Google Pixel 10 Pro Fold | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 09 Oct 2025 09:10:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में शुरू हुई Google Pixel 10 Pro Fold की सेल, जानें कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-sale-offers-price-specs-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-sale-offers-price-specs-india/#respond Thu, 09 Oct 2025 09:10:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184046 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने बीते अगस्त के महीने में अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज पेश की थी। इसमें ब्रांड का बुक स्टाइल फोल्डेबल Google Pixel 10 Pro Fold भी आया था। हालांकि इसकी सेल उस समय शुरू नहीं हुई थी लेकिन अब अक्टूबर में बिक्री शुरू हो चुकी है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आगे […]

The post भारत में शुरू हुई Google Pixel 10 Pro Fold की सेल, जानें कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने बीते अगस्त के महीने में अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज पेश की थी। इसमें ब्रांड का बुक स्टाइल फोल्डेबल Google Pixel 10 Pro Fold भी आया था। हालांकि इसकी सेल उस समय शुरू नहीं हुई थी लेकिन अब अक्टूबर में बिक्री शुरू हो चुकी है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आगे ऑफर्स, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस जान सकते हैं।

भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला सिंगल वैरियंट शामिल है। यह फोन फिलहाल सिर्फ Moonstone कलर में उपलब्ध है। इसे Google India ऑनलाइन स्टोर सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से Google Pixel 10 Pro Fold फोन लेने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये का बोनस और 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया है।

गूगल के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold में 8-इंच QHD+ Super Actua Flex OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इस पर आपको 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। इसके साथ ही फोन में बाहर की तरफ 6.4-इंच FHD+ Actua OLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

परफॉरमेंस के मामले में यह डिवाइस Google Tensor G5 चिपसेट वाला है। इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप, 16GB LPDDR5X रैम और 256जीबी UFS 4.0 स्टोरेज है। यह Android 16 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP Samsung GN8 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP 5x टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। जो 20x Super Res Zoom और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP कैमरा है जो 4K 60fps रिकॉर्डिंग दे सकता है।

फोन में 5,015mAh बैटरी दी गई है जो 23W फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा यह IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 LE, 5G, और UWB चिप जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है।

Google Pixel 10 Pro Fold बाजार में Samsung Galaxy Z Fold7, vivo X Fold 5 और चीन में मौजूद Honor Magic V5 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल्स से मुकाबला कर सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रोफेशनल हैं साथ ही परफॉरमेंस और कैमरा शानदार चाहते हैं। हालांकि इसका प्राइस ज्यादा लग सकता है लेकिन यह शानदार ऑप्शन है।

यदि आप भी नए फोल्ड फोन की तलाश में है और ज्यादा कीमत की दिक्कत नहीं है तो गूगल के इस फोल्ड मॉडल को खरीद सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। जबकि थोड़ी कम कीमत में डिवाइस चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post भारत में शुरू हुई Google Pixel 10 Pro Fold की सेल, जानें कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-sale-offers-price-specs-india/feed/ 0
48 MP ट्रिपल कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ Samsung को टक्कर देने आया Google का फोल्डेबल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/48-mp-triple-camera-phone-google-pixel-10-pro-fold-launched-in-india-price-specification-and-fatures/ https://www.91mobiles.com/hindi/48-mp-triple-camera-phone-google-pixel-10-pro-fold-launched-in-india-price-specification-and-fatures/#respond Wed, 20 Aug 2025 18:02:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180731 गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड को भारत में 1,72,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 16 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

The post 48 MP ट्रिपल कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ Samsung को टक्कर देने आया Google का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई महीनों से चली आ रही चर्चा पर विराम लगाते हुए गूगल ने अपने नए पिक्सल फोन से पर्दा उठा दिया है। गूगल पिक्सल 10 सीरीज के तहत कंपनी ने इस बार चार मॉडल पेश किए हैं जिनमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल है। गूगल का यह नया फोल्ड फोन Google के सबसे नए Tensor G5 प्रोसेसर पर आधारित है। वहीं फोन में 6.4 इंच के कवर स्क्रीन के साथ 8 इंच का मेन स्क्रीन मिलता है। कंपनी ने इसे 48 एमपी के ट्रिपल कैमरे व 5015 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है।

Google Pixel 10 Pro Fold को भारत में 1,72,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 16 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

फोन के डिटेल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले है जो 408 पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। इसमें 1080 x 2364 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 120Hz तक का अडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं स्क्रीन पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। यह फोन 3000 तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

वहीं फोन के मेन स्क्रीन की बात करें तो कंपनी ने पिछली बार पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के तरह की इस बार भी 8-इंच के फोल्डेबल डिस्प्ले का उपयोग किया है जो 2076 x 2152 पिक्सल सपोर्ट करता है। यहां भी OLED पैनल का उपयोग किया गया है जो 373 पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। रही बात रिफ्रेश रेट की तो यहां पर आपको अडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है जो 1-120 Hz तक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 3000 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस मिलता है जिससे कि आप तेज रोशनी में भी आसानी से स्क्रीन पर कंटेंट को देख पाएंगे।

