Google Pixel 3 XL | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:23:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pixel 3 XL की वजह से बचा फोटोग्राफर, जानें कैसे हुआ ये कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-saves-photographer-from-bullet/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-saves-photographer-from-bullet/#respond Fri, 22 Nov 2019 03:33:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38113 फोन के कारण फोटोग्राफर धायल होने से बच गया।

The post Google Pixel 3 XL की वजह से बचा फोटोग्राफर, जानें कैसे हुआ ये कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक छोटा-सा मोबाइल फोन किसी की जान बचा सकता है। सोचने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह मुमकिन है। कुछ साल पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें सीने पर गोली लगने के बाद भी नोकिया के फोन ने उसकी जान बचा ली। वहीं, कुछ ऐसा ही वाक्या एक बार फिर हुआ है। हालांकि, इस बार फोन गूगल का है।
इस हफ्ते सोमवार को हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में स्टूडियो इनसेंडो के एक फोटोग्रफर को Google Pixel 3 XL ने रबर बुलेट से बचा लिया। फोटोग्रफर को वहां रबर बुलेट से शूट किया गया। लेकिन, Pixel 3 XL बीच में आने की वजह से वह बच गया।

स्टूडियो इनसेंडो ने ट्विटर पर लिखा कि घटना में फोटोग्रफर को कोई चोट नहीं आई, हालांकि फोन डैमेज हो गाया है। स्टूडियो की ओर से डिवाइस की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं, जिनमें बुलेट से डिवाइस का हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 और Pixel 4XL हुए लॉन्च, शानदार कैमरा और प्रोसेसर के दम पर क्या कर पाए मार्केट में राज

Pixel 3 XL को नुकसान होने के बाद भी डिवाइस ऑन हो रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बुलेट फोन के बैक में नीचले हिस्से में लगी है। बता दें कि गूगल ने अपनी पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइसेज Pixel 3 और Pixel 3 XL पिछले साल लॉन्च किए थे।

अगर बात करें गूगल Pixel 3XL स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.3-इंच का QHD+ (2960×1440 पिक्सल्स) फ्लैक्सिबल ओएलईडी डिसप्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।
इस फोन के साथ कंपनी ने पिक्लस 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड 9.0 Pie पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था।

The post Google Pixel 3 XL की वजह से बचा फोटोग्राफर, जानें कैसे हुआ ये कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-saves-photographer-from-bullet/feed/ 0
Google Pixel 3 XL पर मिल रही 28,000 रुपए की छूट, जानें कैसे उठाएंं इस डील का फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-gets-massive-rs-28000-price-cut-in-india-offer-is-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-gets-massive-rs-28000-price-cut-in-india-offer-is-on-flipkart/#respond Mon, 27 May 2019 07:01:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31294 कंपनी हैंडसेट पर 28,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट दे रही है।

The post Google Pixel 3 XL पर मिल रही 28,000 रुपए की छूट, जानें कैसे उठाएंं इस डील का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकॉर्ट पर पिछले साल लॉन्च हुआ Google Pixel 3XL भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी हैंडसेट पर 28,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद यह फोन 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने तक रहेगा।

ये होगी डिस्काउंट के बाद कीमत

स्मार्टफोन के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की असली कीमत 82,999 रुपएं है। लेकिन, डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 54,999 रुपए है। वहीं 4जीबी/128जीबी वेरिएंट की असली कीमत 91,999 रुपए है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 65,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा प्रोडक्ट एक्सचेंज पर भी 21,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL Review : कमाल का कैमरा और स्मूथ यूआई लेकिन थोड़ा महंगा

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें गूगल Pixel 3XL स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें ज्यादातर फीचर पिक्सल 3 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। दोनों फोन में साइज और बैटरी का बढ़ा फर्क है। Pixel 3 XL में 6.3-इंच का QHD+ (2960×1440 पिक्सल्स) फ्लैक्सिबल ओएलईडी डिसप्ले दी है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।

