Google Pixel 5a | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 20 Aug 2021 14:28:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/#respond Sat, 21 Aug 2021 05:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65512 Google Pixel 5a में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान overheating की समस्या सामने आ रही है।

The post 5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने इसी हफ्ते की 17 अगस्त को टेक मंच पर अपना नया पिक्सल फोन Pixel 5a पेश किया है। यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 4a का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो 6GB RAM, Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 4,680mAh बैटरी की पावर के साथ आया है। मार्केट में दस्तक दिए इस फोन को अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन गूगल पिक्सल 5ए से जुड़ी एक खामी ने पूरे टेक जगत और मोबाइल यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Google Pixel 5a को लेकर खबर आई है कि फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान overheating की समस्या सामने आ रही है।

Google Pixel 5a के इस Over Heating Issue की जानकारी ट्वीटर पर TechOdyssey की ओर से दी गई है। अपने ट्वीट में यूजर ने गूगल पिक्सल 5ए की फोटो को भी शेयर किया है जिसमें “Device is too hot. Close Camera until device cools off” साफ लिखा नज़र आ रहा है। यानी फोन काफी गर्म हो गया है और इसके ठंडा होने तक कैमरा को बंद रखे। ट्वीट के अनुसार कुछ ही मिनटों के कैमरा यूज़ में यह फोन ओवरहीट हो गया है। बताया गया है कि यह समस्या 4K fps30, 1080P 30fps और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सामने आई है।

Google Pixel 5A की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो बता दें कि यह गूगल ने अपने इस नए फोन को affordable premium smartphone टैग दिया है। यह मोबाइल फोन 6.34 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 700निट्स ब्राइटनेस के साथ ही 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के चारों किनारे बेजल लेस हैं तथा डिसप्ले उपरी ओर बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है।

Google Pixel 5a overheating issue problem camera using recording videos

Google Pixel 5A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 12 की अपडेट के साथ आया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 से लैस हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Apple फिर बना भरोसे का दूसरा नाम, AirTag के जरिये खोज निकाली चोरी हुई मोटर साइकिल, छोड़ कर भागे चोर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह सेकेंडरी सेंसर 177डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 5a overheating issue problem camera using recording videos

Google Pixel 5A स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 156.2 x 73.2 x 8.8एमएम और वज़न 183ग्राम है जिसे कंपनी ने पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। एनएफसी समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,680एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/feed/ 0
Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/#respond Tue, 17 Aug 2021 18:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65217 गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने मई महीने में वार्षिक बैठक Google I/O 2021 का आयोजन किया था जिसके मंच से नया और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 लॉन्च किया गया था। टेक जगत को उम्मीद थी कि इसी ईवेंट में कम कीमत वाला पिक्सल फोन Pixel 5A भी लाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। आज इस इंतजार को खत्म करने हुए गूगल की ओर से नया पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 5A टेक मंच पर पेश कर दिया गया है जो 6GB RAM, Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 4,680mAh बैटरी की पावर के साथ आया है।

Google Pixel 5A की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो बता दें कि यह गूगल ने अपने इस नए फोन को affordable premium smartphone टैग दिया है। यह मोबाइल फोन 6.34 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 700निट्स ब्राइटनेस के साथ ही 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के चारों किनारे बेजल लेस हैं तथा डिसप्ले उपरी ओर बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

Google Pixel 5A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 12 की अपडेट के साथ आया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 से लैस हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह सेकेंडरी सेंसर 177डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

Google Pixel 5A स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 156.2 x 73.2 x 8.8एमएम और वज़न 183ग्राम है जिसे कंपनी ने पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। एनएफसी समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,680एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Google Pixel 5A का प्राइस

जैसा कि उपर बताया गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा इस फोन की कीमत $449 यानी भारतीय करंसी अनुसार 33,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका व जापान में इस फोन को Mostly Black कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/feed/ 0
Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-launch-date-specification-and-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-launch-date-specification-and-price-leaked/#respond Fri, 06 Aug 2021 04:16:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64313 Google अपने बजट स्मार्टफोन Pixel 5a को सिर्फ दो मार्केट - अमेरिका और जापान में लॉन्च कर सकता है। पिछले साल Google Pixel 4a को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था ऐसे में कंपनी Pixel 5a को भारत में लॉन्च करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