जहां तक फोल्ड के टिकाऊपन की बात है तो इसके लिए कंपनी ने मल्टी एलॉय स्टील आधारित ऐरो स्पेस ग्रेड मजबूत हिंच का उपयोग किया है जो एल्यूमीनियम कवर के साथ आता है। ऐसे में कंपनी का दावा है कि यह फोल्ड लंबे समय तक आपका साथ निभाने में सक्षम है।

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड को कंपनी ने Google Tensor G5 चिपसेट से लैस किया है। यह एक 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना चिपसेट पर बना प्रोसेसर है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो कि एक सिंगल कोर 3.1 गीगाहर्ट्ज के कोर्टेक्स एक्स4 प्रोसेसर के साथ 2.6 गीगाहर्ट्ज के Cortex-A720 ट्राई कोर प्रोसेसर और 1.92 गीगाहर्ट्ज के Cortex-A520 क्वाड कोर प्रोसेसर से मिलकर बना है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए अतिरिक्त टाइटन एम2 प्रोसेसर लैस है। इस फोल्ड फोन को 16 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

कैमरे की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप उपलब्ध है। इसका मेन कैमरा 48 MP का है जो 1/2 इंच के इमेज सेंसर के साथ आता है। वहीं यह सेंसर एफ/1.70 अपर्चर के साथ 82 वाइड एंगल फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फोन का दूसरा सेंसर अल्ट्रावाइड कैमरा है जो 10.5 MP का है। इसमें आपको एफ/2.2 अपर्चर साथ 127 डिग्री का बड़ा फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। वहीं तीसरा सेंसर 10.8 MP टेलीफोटो लेंस है जो 5x तक के ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फोन में आपको ऑप्टिकल के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिल जाता है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड का फ्रंट और कवर कैमरा 10 MP का दिया गया है दोनों कैमरे एफ/2.2 अपर्चर के साथ 87 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर करते हैं।

कंपनी ने इसे Android 16 के साथ पेश किया है और कंपनी ने 7 साल के ओएस अपडेट का भरोसा दिया है।

इनके अलावा गूगल का यह फोन कई अन्य खूबियों से लैस है। जैसे कि इसमें आपको सेटेलाइट आधारित एसओएस आपातकालीन कॉलिंग मिल जाती है। वहीं यह फोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है जो धूल व पानी से सुरक्षित रहने का भरोसा देता है।

इन सबके अलावा फोन में Wi-Fi 7 के साथ Bluetooth 6 का सपोर्ट मिल जाता है।

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में 5015 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। वहीं इसमें 15 वॉट का वायरलेस चार्जिंग मिल जाता है। कंपनी ने  30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ का दावा किया है। वहीं बैटरी सेवर मोड में यह फोन 84 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।

The post 48 MP ट्रिपल कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ Samsung को टक्कर देने आया Google का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/48-mp-triple-camera-phone-google-pixel-10-pro-fold-launched-in-india-price-specification-and-fatures/feed/ 0
लॉन्च से पहले सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या मिलेगा पहले से अलग https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-specifications-upgrades-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-specifications-upgrades-leaked/#respond Thu, 31 Jul 2025 05:25:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179401 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

गूगल की आगामी पिक्सल 10 सीरीज एक बार फिर चर्चा में है इसे लेकर टिप्स्टर इवान ब्लास ने नया अपडेट दिया है। जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोंस की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है की इस बार कैमरा क्वालिटी, बैटरी परफॉर्मेंस और […]

The post लॉन्च से पहले सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या मिलेगा पहले से अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल की आगामी पिक्सल 10 सीरीज एक बार फिर चर्चा में है इसे लेकर टिप्स्टर इवान ब्लास ने नया अपडेट दिया है। जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोंस की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है की इस बार कैमरा क्वालिटी, बैटरी परफॉर्मेंस और फोल्डेबल डिजाइन में अपग्रेड्स हो सकते हैं। आपको को बता दें कि यह श्रृंखला आने वाले 20 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। आइए, आगे इनके लीक स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

आगामी गूगल पिक्सल 10 को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ 6.3-इंच डिस्प्ले में पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें लीक के अनुसार नया ’20x Pro Res Zoom’ टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है। यह संभावित तौर पर 11MP सेंसर हो सकता है। इसके 20x जूम से संकेत मिलता है कि इसका बेस ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन 2x से 3x के बीच रखा जा सकता है।

