The post Google Pixel 5a हुआ इंडिया में उपलब्ध, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
गूगल ने पहले ही जानकारी दे दी है कि उसका नया Pixel 6A फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इस फोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 40 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकती है। परंतु आप इस फोन का इंतजार नहीं करना चाहते और सस्ते में पिक्सल फोन लेने की चाह रखते हैं तो इसे पुराने वेरिएंट Google Pixel 5A को देख सकते हैं। वैसे तो यह फोन अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन अमेजन इंडिया पर सेल के लिए आ गया है जहां इस फोन की कीमत 34,240 रुपये है। इस प्राइस में गूगल पिक्सल 5ए को एक अच्छा फोन कहा जाएगा।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें आपको 6.34 इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने फुल एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है जो पंच-होल कटआउट के साथ आता है। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि गूगल स्पेसिफिकेशन के मामले में थोड़ी कंजूसी करता है लेकिन इसमें आपको 700निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है। हां स्क्रीन रिफ्रेश रेट सिर्फ 60 हर्ट्ज तक का सपोर्ट है। फ्रंट में बेज़ल लेस डिसप्ले के बाएं साइड आपको पंच होल कट कटआउट पर आपको सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। इसे भी पढ़ें : 8 जून को भारत में लॉन्च होगा ओप्पो का सस्ता 5G स्मार्टफोन Oppo K10 5G, जानें खूबियां
यह फोन एंड्रॉयड 11 पर लॉन्च हुआ था लेकिन 12 का अपडेट मिल गया है जहां नए ओएस का आनंद आप ले पाएंगे। रही बात परफॉर्मेंस की तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर देखने को मिलेगा। क्वालकॉम का यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार है और मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही आपको 6 जीबी की रैम मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा।
कैमरा सेग्मेंट की ओर आते हैं तो गूगल पिक्सल 5ए में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसका सेकेंडरी लेंस 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आपको देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें : AGM ने लॉन्च किया चट्टान जैसा मज़बूत स्मार्टफोन, न पटकने पर टूटेगा न ही पानी में होगा खराब
Google Pixel 5A में 5जी सपोर्ट है और यह डुअल मोड 5जी के साथ आता है। इसका वजन मात्र 183 ग्राम है और इसे IP67 रेटिंग भी प्राप्त है। फोन में एनएफसी सपोर्ट है और सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। सबसे खास बात की इसमें बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 4,680 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और इसमें 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
वैसे तो पिक्सल 5ए भारत में उपलब्ध हो गया है लेकिन यदि आप पिक्सल 6ए को एक नजर देखना चाहते हैं तो बता दूं कि इस फोन को लेकर अब तक काफी लीक्स आ चुके हैं और उसके अनुसार पिक्सल 6ए में 6.1 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है और कंपनी इसमें ओएलईडी डिसप्ले पैनल दे सकती है। वहीं स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 को प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। यह फोन भी आईपी67 सर्टिफाइड होगा और इसमें आपको सेंटर पंच होल देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें : 10 हजार रुपये से कम में आने वाला है सैमसंग का 4 कैमरा वाला स्मार्टफोन, सस्ते में मिलेंगे गजब की खूबियां
रही बात प्रोसेसर की तो इस बार कंपनी फोन को अपने इन हाउस डिजाइन प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। पिक्सल 6ए को Google Tensor प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसे 5 nm फेब्रिकेशन पर तैयार किया है और यह मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.80 गीगाहर्ट्ज को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
वहीं फोटो और वीडियो के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप आपको देखने को मिल सकता है। फोन में मेन कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है जो एफ/1.7 अपर्चर के साथ होगा। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। सेल्फी में इस बार भी 8 मेगापिक्सल ही है। रही बात कीमत की तो कंपनी इसे 40 रुपये के आस पास के बजट में पेश कर सकती है।
आप दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन देखें तो ज्यादा अंतर नहीं है। नया फोन में प्रोसेसर अलग है और यह गूगल का अपना प्रोसेसर है। ऐसे में परफॉर्मेंस अच्छा तो होगा लेकिन कीमत भी आपको लगभग 10 हजार रुपये ज्यादा चुकानी पड़ सकती है। इसलिए 34,990 रुपये में पिक्सल 5ए का सौदा भी बुरा नहीं कहा जा सकता है।
The post Google Pixel 5a हुआ इंडिया में उपलब्ध, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Google ने मई महीने में वार्षिक बैठक Google I/O 2021 का आयोजन किया था जिसके मंच से नया और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 लॉन्च किया गया था। टेक जगत को उम्मीद थी कि इसी ईवेंट में कम कीमत वाला पिक्सल फोन Pixel 5A भी लाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। आज इस इंतजार को खत्म करने हुए गूगल की ओर से नया पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 5A टेक मंच पर पेश कर दिया गया है जो 6GB RAM, Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 4,680mAh बैटरी की पावर के साथ आया है।
सबसे पहले तो बता दें कि यह गूगल ने अपने इस नए फोन को affordable premium smartphone टैग दिया है। यह मोबाइल फोन 6.34 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 700निट्स ब्राइटनेस के साथ ही 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के चारों किनारे बेजल लेस हैं तथा डिसप्ले उपरी ओर बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है।
![]()
Google Pixel 5A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 12 की अपडेट के साथ आया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 से लैस हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
![]()
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह सेकेंडरी सेंसर 177डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
![]()
