Google Pixel 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 11 Sep 2026 12:43:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/#respond Fri, 11 Sep 2026 12:43:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203919 Google Pixel 11 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने यह जांचने की कोशिश की कि यह फोन खरीदारी के लायक है या नहीं।

The post Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी Google Pixel फोन लॉन्च होते थे, हर बार प्राइस को लेकर सोशल मीडिया में बड़ा शोर होता था। परंतु यह पहली बार है, जब कंपनी ने Google Pixel 11 सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा और प्राइस को लेकर इंटरनेट पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। जी हां! आज सभी फोन के प्राइस इतने तेजी से बढ़ रहे हैं कि इस बार जब पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हुई तो कीमत कॉम्पेटेटिव यानी कि प्रतियोगी कही जा रही है। लॉन्च के साथ ही Google Pixel 11 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने भी लगभग एक सप्ताह के उपयोग के बाद यह जांचने की कोशिश की कि क्या सिर्फ कीमत ही प्रतियोगी हो गई है या फिर फीचर्स में भी यह डिवाइस दूसरे फोन को टक्कर दे रहा है।

कमाल का सॉफटवेयर

google-pixel-11-review-in-hindi

वैसे तो अक्सर रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं, लेकिन चूंकि यह पिक्सल फोन है, ऐसे में यहां सबसे पहले बात हम सॉफ्टवेयर की करेंगे। यह फोन Android 17 पर चलता है और कंपनी ने सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भरोसा दिया है।

वहीं, इस बार मुझे अच्छी बात यह लगी कि फोन में आपको सर्किल टू सर्च का इंटीग्रेशन काफी बेहतर मिलता है। अब आपको पहले कैमरे से फोटो क्लिक कर सर्च का उपयोग करने की जरूरत नहीं है, बल्कि डायरेक्ट कैमरा ऐप से ही सर्किल टू सर्च फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

google-pixel-11-review-in-hindi

इसमें आपको गूगल का AI, Gemini का बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिलता है। यह कई ऐप्स के साथ काम करता है, जैसे कि लोकेशन का नाम पता करने, Google Maps को लॉन्च करने, इमेज शेयर करने के लिए Photos ऐप खोलने और कैलेंडर इनवाइट सेव करने सहित बहुत कुछ। वहीं, एक और अच्छा इंटीग्रेशन इसमें है और वह है Google Maps का पावर-सेविंग मोड। यह फीचर बैटरी बचाने के लिए रास्तों को ब्लैक एंड व्हाइट कर देता है और लॉक स्क्रीन पर डायरेक्शन के साथ अपडेट रखता है।

वहीं, इस बार कंपनी ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कुछ फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें मुझे सबसे खास लगा टेलीप्रॉम्प्टर फीचर। आप अपने फोन का उपयोग टेलीप्रॉम्प्टर के तौर पर कर सकते हैं। आप बोलते रहेंगे और स्क्रिप्ट स्क्रॉल होती रहेगी।

google-pixel-11-review-in-hindi

इसके अलावा भी कुछ फीचर्स हैं, जिनका जिक्र करना मैं चाहूंगा। वे हैं सेव ऐज प्रोजेक्ट, ऑडियो विजुअलाइजर, स्पीड इनहांसमेंट और सोशल मीडिया ग्रीड। ऑडियो विजुअलाइजर जहां आपको रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो का लेवल बताता है। वहीं, सोशल मीडिया ग्रीड आपको इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का लेआउट दिखाता है, जिससे कि आप जान सकें कि वीडियो में आपको कंटेंट और सब्जेक्ट को कहां प्लेस करना है।

फोन में आपको कैमरा कोच का ऑप्शन मिलता है, जहां फोन आपको गाइड करता है कि आप किस तरह से वीडियो शूट करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा, आप चाहें तो दूसरे सुझाव भी ले सकते हैं।

सॉलिड बॉडी

google-pixel-11-review-in-hindi

हम यह कह सकते हैं कि गूगल एक जैसा फोन बनाता है, लेकिन यह भी कहना बनता है कि फोन सॉलिड बनाता है। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है, जबकि फ्रेम मैटल का है। देखने में यह बहुत स्टाइलिश नहीं लगता है, क्योंकि न यह सबसे स्लीक फोन है और न ही चमकदार कर्व्ड डिस्प्ले है। परंतु हाथ में लेने के बाद यह जरूर कहेंगे कि क्वालिटी शानदार है और सुपर प्रीमियम का अहसास कराता है।

फ्रंट और बैक दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है और कंपनी ने फ्रेम के लिए एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम का उपयोग किया है, जो इसे काफी मजबूत बनाता है। पिछले फोन के मुकाबले इस बार ऐजेज थोड़े कर्व्ड हैं, ऐसे में पकड़ने में और भी बेहतर अहसास कराता है।