यह भी बताया गया है कि पिक्सल 10 में 48MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। हालांकि, अल्ट्रा-वाइड सेंसर पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा कम रिजॉल्यूशन वाला होने की संभावना है। बैटरी लाइफ को लेकर भी उम्मीद की जा रही है कि यह नए Tenson G5 चिपसेट की बेहतर एफिशिएंसी के चलते ज्यादा समय तक चल सकता है। लीक की मानें तो 100 घंटो तक की बैटरी लाइफ एक्सट्रीम बैटरी सेवर के साथ होने का जिक्र किया गया है।

Google Pixel 10 Pro और Google Pixel 10 Pro XL स्पेसिफिकेशंस (लीक)

पिक्सल 10 प्रो और प्रो एक्सएल मॉडल्स में क्रमशः 6.3-इंच और 6.8-इंच डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। दोनों ही फोंस में 50MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस ऑटोफोकस के साथ मिल सकता है। जो मैक्रो फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन हो सकता है। टेलीफोटो कैमरे की बात करें तो प्रो और प्रो एक्सएल में ’100x Pro Res Zoom’ फीचर के साथ 48MP 5x टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। जिससे 8K रिकॉर्डिंग (24fps और 30fps) सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी के मामले में भी दोनों मॉडल्स में बड़ा सुधार संभव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Extreme Battery Saver मोड में ये स्मार्टफोंस 100 घंटे तक चल सकते हैं, जिससे हेवी यूजर्स को चार्जिंग की चिंता नहीं करने पड़ेगी।

Google Pixel 10 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस (लीक)

अपकमिंग Google Pixel 10 Pro Fold को सीरीज का सबसे प्रीमियम डिवाइस माना जा रहा है। इसमें 6.4-इंच की कवर स्क्रीन और 8-इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। इसका डिजाइन भी पहले से ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है। क्योंकि इसमें “मल्टी-अलॉय स्टील” हिंग और हाई-स्ट्रेंथ एल्युमिनियम अलॉय शेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पहला फोल्डेबल फोन बन सकता है जिसमें पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग दी जा सकती है।

कैमरा की बात करें तो Pixel 10 Pro Fold में ट्रिपल-लेंस रियर सेटअप हो सकता है। हालांकि गूगल ने अभी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। बैटरी के मामले में भी यह खास बन सकता है क्योंकि डिवाइस में Extreme Battery Saver मोड में 72 घंटे तक का बैकअप मिलने की बात सामने आई है।

google-pixel-10-series-europe-price-leaked

Google Pixel 10 सीरीज कीमत (लीक)

एक अन्य लीक में एंड्राइड हेडलाइंस ने गूगल पिक्सल 10 सीरीज की कीमत शेयर की है। जिसके अनुसार Pixel 10 का बेस मॉडल 128GB $799 (लगभग 66,500 रुपये) और 256GB वैरियंट $899 (लगभग 74,900 रुपये) में आ सकता है। वहीं, Pixel 10 Pro की कीमत 128GB के लिए $999 (लगभग 83,300 रुपये) से शुरू होकर 1TB तक $1,449 (लगभग 1.20 लाख रुपये) तक रखी जा सकती है।

Pixel 10 Pro XL केवल 256GB से शुरू होने की उम्मीद है। जिसकी कीमत $1,199 (लगभग 99,900 रुपये) से लेकर 1TB मॉडल के लिए $1,549 (लगभग 1.29 लाख रुपये) तक होने की बात सामने आई है।

यदि बात करें Pixel 10 Pro Fold की तो लीक के अनुसार 256GB मॉडल की कीमत $1,799 (लगभग 1.49 लाख रुपये) और बड़ा मॉडल 1TB वैरियंट $2,149 (लगभग 1.78 लाख रुपये) तक का हो सकता है। अब देखा होगा की आने वाले लॉन्च पर यह लीक प्राइस कितनी सही साबित होती है।

The post लॉन्च से पहले सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या मिलेगा पहले से अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-specifications-upgrades-leaked/feed/ 0
Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म, ये डिवाइस लेंगे एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/pixel-10-series-launch-date-20-august-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/pixel-10-series-launch-date-20-august-confirmed/#respond Thu, 17 Jul 2025 05:05:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178407 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

कुछ महीनों से लगातार टेक मंच पर चर्चा में रही Google की आगामी सीरीज अब लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड ने आखिरकार गूगल ने अपने सालाना हार्डवेयर इवेंट Made by Google 2025 की आधिकारिक लॉन्च डेट तय कर दी है। यह इवेंट अगले महीने 20 अगस्त को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होगा। जहां Google […]

The post Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म, ये डिवाइस लेंगे एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Made by Google 2025 इवेंट 20 अगस्त 2025 को न्यूयॉर्क में होगा।
  • इसमें Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL और फोल्डेबल फोन आ सकता है।
  • सभी नए मोबाइल्स में लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor G5 मिलने की उम्मीद है।