इस फोन के साथ कंपनी ने पिक्लस 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड 9.0 Pie पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के बारे में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, इन दमदार फीचर्स के साथ होगा पेशबता दें कि गूगल इस साल अपनी पिक्सल सीरीज के फोर्थ जनरेशन हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पिक्सल सीरीज के अंदर इस साल कंपनी Pixel 4 और Pixel 4XL को पेश कर सकती है। इससे पहले Pixel 4 की एक तस्वीर लीक हुई थी, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता था। जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है।

पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

The post Google Pixel 3 XL पर मिल रही 28,000 रुपए की छूट, जानें कैसे उठाएंं इस डील का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-gets-massive-rs-28000-price-cut-in-india-offer-is-on-flipkart/feed/ 0
चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-4-may-come-with-dual-rear-and-front-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-4-may-come-with-dual-rear-and-front-camera/#respond Mon, 18 Mar 2019 09:27:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28569 गूगल पिक्सल 3एक्सएल में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था।

The post चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही है कि कंपनी जल्द ही नए पिक्सल स्मार्टफोन लाने वाली है। गूगल के ये नए पिक्सल स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के छोटे वर्ज़न होंगे। वहीं, अब पिक्सल सीरीज के फोर्थ जनरेशन हैंडसेट की जानकारी सामने आने लगी है। गूगल पिक्सल 4 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। पिक्सल 4 स्मार्टफोन का डिजाइन स्लैशललीक्स वेबसाइट पर सामने आया है। लीक इमेज के अनुसार पिक्सल 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इससे पहले पिछले साल लॉन्च किए गए गूगल पिक्सल 3एक्सएल में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था। इतना ही नहीं फोन में डुअल कैमरा होने की जानकारी के साथ और भी लीक सामने आए हैं।

पंचहोल डिसप्ले से होगा लैस

गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है। पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

screenshot-2019-03-18-at-2-53-10-pm

एंडरॉयड क्यू ऑपरेटिंग सिस्टम से होगा लैस

गूगल ने हाल ही में अपने नए एंडरॉयड एक्यू ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा वर्जन को पेश किया है। वहीं, गीकबेंच पर लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड क्यू ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। ऐसी उम्मीद इसलिए भी लगाई जा रही है कि क्योंकि गूगल हमेशा अपने फोन में सबसे पहले एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को देती है।

वहीं, इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के छोटो वर्जन पर भी काम कर रही है। इन नए मॉडल्स को पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल अपने इन पिक्सल स्मार्टफोंस को मीड रेंज सेग्मेंट में लॉन्च करेगी। गूगल के ये नए फोन कीमत में जहां बेहद कम होंगे वहीं स्पेसिफिकेशन्स के मामले में दमदार होंगे। गूगल की ओर से हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल कब तक लॉन्च होंगे लेकिन इनमें से एक फोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में फोन का नाम गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल बताया गया है।

गीकबेंच पर पिक्सल 3ए एक्सएल को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं गीकबेंच ने साफ कर दिया है कि पिक्सल 3ए एक्सएल क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा।

The post चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-4-may-come-with-dual-rear-and-front-camera/feed/ 0
आधी कीमत में बिकेंगे पिक्सल फोन, कंपनी ला रही है पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल का ‘लाइट’ वर्ज़न https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-lite-pixel-3-xl-lite-to-launch-in-spring-2019-price-will-be-28000-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-lite-pixel-3-xl-lite-to-launch-in-spring-2019-price-will-be-28000-in-hindi/#comments Fri, 28 Dec 2018 07:20:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25512 गूगल पिक्सल 3 के लाइट वर्ज़न को 28,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post आधी कीमत में बिकेंगे पिक्सल फोन, कंपनी ला रही है पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल का ‘लाइट’ वर्ज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन फोटोग्राफी की बात आती है कि गूगल पिक्सल फोंस को सबसे बेस्ट कहा जाता है। अन्य टेक कंपनियां अपने स्मार्टफोन के बेशक कितना ही फोटो सेंट्रिक फोन या बेस्ट कैमरा फोन कह ले, लेकिन गूगल पिक्सल फोन सबको मात दे देता है। ​कैमरे के साथ-साथ ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस गूगल के लेटेस्ट पिक्सल फोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल एप्पल, हुआवई व सैमसंग जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे रहे हैं। हाई बजट में मौजूद पिक्सल 3 सीरीज़ के फोन पाने की चाह रखने वालों के लिए एक खुशी की बात सामने आई है। खबर है कि गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के सस्ते वर्ज़न लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