फोन की सिक्योरिटी का भी गूगल ने पूरा ख्याल रखा है। गूगल पिक्सल 11 आईपी68 रेटिंग के साथ आता है, जहां कंपनी का दावा है कि यह डेढ़ मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। जहां तक आकार और भार की बात है तो गूगल पिक्सल 11 का वजन 197 ग्राम है और यह 8.6 एमएम मोटा है। हालांकि, कॉम्पैक्ट साइज को देखकर 180 ग्राम के आस-पास के वजन की आशा कर रहे थे, लेकिन यह थोड़ा भारी है। शायद ग्लास पैनल की वजह से। परंतु इसके बावजूद डिजाइन आपको पसंद आएगा।

हैप्टिक फीडबैक करता है इम्प्रेस

फोन का डिस्प्ले भी काफी अच्छा है। कंपनी ने Pixel 11 में 6.3 इंच की स्क्रीन दी है और कंपनी ने OLED पैनल का उपयोग किया है। यह फोन 1,080 x 2,424 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, फोन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।

कंपनी ने LTPO डिस्प्ले तकनीक का उपयोग किया है। ऐसे में यह डिवाइस कंटेंट के हिसाब से रिफ्रेश रेट का उपयोग करता है और डायनामिक रूप से एडजस्ट कर बैटरी खपत को कम करता है। इसके साथ ही फोन में HDR सपोर्ट मिल जाता है, जो नेटफ्लिक्स सहित अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। फोन का डिस्प्ले बहुत ही शानदार है। आप कह सकते हैं कि इस प्राइस में कई फोन ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आते हैं और ज्यादा पिक्सल सपोर्ट है, लेकिन सच कहूं तो क्वालिटी के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है। आपको शानदार अनुभव कराता है।

परंतु हमें जो सबसे बेस्ट लगा, वह है इसका हैप्टिक फीडबैक। यानी कि जब आप इस फोन के डिस्प्ले को टच करते हैं तो बिल्कुल मकैनिकल कीपैड का अहसास कराता है। इस तरह का फीडबैक अब तक बहुत ही कम फोन में हमें देखने को मिला है।

कैमरा भी अच्छा है

पिक्सल फोन के डिजाइन की बात हो न हो, परफॉर्मेंस की बात हो न हो, लेकिन उसके कैमरे की बात हमेशा होती है। ये फोन हमेशा से ही नेचुरल फोटो क्लिक करने के लिए जाने जाते हैं। पिक्सल 11 की बात करें तो उसमें भी आपको ऐसा ही कुछ अहसास होगा। फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जहां मेन कैमरा 48MP का है। कंपनी ने 1/1.56-इंच की बड़ी साइज वाले लेंस का उपयोग किया है, जो f/1.7 अपर्चर के साथ आता है और इसमें OIS सपोर्ट भी है। इसके साथ ही 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 5x तक के ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में भी 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो पंच होल पर उपलब्ध है।

फोन से ली गई तस्वीरें संतोषजनक हैं। यानी कि आपको पसंद आएंगी। वहीं, इसमें एक बात जो हमें अच्छी लगी कि जहां दूसरे फोन में जब मेन से अल्ट्रावाइड लेंस पर आते हैं तो कलर शिफ्ट होता है, यह समस्या पिक्सल फोन में हमें नहीं मिली। हां! टेलीफोटो लेंस का जब उपयोग किया तो कलर थोड़ा ज्यादा सेचुरेट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन फिर भी हमें अच्छा लगा। खास बात थी कि पोट्रेट शॉट में यह फोन बहुत अच्छा कटआउट कर रहा था। वहीं, हर मोड में स्किनटोन भी काफी अच्छे थे। हमने फोन से सेल्फी फोटो क्लिक किए और वहां भी रिजल्ट अच्छे मिले।

हां। यदि प्राइस रेंज में इसकी तुलना आईफोन या सैमसंग गैलेक्सी एस26 से करें तो डिटेलिंग में यह थोड़ा पीछे रह जाता है, लेकिन अच्छी बात यह थी कि हर तरह की रोशनी में फोन अच्छी तस्वीर ले रहा था। डेलाइट में डिटेलिंग के मामले में यह भले ही अपने प्रतियोगियों से थोड़ा पीछे था, लेकिन लो लाइट में कहीं बेहतर नजर आ रहा था।

वीडियो की बात करें तो वह भी अच्छा है और यह फोन 4K वीडियो 30एफपीएस पर शूट करने में सक्षम है। हालांकि, यहां थोड़ी कमी कह सकते हैं। 4K में कम से कम 60 एफपीएस होता तो बेहतर कहा जाता।