कुछ महीनों से लगातार टेक मंच पर चर्चा में रही Google की आगामी सीरीज अब लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड ने आखिरकार गूगल ने अपने सालाना हार्डवेयर इवेंट Made by Google 2025 की आधिकारिक लॉन्च डेट तय कर दी है। यह इवेंट अगले महीने 20 अगस्त को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होगा। जहां Google Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोंस सहित अन्य डिवाइस लॉन्च होंगे। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

Made by Google 2025 इवेंट डिटेल्स

  • गूगल का यह हार्डवेयर इवेंट आने वाले 20 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे (ET) शुरू होगा। इवेंट को दुनिया भर के दर्शक गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
  • इस इवेंट में Google Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold आ सकते हैं।
  • अन्य डिवाइस में गूगल अपनी अगली स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 को भी पेश करेगा जो दो अलग-अलग साइज में आएगी और इसमें बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।
  • बजट ग्राहकों के लिए गूगल Pixel Buds 2a भी लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ गूगल एक नया मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम भी दर्शा सकता है। जिसे Pixelsnap नाम से लाया जा सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले

Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले (2856×1280), Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच डिस्प्ले (2992×1344) मिलने की उम्मीद है। दोनों में 1Hz–120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट हो सकता है।

चिपसेट और रैम

Pixel 10 सीरीज में Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। जिसे TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। जबकि सभी मॉडल में 12GB RAM दी जा सकती है।

कैमरा

कैमरा सेटअप में भी इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें 50MP Samsung GN8 मेन कैमरा, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP जूम लेंस लगाया जा सकता है। जो पहली बार स्टैंडर्ड Pixel 10 में दिया जा सकता है। वहीं, जबकि Pro और XL रियर कैमरा में 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस (5x जूम) कैमरा लगाया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Pixel 10 Pro में 4,870mAh बैटरी लगाई जा सकती है। जो 29W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जबकि Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh बैटरी मिल सकती है जो 39W चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके अलावा सभी मॉडल्स में 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

The post Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म, ये डिवाइस लेंगे एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pixel-10-series-launch-date-20-august-confirmed/feed/ 0
लॉन्च पहले ही सामने आया Google Pixel 10 सीरीज के स्मार्टफोन का ग्लोबल प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-europe-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-europe-price-leaked/#respond Mon, 14 Jul 2025 13:24:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178203 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Pixel 10 Series को अगले महीने पेश कर सकता है। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold जैसे चार मोबाइल्स आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज आने वाले 20 अगस्त 2025 को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च की जा सकती है। […]

The post लॉन्च पहले ही सामने आया Google Pixel 10 सीरीज के स्मार्टफोन का ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह सीरीज आने वाले 20 अगस्त 2025 को लॉन्च की जा सकती है।
  • इसमें Pixel 10, 10 Pro, Pro XL और Pro Fold आ सकते हैं।
  • यह फोंस Google के नए Tensor G5 प्रोसेसर वाले हो सकते हैं। 

Google अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Pixel 10 Series को अगले महीने पेश कर सकता है। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold जैसे चार मोबाइल्स आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज आने वाले 20 अगस्त 2025 को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च की जा सकती है। वहीं, पेश होने से पहले ही नए लीक में Pixel 10 श्रृंखला की कीमत सामने आ गई है। जिसकी डिटेल्स आगे दी गई हैं।

Google Pixel 10 सीरीज प्राइस (लीक)

लीक के अनुसार Pixel 10 और Pro दो और XL और Fold तीन स्टोरेज में आ सकते हैं। कीमत की डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।

Pixel 10

  • 128GB वैरियंट: €899 (करीब 82,000 रुपये)
  • 256GB वैरियंट: €999 (करीब 91,000 रुपये)

Pixel 10 Pro

  • 128GB वैरियंट: €1,099 (करीब 1,00,000 रुपये)
  • 1TB वैरियंट : €1,589 (करीब 1,45,000 रुपये)

Pixel 10 Pro XL

  • 256GB वैरियंट: €1,299 (करीब 1,18,000 रुपये)
  • 512GB वैरियंट: €1,429 (करीब 1,30,000 रुपये)
  • 1TB वैरियंट: €1,689 (करीब 1,55,000 रुपये)

Pixel 10 Pro Fold

  • 256GB वैरियंट: €1,899 (करीब 1,75,000 रुपये)
  • 512GB वैरियंट: €2,029 (करीब 1,87,000 रुपये)
  • 1TB वैरियंट: €2,289 (करीब 2,10,000 रुपये)

google-pixel-10-pro-and-Google-pixel-10--pro-xl-specifications-leaked

Google Pixel 10 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

प्रोसेसर

Pixel 10 सीरीज में Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर मिल सकता है। जिसे TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। जबकि सभी मॉडल में 12GB RAM दी जा सकती है।