The post Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google इन दिनों अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के लॉन्च की तैयारियों में व्यस्त है। गूगल के ये दोनों स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च नहीं होंगे। कंपनी जल्द ही Google Pixel 5A स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन, गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन से भी इंडियन यूज़र्स को ज़्यादा अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। अपकमिंग Google Pixel 5a स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर Jon Prosser ने कई जानकारी शेयर की है, जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, इस फोन की उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत भी शामिल है। Google अपने बजट स्मार्टफोन Pixel 5a को सिर्फ दो मार्केट – अमेरिका और जापान में लॉन्च कर सकता है। पिछले साल Google Pixel 4a को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था ऐसे में कंपनी Pixel 5a को भारत में लॉन्च करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। गूगल ने Pixel 4a स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर में 29,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी क़ीमत पर लॉन्च किया था।

Google Pixel 5a कब होगा लॉन्च

Front Page Tech ने अपनी एक रिपोर्ट में टिपस्टर Jon Prosser के हवाले से बताया है कि Google Pixel 5a स्मार्टफोन इसी महीने अगस्त में लॉन्च होगा। गूगल का बजट स्मार्टफोन Pixel 5a को 26 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेरिका और जापान में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए आएगा।

Pixel 5A

Google Pixel 5a की खूबियां

Google Pixel 5a स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट की बात करें तो इसे 60Hz और 90Hz पर सेट किया जा सकता है। गूगल का यह बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 6GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। Google Pixel 5a स्मार्टफोन 4,650mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्ज सपोर्ट नहीं करेगा। इस स्मार्टफ़ोन में Pixel 5 की तरह कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही यह फोन IP67 रेटिंग और हेडफोन जैक के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT Flash की खूबियां हुई लीक, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888+ और MagDart चार्जिंग से लैस है ये कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन

Google Pixel 5a कीमत

Google Pixel 5a स्मार्टफोन को अमेरिका में 450 डॉलर (करीब 33,300 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यानी गूगल के इस फोन की कीमत पिछले साल पेश किए Pixel 4a जितनी ही हो सकती है। फिलहाल Google ने यह ऑफिशियल नहीं किया है कि Pixel 5a भारत में लॉन्च नहीं होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का नया सस्ता स्मार्ट टीवी Mi TV 4C, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-launch-date-specification-and-price-leaked/feed/ 0
Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/#respond Tue, 29 Jun 2021 08:10:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61770 Google Pixel 5a 5G Phone में Android 12 OS और Snapdragon 765 दिया जा सकता है।

The post Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google अपनी पिक्सल सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनकी जानकारी पिछले कुछ दिनों से लीक्स में सामने आती रही है। गूगल द्वारा लाए जाने वाले स्मार्टफोंस में Google Pixel 5a और Google Pixel 6 सीरीज़ शामिल है। विभिन्न लीक्स में इन पिक्सल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है लेकिन अब गूगल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 5a अगस्त महीने में लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 5a स्मार्टफोन की जानकारी 9टू5 गूगल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। यूं तो गूगल कंपनी की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए या किसी भी अन्य पिक्सल फोन के लॉन्च को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो गूगल कंपनी अगस्त महीने में Pixel 5a लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट की मानें तो यह एक कम कीमत वाला पिक्सल फोन होगा जिसका प्राइस नई Pixel 6 सीरीज़ की तुलना में कम ही रहेगा। बहरहाल अभी गूगल पिक्सल 5ए की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Google Pixel 5a की स्पेसिफिकेशन्स

गूगल की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता हैं जो 6.2 इंच ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। गूगल अपने इस स्मार्टफोन को सबसे नए और पावरफुल एंड्ररॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 से लैस कर बाजार में उतारेगी और प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि Snapdragon 765 processor पहले Pixel 4a 5G और Pixel 5 स्मार्टफोन में भी दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें : इस दिन इंडिया में लाइव हो सकता है 5G नेटवर्क, गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट

Google Pixel 5 की स्पेसिफिकेशन्स

गूगल पिक्सल 5 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6 इंच की एचडीप्लस ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस और 8 जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर रन करता है।

Google Pixel 5a 5g phone might launch in august with Android 12 os Snapdragon 765 soc

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2MP प्राइमरी सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 वाला 16MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,080mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई Google Pixel 5A की कैमरा डिटेल, Apple के सस्ते फोन को देगा चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-camera-samples-leaked-camera-details-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-camera-samples-leaked-camera-details-launch-soon/#comments Mon, 26 Apr 2021 05:27:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57874 Pixel 5a के कैमरा सैंपल्स लीक

