Google Pixel 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 Nov 2021 12:13:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस महंगे फोन में आई बड़ी खराबी, बिना नंबर डॉयल किए ही लग रही Call और दूसरों की उंगली से फोन हो रहा Unlock! https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-problem-bug-ghost-calling-unregistered-fingerprint-unlock/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-problem-bug-ghost-calling-unregistered-fingerprint-unlock/#respond Tue, 09 Nov 2021 12:13:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70102 फोन बिना फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन के अनलॉक हो रहा है और बिना नंबर डॉयल किए ही कॉल लग रही है।

The post इस महंगे फोन में आई बड़ी खराबी, बिना नंबर डॉयल किए ही लग रही Call और दूसरों की उंगली से फोन हो रहा Unlock! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने पिछले महीने ही ‘पिक्सल 6’ पर से पर्दा उठाते हुए अपने दो नए मोबाइल फोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च किए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में पेश हुए ये गूगल फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो सबसे लेटेस्ट और आधुनिक Android 12 पर काम करते हैं। फ्लैगशिप सेग्मेंट में आए इन पिक्सल फोंस को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि इन स्मार्टफोंस में विभिन्न तरह की समस्याएं सामने आने लगी है। कुछ लोगों ने जहां फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन के बिना ही फोन अनलॉक होने की बात कही है तो कई यूजर्स ने बिना नंबर डॉयल किए ही कॉल लगने की शिकायत की है।

Google Pixel 6 में आ रही ये समस्याओं अलग-अलग रिपोर्ट्स में सामने आई है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि पिक्सल 6 स्मार्टफोन सीरीज़ को गूगल कंपनी द्वारा इंडिया में लॉन्च नहीं किया जा रहा है और यह मोबाइल सीरीज़ विदेशी बाजारों में ही बिकेगी। उपर बताई गई समस्याओं को विभिन्न यूजर्स ने ब्लागिंग साइट्स के जरिये शेयर किया है। बता दें कि Google Pixel 6 की कीमत USD 599 (लगभग 45,900 रुपये) और Pixel 6 Pro का प्राइस USD 899 (तकरीबन 67,500 रुपये) है।

Google Pixel 6 Problem Bug Ghost Calling  unregistered fingerprint unlock

अपने आप लग रही कॉल

गूगल पिक्सल 6 में आ रही एक समस्या यह है कि उसमें बिना किसी को नंबर मिलाए अपने आप ही कॉल लग रही है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि ऐसा तब हुआ है जब फोन हाथ में नहीं था और टेबल पर रखा था। शिकायतकर्र्ता ने दावा किया है कि न तो फोन को टच किया गया है और न हीं किसी तरह की कोई वॉयस कमांड दी गई है। ऐसा एक यूजर ने नहीं बल्कि कई यूजर्स का कहना है कि उनके गूगल पिक्सल 6 स्मार्टफोन में भी इस तरह की समस्या सामने आ रही है और बिना नंबर डायल किए तथा बिना वॉयस कमांड दिए, अपने आप ही किसी भी कॉन्टेक्ट पर कॉल कनेक्ट हो रही है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया में मौजूद 5 सबसे सस्ते Electric Scooter, कीमत सभी की 50,000 रुपये से कम!

अन-रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से भी फोन हो रहा है अनलॉक

स्मार्टफोंस में फिंगरप्रिंट सेंसर और बटन लाने की मुख्य वजह यही थी कि यूजर को अपनी प्राइवेसी व सिक्योरिटी सहित फोन अनलॉकिंग के लिए किसी पासवर्ड इत्यादि के झंझट में न पड़ना पड़े तथा सिर्फ उंगली टच करने पर ही फोन अनलॉक हो जाए। इसके लिए मोबाइल फोंस में फिंगर और फेस रजिस्टर किए जाते हैं ताकी कोई अन्य व्यक्ति उस फोन को अनलॉक न कर पाए। लेकिन Google Pixel 6 से जुड़े इस केस में यूजर्स की सिक्योरिटी दॉंव पर लग रही है।

Google Pixel 6 Problem Bug Ghost Calling unregistered fingerprint unlock

एक यूजर ने शिकायत की है कि उसका पिक्सल 6 स्मार्टफोन किसी अन्य व्यक्ति के टच करने पर भी अनलॉक हो रहा है जिसकी फिंगरप्रिंट उस फोन में रजिस्टर्ड भी नहीं है। यूजर द्वारा इस फोन की वीडियो भी शेयर की गई है जिसके दिखाया गया है कि पिक्सल 6 डिवाईस में एक ही फिंगरप्रिंट रजिस्टर्ड है लेकिन वह दो लोगों द्वारा टच किए जाने पर भी अनलॉक हो रहा है। बहरहाल ये दोनों समस्याएं हमें बग की वजह से पनपी नज़र आ रही है जो नई अपडेट के साथ शायद खत्म हो जाएगी। लेकिन फिर भी नए और फ्लैगशिप सेग्मेंट के Google Pixel 6 में इस तरह ही समस्या कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

The post इस महंगे फोन में आई बड़ी खराबी, बिना नंबर डॉयल किए ही लग रही Call और दूसरों की उंगली से फोन हो रहा Unlock! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-problem-bug-ghost-calling-unregistered-fingerprint-unlock/feed/ 0
Google ने कंफर्म किया, भारत नहीं आएंगे Pixel 6 और Pixel 6 Pro  https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-wont-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-wont-launch-in-india/#respond Thu, 21 Oct 2021 08:54:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69109 Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की बिक्री 28 अक्टूबर से होगी शुरू