कैमरा

कैमरा सेटअप में भी इस बार खास बदलाव हो सकता है। जिसमें 50MP Samsung GN8 मेन कैमरा, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP जूम लेंस लगाया जा सकता है। जो पहली बार स्टैंडर्ड Pixel 10 में मिल सकता है। जबकि Pro और XL रियर कैमरा में 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस (5x जूम) कैमरा हो सकता है।

डिस्प्ले

Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले (2856×1280), Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच डिस्प्ले (2992×1344) लगाया जा सकता है। दोनों में 1Hz–120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

Pixel 10 Pro में 4,870mAh बैटरी हो सकती है। जो 29W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जबकि Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh बैटरी मिल सकती है जो 39W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा सभी मॉडल्स में 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।

The post लॉन्च पहले ही सामने आया Google Pixel 10 सीरीज के स्मार्टफोन का ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-europe-price-leaked/feed/ 0
16GB तक RAM और Tensor G5 चिप के साथ Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-geekbench-listing/#respond Fri, 11 Jul 2025 06:10:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google इस साल अगस्त में अपनी Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इसमें चार प्रमुख मॉडल्स Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इन मोबाइल्स में से बुक स्टाइल फोल्ड फोन Google Pixel 10 Pro Fold फिलहाल बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट […]

The post 16GB तक RAM और Tensor G5 चिप के साथ Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Google Pixel 10 सीरीज 20 अगस्त 2025 को पेश हो सकती है।
  • इस लाइनअप में Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL और 10 Pro Fold आ सकते हैं।
  • Pixel 10 Pro Fold फोन IP68 रेटिंग के साथ पहला फोल्डेबल बन सकता है।

Google इस साल अगस्त में अपनी Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इसमें चार प्रमुख मॉडल्स Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इन मोबाइल्स में से बुक स्टाइल फोल्ड फोन Google Pixel 10 Pro Fold फिलहाल बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट हुआ है। जिसमें प्रमुख खूबियों की जानकारी मिली है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच लिस्टिंग

  • Google Pixel 10 Pro Fold को गीकबेंच लिस्टिंग में “rango” कोडनेम के साथ देखा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है। जिसमें कोर कॉन्फिग्रेशन 2+5+1 का है और यह 2 कोर @ 2.25GHz, 5 कोर @ 3.05GHz और 1 पावरफुल कोर @ 3.78GHz के साथ सामने आया है।
  • इन डिटेल्स के अनुसार यह फोन गूगल के अगली जेनरेशन के Tensor G5 चिपसेट के साथ आएगा।
  • रैम के मामले में 16GB तक का सपोर्ट और ओएस Android 16 दिया जा सकता है।
  • बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Geekbench पर Pixel 10 Pro Fold ने सिंगल-कोर में 2,276 और मल्टी-कोर में 6,173 अंक प्राप्त किए हैं।
  • यह स्कोर पिछले Pixel 9 Pro Fold के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जिसने 1,981 (सिंगल-कोर) और 4,783 (मल्टी-कोर) स्कोर हासिल किया था।
  • उम्मीद है कि लॉन्च के बाद सॉफ्टवेयर और चिपसेट ट्यूनिंग से ये स्कोर और बेहतर हो सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold डिजाइन

Google Pixel 10 Pro Fold में एक नया हिंग मैकेनिज्म इस्तेमाल किया जा जा सकता सकता है, जो इसे ज्यादा पतला और मजबूत बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन पहले से ज्यादा स्लिम और हैंडल करने में आसान होगा। सबसे खास बात यह है कि यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जो IP68 रेटिंग के साथ आने की संभावना है। यानी यह पानी और धूल से भी पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है।

google-pixel-10-pro-fold-leaked-renders-leaked

कैमरा सेटअप 

डिजाइन लीक से पता चलता है कि Pixel 10 Pro Fold का लुक Pixel 9 Pro Fold से काफी मिलता-जुलता होगा। कैमरा सेटअप लगभग समान रहने की उम्मीद है जिसमें 50MP Sony GN8 प्राइमरी सेंसर, 12MP Samsung 3J1 टेलीफोटो लेंस और 12MP 3J1 अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है।

Google Pixel 10 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Google के द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 20 अगस्त को आयोजित किया जा सकता है। अब देखना होगा कि ब्रांड की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

The post 16GB तक RAM और Tensor G5 चिप के साथ Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-geekbench-listing/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के कलर्स और स्टोरेज ऑप्शंस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-xl-fold-series-colour-storage-options-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-xl-fold-series-colour-storage-options-leaked/#respond Wed, 09 Jul 2025 07:30:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177749 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने फिलहाल ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक के अनुसार इस श्रृंखला में आने वाले फोंस के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 10, Pixel 10 Pro, […]

The post लॉन्च से पहले ही सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के कलर्स और स्टोरेज ऑप्शंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL चार कलर्स में आ सकते हैं।
  • Google Pixel 10 Pro Fold दो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।
  • Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के भी कलर ऑप्शन सामने आए हैं।