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Google Pixel 5A की कैमरा डिटेल, Apple के सस्ते फोन को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google अपने नए फोन Pixel 5A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसका इंतजार दुनियाभर में बेसब्री से हो रहा है। इस फोन को कंपनी 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टी कंपनी ने अभी नहीं कि है कि किस मार्केट में कौन सा वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय पहले उन सभी खबरों को गलत साबित कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी अपने नए गूगल पिक्सल 5ए को पेश नहीं करेगी। हाल ही में यह कन्फर्म हो गया कि गूगल पिक्सल सीरीज के इस नए फोन Google Pixel 5A 5G को इस साल ही लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल जुलाई या अगस्त में इस फोन को भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, फोन की एक नई लीक सामने आई है, जिसमें डिवाइस के कैमरा डिटेल की जानकारी लीक हो गई है।

गूगल ने जारी की जानकारी

दरअसल, ब्लॉग पोस्ट ने अपकमिंग Pixel 5a के कुछ फोटो सैंपल्स का खुलासा किया, जो कैमरे के डिटेल्स की पुष्टि करते हैं। कैमरे सैंपल्स से भरी Google फोटो गैलरी में दो फोटो अपने यूनिक EXIF डाटा के साथ दूसरों से अलग हैं। डिवाइस डिटेल्स के तहत, यह Google Pixel 5a के बारे में जानकारी दे रही है। माना जा रहा है कि यह गूगल पिक्सल 5ए के 4G पिक्सल डिवाइस की कैमरा डिटेल हैं। इसे भी पढ़ें: Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा

पहला फोटो सैंपल्स अल्ट्रा-वाइड कैमरा की जानकारी दे रहा है, जिसमें f/2.2 अपर्चर का लेंस है। हालांकि, फोटो 1 अक्टूबर को ली गई है, जिससे यह हिंट मिलता है कि Pixel 5a पर लंबे समय से काम हो रहा है। ध्यान दें कि यह अक्टूबर के आसपास ही Pixel 4a 5G और Pixel 5 की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब फोटो सैंपल्स को गैलरी से हटा दिया गया है। इन फोटो को सबसे पहले टेक वेबसाइट GSMArena ने स्पॉट किया था।

दूसरी तस्वीर में पानी के अंदर एक खड़ी लड़की के साथ कोई EXIF डाटा नहीं है लेकिन इसे 16 फरवरी के आसपास लिया गया है। इसलिए, यह हिंट देता है कि तस्वीर को भी Pixel 5a प्रोटोटाइप से लिया गया है। इसे भी पढ़ें: जानें क्यों होता है आपका फोन स्लो चार्ज, 4 बातें जिन्हें आपको जानना है जरूरी

HDR टेक्नोलॉजी

ब्लॉग में Google की HDR टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया है। साथ ही अलग-अलग Lighting Situations में कैसे काम करती हैं इस बारे में जानकारी दी गई है। शेयर्ड सैंपल्स से ऐसा लगता है कि Pixel 5a का कैमरा मार्केट में मौजूद सबसे महंगे एंडरॉयड फोन के बराबर होगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Google Pixel 5A की कैमरा डिटेल, Apple के सस्ते फोन को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-camera-samples-leaked-camera-details-launch-soon/feed/ 1
Google Pixel 5A 5G लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें क्या होंगी फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launch-confirm-know-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launch-confirm-know-features-specifications/#respond Mon, 12 Apr 2021 04:59:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56931 Pixel 5A 5G को इंडिया में भी लॉन्च किए जाने कि संभावना है।

The post Google Pixel 5A 5G लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें क्या होंगी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में टेक कंपनी Google ने अपने एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस साल 18 मई इस इवेंट की शुरुआत करेगी जो कि 20 मई तक चलेगा। साथ ही माना जा रहा है कि इस इवेंट में गूगल का स्मार्टफोन Google pixel 5a भी 5G की पावर के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसका दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पहले खबर आई थी कि गूगल के इस 5जी फोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि गूगल पिक्सल सीरीज के नए फोन Google Pixel 5a 5G को इस साल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल जुलाई या अगस्त में इस फोन को भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा।