5 कैमरे वाला नोकिया 9 प्योरव्यू हो सकता है जनवरी के आखिर में लॉन्च

एंडरॉयड पोलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गूगल कंपनी अपने हिट स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के ‘लाइट’ वर्ज़न पर काम कर रही है। ये दोनों ही फोन पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट नाम के साथ लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार गूगल अपने इस फोंस को नए साल की पहली छमाही में पेश कर देगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल पिक्सल सीरीज़ के लाइट वर्ज़न को सबसे पहले यूएसए में लॉन्च करेगी और ये फोन मई महीने से पहले ही बाजार में उतार दिए जाएंगे।

गूगल पिक्सल 3एक्सएल लीक फोटो डिसप्ले डिजाईन

गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट अपने आॅरिजनल वर्ज़न के कीमत में जहां सस्ते होंगे वहीं इनकी स्पेसिफिकेशन्स भी पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल से कुछ कम होगा। लाइट वर्ज़न को लेकर कहा जा रहा है कि ये फोन 4जीबी रैम व 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होंगे तथा प्रोसेसिंग के लिए इनमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट या फिर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर यह तय माना जा सकता है कि इन दोनों मॉडल्स में एंडरॉयड 9 पाई ही दिया जाएगा।

गूगल पिक्सल 3 एक्सल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

लीक मुताबिक गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट में 12-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेंगे। गौरतलब है कि पिक्सल एक्सएल वर्ज़न पिक्सल मॉडल की अपेक्षा डिसप्ले साईज़ में बड़े होते हैं। य​ही स्थिति लाइट वर्ज़न में भी देखने को मिलेगी। पिक्सल 3 लाइट को जहां कंपनी की ओर से 5.5-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं पिक्सल 3 एक्सएल लाइट में 6-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है।

4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा हुआवई वाई7 (2019)

कीमत की बात करें तो भारत में गूगल पिक्सल 3 की मौजूदा कीमत 71,000 रुपये है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 3 के लाइट वर्ज़न को कपंनी द्वारा 28,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह पिक्सल 3 एक्सएल लाइट का मूल्य अधिकतम 35,000 रुपये तक हो सकता है। एक ताजा रिपोर्ट में पिक्सल 3 लाइट का कोडनेम ‘बोनितो’ तथा पिक्सल 3 एक्सएल लाइट का कोडनेम ‘सार्गो’ बताया गया था। उम्मीद है कि गूगल जल्द ही पिक्सल 3 सीरीज़ के लाइट वर्ज़न से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी देगी।

The post आधी कीमत में बिकेंगे पिक्सल फोन, कंपनी ला रही है पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल का ‘लाइट’ वर्ज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-lite-pixel-3-xl-lite-to-launch-in-spring-2019-price-will-be-28000-in-hindi/feed/ 4
गूगल ने लॉन्च की पिक्सल स्लेट, एप्पल आईपैड और सैमसंग टैब को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-slate-launched-feature-specifications-price-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 05:50:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23471 पिक्सल स्लेट पहला ऐसा टैबलेट है जो क्रोम आॅपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

