Google Pixel 3XL | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Apr 2019 05:25:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pixel 3a और Pixel 3a XL का केस रेंडर हुआ लीक, इस शानदार डिजाइन के साथ करेगा दूसरे स्मार्टफोन की छुट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-alleged-case-renders-show-3-5mm-headphone-jack/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-alleged-case-renders-show-3-5mm-headphone-jack/#respond Fri, 12 Apr 2019 05:25:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29637 गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल में होगा 3.5एमएम हेडफोन जैक।

The post Google Pixel 3a और Pixel 3a XL का केस रेंडर हुआ लीक, इस शानदार डिजाइन के साथ करेगा दूसरे स्मार्टफोन की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL काफी समय से खबरों में बना हुआ है। आने वाले इन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, हाल ही में कंपनी ने Pixel 3a को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया था, जिससे इन फोन के आने की पुष्टि हो गई है।

वहीं, अब Pixel 3a और Pixel 3a XL के केस रेंडर सामने आए हैं। इन रेंडर में Pixel 3a और Pixel 3a XL को सभी एंगल में देखा जा सकता है। डिजाइन को देखकर लग रहा है कि अपकमिंग मिड-रेंज डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 3 और Pixel 3 XL की तरह ही दिखेंगे।

वहीं, रेडर में सामने आया है कि Pixel 3a और Pixel 3a में 3.5एमएम हेडफोन जैक होगा। इन रेंडर को स्लैशलीक कॉन्ट्रिब्यूशन करने वाले एक ट्विटर यूजर ने लीक किया है। डुअल टोन फिनिश के साथ यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 3 की तरह ही लग रहे हैं। लेकिन, कुछ बदलाव भी हैं जैसे कि Pixel 3a और Pixel 3a XL में 3.5एमएम हेडफोन जैक टॉप ऐज पर होगा। रेंडर में दिखाई दे रहा है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL के बॉटम में स्पीकर होंगे। इसे भी पढ़ें: गूगल के सस्ते पिक्सल 3ए एक्सल और पिक्सल 3ए में होंगी यह खूबियां, मिड-रेंज सेगमेंट में देंगे चुनौती

गूगल प्ले डेवलपर कंसोल लिस्टिंग के अनुसार Pixel 3a में 5.6-इंच डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल होगा। वहीं, इसमें 4जीबी रैम होने की उम्मीद है। इसके अलावा Pixel 3a XL में 6-इंच डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080×2220 पिक्सल होगा। इसके अलावा डिवाइस स्नैपड्रैगन 670 एसओसी के साथ आएंगे। वहीं, केस रेंडर में सामने आया है कि Pixel 3a को ब्लैक और Pixel 3a XL वाइट में आएंगे। अफवाह है कि कंपनी इन फोन को आइरिस कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स

बता दें कि हाल ही में गूगल पिक्सल 4 के बारे में काफी जानकारी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है। पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

The post Google Pixel 3a और Pixel 3a XL का केस रेंडर हुआ लीक, इस शानदार डिजाइन के साथ करेगा दूसरे स्मार्टफोन की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3a-pixel-3a-xl-alleged-case-renders-show-3-5mm-headphone-jack/feed/ 0
गूगल ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 9 अक्टूबर को लॉन्च होंगे पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-pixel-3-xl-launching-on-9-october-in-new-york-features-specifications/ Fri, 07 Sep 2018 05:22:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22539 गूगल ने स्वयं ही मीडिया इन्वाईट भेज कर पिक्सल 3 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है।

The post गूगल ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 9 अक्टूबर को लॉन्च होंगे पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल के पिक्सल स्मार्टफोंस को लेकर लंबे समय से लीक्स सामनें आ रहे हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स में पिक्सल 3 सीरीज़ के स्मार्टफोंस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी लॉन्च की तारीखें भी आती रही हैं। लेकिन गूगल अब जल्द ही इस सभी चर्चाओं और लीक्स पर विराम लगाने वाला है। गूगल ने स्वयं ही मीडिया इन्वाईट भेज कर पिक्सल 3 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। गूगल ने बता ​दिया है कि आने वाली 9 अक्टूबर को गूगल अपनी नई तकनीक व नए डिवाईस टेक जगत के सामनें पेश करने जा रही है।