Google जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने फिलहाल ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक के अनुसार इस श्रृंखला में आने वाले फोंस के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold अलग-अलग कलर और मेमोरी वैरियंट में आएंगे। यही नहीं मोबाइल्स के साथ Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के कलर्स भी बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Pixel 10 Series के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स (लीक)

  • DroidLife की रिपोर्ट में एक डिस्ट्रीब्यूटर डेटा के हवाले से बताया गया है कि Pixel 10 सीरीज के बेस मॉडल्स 128GB स्टोरेज से शुरू हो सकते हैं। जबकि Pixel 10 Pro Fold की शुरुआत 256GB मेमोरी से हो सकती है।
  • लीक के अनुसार Google Pixel 10 फोन Frost, Indigo, Lemongrass और Obsidian जैसे चार कलर्स में आ सकता है। स्टोरेज के मामले में इसे 128GB और 256GB तक में लाया जा सकता है।
  • Google Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की बात करें तो यह Jade, Moonstone, Obsidian और Porcelain जैसे कलर्स में आ सकते हैं। इसमें Jade कलर सिर्फ 256GB वैरियंट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है जबकि Obsidian कलर 1TB ऑप्शन में आ सकता है। वहीं, Google Pixel 10 Pro XL का Obsidian मॉडल 128GB स्टोरेज में भी आने की उम्मीद है।
  • अगर फोल्ड फोन Pixel 10 Pro Fold की बात करें तो यह Jade और Moonstone रंगो में लाया जा सकता है। इसके Jade कलर को 256GB और 512GB में लाया जा सकता है। जाबकि Moonstone कलर 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है।

google-pixel-10-series-pricing-leaked

Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के कलर (लीक)

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Pixel Buds 2a तीन कलर ऑप्शन Fog Light, Hazel और Iris में पेश हो सकता है। वहीं, Pixel Watch 4 को लेकर कहा गया है कि यह Black, Gold, Moonstone और Silver में आ सकती है। हालांकि फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट और फीचर्स (संभावित)

आगामी Google Pixel 10 सीरीज आने वाले 20 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में पेश की जा सकती है। इस बार कंपनी अपने नए स्मार्टफोंस में Tensor G5 चिपसेट, MediaTek T900 मोडेम और जनरेटिव AI फीचर्स प्रदान कर सकता है। इसके अलावा ये आने वाले मोबाइल्स Android 16 पर रन कर सकते हैं।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के कलर्स और स्टोरेज ऑप्शंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-xl-fold-series-colour-storage-options-leaked/feed/ 0
IP68 रेटिंग के साथ आ सकता बुक स्टाइल Google Pixel 10 Pro Fold फोन, जानें लीक डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-ip68-rating-slimmer-hinge-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-ip68-rating-slimmer-hinge-report/#respond Tue, 24 Jun 2025 11:37:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176508 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google Pixel 10 सीरीज का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है। पिछली Pixel 9 सीरीज को अगस्त 2024 में पेश किया गया था, इसलिए यह माना जा सकता है कि Google जल्द ही अपनी अगली Pixel लाइनअप से पर्दा उठा सकता है। पिछले साल की सीरीज में सबसे महंगा फोन Pixel 9 Pro […]

The post IP68 रेटिंग के साथ आ सकता बुक स्टाइल Google Pixel 10 Pro Fold फोन, जानें लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Google Pixel 10 Pro Fold सबसे मजबूत फोल्डेबल स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है।
  • इस फोल्डेबल फोन की बिक्री अगस्त 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है।
  • Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोसेसर TSMC द्वारा निर्मित हो सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है। पिछली Pixel 9 सीरीज को अगस्त 2024 में पेश किया गया था, इसलिए यह माना जा सकता है कि Google जल्द ही अपनी अगली Pixel लाइनअप से पर्दा उठा सकता है। पिछले साल की सीरीज में सबसे महंगा फोन Pixel 9 Pro Fold था, जो एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस था और इसमें एक शानदार इनर डिस्प्ले दिया गया था। वहीं, अब Android Headlines का एक लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि इसका सक्सेसर Pixel 10 Pro Fold और भी बेहतर ड्यूरेबिलिटी और इन-हैंड फील के साथ आ सकता है।

Google Pixel 10 Pro IP68 रेटिंग डिटेल्स

  • Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले Google Pixel 10 Pro Fold में IP68 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • अगर यह सच होता है, तो यह पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जिसमें इतनी उच्च स्तर की ड्यूरेबिलिटी दी गई है। तुलना करें तो, Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को IP48 रेटिंग, जबकि OPPO Find N5 को IPX8 और IPX9 रेटिंग मिली है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी डिवाइस की IP (Ingress Protection) रेटिंग में पहला अंक धूल से सुरक्षा और दूसरा अंक पानी से सुरक्षा को दर्शाता है। इसमें ‘6’ का मतलब है कि डिवाइस पूरी तरह से डस्ट-टाइट है। जबकि ‘8’ का मतलब है कि डिवाइस को लगभग 1 से 3 मीटर पानी में 30 मिनट तक डुबोने पर भी नुकसान नहीं होगा। वहीं, सबसे ऊंचा वॉटर रेसिस्टेंस लेवल ‘9’ होता है, जो उच्च दबाव वाले पानी के जेट का सामना कर सकता है।