The post गूगल ने लॉन्च की पिक्सल स्लेट, एप्पल आईपैड और सैमसंग टैब को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल ने कल लंबे इंतजार के बाद अपनी पिक्सल सीरीज़ में दो नए फोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों ही फोन गूगल द्वारा पेश किए गए अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इन फोंस के साथ ही गूगल ने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए एक और शानदार डिवाईस ‘पिक्सल स्लेट’ भी पेश किया है। पिक्सल स्लेट एक टैबलेट डिवाईस है जो सीधे-सीधे सैमसंग के गैलेक्सी टैब तथा एप्पल के आईपैड प्रो को टक्कर देता है। पिक्सल स्लेट दुनिया का पहला ऐसा टैबलेट है जो क्रोम आॅपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

गूगल पिक्सल स्लेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 3,000 X 2,000 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 12.3-इंच की बड़ी एलटीपीएस डिसप्ले दी गई है। इस टैबलेट की खासियत है कि इसे किसी भी की-बोर्ड के साथ अटैच किया जा सकता है। इस टैबलेट को तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें 4जीबी, 8जीबी और 16जीबी की आॅप्शन्स मौजूद है। पिक्सल स्लेट के ये तीनों वेरिएंट 8 जेनरेशन कोर आई एम3, कोर आई5 और कोर आई7 के साथ सिलेरियॉन प्रोसेसर पर रन करेंगे।

pixel-slate-1

पिक्सल स्लेट के तीनों रैम वेरिएंट्स को 32जीबी मैमोरी, 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल मैमोरी पर विभिन्न बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। पिक्सल स्मार्टफोन की तरह पिक्सल स्लेट का कैमरा भी पोर्टरेट मोड के साथ शानदार फोटो क्लिक लेने में सक्षम है।

बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल

गूगल पिक्सल स्लेट को वाईफाई व एटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया है जो यूएसबी टाईपी सी पोर्ट से लैस है। इस स्लेट में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से की भी दी गई है। सैमसंग एस पेन की ही तरह गूगल ने भी पिक्सल स्लेट को ‘डिजीटल पेन’ से लैस कर बाजार मेें उतारा है। पिक्सल स्लेट में डुअल स्पीकर्स मौजूद है जो वीडियो देखने के दौरान बेहतरीन साउंट इफेक्ट देते हैं। पिक्सल स्लेट के पावर बटन पर ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हैं।

कीमत की बात करें तो पिक्सल स्लेट टैबलेट के सिलेरियॉन प्रोसेसर पर रन करने वाले 4जीबी/32जीबी वेरिएंट को जहां 599 डॉलर (लगभग 44,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है वहीं इसके 8जीबी/64जीबी वेरिएंट को 699 डॉलर (लगभग 51,800 रुपये) की कीमत पर उतारा गया है। इसी तरह कोर एम3 पर रन करने वाले 8जीबी/64जीबी वेरिएंट को 799 डॉलर (लगभग 59,900 रुपये), कोर आई5 पर रन करने वाले 8जीबी/128जीबी वेरिएंट को 999 डॉलर (लगभग 74,000 रुपये) तथा कोर आई7 पर रन करने वाले 16जीबी/256जीबी वेरिएंट को 1599 डॉलर (लगभग 1,18,600 रुपये) की कीमत पर गूगल द्वारा लॉन्च किया गया है।

The post गूगल ने लॉन्च की पिक्सल स्लेट, एप्पल आईपैड और सैमसंग टैब को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-and-pixel-3-xl-launched-price-specifications-and-features-in-hindi/ Tue, 09 Oct 2018 16:00:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23445 गूगल द्वारा पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एस को लॉन्च कर दिया गया। बड़ी डिसप्ले, नया ओएस और दमदार प्रोसेसर के साथ ही ये फोन कई खास फीचर्स से लैस हैं।