गूगल की ओर से भेजे गए ​मीडिया इन्वाईट में बताया गया है कि कंपनी आने वाली 9 अक्टूबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। यह ईवेंट न्यूयार्क के स्परींग स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा। गूगल ने मीडिया इन्वाईट में हालांकि यह साफ नहीं किया है कि इस ईवेंट में मंच से कंपनी कौन सी बड़ी घोषणा करने वाली है या कौन सा डिवाईस लॉन्च करेगी। लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि 9 अक्टूबर को ही ​पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

pixel-invite

गूगल ने मीडिया इन्वाईट के साथ एक जीफ़ टीज़र भी शेयर किया है जिसमें ‘आई लव एनवाई’ लिखा हुआ है। वहीं ईवेंट का समय भारतीय समयानुसार सुबह के 11 बजे है। गौरतलब है कि गूगल के पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की फर्स्ट जेनेरेशन के स्मार्टफोंस को एचटीसी कंपनी द्वारा डिजाईन किया गया था । वहीं पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल को एचटीसी व एलजी ने साथ मिलकर एफसीसी में दर्ज कराया था। लेकिन इस बार पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को स्वयं गूगल द्वारा ही एफसीसी में शामिल कराया गया है। यानि आने वाले पिक्सल को गूगल ने खुद डिजाईन किया है ऐसा माना जा सकता है।

25-एमपी सेल्फी, डुअल रियर कैमरा और हैलो नॉच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी11 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की सामनें आई फोटोज़ से पता चल चुका है कि यह फोन बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 1440+ पिक्सल सपोर्ट करेगी। फोन का एक वेरिएंट 4जीबी रैम का होगा तथा एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की नॉच में डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं।

10 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी6 प्लस, मिलेगी शाओमी को टक्कर

सामनें आई फोन की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है। ​गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल से जुड़ी अन्य सभी अपडेट से आपको लगातार सूचित किया जाता रहेगा।

The post गूगल ने भेजा मीडिया इन्वाईट, 9 अक्टूबर को लॉन्च होंगे पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
9 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल, एफसीसी पर हुए लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-and-pixel-3-xl-cleared-fcc-certification-might-launch-on-9-october/ Mon, 03 Sep 2018 07:59:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22409 दोनों डिवाईस एफसीसी पर भी लिस्ट हो गए हैं जिससे फोन के लॉन्च की तारीख पुख्ता होती नज़र आ रही है।

The post 9 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल, एफसीसी पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल के आगामी पिक्सल डिवाईस को लेकर लंबे समय से कई लीक्स सामनें आ रहे हैं। गूगल पिक्सल 3एक्सएल को जहां चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था वहीं पिक्सल 3 की रेंडर वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। चर्चा है कि गूगल कंपनी आने वाली 9 अक्टूबर को पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी और इन्हें आॅफिशियल टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। वहीं अब गूगल के ये दोनों डिवाईस एफसीसी पर भी लिस्ट हो गए हैं जिससे फोन के लॉन्च की तारीख पुख्ता होती नज़र आ रही है।

गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर एक फोन को जहां ए4आरजी103ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं दूसरा फोन ए4आरजी103सी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि ये दोनों मॉडल गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल ही है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 2 के मॉडल नंबर के अंत में 011ए था तथा पिक्सल 2एक्सएल के मॉडल नंबर के ​अतिंम डिजीट 011सी थे। यानि ‘ए’ डिजीट वाला पिक्सल डिवाईस होगा और ‘सी’ डिजीट वाला पिक्सल एक्सएल होगा।

Pic Credit : PhoneArena
Pic Credit : PhoneArena

पिक्सल डिवाईसेज की लिस्टिंग कुछ इसलिए भी रोचक है क्यूंकि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की फर्स्ट जेनेरेशन के एचटीसी कंपनी द्वारा एफसीसी पर सब्मिट कराया गया था। वहीं पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल को एचटीसी व एलजी ने साथ मिलकर एफसीसी में दर्ज कराया था। लेकिन इस बार पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को स्वयं गूगल द्वारा ही एफसीसी में शामिल कराया गया है। इसलिए यह देखने को भी मिल सकता है कि गूगल ने स्वयं आगामी पिक्सल डिवाईसेज़ को डिजाईन किया हो।

16 अक्टूबर को लॉन्च होगी हुआवई मेट 20 सीरीज़, कंपनी के सबसे दमदार स्मार्टफोन होंगे पेश

गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की सामनें आई फोटोज़ से पता चल चुका है कि यह फोन बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 1440+ पिक्सल सपोर्ट करेगी। फोन का एक वेरिएंट 4जीबी रैम का होगा तथा एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की नॉच में डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं।