लॉन्च होगा Pixel 5A 5G

9to5Google और कुछ अन्य टेक वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि कंपनी Pixel 5a 5G का लॉन्च कैंसिल नहीं करेगी। यह इस साल के अंत में अमेरिका और जापान में उपलब्ध होगा। इससे पहले टेक वेबसाइट एंडरॉयड सेंट्रल ने दो स्वतंत्र स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया कि Pixel 5a का लॉन्च रद्द हो गया है। टिपस्टर जॉन प्रॉसेर द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट ने चिप की कमी के कारण लॉन्च रद्द करने का दावा किया था।

Google Pixel 5a का रेंडर

कुछ समय पहले Pixel 5a के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडरर्स से पता चला कि फोन में Pixel 4a जैसा डिज़ाइन पर पेश किया जाएगा, लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा Pixel 5a में कथित तौर पर 6.2 इंच का फ्लैट OLED डिसप्ले होगा और इसमें बैक पैनल प्लास्टिक से बना होगा। इसे भी पढ़ें: Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा

google-io-2021

इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट और पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई भी लीक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है।

क्या कुछ खास होगा Google Pixel 5A में?

Google Pixel 5a 5G को लेकर माना जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×3040 पिक्सल और डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120 हार्ट्ज हो सकता है। इसके अलावा फोन को Android v10 (Q) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट के साथ 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज स्टोरेज हो सकती है। गूगल पिक्सल 5ए 5जी की कीमत 40 हजार रुपए के आसपास हो सकती है। इसे भी पढ़ें: जानें क्यों होता है आपका फोन स्लो चार्ज, 4 बातें जिन्हें आपको जानना है जरूरी

वहीं, Google Pixel 5a 5G के कैमरे की बात करें तो इसमें 12.2 MP का रियर कैमरा हो सकता है, जो कि वाइड एंगल भी सपोर्ट करेगा। इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। गूगल पिक्सल सीरीज के इस फोन में 4000 mAh की बैटरी होगी, जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।

The post Google Pixel 5A 5G लॉन्च होने के लिए तैयार, जानें क्या होंगी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launch-confirm-know-features-specifications/feed/ 0
Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/google-io-2021-confirmed-hosted-from-may-18-to-may-20-android-12-pixel-5a-expected/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-io-2021-confirmed-hosted-from-may-18-to-may-20-android-12-pixel-5a-expected/#respond Thu, 08 Apr 2021 10:03:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56733 Google का एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान हो गया है। Google I/O 2021 इवेंट इस साल 18 मई से शुरू होगा, जो तीन दिनों तक यानी 21 मई तक चलेगा।

The post Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपने एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान कर दिया है। गूगल ने पिछले साल कोरोनामहामारी के चलते अपने इवेंट को कैंसिल कर दिया था। हालांकि गूगल इस साल अपना डेवलपर कॉन्फ्रेंस वर्चुअल तरीके से आयोजित करेगा। इससे पहले ऐप्पल ने अपना इवेंट WWDC 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया था। Google I/O 2021 इवेंट इस साल 18 मई को शुरू होगा और 20 मई को खत्म होगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट में गूगल का स्मार्टफोन Pixel 5a भी लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इस इवेंट के गूगल अपना लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म Android 12 से पर्दा उठा सकती है।यहां हम आपको Google I/O 2021 इवेंट के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

Google I/O 2021 : Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा

Google का एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2021 का ऐलान कर दिया है। गूगल ने ऐलान किया है कि यह डेवलपर इवेंट 18 मई से शुरू होगा जो 20 मई तक चलेगा। तीन दिन तक चलने वाला यह इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल कोरोनावायरस महामारी के चलते Google I/O 2020 को कैंसिल कर दिया था।

Google 2021 इवेंट में कंपनी अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 से पर्दा उठा सकती है। गूगल के इस इवेंट को फ्री में सभी देख पाएंगे। हालांकि इस इवेंट को देखने केलिए यूजर्स को डेवलपर कॉन्फ्रेंस के लिए रजिस्टर करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें : iPhone की राह चली ये कंपनी, जल्द लॉन्च करेगी छोटे साइज वाला पावरफुल स्मार्टफोन