The post बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सबसे पहले सैमसंग ने अपना गैलेक्सी नोट 9 को पेश किया। इसके बाद बारी थी विश्व प्रमुख एप्पल की और कंपनी ने पिछले माह ​सितंबर में आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स और आईफोन 10आर को लॉन्च कर दिया और इसके साथ ही विश्व भर में इसकी उपलब्धता की भी जानकारी दे दी। अब बारी भी इंटरनेट के राजा और विश्व के नंबर एक मोबाइल आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड के मालिक गूगल की। ​लोग पिक्सल फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज कंपनी ने अपने फोन सीरीज का प्रदर्शन कर दिया। पिछले साल की तरह इस बार भी कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं। गूगल द्वारा पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को लॉन्च कर दिया गया। बड़ी डिसप्ले, नया ओएस और दमदार प्रोसेसर के साथ ही ये फोन कई खास फीचर्स से लैस हैं। आगे हमने गूगल पिक्सल 3 और गूगल पिक्सल 3एक्सएल के फीचर्स के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

डिसप्ले
गूगल पिक्सल 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.5-इंच की फुलएचडी+ एचडीआर ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। वहीं पिक्सल 3एक्सएल को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसमें 2960 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की क्यूएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। डिसप्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा
गूगल पिक्सल ​3 और पिक्सल 3एक्सएल प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा आॅप्टिकल और इलेक्ट्रानिक ईमेज़ स्टेबलाइज़ेशन तकनीक सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए गूगल के नए फोन कुछ खास है। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। एक कैमरा सेंसर जहां 8-मेगापिक्सल के साथ एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं दूसरा सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है। फोन का कैमरा एचडीआर+ सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी का दावा है कि बिल्कुल यह सामान्य आंख की तरह किसी भी चीज को देखने में सक्षम है। इसके साथ ही एआई इंटीग्रेशन भी मिलेगा।

रैम व स्टोरेज
हालांकि प्रोसेसर के मामले में ये फोन काफी अपग्रेड हो गए हैं लेकिन रैम और रोम में खासा अंतर देखने को न​हीं मिलेगा। गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल में 4जीबी रैम की रैम मैमोरी दी गई है। जबकि स्टोरेज के लिए आपको 64जीबी और 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। जैसा कि​ मालूम है गूगल फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं होता इस फोन में भी आपको ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा।

प्रोसेसर
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल दोनों फोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट पर कार्य करते हैं। कंपनी ने स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 10 नैनो मीटर वाला आॅक्टाकोर (4×2.5 गीगाहट्र्ज कोरयो 385 गोल्ड और 4×1.6 गीगाहट्र्ज कोरयो 385 सिल्वर) प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रीनो 630 जीपीयू दिया गया है।

आॅपरेटिंग सिस्टम
गूगल पिक्सल ​3 और पिक्सल 3एक्सएल प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
गूगल के फोन हमेशा से ही एंडरॉयड के सबसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं और ये फोन भी सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर ही चलते हैं। दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर हैं और इनमें आपको अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस ऐप एक्शन और टेक्सट क्लासिफायर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। अडैप्टिव बैटरी फीचर्स को सेंस कर खुद से उन ऐप्स को बंद कर देगा जो बेवजह बैटरी चूसने का कार्य कर रहे हैं। वहीं अडैप्टिव ब्राइटनेस रोशनी के हिसाब से आपको बेहतर डिसप्ले का एक्सपीरियंस कराएगा। एंडरॉयड 9 पाई में मशीन लर्निंग आधारित फीचर्स है तो यूजर एक्सपीरियं को बेहतर करेगा। समय और जरूरत के हिसाब से यह खुद ही ऐप्स को फोन पर हाईलाइट करेगा। इसके अलावा टास्क क्विकर और डिसप्ले कट आउट जैस अन्य आॅप्शन भी आपको देखने को मलेंगे।

बैटरी
दोनों फोन में मुख्य रूप से स्क्रीन और बैटरी में ही अंतर है। गूगल पिक्सल 3 जहां 2,915एमएएच की बैटरी के साथ उपलब्ध होगा। वहीं पिक्सल 3 एक्सएल बैटरी 3,430एमएएच की बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दोनों मॉडल में वायरलेस चार्जिंग के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