बावजूद इसके, कैमरे के बारे में अंतिम निर्णय के लिए यही कहूंगा कि आपको निराश नहीं करेगा और एक पिक्सल फोन से आप जिस तरह के रिजल्ट की आशा करते हैं, वैसा रिजल्ट मिलेगा।

परफॉर्मेंस में सुधार की जरूरत

गूगल पिक्सल 11 को कंपनी ने नए प्रोसेसर Google Tensor G6 पर पेश किया है। यह पहली बार है, जब हमने हेप्टा कोर, यानी कि सात कोर वाला मोबाइल प्रोसेसर देखा है। इसमें आपको 4.11 GHz क्लॉक स्पीड वाला सिंगल कोर प्रोसेसर मिलता है, वहीं 3.38 GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वाड कोर प्रोसेसर है और 2.65 GHz का एक डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 12जीबी और 16जीबी रैम के साथ पेश किया है, जो LPDDR5X रैम तकनीक से लैस है। वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB की मैमोरी मिलती है, जो यूएफएस 4.0 तकनीक सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर, प्राइस के हिसाब से देखेंगे तो हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं।

रही बात परफॉर्मेंस की तो फोन में कहीं भी लैग नहीं मिलेगा और न ही इसमें हैंग होने की समस्या मुझे मिली, लेकिन बेंचमार्क स्कोर और गेमिंग स्कोर में थोड़ा पीछे नजर आता है। एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में यह फोन 16,90,573 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि गीकबेंच 6 पर यह फोन सिंगल कोर में 2,512 तक का स्कोर और मल्टीकोर पर यह 5,946 तक का स्कोर करने में सफल रहा। ये सारे स्कोर सैमसंग गैलेक्सी एस26 और वीवो एक्स300 जैसे फोन के मुकाबले आधे से भी कम हैं।

परंतु कुछ जगहों पर फोन ने चौंका दिया। जैसे ऐप ओपन करने, मल्टी टास्किंग आदि में बहुत ही स्मूथ था। वहीं, फोन का बूट टाइम सिर्फ 9 सेकेंड का था, जो कि दूसरे किसी फोन से बहुत ही कम है। यानी कि यह काफी तेजी से ऑन होता है। कम ब्लोटवेयर और प्योर एंड्रॉयड का फायदा इसे मिलता है।

बेंचमार्क ऐप के बाद हमने इस गूगल पिक्सल 11 में कुछ गेम भी खेले और वहां का परिणाम भी औसत रहा। कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल में यह फोन ग्राफिक्स के लिए मैक्स और एफपीएस के लिए अल्ट्रा सपोर्ट कर रहा था। हमने वेरी हाई + वेरी हाई में प्ले किया, जहां इसका ऐवरेज फ्रेम रेट सिर्फ 57 एफपीएस तक का रहा, जो कि औसत है। वहीं, 7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप था, जो कि अच्छा है। हालांकि, गेमिंग में हमें कोई समस्या नहीं मिली और हीटिंग भी ज्यादा नहीं थी।

हमने फोन में स्ट्रेस टेस्ट भी किया, जहां यह फोन औसत से भी नीचे का स्कोर कर रहा था। सीपीयू थ्रॉटलिंग में इसका परफॉर्मेंस 50 प्रतिशत तक गिरा, जबकि बर्नआउट में 19 प्रतिशत तक नीचे चला गया। ऐसे में कह सकते हैं कि भारी-भरकम ऐप को यदि लंबे समय तक आप इस फोन में उपयोग करते हैं तो परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बैटरी अच्छी है

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 11 में 4,985 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 30 वॉट का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 25 वाट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन को हमने 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया, जिसमें लगभग 84 मिनट का समय लगा। वहीं, हमने पावर बैकअप जांचने के लिए इसमें पीसी मार्क बैटरी टेस्ट रन किया, जहां यह फोन 18 घंटा 43 मिनट से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम रहा। ऐसे में कह सकते हैं कि फोन की बैटरी बहुत ही ऑप्टिमाइज है और इतनी छोटी बैटरी में इतना बेहतर रिजल्ट अब तक बहुत कम ही फोन में मिला है।

निष्कर्ष

google-pixel-11-review-in-hindi

निष्कर्ष में लंबी-चौड़ी बातें लिखने के बजाय कुछ शब्दों में साफ और स्पष्ट निर्णय देना बेहतर है और मैं यही कहूंगा कि यदि आप एक बेस्ट एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं तो गूगल पिक्सल 11 आपके लिए है। कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्मूथ ऑपरेटिंग सिस्टम, शानदार डिस्प्ले और बेहतर कैमरा इसे अच्छा बनाते हैं। वहीं, गेमिंग और हैवी टास्किंग करते हैं तो यह आपके लिए नहीं है।