Google Pixel 5A स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 156.2 x 73.2 x 8.8एमएम और वज़न 183ग्राम है जिसे कंपनी ने पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। एनएफसी समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,680एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
जैसा कि उपर बताया गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा इस फोन की कीमत $449 यानी भारतीय करंसी अनुसार 33,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका व जापान में इस फोन को Mostly Black कलर में खरीदा जा सकता है।
The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इस पावरफुल प्रोसेस के साथ होगी Google Pixel 5A 5G की एंट्री, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Google जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट में नया धांसू 5जी फोन Google Pixel 5A 5G लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसका इंतजार दुनियाभर में बेसब्री से हो रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले खबर आई थी कि गूगल के इस 5जी फोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा, लेकिन हाल ही में यह कन्फर्म हो गया कि गूगल पिक्सल सीरीज के इस नए फोन Google Pixel 5a 5G को इस साल ही लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल जुलाई या अगस्त में इस फोन को भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा। अब फोन के कुछ अहम जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।
टेक वेबसाइट 9to5google की खबर के अनुसार Pixel 5a 5G में Snapdragon 765G चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, यह एसओसी अब पुराना हो गया है। इस समय मार्केट में मौजूद Xiaomi Mi 11 Lite 5G में Snapdragon 780G जैसा चिपसेट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा
कुछ समय पहले Pixel 5a के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडरर्स से पता चला कि फोन में Pixel 4a जैसा डिज़ाइन पर पेश किया जाएगा, लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा Pixel 5a में कथित तौर पर 6.2 इंच का फ्लैट OLED डिसप्ले होगा और इसमें बैक पैनल प्लास्टिक से बना होगा।
![]()
इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट और पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। प्रोसेसर के बारे में पहले भी एक लीक सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: जानें क्यों होता है आपका फोन स्लो चार्ज, 4 बातें जिन्हें आपको जानना है जरूरी
Google का एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया था। यह डेवलपर इवेंट 18 मई से शुरू होगा जो 20 मई तक चलेगा। तीन दिन तक चलने वाला यह इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते Google I/O 2020 को कैंसिल कर दिया था। Google 2021 इवेंट में कंपनी अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 से पर्दा उठा सकती है। गूगल के इस इवेंट को फ्री में सभी देख पाएंगे। हालांकि इस इवेंट को देखने केलिए यूजर्स को डेवलपर कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्टर करना पड़ेगा।
The post इस पावरफुल प्रोसेस के साथ होगी Google Pixel 5A 5G की एंट्री, सामने आई अहम जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Google Pixel 5A 5G लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें क्या होंगी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल ही में टेक कंपनी Google ने अपने एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस साल 18 मई इस इवेंट की शुरुआत करेगी जो कि 20 मई तक चलेगा। साथ ही माना जा रहा है कि इस इवेंट में गूगल का स्मार्टफोन Google pixel 5a भी 5G की पावर के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसका दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पहले खबर आई थी कि गूगल के इस 5जी फोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि गूगल पिक्सल सीरीज के नए फोन Google Pixel 5a 5G को इस साल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल जुलाई या अगस्त में इस फोन को भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
9to5Google और कुछ अन्य टेक वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि कंपनी Pixel 5a 5G का लॉन्च कैंसिल नहीं करेगी। यह इस साल के अंत में अमेरिका और जापान में उपलब्ध होगा। इससे पहले टेक वेबसाइट एंडरॉयड सेंट्रल ने दो स्वतंत्र स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया कि Pixel 5a का लॉन्च रद्द हो गया है। टिपस्टर जॉन प्रॉसेर द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट ने चिप की कमी के कारण लॉन्च रद्द करने का दावा किया था।
कुछ समय पहले Pixel 5a के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडरर्स से पता चला कि फोन में Pixel 4a जैसा डिज़ाइन पर पेश किया जाएगा, लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा Pixel 5a में कथित तौर पर 6.2 इंच का फ्लैट OLED डिसप्ले होगा और इसमें बैक पैनल प्लास्टिक से बना होगा। इसे भी पढ़ें: Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा

इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट और पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई भी लीक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है।
Google Pixel 5a 5G को लेकर माना जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×3040 पिक्सल और डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120 हार्ट्ज हो सकता है। इसके अलावा फोन को Android v10 (Q) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट के साथ 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज स्टोरेज हो सकती है। गूगल पिक्सल 5ए 5जी की कीमत 40 हजार रुपए के आसपास हो सकती है। इसे भी पढ़ें: जानें क्यों होता है आपका फोन स्लो चार्ज, 4 बातें जिन्हें आपको जानना है जरूरी
वहीं, Google Pixel 5a 5G के कैमरे की बात करें तो इसमें 12.2 MP का रियर कैमरा हो सकता है, जो कि वाइड एंगल भी सपोर्ट करेगा। इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। गूगल पिक्सल सीरीज के इस फोन में 4000 mAh की बैटरी होगी, जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
The post Google Pixel 5A 5G लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें क्या होंगी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>