5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला मोटोरोला पी30 नोट

सामनें आई फोन की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है।

The post 9 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल, एफसीसी पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है गूगल का नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन पिक्सल 3एक्सएल https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3-and-pixel-3xl-might-launch-on-4-october-with-notch-display-in-hindi/ Mon, 06 Aug 2018 10:53:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21683 गूगल पिक्सल 3 सीरीज़ के स्मार्टफोंस के लिए प्रोमोशनल ऐड चलाने वाली थी, लेकिन इस ऐड में ही गलती से फोन की लॉन्च डेट भी लिख दी गई।

The post 4 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है गूगल का नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल द्वारा बनाए जा रहे पिक्सल सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को लेकर हाल ही में एक लीक सामने आया था जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन की जानकारी मिली थी। इस डिवाईस को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया था जिसमें पता चला था कि पिक्सल 3एक्सएल में एंडरॉयड 9 आॅपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा और फोन में नॉच डिसप्ले मौजूद होगी। वहीं अब एक ताजा लीक में फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी हो गया है। पता चला है कि गूगल पिक्सल 3एक्सएल अक्टूबर की 4 तारीख को पहली बार टेक जगत के सामनें पेश होगा और कंपनी पिक्सल 3एक्सएल के साथ ही पिक्सल 3 मॉडल भी पेश करेगी।

गूगल पिक्सल 3एक्सएल को लेकर सामनें आए इस बड़े लीक में स्वयं कंपनी द्वारा अपडेट की गई एक पोस्ट को दिखाया गया है। दरअसल गूगल ने कनाडा में आॅफिशियल वेबसाइट पर गलती से पिक्सल 3 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख बता दी। कंपनी वेबसाइट पर पिक्सल 3 सीरीज़ के स्मार्टफोंस के लिए प्रोमोशनल ऐड चलाने वाली थी, लेकिन इस ऐड में ही गलती से फोन की लॉन्च डेट भी लिख दी गई। हालांकि गूगल ने कुछ ही देर बाद इस गलती को सुधार लिया, लेकिन तब तक जग जाहिर हो चुका था कि गूगल आने वाली 4 अक्टूबर को पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

google-pixel-3

आपको बता दें कि गूगल ने पहले भी पिक्सल स्मार्टफोन की पहली जेनेरेशन और पिक्सल 2 सीरीज़ को 4 अक्टूबर की तारीख पर ही आॅफिशियल किया था। गीकबेंच पर हुई गूगल पिक्सल 3एक्सएल की लिस्टिंग की बात करें तो इससे पता चला था कि यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.8गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम का सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 दिया जाएगा।

शाओमी मी मिक्स 3 की कीमत हुई लीक, 15 सितंबर को होना है लॉन्च

लीक्स की मानें तो गूगल पिक्सल 3एक्सएल को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के आगामी आॅपरेटिंग सिस्टम 9.0 ‘पी’ पर पेश किया जा सकता है। यह फोन नॉच डिसप्ले पर पेश होगा और इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। गूगल पिक्सल 3एक्सएल को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च करेगी और इसमें 6जीबी रैम भी शामिल हो सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से अभी तक पिक्सल 3एक्सएल को लेकर कोई भी आॅफिशियल जानकारी नहीं ​दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में गूगल कोई बड़ी घोषणा करेगी।

The post 4 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है गूगल का नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन पिक्सल 3एक्सएल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एंडरॉयड 9 के साथ गूगल पिक्सल 3एक्सएल बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3xl-listed-on-geekbench-with-android-9-and-specifications-in-hindi/ Fri, 03 Aug 2018 08:32:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21622 गूगल पिक्सल 3एक्सएल एंडरॉयड 9 से लैस पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

The post एंडरॉयड 9 के साथ गूगल पिक्सल 3एक्सएल बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल के आगामी पिक्सल डिवाईस 3एक्सएल को लेकर हाल ही में एक लीक सामनें आया था जिसमें फोन की फोटोज़ को इंटरनेट पर शेयर किया गया था। इस लीक के बाद से ही माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही ​पिक्सल 3एक्सएल को टेक जगत के सामनें पेश कर सकती है। वहीं अब गूगल के इसी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है तथा एक और लीक सामने आने से फोन के जल्द लॉन्च की खबर और भी प्रबल हो गई है।

गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 3एक्सएल की यह लिस्टिंग 1 अगस्त को की गई है। ​लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.8गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम का सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 दिया जाएगा। गीकबेंच ने पिक्सल 3एक्सएल को सिंगल-कोर में 2426 स्कोर दिया है तथा मल्टी-कोर में इसे 8355 स्कोर प्राप्त हुआ है।

google-pixel-3xl-bench

गूगल पिक्सल 3एक्सएल को लेकर गीकबेंच पर हालांकि ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि गूगल जल्द ही नेक्स्ट पिक्सल डिवाईस को लेकर कोई घोषणा करेगी। पहले सामनें आए लीक्स की मानें तो गूगल पिक्सल 3एक्सएल को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के आगामी आॅपरेटिंग सिस्टम 9.0 ‘पी’ पर पेश किया जा सकता है।

5जी मोटो मोड के साथ लॉन्च हुआ 6-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड3, इस फोन का इंटरनेट चलेगा 5जी स्पीड पर

हाल ही में सामनें आई पिक्सल 3एक्सएल की फोटोज़ में इस स्मार्टफोन को व्हाईट कलर वेरिएंट में दिखाया था जिसका पावर बटन आॅरेज कलर का था। फोटोज़ से पता चला है कि पिक्सल 3एक्सएल नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा। फोन की डिसप्ले पर नीचे की ओर बेजल्स मौजूद है जिसपर स्पीकर नज़र आ रहा है। फोन की नॉच में दो सेंसर नज़र आ रहे हैं जो कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

google-pixel-3xl-2

पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है। सामनें आई रिपोर्ट में फोन को फास्टबूट मोड पर लाकर भी इसकी फोटो क्लिक की गई हैं। यहां भी गीकबेंच की तरह फोन को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था जिसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई ​है।

google-pixel-3xl-3

गूगल पिक्सल 3एक्सएल को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च करेगी और इसमें 6जीबी रैम भी शामिल हो सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से अभी तक पिक्सल 3एक्सएल को लेकर कोई भी आॅफिशियल जानकारी नहीं ​दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में गूगल कोई बड़ी घोषणा करेगी।

The post एंडरॉयड 9 के साथ गूगल पिक्सल 3एक्सएल बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो लीक, नॉच डिसप्ले के साथ डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स हुई कन्फर्म https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3xl-image-leak-white-color-notch-display-design-specifications-in-hindi/ Mon, 30 Jul 2018 06:02:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21446 ​पिछले महीने ही गूगल के आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को लेकर एक लीक सामनें आया था जिसमें फोन की नॉच डिसप्ले व कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक बार फिर गूगल पिक्सल 3एक्सएल चर्चा में आया है। एक नए लीक में इस स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की गई है। पिक्सल 3एक्सएल की […]

The post गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो लीक, नॉच डिसप्ले के साथ डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स हुई कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​पिछले महीने ही गूगल के आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को लेकर एक लीक सामनें आया था जिसमें फोन की नॉच डिसप्ले व कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक बार फिर गूगल पिक्सल 3एक्सएल चर्चा में आया है। एक नए लीक में इस स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की गई है। पिक्सल 3एक्सएल की फोटो देखकर न सिर्फ फोन की डिसप्ले और डिजाईन की​ स्थिति साफ हो गई है बल्कि साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी पता चली है।

एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटोज़ को शेयर किया है जो डॉक्टर गुरु के हवाले से आई हैं। इस रिपोर्ट में फोन के फ्रंट, बैक व साईड पैनल को दिखाया गया है। फोन के डिजाईन की डिटेल्स पर जाने से पहले ही इसकी पहली लुक बेहद आर्कषक लगती है। इस रिपोर्ट में पिक्सल 3एक्सएल को सफेद कलर में दिखाया गया है। इस संपूर्ण व्हाईट कलर वेरिएंट में फोन के दाएं पैनल पर मौजूद पावर बैटन आॅरेज कलर का दिया गया है जो अटरेक्ट करता है।

गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो से पता चला है कि कंपनी इसे नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी। फोन की डिसप्ले पर नीचे की ओर बेजल्स मौजूद है जिसपर स्पीकर नज़र आ रहा है। फोन की नॉच में दो सेंसर नज़र आ रहे हैं जो कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

गिरेगा, कागज की तरह मूड़ेगा लेकिन टूटेगा नहीं, कुछ ऐसा ही डिसप्ले ला रहा है सैमसंग, जानें इस डिसप्ले की विशेषताएं

पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है। सामनें आई रिपोर्ट में फोन को फास्टबूट मोड पर लाकर भी इसकी फोटो क्लिक की गई हैं। बूट में पता चला है कि पिक्सल 3एक्सएल का यह फोन वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी से लैस है तथा इसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

पांच धाकड़ फोन जो अगस्त में इंडिया में होंगे लॉन्च

गूगल के इस फोन में क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिए जाने की बात की साफ हो गई है। टेक जगत में चर्चा है कि गूगल अपनी पिक्सल सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन पिक्सल 3एक्सएल को 6जीबी रैम पर भी पेश कर सकती है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता जानकारी के लिए गूगल की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो लीक, नॉच डिसप्ले के साथ डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स हुई कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल पिक्सल 3एक्सएल में भी होगी आईफोन 10 जैसी नॉच, फोन में होगा डुअल सेल्फी कैमरा, फोटो आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-3xl-photo-with-notch-display-and-dual-front-camera-in-hindi/ Fri, 08 Jun 2018 11:20:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20349 पिछले साल जब एप्पल ने अपनी दसवीं सालगिरह मनाते हुए आईफोन 10 लॉन्च किया था जो इसकी नॉच डिसप्ले मुख्य आर्कषण का केंद्र बनी थी। आईफोन 10 के बाद अब लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड नॉच डिसप्ले पर स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। इसी क्रम में टेक दिग्गज़ गूगल भी जुड़ने जा रही है और अपने […]

The post गूगल पिक्सल 3एक्सएल में भी होगी आईफोन 10 जैसी नॉच, फोन में होगा डुअल सेल्फी कैमरा, फोटो आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल जब एप्पल ने अपनी दसवीं सालगिरह मनाते हुए आईफोन 10 लॉन्च किया था जो इसकी नॉच डिसप्ले मुख्य आर्कषण का केंद्र बनी थी। आईफोन 10 के बाद अब लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड नॉच डिसप्ले पर स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। इसी क्रम में टेक दिग्गज़ गूगल भी जुड़ने जा रही है और अपने अगले पिक्सल फोन को नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी। यह जानकारी गूगल ने नहीं दी है बल्कि गूगल के आगामी फोन पिक्सल 3एक्सएल की फोटो सामनें आने से पता चली है।

एक्सडीए डेवलपर्स ने गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटोज़ शेयर की है। गूगल पिक्सल सीरीज़ के इस आगामी फ्लैगशिप फोन की फोटो सामनें आने से न सिर्फ फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है बल्कि फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आ गई है। पिक्सल 3एक्सएल की फोटो देखकर साफ हो गया है कि गूगल अपने इस हाईएंड डिवाईस को बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च करेगी जिसमें नॉच मौजूद होगी।

google-pixel-3xl-1

गूगल पिक्सल 3एक्सएल की फोटो देखकर पता चला है कि यह फोन डुअल फ्रंट कैमरे से लैस होगा। पिक्सल डिवाईस जहां अपने बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है वहीं 2 सेल्फी कैमरा देकर कंपनी इसका सेल्फी सेग्मेंट भी बेहद खास बनाने वाली है। वहीं फोन की डिसप्ले काफी बड़ी दिखाई गई है जिसके नीचले पैनल पर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।

google-pixel-3xl-2

पिक्सल 3एक्सएल में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। फोन उपनी पैनल पर जहां माइक दिया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी और सिम स्लॉट मौजूद है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोटो में गूगल पिक्सल 3एक्सएल को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट की पुष्टि भी इन फोटोज़ ने कर दी है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार और ए9 स्टार लाइट लॉन्च, 24-एमपी डुअल कैमरे के साथ है 6.28-इंच की बेजल लेस डिसप्ले

पिक्सल 3एक्सएल में ग्लास का बैक पैनल दिया गया है जो फोन की लुक और भी शानदार करता है। गूगल की ओर से हालांकि अभी तक पिक्सल 3 या पिक्सल 3एक्सएल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ये फोटोज़ सामनें आने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है पिक्सल सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन गूगल के पहले वाले स्मार्टफोंस से भी दमदार होंगे। बहरहाल पिक्सल डिवाईसेज़ को लेकर अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post गूगल पिक्सल 3एक्सएल में भी होगी आईफोन 10 जैसी नॉच, फोन में होगा डुअल सेल्फी कैमरा, फोटो आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>