The post Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/feed/ 0
Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/#respond Wed, 12 Aug 2026 14:15:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201897 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर दिया है। इसमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे चार फोंस लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Pixel 11 की बात कर रहे हैं। जिसमें बेहतर परफॉरमेंस, सिक्योरिटी, बैटरी और कैमरा […]

The post Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर दिया है। इसमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे चार फोंस लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Pixel 11 की बात कर रहे हैं। जिसमें बेहतर परफॉरमेंस, सिक्योरिटी, बैटरी और कैमरा एक्सपीरियंस मिलने वाला है। साथ ही Google ने फोन के डिजाइन को भी पहले से ज्यादा स्लिम और प्रीमियम बनाया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 को भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट 1,04,999 रुपये का है। फोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन को 3,458.29 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

लॉन्च के साथ Google Pixel 11 पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार ग्राहकों को कुल 30,603 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें No-Cost EMI के जरिए 14,603 रुपये तक की सेविंग, ओल्ड फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। इस तरह सभी ऑफर्स मिलाकर फोन लेने पर कुल 30,603 तक सेविंग हो सकती है। बता दें कि एक्सचेंज बोनस का ऑफर 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध है। वहीं, फोन आपको 21-22 अगस्त से मिलने लगेगा।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन 

Google Pixel 11 में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.3 इंच 1080 x 2424 OLED Actua डिस्प्ले दिया गया है। इससे स्क्रीन खासकर तेज धूप या ऑउटडोर्स में शानदार अनुभव देगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा हुआ है। इससे रोज के उपयोग के दौरान स्क्रीन को स्क्रैच लगने और किसी नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।

Google ने Pixel 11 के डिजाइन में भी बदलाव किया है। फोन में पॉलिश किया हुआ बैक और स्पेसक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम का साटन-फिनिश फ्रेम दिया गया है। कंपनी ने कैमरा बार को भी पूरी तरह से रीडिजाइन किया है।

Google के अनुसार यह Pixel 11 का अब तक का सबसे स्लिम कैमरा बार है। फोन को IP68 पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग भी मिली है। यह चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसमें Frost, Hibiscus, Pistachio और Obsidian शामिल हैं।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 11 में कंपनी का नया Google Tensor G6 चिप दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Google के अनुसार यह कॉन्फिगरेशन फास्ट ऐप्प switching और स्मूथ अनुभव के लिए दिया जा रहा है।

सिक्योरिटी के लिए Google Pixel 11 फोन में Titan M3 security चिप लगाई गई है। यह एडवांस्ड पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफ्री के साथ Pixel डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करती है। यानी Google ने Pixel 11 में सिर्फ परफॉरमेंस ही नहीं, बल्कि security पर भी खास फोकस किया है।

Google Pixel 11 में ब्रांड ने बैटरी लाइफ को भी बेहतर किया है। इसमें 4,985mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन 30 घंटे से ज्यादा की चल सकता है। इसमें Adaptive Battery फीचर दिया गया है, जो उन ऐप्प्स की पावर खपत को कम करता है जिन्हें यूजर्स कम उपयोग करते हैं।

चार्जिंग की बात करें तो Google Pixel 11 में 30W फास्ट wired चार्जिंग के जरिए फोन को करीब 30 मिनट में 55 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यही नहीं Pixel 11 में Pixelsnap मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी भी दी गई है। कंपनी के अनुसार Pixelsnap के जरिए wireless charging पहले की तुलना में 25 प्रतिशत तक फास्ट हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 11 में अपग्रेडेड 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा वाइड और 10.8 MP Dual PD telephoto कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए 10.5 MP Dual PD selfie कैमरा मिलता है।Google का कहना है कि इसमें बड़ा sensor लगा है, जो पिछले सेटअप की तुलना में 56 प्रतिशत बेहतर लाइट सेंसिटिविटी देता है। इससे कम रोशनी में तस्वीरें और portraits को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फोन में Night Sight भी मिलता है। जिससे रात में फोटोज लेने का अनुभव बदल सकता है।

Google Pixel 11 में 30x Super Zoom भी दिया गया है। इसके जरिए दूर मौजूद सब्जेट को ज्यादा करीब से कैप्चर किया जा सकता है। यही नहीं Magic Capture फीचर photos को ऑटोमैटिक तरीके से एडिट, crop और unblur कर सकता है। जिससे यूजर को शेयर करने के लिए रेडी तस्वीर मिल सकती है।

