Google Pixel 11 Pro Fold | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Aug 2026 15:17:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/#respond Wed, 12 Aug 2026 15:13:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201922 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन Android 17 OS के साथ काम करता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 Pro Fold को 512GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। यह सिंगल Olive कलर में उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसत फोन पर 45,376 रुपये तक की कुल वैल्यू मिल रही है। इसमें 26,376 रुपये तक की No-Cost EMI सेविंग, 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। फोन को 7,374.96 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी लिया जा सकता है। वहीं, इसकी प्री बुकिंग आज से शुरू हो गई है और डिलीवरी 21-22 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 11 Pro Fold फोन में बाहर की तरफ 6.5-इंच सुपर एक्टुआ OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1080 x 2342 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1-120Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 nits तक है।

फोन को खोलने पर 8-इंच सुपर एक्टुआ Flex OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है और इसमें भी 1-120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इनर स्क्रीन में Ultra थिन ग्लास का उपयोग किया गया है। साथ ही दोनों स्क्रीन HDR सपोर्ट करती हैं। फोल्ड होने पर Google Pixel 11 Pro Fold फोन की मोटाई 10.1mm और खुलने पर सिर्फ 5mm है। इसका वजन 239 ग्राम रखा गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB Zoned UFS स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Titan M3 security chip मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन में 4,806mAh की typical बैटरी है और Google के अनुसार यह 24 घंटे से ज्यादा चल सकती है। 30W USB-C PPS चार्जर से इसे करीब 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, Qi2.2-सर्टिफाइड Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग 25W तक सपोर्ट करती है।

Google Pixel 11 Pro Fold में 48MP wide + 10.5MP ultrawide + 10.8MP telephoto का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Telephoto camera 5x optical zoom और OIS के साथ आता है। जबकि पूरा कैमरा सिस्टम 30x Super Zoom सपोर्ट करता है। Ultrawide camera में Macro Focus भी मिलता है।

सेल्फी के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में 10MP फ्रंट कैमरा और inner स्क्रीन पर भी 10MP कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Magic Capture, Pro controls, Night Sight, Add Me, Best Take, Magic Eraser और Zoom Enhance जैसे विकल्प मिलते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग में रियर कैमरा से 4K 60fps तक और फ्रंट कैमरा से 4K 60fps तक रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में Video Boost, Night Sight Video, 10-bit HDR video और 240fps तक slow-motion जैसे फीचर्स भी हैं।

सॉफ्टवेयर के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन Android 17 पर रन करता है। इसमें Gemini Nano, Gemini Live और Gemini Apps के साथ Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। Google फोन के लिए 7 साल के OS, security और Pixel Drop अपडेट प्रदान करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, UWB और USB Type-C 3.2 मिलता है। Google Pixel 11 Pro Fold फोन में stereo speakers, तीन microphones, Spatial Audio और Dual SIM (Nano SIM + eSIM) का सपोर्ट भी है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 Pro Fold बड़े 8-inch फोल्डिंग डिस्प्ले, Tensor G6, 16GB RAM, 5x optical zoom और Google के AI व सॉफ्टवेयर के साथ तगड़ा ऑप्शन बन गया है। इसका मुकाबला कुछ दिन पहले ही बाजार में आए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से होगा। यदि आपको बजट की चिंता नहीं है और प्रीमियम फोल्ड फोन देख रहे हैं तो दोनों में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/#respond Tue, 11 Aug 2026 11:30:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201786 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शुमार होता है। यह कंपनी वर्ष में एक बार अपने पिक्सल फोन लेकर आती है जो साल भर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इस पिक्सल फोंस की नई जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। Pixel 11 series इंडिया में लॉन्च हो […]

The post Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शुमार होता है। यह कंपनी वर्ष में एक बार अपने पिक्सल फोन लेकर आती है जो साल भर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इस पिक्सल फोंस की नई जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। Pixel 11 series इंडिया में लॉन्च हो रही है। इस बड़े मोबाइल लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका आगे देख सकते हैं।

