड कर पेमेंट सेंड बटन पर क्लिक करना है।

PhonePe पर बिल स्प्लिट कैसे करें

PhonePe

  • अपने फोन पर PhonePe ऐप ओपन करें।
  • ऐप की होम स्क्रीन पर आपको, सलेक्ट स्लिप्ट बिल ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पे अमाउंट एंटर करना है।
  • फ़ोन पे पर जिन कॉन्टैक्ट के साथ बिल पे करना है उन्हें सलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको सेंड बटन पर क्लिक करना है।

The post न्यू इयर पार्टी पर दोस्तों की जेब करें ढीली, Google Pay, Paytm और PhonePe पर बिल ऐसे करें शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-split-bill-on-google-pay-paytm-and-phonepe/feed/ 0
UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/#respond Sat, 30 Jul 2022 09:30:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83426 UPI PIN को कैसे बदलें ?

The post UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

समय बदल गया है। खास कर पैसे खर्च करने का तरीका। अब लोग घर से बाहर सिर्फ अपना फोन लेकर निकल जाते हैं उन्हें अपने पैंट की पाॅकेट को चेक करने की जरूरत नहीं होती। आज फोन में Google Pay, PayTM, PhonePe और Amazom Pay जैसे UPI ऐप्स उपलब्ध होते हैं और अब तो हर जगह UPI से पेमेंट लेने की सुविधा भी है। ऐसे में कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि डिजिटल पेमेंट आसान तो हो गया है लेकिन यहां थोड़े खतरे तो होते हैं। इसलिए यदि आप UPI का उपयोग करते हैं तो जरूरी है कि पासवर्ड हमेशा बदलते रहें, क्योंकि यूपीआई का एक ही पासवर्ड सभी ऐप्स में उपयोग होता है। ऐसे में समय अंतराल पर पासवर्ड को बदलकर आप काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। परंतु सवाल यही उठता है कि कैसे UIP Password बदला जाए। तो बता दूं कि यह बेहद ही आसान है। कुछ मिनट में ही आप पुराने पासवर्ड को हटाकर नया पासवर्ड इनेबल कर सकते हैं। आगे हमने UPI पासवर्ड बदलने के इसी आसान तरीके को स्टेप बाई स्टेप समझाया है।

क्या है UPI

UPI मतलब Unified Payments Interface, यह एक इंस्टेंट रियल-टाईम पेमेंट सिस्टम है जिसे खास तौर पर इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए NPCI यानी National Payments Corporation of India द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई की सबसे अच्छी बात यह भी है कि इसे Reserve Bank of India यानी RBI द्वारा रेग्युलेट किया जाता है और इसी वजह से इसे पूरी तरह सु​रक्षित और भरोसेमंद माना जाता है। किसी भी प्लेटफॉर्म UPI ID से की गई ट्रांजेक्शन का पूरा लेखा-जोखा एनपीसीआई के पास रहता है।

how to change upi pin in hindi

UPI का फायदे

  • 24×7 सर्विस एक्टिव
  • मनी ट्रांसफर (सेंड और रिसीव)
  • बिल पेमेंट (ओपन गेटवे)
  • ओटीपी की जरूरत नहीं
  • लेनेदेन के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स की जरूरत नहीं

यूपीआई के बेनिफिट्स की बात करें तो आप यह समझ लीजिए ट्रांजेक्शन बेशक 1 लाख की हो फिर सिर्फ 1 रुपये की, यूपीआई पर हर तरह का लेन देन और पेमेंट चुटकियों में हो जाती है। UPI Account डायरेक्ट यूजर के बैंक अकाउंट से लिंक होता है और इसके जरिये पेमेंट करने के दौरान किसी तरह के ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ UPI Pin डालने से ही ट्रांजेक्शन पूरी हो जाती है। इस पेमेंट इंटरफेस का बड़ा फायदा यह भी है कि आप बेशक किसी भी बैंक या ऐप का यूपीआई अकाउंट यूज़ कर रहे हो, UPI Transaction के दौरान सभी QR Code एक ही प्लेटफॉर्म ट्रांजेक्शन कम्पलीट करते हैं।

how to change upi pin in hindi

UPI PIN कैसे बदलें

यहां आप Google Pay और Paytm App के जरिये यूपीआई पिन बदलने का तरीका जानेंगे। पेटीएम और गूगल पे देश में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली मोबाइल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस ऐप्स में से एक है जहां रिचार्ज, पेमेंट व बिल भुगतान सहित मनी ट्रांसफर की सुविधा भी मिलती है।