Pixel 11 में Google ने कई खास फीचर्स भी दिए हैं। फोन में Pixelsnap magnetic accessories का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम्पैटिबल चार्जर और एक्सेसरीज फोन से मैग्नेटिकली अटैच हो सकते हैं। इसके साथ 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट्स भी मिलेंगे।


Google Pixel 11 Price
Rs. 82,400
Go To Store
See All Prices

The post Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/feed/ 0
Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/#respond Tue, 11 Aug 2026 11:30:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201786 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शुमार होता है। यह कंपनी वर्ष में एक बार अपने पिक्सल फोन लेकर आती है जो साल भर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इस पिक्सल फोंस की नई जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। Pixel 11 series इंडिया में लॉन्च हो […]

The post Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शुमार होता है। यह कंपनी वर्ष में एक बार अपने पिक्सल फोन लेकर आती है जो साल भर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इस पिक्सल फोंस की नई जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। Pixel 11 series इंडिया में लॉन्च हो रही है। इस बड़े मोबाइल लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका आगे देख सकते हैं।

Pixel 11 series लाइव ​स्ट्रीम

गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च हो रही है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी अनविल कर दिया जाएगा जिसके बाद इंडिया प्राइस और सेल डेट की घोषणा होगी। इस सीरीज के तहत Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pro XL सहित Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। पिक्सल 11 सीरीज का लॉन्च ईवेंट अमेरिका में आयोजित होगा जो स्थानिय समयानुसार शाम के 6 बजे शुरू होगा।

Pixel 11 series का लॉन्च ईवेंट इंडियन टाइम के अनुसार रात के 3 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। Google Store वेबसाइट के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल पर यह बड़ा फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। उपर दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप Pixel 11 series लाइव ​लॉन्च देख सकते हैं। लगे ​हाथ बताते चलें कि लॉन्च से तकरीबन 8 घंटे पहले ये नए गूगल पिक्सल फोन इंडिया में प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Pixel 11 series डिटेल्स

Google Pixel 11

लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन को नए Google Tensor G6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में सबसे नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 मिलेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 11 को तकरीबन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL

पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल को भी एंड्रॉयड 17 पर लाया जाएगा जो Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करेगा। लीक्स के अनुसार इसमें से प्रो एक्सएल मॉडल को 7-इंच तक स्क्रीन पर लाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस में LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है ​जिसपर अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ ही हाई पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है।

Google Pixel 11 Pro Fold

गूगल के फोल्डेबल फोन को 8.0-इंच की मेन डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और इस मोबाइल में 6.3-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। लीक्स की मानें तो दोनों ही डिस्प्ले को OLED पैनल पर बनाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। यह मोबाइल भी गूगल के सबसे ताकतवर ​मोबाइल चिपसेट Tensor G6 पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Pixel 11 Pro Fold में 5000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

The post Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launch-live-streaming/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/#respond Thu, 30 Jul 2026 07:29:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200995 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को दर्शाया गया है। वहीं, Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Pixel 11 सीरीज को 11 अगस्त को लॉन्च किया […]

The post Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को दर्शाया गया है। वहीं, Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Pixel 11 सीरीज को 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके प्री-ऑर्डर 12 अगस्त से शुरू होंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज

Google के नए टीजर वीडियो में Pixel 11 Pro को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, बल्कि फोन का silhouette नजर आता है। इससे फोन के डिजाइन को लेकर सही जानकारी सामने आई है। Pixel 11 Pro में पिछले Pixel 10 सीरीज की तरह curved edges और पीछे की तरफ बड़ा horizontal camera bar देखने को मिलेगा। इसमें तीन कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है।

कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में एक छोटा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा Pixel मॉडल में LED flash और टेम्प्रेचर सेंसर के लिए अलग जगह है, लेकिन Pixel 11 Pro के टीजर में LED फ्लैश कैमरा सेंसर के साथ ही दिखाई दे रहा है। इससे कैमरा बार का लुक पहले की तुलना में ज्यादा सही लगेगा।

Pixel 11 सीरीज में मिलेगा Pixel Glow

Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ एक नए Pixel Glow lighting फीचर को भी टीज किया है। यह फोन के पीछे दिया गया एक छोटा circular light एलिमेंट बताया जा रहा है, जो अलग-अलग रंगों में जलेगा। माना जा रहा है कि इसका उपयोग calls, messages और कुछ compatible apps के notifications के लिए किया जाएगा।