Pixel 11 series लाइव ​स्ट्रीम

गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च हो रही है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी अनविल कर दिया जाएगा जिसके बाद इंडिया प्राइस और सेल डेट की घोषणा होगी। इस सीरीज के तहत Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pro XL सहित Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। पिक्सल 11 सीरीज का लॉन्च ईवेंट अमेरिका में आयोजित होगा जो स्थानिय समयानुसार शाम के 6 बजे शुरू होगा।

Pixel 11 series का लॉन्च ईवेंट इंडियन टाइम के अनुसार रात के 3 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। Google Store वेबसाइट के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल पर यह बड़ा फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। उपर दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप Pixel 11 series लाइव ​लॉन्च देख सकते हैं। लगे ​हाथ बताते चलें कि लॉन्च से तकरीबन 8 घंटे पहले ये नए गूगल पिक्सल फोन इंडिया में प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Pixel 11 series डिटेल्स

Google Pixel 11

लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन को नए Google Tensor G6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में सबसे नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 मिलेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 11 को तकरीबन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL

पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल को भी एंड्रॉयड 17 पर लाया जाएगा जो Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करेगा। लीक्स के अनुसार इसमें से प्रो एक्सएल मॉडल को 7-इंच तक स्क्रीन पर लाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस में LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है ​जिसपर अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ ही हाई पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है।

Google Pixel 11 Pro Fold

गूगल के फोल्डेबल फोन को 8.0-इंच की मेन डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और इस मोबाइल में 6.3-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। लीक्स की मानें तो दोनों ही डिस्प्ले को OLED पैनल पर बनाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। यह मोबाइल भी गूगल के सबसे ताकतवर ​मोबाइल चिपसेट Tensor G6 पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Pixel 11 Pro Fold में 5000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

The post Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/#respond Tue, 04 Aug 2026 08:04:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201308 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। यह Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के साथ आएगा। जिनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और संभावित Pixel 11 Pro XL […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। यह Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के साथ आएगा। जिनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और संभावित Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। बता दें कि नए टीजर में Google Pixel 11 Pro Fold फोन का पूरा डिजाइन नहीं दिखाया गया है, लेकिन इससे इसके लुक और कुछ बदलावों की जानकारी मिल गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन

Google द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल आए Pixel 10 Pro Fold जैसा ही लग रहा है। फोन में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन और कंपनी का सिग्नेचर कैमरा बार बरकरार रखा गया है। हालांकि इस बार कैमरा मॉड्यूल को थोड़ा नया लुक दिया गया है।

टीजर के अनुसार, कैमरा बार के बाहर मौजूद फ्लैश और माइक्रोफोन को अब ब्लैक ग्लास से कवर किए गए कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही इंटीग्रेट कर दिया गया है। इससे फोन का रियर डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम दिख रहा है। टीजर से फोन के नए Pine कलर ऑप्शन की भी पुष्टि हुई है, जिसमें हल्के गोल्ड फिनिश वाला फ्रेम देखने को मिल सकता है।

Pixel 11 Pro Fold के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो पिछले मॉडल के समान होगा। यह बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए बेहतर अनुभव दे सकती है।

Pixel 11 Pro Fold फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Google अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini Intelligence पर खास फोकस कर सकता है। जिससे फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के कई काम AI की मदद से आसान हो सकते हैं।

आगामी Pixel 11 Pro Fold में नया Pixel Glow LED फीचर भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह रियर पैनल पर दिया जाएगा और नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करेगा। कॉल, मैसेज और अन्य अलर्ट के दौरान यह विजुअल इंडिकेटर के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

लॉन्च के बाद Google Pixel 11 Pro Fold का मुकाबला प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra और आगामी iPhone Fold जैसे डिवाइस से हो सकता है।

अगर आप नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और AI फीचर्स आपकी पसंद हैं, तो Pixel 11 Pro Fold तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन पूरी सीरीज का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/#respond Fri, 31 Jul 2026 10:48:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201130 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के प्रमोशनल रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स को देखकर लगता है कि Google इस बार मामूली विजुअल अपग्रेड देगा। बता दें […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के प्रमोशनल रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स को देखकर लगता है कि Google इस बार मामूली विजुअल अपग्रेड देगा। बता दें कि Google Pixel 11 Pro Fold को कंपनी 12 अगस्त को होने वाले अपने Made by Google इवेंट में पेश करेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन लीक