Android 12

Android 12 के बारे में अब तक लीक रिपोर्ट्स के जरिए ही जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की माने तो Android 12 में विजुअल ओवरहॉल दिया जा सकता है। इसके साथ ही Android 12 में Material NEXT डिजाइन दिया जा सकता है। Android 11 में गूगल ने व्हाइट बैकग्राउंड दिया था। इसके विपरीत Android 12 में ब्लूइश टिंट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। जो कि लाइट और डार्क थीम इंटरफेस दोनों में काम करेगा।

android-12

Android 12 में कंपनी ‘वन-हेंड’ मोड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इस मोड की मदद से यूजर्स सभी फीचर्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह फीचर Samsung OneUI और OnePlus’ OxygenOS 11 के जैसा हो सकता है। इसके साथ ही लेटेस्ट एंड्रॉयड में पहले बेहतर विडजिट्स और प्राइवेसी फ़ीचर दिए जा सकते हैं। गूगल पहले ही Android 12 के डेवलपर प्रीव्यू को पहले ही रिलीज़ कर चुका है। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel में हुई बड़ी डील, क्या हैं इसके मायने?

Pixel 5a

गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 5a के डिजाइन रेंडर सामने आ चुके हैं। इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता है कि गूगल के स्मार्टफोन के डिजाइन में कोई ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस फोन के बैक में कुछ बदलाव जरूरी दिखाई दे रहे हैं। Pixel 4a स्मार्टफोन में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया था वहीं Pixel 5a स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 12MP का प्राइमेरी कैमरा और 16MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ तीसरा कैमरा सेंसर PDAF हो सकता है।

Google Pixel 5a स्मार्टफोन में 6.2-इंच की OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन FHD+ हो सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में दाई ओर सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके सात ही रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। Google Pixel 5a स्मार्टफोन में कंपनी 3.5mm का हेडफ़ोन और स्टीरियो स्पीकर दिया जा सकता है।

The post Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-io-2021-confirmed-hosted-from-may-18-to-may-20-android-12-pixel-5a-expected/feed/ 0
कमाल फीचर्स के साथ जल्द इंडिया में लॉन्च होगा Google Pixel 5a, इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-india-launch-bis-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-india-launch-bis-listing/#respond Tue, 16 Mar 2021 03:18:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55266 फोन आने वाले महीनों में भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाना चाहिए।

The post कमाल फीचर्स के साथ जल्द इंडिया में लॉन्च होगा Google Pixel 5a, इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel सीरीज के नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। हाल ही में टिप्स्टर Jon Prosser ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि अपकमिंग गूगल पिक्सल डिवाइस को इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब पिक्सल सीरीज के नए फोन Google pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल फोन इंडियन साइट BIS पर स्पॉट हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन का कोडनेम GROM2 होगा।

Google Pixel 5a का इंडिया लॉन्च होगा जल्द

Google Pixel 5a पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 4a का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, नई रिपोर्ट के अनुसार फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पॉप्यूलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर भारतीय बीआईएस वेबसाइट पर लिस्ट पिक्सेल डिवाइस की एक तस्वीर को पोस्ट किया है। फोन का मॉडल नंबर GROM2 और स्क्रीनशॉट से स्पष्ट हो गया कि यह एक Google डिवाइस होगा। फोन आने वाले महीनों में भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Google और Microsoft ने इस इंडियन ऐप पर लगाए 100 मिलियन डॉलर, बनेगी देसी टिकटॉक

pixel-5a-india-launch

Google Pixel 5a का रेंडर

पिछले महीने, Pixel 5a के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडरर्स से पता चला कि फोन में Pixel 4a जैसा डिज़ाइन पर पेश किय जाएगा, लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा Pixel 5a में कथित तौर पर 6.2 इंच का फ्लैट OLED डिसप्ले होगा और इसमें बैक पैनल प्लास्टिक से बना होगा।

the indian gadget awards 2020 Best Mid-Range Camera Phone winner Google Pixel 4a runner up Vivo V20 Pro

इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट और पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई भी लीक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कमाल फीचर्स के साथ नए साल में आएगा Google Pixel 6, सामने आया पेटेंट

फोल्डेबल Google Pixel फोन

इससे पहले टिप्स्टर ने यह भी खुलासा किया था कि Google एक ऐसे पिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और अन्य कंपनियों ने Samsung से फोल्डेबल पैनल बनाने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट से इस बात का भी पता चला है कि फोल्डेबल OLED स्क्रीन का साइज 7.6 इंच होगा।

The post कमाल फीचर्स के साथ जल्द इंडिया में लॉन्च होगा Google Pixel 5a, इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-india-launch-bis-listing/feed/ 0