    Google Pixel 10 Pro Fold

  • अगर Pixel 10 Pro Fold में वाकई IP68 रेटिंग दी जाती है, तो यह दूसरे फोल्डेबल फोनों की तुलना में धूल के कणों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। खासतौर पर तब, जब आप किसी ऐसे इलाके में यात्रा कर रहे हों जहां रेत या धूल की मात्रा अधिक हो, वहां यह फोन ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद साबित हो सकता है।
  • हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला Samsung Galaxy Z Fold 7 भी IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। यह फोन 9 जुलाई को अन्य Samsung प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 10 Pro में मिल सकता बेहतर हिंग (hinge)

  • मार्च में Android Headlines ने Google Pixel 10 सीरीज में आने वाले Pixel 10 Pro Fold के हाई-क्वालिटी रेंडर्स शेयर किए थे। हालांकि फोल्डेबल का डिजाइन अपने पिछले वर्जन जैसा ही दिखता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसका हिंग (काज) नया और बेहतर डिजाइन किया जा सकता है।
  • Pixel 10 Pro Fold में मिलने वाला हिंग पहले से पतला हो सकता है, जिससे डिवाइस की कुल मोटाई कम होगी और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना ज्यादा आरामदायक होगा।
  • पतले हिंग का एक और फायदा यह हो सकता है कि इनर डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज (रेखा) भी पहले से कम नजर आएगी, जिससे खासकर कुछ एंगल्स पर देखने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
Google-Pixel-9-Pro-Fold-10
Google Pixel 9 Pro Fold

Google Pixel 10 Pro लॉन्च डेट (संभावित)

  • Android Headlines की एक और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • इन डिवाइसेज की बिक्री अमेरिका में 28 अगस्त से शुरू हो सकती है।
  • इस इवेंट में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold के साथ-साथ Google Pixel Watch 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच की कवर डिस्प्ले हो सकता है, जो कि Pixel 9 Pro Fold की 6.3-इंच डिस्प्ले से थोड़ी बड़ा होगा। इसके अलावा, इसमें Tensor G5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 3nm फैब्रिकेशन प्रक्रिया पर तैयार किया गया है। इससे डिवाइस को बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है।

The post IP68 रेटिंग के साथ आ सकता बुक स्टाइल Google Pixel 10 Pro Fold फोन, जानें लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-ip68-rating-slimmer-hinge-report/feed/ 0
Google Pixel 10 सीरीज मॉडल्स की कीमत हुई लीक, Pixel 10 Pro Fold भी हो सकता है सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-pricing-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-pricing-leaked/#respond Wed, 09 Apr 2025 10:52:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171350 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google Pixel 10 सीरीज और Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन हाल ही में लीक हुए रेंडर्स में सामने आया है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले Pixel 10 स्मार्टफोंस के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए थे। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में गूगल की Pixel 10 […]

The post Google Pixel 10 सीरीज मॉडल्स की कीमत हुई लीक, Pixel 10 Pro Fold भी हो सकता है सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • गूगल अपने आने वाले स्मार्टफोंस Pixel 10a, Pixel 10 और Pixel 10 Pro की कीमत उनके पुराने मॉडल्स के जैसी ही रख सकता है।
  • Pixel 10 Pro Fold की कीमत में इस साल कटौती होने की उम्मीद है।
  • Pixel सीरीज का Pro मॉडल साल 2028 तक बाजार में बना रह सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज और Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन हाल ही में लीक हुए रेंडर्स में सामने आया है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले Pixel 10 स्मार्टफोंस के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए थे। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में गूगल की Pixel 10 सीरीज की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है कि गूगल की मौजूदा रणनीति में एक Pixel A-सीरीज फोन, एक बेस मॉडल, दो Pro मॉडल्स और एक फोल्डेबल फोन लॉन्च किया जाता है जिसे कम से कम 2028 तक जारी रखा जा सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज कीमत (लीक)