Google Pixel 11 Pro डिटेल्स संभावित

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 Pro में 4,850mAh बैटरी दी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए Pixel 11 सीरीज में Google के नए Tensor G6 चिपसेट का उपयोग हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Tensor G6 को TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। जिससे Pixel 11 Pro का मुकाबला लॉन्च के बाद Apple की आगामी iPhone 18 Pro सीरीज जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Google इस बार Pixel 11 Pro मॉडल में 16GB RAM की जगह 12GB RAM दे सकता है। हालांकि, कंपनी Android 17 के साथ बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव दे सकती है। जिससे कम RAM के बावजूद फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता बेहतर बनी रह सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro के शुरुआती स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किए जाने की भी उम्मीद है।

Pixel 11 Pro कब होगा लॉन्च

Google ने पुष्टि की है कि Pixel 11 सीरीज 11 अगस्त को लॉन्च होगी। इसके अगले दिन यानी 12 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू किए जाएंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, Pixel 11 Pro की कीमत और सेल डेट अभी सामने नहीं आई है। जो लॉन्च के दिन समाने आएगी।

फिलहाल Pixel 11 Pro से जुड़ी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसलिए फोन की कीमत, RAM, स्टोरेज, बैटरी और प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी के लिए Google के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, Pixel Glow फीचर से मिलेगा नया एक्सपीरियंस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-launch-date-pixel-glow-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-launch-date-pixel-glow-feature/#respond Thu, 16 Jul 2026 08:01:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200100 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों से Pixel 11 Series के डिजाइन, कलर ऑप्शन और नए Pixel Glow फीचर को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कंपनी ने पहला आधिकारिक टीजर जारी करते हुए न सिर्फ Pixel 11 सीरीज के […]

The post Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, Pixel Glow फीचर से मिलेगा नया एक्सपीरियंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों से Pixel 11 Series के डिजाइन, कलर ऑप्शन और नए Pixel Glow फीचर को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब कंपनी ने पहला आधिकारिक टीजर जारी करते हुए न सिर्फ Pixel 11 सीरीज के नाम की पुष्टि की है। बल्कि नए हार्डवेयर फीचर Pixel Glow की भी पहली झलक पेश की है। Google की यह नई फ्लैगशिप सीरीज 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में लॉन्च होगी। इस इवेंट के बाद प्री-बुकिंग भी शुरू की जाएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 सीरीज टीजर

Google Store पर जारी किए गए टीजर में गोल्ड कलर में Pixel 11 Pro की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही कंपनी ने पहली बार Pixel Glow फीचर को भी ऑफिशियल तौर पर दर्शाया है। यह फीचर फोन के रियर कैमरा बार में इंटीग्रेटेड एक सर्कुलर लाइट के रूप में दिया गया है। जो अलग-अलग रंगों में ग्लो करते हुए नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट की जानकारी देगा।

Pixel Glow को Google का नोटिफिकेशन लाइट वाला नया एक्सपीरियंस माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फोन स्क्रीन की तरफ से नीचे रखा होगा, तब यह फीचर अलग-अलग रंगों और लाइट इफेक्ट्स के जरिए यूजर को जरूरी नोटिफिकेशन की जानकारी प्रदान करेगा। हालांकि, Google ने अभी इसके सभी फीचर्स और कस्टमाइजेशन विकल्पों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Gemini AI के साथ मिलेंगे नए सॉफ्टवेयर फीचर्स

Made by Google इवेंट में केवल नए Pixel स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि Gemini AI से जुड़े नए सॉफ्टवेयर फीचर्स की भी घोषणा हो सकती है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि नए AI-पावर्ड एक्सपीरियंस Pixel 11 सीरीज के साथ पेश किए जाएंगे।

लॉन्च, प्री-ऑर्डर और ऑफर्स

Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को अमेरिकी समयानुसार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे) शुरू होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इवेंट के बाद Google Pixel 11 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

अमेरिका में Google Store की मार्केटिंग ईमेल के लिए 7 अगस्त तक साइन-अप करने वाले ग्राहकों को प्रमोशनल डिस्काउंट कोड मिलेगा। वहीं, भारत में कंपनी डिस्काउंट कोड की जगह Pixel Buds या Pixel Watch पर बंडल ऑफर दे रही है। इसके लिए यूजर की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और उसके पास भारत का शिपिंग एड्रेस होना जरूरी है।

Pixel 11 फीचर्स संभावित

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Pixel 11 सीरीज में 2nm Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे परफॉरमेंस, Gemini AI और कैमरा पहले से ज्यादा बेहतर अनुभव देगा। माना जा रहा है कि नए चिपसेट से आगामी फ्लैगशिप फोंस को Apple और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोंस से टक्कर मिलेगी।