लीक हुए प्रमोशनल रेंडर्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन पिछले जनरेशन के Pixel 10 Pro Fold में दी गई डिस्प्ले के समान होने की उम्मीद है। फोन के डिजाइन में मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जो पिछले मॉडल जैसे लग रहे हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में दो पिल-शेप्ड कैमरा बंप्स एक सेकेंडरी बंप पर मौजूद दिखाई देते हैं। इस बार कैमरा मॉड्यूल में एक ग्लोइंग लाइट भी देखने को मिलेगा। जो फोन के रियर डिजाइन को थोड़ा अलग लुक देगा।

Google Pixel 11 Pro Fold में पिछली जनरेशन की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले पर सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, मेन फोल्डेबल डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा ऊपरी दाएं कोने में मौजूद होने की बात सामने आई है।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के फ्रेम पर एंटीना लाइन्स भी दिखाई देती हैं। दाईं तरफ पॉलिश्ड पावर बटन और उसके ठीक नीचे वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

Google Pixel 11 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस संभावित

परफॉरमेंस की बात करें तो Pixel 11 Pro Fold में अगली पीढ़ी का Google Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ Google की Pixel 11 सीरीज में Gemini AI के साथ पहले से बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। यानी कंपनी AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फोल्डेबल की कीमत इसके पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होने का अनुमान है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट शाम 6 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है। यदि आप आने वाले दिनों में नए गूगल फोंस लेने की सोच रहे हैं तो इस इवेंट के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/feed/ 0
Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/#respond Tue, 14 Jul 2026 10:01:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि नई फ्लैगशिप सीरीज का आधिकारिक लॉन्च एक महीने बाद हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की कीमत और कलर ऑप्शन की […]

The post Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि नई फ्लैगशिप सीरीज का आधिकारिक लॉन्च एक महीने बाद हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ये डिटेल्स Amazon की एक लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं, जिसे बाद में हटा दिया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 की कीमत, कलर ऑप्शन और फीचर्स लीक

लीक के अनुसार, Google Pixel 11 चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें Frost, Pistachio, Hibiscus और Obsidian कलर शामिल होंगे। इनमें से कुछ कलर ऑप्शन Google के लिए नए हो सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो Pixel 11 को दो वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 899 डॉलर (करीब 86,450 रुपये) और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,019 डॉलर (करीब 98,000 रुपये) हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कंपनी का पहला 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित मोबाइल चिपसेट हो सकता है।

कैमरा के लिए आगामी Google Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकते हैं। वहीं, फोन में 4,985mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की कीमत और फीचर्स

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को भी समान कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों मॉडल Olive, Fog, Canyon और Obsidian कलर में आ सकते हैं।

लीक के अनुसार Pixel 11 Pro के 256GB मॉडल की प्राइस 1,099 डॉलर (करीब 1,05,600 रुपये), 512GB मॉडल 1,219 डॉलर (करीब 1,17,200 रुपये) और 1TB स्टोरेज 1,499 डॉलर (करीब 1,44,000 रुपये) का हो सकता है। वहीं, Pixel 11 Pro XL के 256GB मॉडल की कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1,25,000 रुपये), 512GB मॉडल: 1,419 डॉलर (करीब 1,36,400 रुपये) और 1TB ऑप्शन 1,649 डॉलर (करीब 1,58,500 रुपये) का होने की बात सामने आई है।

Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का बड़ा OLED पैनल दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा के मामले में Pixel 11 Pro सीरीज में स्टैंडर्ड Pixel 11 की तुलना में ज्यादा बेहतर सेंसर दिए जा सकते हैं। इसमें बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर और बेहतर टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और फीचर्स लीक