Google Pay का इस्तेमाल करके अपना अपना UPI पिन बदलना

1) सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप ओपन करें।

2) गूगल पे ऐप में उपरी बाईं ओर बने Profile आइकॉन पर क्लिक करें।

3) यहां आपको Payment Method का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

how to change upi pin in hindi

4) अगर आपने पेमेंट मेथड में एक से अधिक बैंक अकाउंट्स ऐड कर रखें हैं तो उस बैंक पर जाकर क्लिक करें, जिसके प्लेटफॉर्म पर अपने अपनी यूपीआई आईडी बना रखी है।

5) यहां उपरी दाईं ओर तीन डॉट दिखाई देंगे, इसपर क्लिक करें।

6) थ्री डॉट्स पर क्लिक करते ही एक लिस्ट खुलकर सामने आएगी, इसमें Change UPI PIN का ऑप्शन दिखेगा। यहां क्लिक करें।

7) चेंज यूपीआई पिन में आपको दो रिक्त स्थान भरने होंगे। पहले में मौजूदा यूपीआई पिन डालना होगा और दूसरे में नया पिन डालना होगा।

how to change upi pin in hindi

8) मौजूदा यूपीआई पिन तथा नया यूपीआई पिन डालने के बाद आपसे ​दोबारा नया यूपीआई पिन डालने को कहा जाएगा, नया पिन फिर से डाल दें।

9) नया UPI PIN वेरिफाई किए जाने के बाद नीचे दिए गए ‘ओके’ या ‘टिक’ के निशान पर क्लिक कर दें।

10) इस निशान पर क्लिक करते ही आपना UPI PIN Update हो जाएगा।

Paytm का इस्तेमाल करके अपना अपना UPI पिन बदलना

1) सबसे पहले फोन में मौजूद Paytm App को खोलें जिसमें आपका अकाउंट लॉग-इन हो रखा हो।

2) ऐप में मौजूद ‘Profile’ आइकन पर जाएं और इसे खोलें, यह ऐप में उपरी बाईं ओर मौजूद होगा।

3) प्रोफाइल सेक्शन में मौजूद ‘Settings’ ऑप्शन पर जाएं और इस पर क्लिक करें।

how to change upi pin in hindi

4) सेटिंग्स सेक्शन में ‘Payment Settings’ टैब दी गई है जहां पर ‘Save Cards & Bank Accounts’ का ऑप्शन है, इस पर क्लिक करें।

5) सेव कार्ड्स एंड बैंक अकाउंट्स में आपके द्वारा पेटीएम पर दर्ज किए गए सभी बैंक अकाउंट और डेबिट व क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट मिलेगी जिन्हें आपने लिंक किया हुआ है।

6) यहां पर उस बैंक अकाउंट को चुनें, जिसकी यूपीआई आईडी का पिन आप बदलना चाहते हैं।

7) अकाउंट डिटेल्स सलेक्ट करने के बाद ‘Create new UPI PIN’ का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें

how to change upi pin in hindi

8) यह ऑप्शन चुनने के बाद आपको बैंक अकाउंट की डिटेल सब्मिट करानी होगी, जिसमें डेबिट कार्ड की अंतिम 6 डिजिट और कार्ड की एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। डिटेल्स डालने के बाद ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।

9) प्रोसिड करने के बाद रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कराना होगा। और इसके बाद ATM PIN डालना होगा।

10) एटीएम पिन डालने के बाद Set Your Pin का ऑप्शन मिलेगा जिसके बाद अपनी पसंद को कोई भी UPI PIN दर्ज कर सकते हैं।

The post UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/feed/ 0
Google Pay यूजर्स जल्द ही भारत में NFC के जरिए कर पाएंगे UPI पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-users-will-soon-make-upi-payment-through-nfc-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-users-will-soon-make-upi-payment-through-nfc-in-india/#respond Sat, 01 May 2021 04:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58155 Google Pay पर यूजर्स जल्द ही NFC के जरिए UPI पेमेंट्स कर पाएंगे। गूगल पे पर जल्द ही यह फीचर लाइव हो सकता है। Google Pay की वेबसाइट पर भारत के लिए इसका सपोर्ट पेज लाइव हो गया है।

The post Google Pay यूजर्स जल्द ही भारत में NFC के जरिए कर पाएंगे UPI पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pay जल्द ही भारत में कॉन्टैक्ट लेस UPI पेमेंट फीचर लॉन्च कर सकता है। गूगल पे का यह फीचर UPI पेमेंट्स में NFC (Near Field Communication) के जरिए यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा ऑफर करेगा। इस फीचर से जुड़ा Google Pay का भारत के लिए सपोर्ट पेज को सबसे पहले Android Police ने स्पॉट किया है। इस नए ऑप्शन के बाद यूजर्स पॉइंट ऑफ सर्विस (POS) पर सिर्फ अपना फोन टैप करके पेमेंट कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए उनके फोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है। यहां हम आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