हालांकि, असल मुकाबला और भी स्पेसिफिकेशंस आने के बाद ही पता चल पाएगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, Pixel Glow फीचर से मिलेगा नया एक्सपीरियंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-launch-date-pixel-glow-feature/feed/ 0
Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/#respond Tue, 14 Jul 2026 10:01:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि नई फ्लैगशिप सीरीज का आधिकारिक लॉन्च एक महीने बाद हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की कीमत और कलर ऑप्शन की […]

The post Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि नई फ्लैगशिप सीरीज का आधिकारिक लॉन्च एक महीने बाद हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ये डिटेल्स Amazon की एक लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं, जिसे बाद में हटा दिया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 की कीमत, कलर ऑप्शन और फीचर्स लीक

लीक के अनुसार, Google Pixel 11 चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें Frost, Pistachio, Hibiscus और Obsidian कलर शामिल होंगे। इनमें से कुछ कलर ऑप्शन Google के लिए नए हो सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो Pixel 11 को दो वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 899 डॉलर (करीब 86,450 रुपये) और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,019 डॉलर (करीब 98,000 रुपये) हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कंपनी का पहला 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित मोबाइल चिपसेट हो सकता है।

कैमरा के लिए आगामी Google Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकते हैं। वहीं, फोन में 4,985mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की कीमत और फीचर्स

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को भी समान कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों मॉडल Olive, Fog, Canyon और Obsidian कलर में आ सकते हैं।

लीक के अनुसार Pixel 11 Pro के 256GB मॉडल की प्राइस 1,099 डॉलर (करीब 1,05,600 रुपये), 512GB मॉडल 1,219 डॉलर (करीब 1,17,200 रुपये) और 1TB स्टोरेज 1,499 डॉलर (करीब 1,44,000 रुपये) का हो सकता है। वहीं, Pixel 11 Pro XL के 256GB मॉडल की कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1,25,000 रुपये), 512GB मॉडल: 1,419 डॉलर (करीब 1,36,400 रुपये) और 1TB ऑप्शन 1,649 डॉलर (करीब 1,58,500 रुपये) का होने की बात सामने आई है।

Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का बड़ा OLED पैनल दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा के मामले में Pixel 11 Pro सीरीज में स्टैंडर्ड Pixel 11 की तुलना में ज्यादा बेहतर सेंसर दिए जा सकते हैं। इसमें बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर और बेहतर टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और फीचर्स लीक

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold की कीमत भी लीक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके 256GB बेस मॉडल की कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,82,000 रुपये) हो सकती है। इसके 512GB मॉडल को 2,019 डॉलर (करीब 1,94,000 रुपये) और 1TB मॉडल: 2,249 डॉलर (करीब 2,16,000 रुपये) में लाया जा सकता है।

अपकमिंग Google Pixel 11 Pro Fold में 6.5 इंच OLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 4,750mAh बैटरी और Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है। नया प्रोसेसर बेहतर AI प्रोसेसिंग और बैटरी एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है।

Google Pixel स्मार्टफोंस अपनी AI क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं उम्मीद है Pixel 11 सीरीज में भी कंपनी पहले से बेहतर तकनीक देगी। फोंस के Tensor G6 चिपसेट के साथ बेहतर ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

अगर यह लीक जानकारी सही साबित होती है तो Pixel 11 सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy S सीरीज और iPhone जैसे डिवाइस को टक्कर दे सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो असल ऐलान का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको अपडेट मिलते रहेंगे।

The post Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, Tensor G6 चिपसेट और नए AI फीचर्स के साथ होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/#respond Tue, 05 May 2026 08:08:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इससे पहले ही नई लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Google Pixel 11 series के सभी मॉडल्स यानी Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। […]

The post Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इससे पहले ही नई लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Google Pixel 11 series के सभी मॉडल्स यानी Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। खास बात यह है कि सभी में बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Mystic Leaks के अनुसार Pixel 11 सीरीज में नया 2nm बेस्ड Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे “Malibu” कोडनेम मिला है। यह चिप 1+4+2 CPU आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है जिसमें हाई-परफॉरमेंस ARM C1-Ultra और C1-Pro कोर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ PowerVR GPU, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, MediaTek M90 मॉडेम, नया TPU “Santafe” और GXP इमेज प्रोसेसर “Metis” भी मिलने की बात कही गई है। जिससे परफॉरमेंस और AI प्रोसेसिंग में अच्छा अनुभव मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Pixel 11 Pro मॉडल्स और Fold में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Google इस बार टेम्परेचर सेंसर को हटाकर उसकी जगह “Pixel Glow” नाम की RGB LED स्ट्रिप दे सकता है, जो कुछ हद तक Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा अनुभव दे सकती है, लेकिन यह कॉम्पैक्ट फॉर्म में मिल सकता है। खबर यह भी है कि Google का चर्चित IR-बेस्ड फेस अनलॉक सिस्टम “Project Toscana” इस सीरीज के साथ लॉन्च नहीं होगा, क्योंकि यह फीचर अभी पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है।