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold की कीमत भी लीक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके 256GB बेस मॉडल की कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,82,000 रुपये) हो सकती है। इसके 512GB मॉडल को 2,019 डॉलर (करीब 1,94,000 रुपये) और 1TB मॉडल: 2,249 डॉलर (करीब 2,16,000 रुपये) में लाया जा सकता है।

अपकमिंग Google Pixel 11 Pro Fold में 6.5 इंच OLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 4,750mAh बैटरी और Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है। नया प्रोसेसर बेहतर AI प्रोसेसिंग और बैटरी एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है।

Google Pixel स्मार्टफोंस अपनी AI क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं उम्मीद है Pixel 11 सीरीज में भी कंपनी पहले से बेहतर तकनीक देगी। फोंस के Tensor G6 चिपसेट के साथ बेहतर ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

अगर यह लीक जानकारी सही साबित होती है तो Pixel 11 सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy S सीरीज और iPhone जैसे डिवाइस को टक्कर दे सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो असल ऐलान का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको अपडेट मिलते रहेंगे।

The post Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/#respond Tue, 05 May 2026 08:08:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इससे पहले ही नई लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Google Pixel 11 series के सभी मॉडल्स यानी Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। […]

The post Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इससे पहले ही नई लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Google Pixel 11 series के सभी मॉडल्स यानी Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। खास बात यह है कि सभी में बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Mystic Leaks के अनुसार Pixel 11 सीरीज में नया 2nm बेस्ड Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे “Malibu” कोडनेम मिला है। यह चिप 1+4+2 CPU आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है जिसमें हाई-परफॉरमेंस ARM C1-Ultra और C1-Pro कोर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ PowerVR GPU, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, MediaTek M90 मॉडेम, नया TPU “Santafe” और GXP इमेज प्रोसेसर “Metis” भी मिलने की बात कही गई है। जिससे परफॉरमेंस और AI प्रोसेसिंग में अच्छा अनुभव मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Pixel 11 Pro मॉडल्स और Fold में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Google इस बार टेम्परेचर सेंसर को हटाकर उसकी जगह “Pixel Glow” नाम की RGB LED स्ट्रिप दे सकता है, जो कुछ हद तक Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा अनुभव दे सकती है, लेकिन यह कॉम्पैक्ट फॉर्म में मिल सकता है। खबर यह भी है कि Google का चर्चित IR-बेस्ड फेस अनलॉक सिस्टम “Project Toscana” इस सीरीज के साथ लॉन्च नहीं होगा, क्योंकि यह फीचर अभी पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है।

आगामी बेस मॉडल Google Pixel 11 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल बताया गया है। यह 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस डिस्प्ले में 240Hz PWM डिमिंग, 2,000 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह फोन 8GB या 12GB RAM के साथ आ सकता है इसमें 4,840mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें नया 50MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 11 Pro में भी 6.3-इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है, लेकिन इसमें ज्यादा शार्प 1280×2856 रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसकी ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक जा सकती है। यह मॉडल 12GB या 16GB RAM के साथ आ सकता है। इसमें 4,707mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें नए मेन और टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।

Google Pixel 11 Pro XL में 6.8-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1344×2992 पिक्सल हो सकता है। इसमें भी 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और Pro मॉडल जैसी ही ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में भी Pro जैसा ही अपग्रेडेड हो सकता है।

फोल्डेबल सेगमेंट में Google Pixel 11 Pro Fold भी खास हो सकता है। इसमें 2076×2160 रिजॉल्यूशन वाला इनर डिस्प्ले और 1080×2342 रिजॉल्यूशन वाला आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती हैं। इनमे हाई ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोल्ड मॉडल में 12GB या 16GB RAM दी जा सकती है। वहीं, 4,658mAh बैटरी और बेस मॉडल जैसा नया मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है।