अपकमिंग गूगल पे एनएफसी फीचर (Google Pay NFC feature) के जरिए अगर आप पेमेंट करना चाहेंगे तो सबसे पहला शॉपकीप को अपने POS मशीन में अमाउंट डालना होगा। इसके बाद आपको अपना फोन मशीन पर टैप करना होगा। इसके बाद गूगल पे पिन डालकर पेमेंट ऑथराइजेशन करना होगा। फिलहाल, अभी यूजर्स को पेमेंट के लिए UPI ID या मोबाइल नंबर या फिर QR कोड स्कैन कर UPI के जरिए पेमेंट करना होता है। NFC के जरिए UPI पेमेंट ऑप्शन गूगल पे से पेमेंट को पहले से कई गुना तेज करेगा। यह भी पढ़ें : ASUS ZenFone 8 Mini के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

google_pay_nfc

Google Pay पर NFC के जरिए जल्द होंगी UPI पेमेंट्स

Google Pay के अफॉर्मेनशन सपोर्ट पेज से मिली जानकारी के मुताबिक, NFC से लैस स्मार्टफोन की जरूरत होगी, जो UPI पेमेंट के लिए प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफाइड हो। इसमें यह भी कहा गया है कि डेवलपर वर्जन Android पर रन करने वाले स्मार्टफोन पर गूगल प्ले का यह फीचर काम नहीं करेगा। इसके साथ ही रूटेड डिवाइस और गूगल द्वारा अप्रुव नहीं किए स्मार्टफोन पर भी यह फीचर काम नहीं करेगा। इसके साथ ही अनलॉक बूटलोडर मोबाइल पर भी यह फीचर काम नहीं करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

इस सपोर्ट पेज में एक जानकारी यह भी मिलती है कि गूगल पे का NFC पर आधारित UPI पेमेंट फीचर फिलहाल सिर्फ Pine Lab terminals पर ही काम करेगा। पाइन लैब टर्मिनल्स फिलहाल देश के कई सुपरमार्केट, फ्यूल स्टेशन, रेस्टोरेंट्स और दूसरे आउटलेट्स में उपलब्ध है। इसके साथ ही अभी यह जानकारी नहीं है कि Google Pay का वर्तमान वाला वर्जन UPI पेमेंट्स के दौरान NFC सपोर्ट करेगा या नहीं।

The post Google Pay यूजर्स जल्द ही भारत में NFC के जरिए कर पाएंगे UPI पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pay-users-will-soon-make-upi-payment-through-nfc-in-india/feed/ 0
Paytm और Phonepe को टक्कर देने My Jio ऐप में आया UPI का सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/my-jio-app-gets-upi-payments-according-to-report-paytm-google-pay/ https://www.91mobiles.com/hindi/my-jio-app-gets-upi-payments-according-to-report-paytm-google-pay/#respond Tue, 21 Jan 2020 03:11:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40041 बता दें कि यूपीआई पेमेंट से पहले जियो मनी का इस्तेमाल सभी ग्राहकों के लिए मौजूद है।

The post Paytm और Phonepe को टक्कर देने My Jio ऐप में आया UPI का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम सेक्टर में अपने नए और सस्ते प्लान के दम पर राज करने वाली रिलायंस जियो अब डिजिटल भुगतान ऐप की मार्केट में भी झंडे गाढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में जियो मार्ट को लॉन्च किया था, जिसके बाद अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में एंट्री ले ली है। सामने आई खबरों की माने तो रिलायंस जियो ने माय जियो एप मे यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट जोड़ दिया है।

इसके बाद माना जा रहा है कि इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। वहीं, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।

एक वेबसाइट entrackr की रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक माय जियो एप में वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का और यूपीआई आईडी एड करने का ऑप्शन आ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया है कि रिलायंस जियो यूपीआई पेमेंट के लिए एक्किस बैंक, आईसीआईसीआई और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रही है।
my-jio-app-upi-payment

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने माय जियो एप के यूपीआई पेमेंट फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माय जियो एप यूजर्स के यूपीआई आईडी भी मांग रहा है। इसके बाद यूजर्स को मोबाइल नंबर, डेबिड कार्ड नंबर और बैंक अकाउंट देना पड़ रहा है।

बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस घोषणा के दौरान बताया गया कि रिलायंस जियो का डाटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल 28.3 फीसदी बढ़कर 13,968 करोड़ हो गया है। रिलायंस जियो ने एक साल पहले इसी तिमाही में 831 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने नतीजे में बताया कि 31 दिसंबर तक जियो के ग्राहकों की संख्या 37 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है। पिछले 12 महीनों में जियो ने 13 करोड़ 57 लाख ग्राहक जोड़े हैं, जबकि एक करोड़ 48 लाख नए ग्राहक पिछली तिमाही में जुड़े हैं।

The post Paytm और Phonepe को टक्कर देने My Jio ऐप में आया UPI का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/my-jio-app-gets-upi-payments-according-to-report-paytm-google-pay/feed/ 0