कुछ खास फीचर्स
गूगल पिक्सल ​3 और पिक्सल 3एक्सएल प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
पिछले साल जहां गूगल पिक्सल सीरीज फोन आईपी67 रेटिंग के साथ उपलब्ध थे। वहीं इस बार कंपनी ने आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। अर्थात फोन धूल वा पानी अवरोधक है और यह 1.5मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसके साथ ही फोन में आपको फ्रंट आॅडियो स्पीकर मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सेल्स पैक के साथ हेडफोन उपलब्ध है। फोन में डाटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

कीमत और उपलब्धता
गूगल पिक्सल ​3 और पिक्सल 3एक्सएल प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
लॉन्च के साथ ही कंपनी ने फोन के प्राइस और उपलब्धता की भी जानकारी दी है। गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल भारत में 11 अक्टूबर से प्री आॅर्डर के लिए उपलब्ध होगा। वहीं इन फोंस की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी। भरतीय बाजार में गूगल पिक्सल 3 के 64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 71,000 रुपये होगी। वहीं पिक्सल 3 के 128जीबी वाले वेरियंट की कीमत 80,000 रुपये है। इसी तरह गूगल पिक्सल 3एक्सएल के 64जीबी स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 83,000 रुपये चुकाने होंगे जबकि 128जीबी वाला वेरियंट 92,000 रुपये में उपलब्ध होगा।

google-pixel-3-and-pixel-3-xl-launched-price-specifications-and-features-in-hindi

The post बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और सबसे नए एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल, फोन का ग्लोबल लॉन्च यहां देखें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-and-pixel-3-xl-to-launch-in-india-on-22-october-how-to-watch-live-in-hindi/ Mon, 08 Oct 2018 12:22:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23404 कल न्यूयार्क में एक ईवेंट के माध्यम से पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल अंर्तराष्ट्रीय बाजर में कदम रखेंगे।

The post 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल, फोन का ग्लोबल लॉन्च यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज़ कंपनी गूगल पिछले दो सालों से अपने खुद के एंडरॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। पहले गूगल पिक्सल और फिर गूगल पिक्सल 2 ने अपनी शानदार लुक, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के दम पर स्मार्टफोन बाजार में बड़े बड़े ब्रांड्स को टक्कर दी है। गूगल पिक्सल की फोटोग्राफी को टेक एक्सपर्ट्स बेहद ही उम्दा मानते हैं। इस साल भी सफलता को दोहराने के मकसद से गूगल कल अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पिक्सल 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पिक्सल 3 के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है।

गूगल पिक्सल 3 को लेकर एमएसपी ने एक रिपोर्ट लिखी है जिसमें दावा किया गया है कि गूगल इंडिया अपने आगामी हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को अक्टूबर की 22 तारीख को भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार 22 अक्टूबर को पिक्सल 3 के साथ ही पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया जाएगा। लीक के अनुसार गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होकर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल में बेचा जा सकता है। गौरतलब है कि गूगल के पहली दोनों जेनेरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन भी फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध हुए थे। उम्मीद है कि आॅनलाईन प्लेटफार्म पर ये फोन जहां फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे वहीं कंपनी इन्हें आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

नोकिया 7.1 प्लस आ रहा है भारत, वीडियो टीज़र आया सामने

आपको बता दें कि गूगल कल न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के माध्यम से कपंनी ने दोनों नए स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल अंर्तराष्ट्रीय बाजर में कदम रखेंगे। इस ईवेंट न्यूयार्क में सुबह के 11 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार तकरीबन रात के 8 बजकर 30 मिनट का होगा। गूगल अपने ग्लोबल लॉन्च ईवेंट को पूरे विश्व में लाईव स्ट्रीम के जरिये आॅनलाईन दिखाने वाली है। यदि आप भी गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के लॉन्च ईवेंट को लाईव देखना चाहते हैं जो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