आगामी Google Pixel 11 सीरीज में परफॉरमेंस, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक लीक, नए कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-cad-renders-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-cad-renders-leak/#respond Tue, 10 Mar 2026 06:36:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191871 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आगामी Google Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer ने Android Headlines के साथ मिलकर इस फोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। जिसमें संभावित डिजाइन देखा जा सकता है। उम्मीद है इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं करने वाली है, बल्कि पिछले मॉडल […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक लीक, नए कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आगामी Google Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer ने Android Headlines के साथ मिलकर इस फोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। जिसमें संभावित डिजाइन देखा जा सकता है। उम्मीद है इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं करने वाली है, बल्कि पिछले मॉडल की डिजाइन को ही बेहतर बनाकर पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक रेंडर्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro Fold पूर्व मॉडल Google Pixel 10 Pro Fold जैसा ही लग रहा है। फोन के कोनों की कर्वेचर भी लगभग वैसी ही दिखाई दे रही है। फोल्डेबल मेन डिस्प्ले में ऊपर दाईं ओर पंच होल कैमरा कटआउट दिया गया है। इसके चारों ओर के बेजल्स पतले और समान दिखाई देते हैं। ज्यादातर बुक-स्टाइल फोल्डेबल मोबाइल्स की तरह इसमें भी बेजल्स हल्के से उठे हुए हो सकते हैं, ताकि फोन को फोल्ड करने पर फ्लेक्सिबल डिस्प्ले को बेहतर सुरक्षा मिल सके।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के नीचे वाले हिस्से में USB-C पोर्ट, माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दिखाई देती है। वहीं, ऊपर की तरफ छोटे-छोटे ओपनिंग्स नजर आई हैं, जो माइक्रोफोन या एंटीना के लिए हो सकती हैं। डिजाइन के मामले में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है। रेंडर्स के अनुसार कैमरा आइलैंड को पहले से ज्यादा साफ लाइनों और बेहतर इंटीग्रेशन के साथ दिखाया गया है, जिससे यह बैक पैनल के साथ ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकता है।

नए डिजाइन में LED फ्लैश और माइक्रोफोन को अब कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही शामिल किया जा सकता है। ये दोनों एलिमेंट्स अब ऊपर दिए गए पिल-शेप कटआउट के अंदर एक कैमरा सेंसर के साथ नजर आते हैं, जबकि पहले ये मॉड्यूल के बाहर थे। कैमरा आइलैंड और बैक पैनल के बीच हल्का कर्व्ड जंक्शन भी दिया गया है, जिससे फोन का रियर डिजाइन ज्यादा स्मूद और आकर्षक लग सकता है। फोन के फ्लैट ग्लास बैक पैनल के बीच में Google का लोगो भी दिख रहा है।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के फिजिकल बटन लेआउट में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। पावर बटन वॉल्यूम बटन के ऊपर की तरफ ही दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फोन का फ्रेम एल्युमिनियम से बना हो सकता है, जबकि पीछे की तरफ ग्लास बैक पैनल मिलने की उम्मीद है। डाइमेंशन की बात करें तो कंपनी इस बार फोन को थोड़ा पतला बना सकती है।

लीक जानकारी में सामने आया है कि फोन की ऊंचाई लगभग 155.2mm रहेगी और अनफोल्ड होने पर इसकी चौड़ाई 150.4mm हो सकती है। फोल्डेड स्थिति में इसकी मोटाई 10.1mm बताई जा रही है, जबकि कैमरा बंप के साथ यह 14.9mm तक हो सकती है। यदि पूर्व मॉडल से तुलना करें तो Pixel 10 Pro Fold की फोल्डेड मोटाई 10.8mm है। यानी नए मॉडल में करीब 0.7mm की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 4.8mm (कैमरा बंप के साथ 9.6mm) बताई जा रही है, जो पिछले मॉडल की 5.2mm मोटाई से लगभग 0.4mm कम है।

डिजाइन के अलावा इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कुछ बड़े इंटरनल अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नया Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह चिपसेट 7-कोर CPU कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, जिससे तगड़ा परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro Fold के कैमरा में भी अपग्रेड की संभावना है, हालांकि अभी तक इसके सटीक कैमरा फीचर्स सामने नहीं आए हैं। बता दें कि फिलहाल यह सभी जानकारियां लीक और रेंडर्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार Google इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च कर सकता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक लीक, नए कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-cad-renders-leak/feed/ 0