आगामी बेस मॉडल Google Pixel 11 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल बताया गया है। यह 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस डिस्प्ले में 240Hz PWM डिमिंग, 2,000 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह फोन 8GB या 12GB RAM के साथ आ सकता है इसमें 4,840mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें नया 50MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 11 Pro में भी 6.3-इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है, लेकिन इसमें ज्यादा शार्प 1280×2856 रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसकी ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक जा सकती है। यह मॉडल 12GB या 16GB RAM के साथ आ सकता है। इसमें 4,707mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें नए मेन और टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।

Google Pixel 11 Pro XL में 6.8-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1344×2992 पिक्सल हो सकता है। इसमें भी 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और Pro मॉडल जैसी ही ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में भी Pro जैसा ही अपग्रेडेड हो सकता है।

फोल्डेबल सेगमेंट में Google Pixel 11 Pro Fold भी खास हो सकता है। इसमें 2076×2160 रिजॉल्यूशन वाला इनर डिस्प्ले और 1080×2342 रिजॉल्यूशन वाला आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती हैं। इनमे हाई ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोल्ड मॉडल में 12GB या 16GB RAM दी जा सकती है। वहीं, 4,658mAh बैटरी और बेस मॉडल जैसा नया मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है।

आगामी Google Pixel 11 सीरीज में परफॉरमेंस, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-xl-fold-leak-specs-expected-design/feed/ 0
Google Pixel 11 रेंडर्स लीक: नया लुक, Tensor G6 और दमदार कैमरा फीचर्स आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-renders-leak-new-design-tensor-g6-camera-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-renders-leak-new-design-tensor-g6-camera-features/#respond Tue, 31 Mar 2026 04:35:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193208 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल लॉन्च से पहले ही इसके शुरुआती रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन और कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। यह एंड्राइड हेडलाइंस ने शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता […]

The post Google Pixel 11 रेंडर्स लीक: नया लुक, Tensor G6 और दमदार कैमरा फीचर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल लॉन्च से पहले ही इसके शुरुआती रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन और कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। यह एंड्राइड हेडलाइंस ने शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक रेंडर्स के अनुसार, आगामी Google Pixel 11 का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही दिख रहा है, जिसमें फ्लैट साइड्स और सिग्नेचर रियर कैमरा बार दिया गया है। हालांकि इस बार कैमरा बार थोड़ा बड़ा है, लेकिन पतला नजर आ रहा है। फोन का साइज 152.8 x 72 x 8.5mm बताया जा रहा है, जिससे लगता है कि कंपनी ने फॉर्म फैक्टर में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इसमें 6.3-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Google Pixel 11 में कंपनी का नया Tensor G6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह चिप 7-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। जिससे बेहतर अनुभव और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। वहीं, कनेक्टिविटी के मामले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां सैमसंग मॉडेम की जगह नया MediaTek M90 modem उपयोग हो सकता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 17 पर काम कर सकता है। कैमरा सेक्शन में इस बार AI और सॉफ्टवेयर-ड्रिवन फीचर्स पर खास फोकस किया जा सकता है। इसमें अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो मोड मिलने की उम्मीद है, जो बिना क्लाउड प्रोसेसिंग के डार्क कंडीशन में बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा 4K 30fps पर Cinematic Blur और वीडियो रिलाइट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Pixel 11 में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। सिक्योरिटी के लिहाज से भी आगामी Google Pixel 11 फोन अपग्रेडेड हो सकता है। इसमें नया Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे “Google Epic” के नाम से इंटरनली डेवलप किया गया है। यह पहले के Titan M2 की जगह ले सकता है और ग्राहकों को बेहतर डेटा सिक्योरिटी प्रदान कर सकता है।

मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो Google Pixel 11 में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जबकि स्टोरेज 128GB से 256GB तक हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी संकेत दे रही हैं कि कंपनी बेस मॉडल में ही 256GB स्टोरेज प्रदान कर सकती है। जैसा कि हाल के फ्लैगशिप ट्रेंड में देखने को मिला है।

कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग $799 यानी करीब 75,000 रुपये रखी जा सकती है, जो पिछले मॉडल के समान ही लग रही है। हालांकि देखना होगा कि आगे ब्रांड की ओर से कब जानकारी सामने आती है और यह लीक कितना सही साबित होता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post Google Pixel 11 रेंडर्स लीक: नया लुक, Tensor G6 और दमदार कैमरा फीचर्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-renders-leak-new-design-tensor-g6-camera-features/feed/ 0