  • Android Headlines ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गूगल अगले कुछ वर्षों तक हर अगस्त में चार Pixel फोन लॉन्च करता रहेगा।
  • इस साल आने वाला Pixel 10 Pro Fold लगभग $1,600 (करीब ₹1.33 लाख) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 Pro Fold की तुलना में $200 सस्ता होगा। जिसकी कीमत $1,799 थी।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Pixel 12 Pro Fold, जो 2027 में लॉन्च होगा, उसकी कीमत और घटाकर $1,500 कर दी जाएगी।
  • अब बात करें Pixel फ्लैगशिप सीरीज के फ्लैट (slab) फोंस की, तो Pixel 10 और Pixel 10 Pro की कीमत वही रहेंगी जो Pixel 9 और Pixel 9 Pro की थीं यानी $799 और $999।
  • हालांकि, Pixel 10 Pro XL की कीमत में $100 की बढ़ोतरी होगी।
  • इसका मतलब है कि यह अगली पीढ़ी का मॉडल $1,199 में आएगा, जबकि Pixel 9 Pro XL की कीमत $1,099 थी।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Pro XL मॉडल की बढ़ी हुई कीमत, वनीला और प्रो वेरिएंट्स के बीच का अंतर और ज्यादा बढ़ा देगी।
  • Pixel A-सीरीज की बात करें तो, रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल आने वाले Pixel 10a की कीमत $499 पर स्थिर रखेगा और 2027 तक (यानि Pixel 12a तक) यही कीमत जारी रखेगा।

Pixel 9 सीरीज पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई थी। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Google इस साल उसी समय अगली पीढ़ी की Pixel 10 सीरीज पेश कर सकता है।

The post Google Pixel 10 सीरीज मॉडल्स की कीमत हुई लीक, Pixel 10 Pro Fold भी हो सकता है सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-series-pricing-leaked/feed/ 0
Google Pixel 10 Pro Fold के रेंडर्स हुए लीक, देखें लुक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-leaked-renders-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-leaked-renders-leaked/#respond Wed, 02 Apr 2025 05:48:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170698 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google के तीसरी पीढ़ी के फोल्डेबल फोन की CAD-बेस्ड लीक रेंडर्स सामने आए हैं। यह लीक पिछले महीने आई Pixel 10 सीरीज के रेंडर्स के बाद देखे गए हैं। जिसमें आगामी Pixel 10 Pro Fold अपने पूर्व मॉडल से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई […]

The post Google Pixel 10 Pro Fold के रेंडर्स हुए लीक, देखें लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Pixel 10 Pro Fold के इस साल अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस का कोडनेम “rango” है और इसका मॉडल नंबर GU0NP है।
  • Pixel 10 Pro Fold का आकार इसके पूर्व मॉडल के समान बताया जा रहा है।

Google के तीसरी पीढ़ी के फोल्डेबल फोन की CAD-बेस्ड लीक रेंडर्स सामने आए हैं। यह लीक पिछले महीने आई Pixel 10 सीरीज के रेंडर्स के बाद देखे गए हैं। जिसमें आगामी Pixel 10 Pro Fold अपने पूर्व मॉडल से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन के डायमेंशंस का भी खुलासा हुआ है।

Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर्स (लीक)

  • Pixel 10 Pro Fold, Pixel 9 Pro Fold से बिल्कुल मिलता-जुलता दिखता है।
  • डिवाइस में गोल कोने और पीछे की तरफ निकला हुआ आयताकार कैमरा मॉड्यूल है।
  • इस कैमरा मॉड्यूल में दो पिल-शेप कटआउट हैं जहां ऊपरी कटआउट में एक सेंसर दिया गया है। नीचे वाले कटआउट में दो लेंस हैं, जिनमें से एक टेलीफोटो यूनिट है।
  • फोल्डेबल फोन की इंटरनल स्क्रीन के चारों ओर मोटे बेजल हैं। बाहरी डिस्प्ले का डिजाइन भी पिछले मॉडल जैसा ही बना हुआ है।
  • Pixel 10 Pro Fold में फ्लैट फ्रेम, नीचे दो स्पीकर ग्रिल्स और USB-C पोर्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा, ऊपर की तरफ एक और स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का आगामी फोल्डेबल फोन 155.2 x 150.4 x 5.3 मिमी माप का है, जो कि पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की तुलना में 0.2 मिमी मोटा है।
  • हालांकि, लॉन्च के समय Pixel 10 Pro Fold के डायमेंशंस इसके पूर्ववर्ती मॉडल के समान बताए जा रहे हैं।
  • लीक हुई रेंडर्स में यह फोन Porcelain कलर में दिखाया गया है।
  • Android Headlines ने अन्य स्रोतों के हवाले से बताया है कि Pixel 10 Pro Fold इस साल कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 10 Pro Fold के इस साल के अंत में Pixel 10 सीरीज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अगस्त में हो सकता है, क्योंकि पिछली जनरेशन के डिवाइसेस भी इसी समय पेश किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोल्डेबल फोन 3nm प्रोसेस पर बने Tensor G5 SoC द्वारा संचालित होगा और इसमें 16GB RAM होगी। याद दिला दें कि Pixel 9 Pro Fold भारत में ₹1,72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post Google Pixel 10 Pro Fold के रेंडर्स हुए लीक, देखें लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-pro-fold-leaked-renders-leaked/feed/ 0