गूगल पिक्सल लाईव लॉन्च

The post 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल, फोन का ग्लोबल लॉन्च यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च होने से पहले ही आ गई गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की वीडियो, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-xl-unboxing-video-leak-in-hindi/ Thu, 09 Aug 2018 07:46:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21787 पिक्सल 3 एक्सएल की ये फोटोज़ सामनें आने से यह पुख्ता हो चुका है कि गूगल का यह आगामी स्मार्टफोन देखने में कैसा होगा।

The post लॉन्च होने से पहले ही आ गई गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की वीडियो, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल की पिक्सल सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3 एक्सएल को लेकर हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को टेक बाजार में कदम रख सकता है। फोन की लॉन्च डेट नोकिया की कनाडाई आॅफिशियल वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग से हुई थी। वहीं आज एक बड़े लीक में पिक्सल 3 एक्सएल की अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामनें आ गई है। इस वीडियो में गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को फोन बॉक्स व सभी ए​क्सेसरीज़ के साथ दिखाया गया है। अनबॉक्सिंग वीडियो में पिक्सल 3 एक्सएल की लुक, डिजाईन व फीचर्स की जानकारी मिली है।

रेडिट वेबसाइट पर गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की अनबॉक्सिंग ​वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में फोन को बॉक्स से बाहर निकालते हुए बॉक्स में मौजूद सभी एक्सेसरीज़ दिखाई गई है तथा पिक्सल 3 एक्सएल फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी सेटिंग मैन्यू में मौजूद स्पेसिफिकेशन्स भी नज़र आई है। सबसे पहले बॉक्स की बात करें तो पिक्सल फैन्स को यह जानकर खुशी होगी कि इस फोन में आॅडियो जैक भी दिया गया है। आपको बता दें कि पिक्सल 2 एक्सएल में आॅडिया जैक नहीं था।

Google Pixel 3 XL Leaked Unboxing from r/Android

फोन बॉक्स में सबसे उपर गूगल के आने वाले हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को रखा गया है। गूगल पिक्सल 3 एक्सएल के बॉक्स में ईयरफोन दिया गया है जिसकी वायर यूएसबी टाईप-सी की है। बॉक्स में यूएसबी टाईप-सी और 3.5एमएम जैक का कनेक्टर भी दिया गया है जो फोन में 3.5एमएम वाले अन्य हेडफोन अटेच करने की सुविधा देता है। बॉक्स में ओटीजी कनेक्टर भी रखा गया है।

google-pixel-3xl-leak

गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को बड़ी बेजल लेस डिसप्ले पर दिखाया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। फोन की सेटिंग्स से पता चला है कि यह फोन 1440+ पिक्सल सपोर्ट करता है। बॉक्स में मौजूद फोन पिक्सल 3 एक्सएल का 4जीबी रैम वेरिएंट है। फोन में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 9 पाई दिया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट मौजूद है।

google-pixel-3xl-leak-1

गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की फोटो में फोन की नॉच में दो सेंसर नज़र आ रहे हैं जो डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है।

शाओमी मी 8 सीरीज़ में ला रही है एक और फोन, मी 8एक्स नाम से हुआ वेबसाइट पर लिस्ट

पिक्सल 3 एक्सएल की ये फोटोज़ सामनें आने से यह तो पुख्ता हो चुका है कि गूगल का यह आगामी स्मार्टफोन देखने में कैसा होगा। फोन की लुक और डिजाईन इस लीक से माध्यम से साफ हो चुके हैं। वहीं कंपनी अपने इस फोन को किस स्पेसिफिकेशन्स से लैस करेगी और फोन की लॉन्च तारीख 4 अक्टूबर होगी या नहीं इस खबरों पर मुहर लगाने के लिए गूगल की आॅफिशियल घोषणा का इं​तजार किया जा रहा है।

The post लॉन्च होने से पहले ही आ गई गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की वीडियो, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>