The post Google ने कंफर्म किया, भारत नहीं आएंगे Pixel 6 और Pixel 6 Pro  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने कुछ दिनों पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर दुनिया के चुनिंदा आठ देशों में शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन की शिपिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि जैसे पहले से मालूम है कि Pixel 6 series जिन आठ देशों में उपलब्ध है उनमें भारत शामिल नहीं है। लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होंगे।

भारत में लॉन्च नहीं होंगे Pixel 6 सीरीज के स्मार्टफोन

Google के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्लोबल डिमांड सप्लाई में इश्यू समेत कई अन्य कारणों के चलते हमारे प्रोडक्ट सभी मार्केट में उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। हम भविष्य में अपने पिक्सल डिवाइसेस को अन्य देशों में उपलब्ध करवाने पर विचार करेंगे। इसके साथ ही माना जा रहा है कि गूगल के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन की क़ीमत भी एक कारण है जिसके चलते ये भारत में नहीं आएंगे।

google-pixel-6-pro

इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 90 प्रतिशत स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 25 हज़ार रुपये की रेंज में हैं। इंडियन मार्केट में चाइनीज़ कंपनियों का दबदबा है, जिनसे गूगल क़ीमत के मामले में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा। यह पहली बार नहीं है कि गूगल पिक्सल लाइनअप को दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफ़ोन मार्केट में पेश नहीं किया जा रहा है। कंपनी पिछले कुछ सालों से अपने फ्लैगशिपस्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं कर रही है।

google-pixel-6-launch

Google Pixel 6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Full HD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। वहीं कैमरा की बात करें तो 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल में 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर अतिरिक्त मिलता है जो 4x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।

Google Pixel 6

Google ने लेटेस्ट Pixel 6 सीरीज में Qualcomm के चिपसेट के बजाय इन होम कस्टम Tensor चिपसेट के साथ पेश किया गया है जो इंप्रूव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) कैपेबिलिटीज के साथ आता है। Pixel 6 के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का स्नाइपर और 6 Pro मॉडल में 11.1मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। गूगल के दोनों स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। Pixel 6 स्मार्टफोन में 4,614mAh की बैटरी और Pixel 6 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग

Google Pixel 6 और 6 Pro दोनों स्मार्टफोन को फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ताइवान में प्री-ऑर्डर पर खरीदा जा सकता है। गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : ये कंपनी लेकर आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दमदार चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मात्र 5 मिनट में बैटरी होगी फुल

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Google ने कंफर्म किया, भारत नहीं आएंगे Pixel 6 और Pixel 6 Pro  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-wont-launch-in-india/feed/ 0
फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/#respond Thu, 21 Oct 2021 06:19:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69086 कुछ महीनों पहले Android 12 को बीटा यूजर्स के लिए ही पेश किया गया था।

The post फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google आखिरकार ऑफिशियल तौर पर Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro  के साथ अपने मोस्ट अवेटेड Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को आयोजित किए गए इवेंट में घोषणा की कि नया लॉन्च किया गया एंड्रॉइड ओएस अब ढेरों पिक्सल मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले Android 12 सिर्फ डेवलपर्स और सिलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया गया था। लेकिन, अब Android 12 नॉन-टेस्टर्स के लिए भी रोल आउट किया जा चुका है। वैसे गूगल ने एंडरॉयड 12 को रोल आउट कर दिया हो, लेकिन यह अभी तक सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। किसे मिलेगा Android 12 ओएस और किन फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे यूजर्स।

इन फोन मिलेगा Android 12 का अपडेट

Android 12 को अभी पिक्सल 3 और इसके बाद के वर्जन के लिए ही पेश किया गया है। इस हिसाब से जिन फोन पर एंडरॉयड 12 को डाउनलोड किया जा सकेगा उनमें Pixel 5a, Pixel 5, Pixel 4a, Pixel 4, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, एंडरॉयड 12 को Pixel 6 और Pixel 6 Pro पर भी लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: Smartphones का बाजार हिलाने आए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro, इनमें है Tensor चिप, 50MP कैमरा और Android 12

apple-ios-15-vs-android-12-top-features-iphone-smartphone

इन कंपनी के फोन पर मिलेगा Android 12

इतना ही नहीं गूगल ने एक बयान में कहा कि नया अपडेट इस साल के अंत में Samsung, OnePlus, OPPO, Realme, Tecno, Vivo और Xiaomi के स्मार्टफोन के लिए लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने किसी डेट का जिक्र अपने बयान में नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक ऐप्स, आपके फोन में हैं ये Apps तो तुरंत करें डिलीट

Android 12 के बेस्ट फीचर्स

एंड्रॉयड 12 के सभी फीचर्स व नई अपडेट्स को मुख्य तौर पर तीन भागों में बॉंटा गया है जिनमें डिजाईन, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी तथा मल्टी कनेक्टिविटी शामिल है। जैसा कि हमने उपरी ही बताया कि गूगल द्वारा लॉन्च किया गया यह नया एंड्रॉयड यूआई अभी तक लॉन्च हुए सभी वर्ज़न से अलग है और कंपनी ने इसे पूरी तरह से रिडिजाईन किया है। इसमें फोन के स्टार्ट होने के लेकर उसमें किए जाने काम तथा ऐप फंक्शन इत्यादि सभी शामिल है।

The post फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/feed/ 0
Smartphones का बाजार हिलाने आए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro, इनमें है Tensor चिप, 50MP कैमरा और Android 12 https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pixel-6-pro-launched-with-tensor-chip-50mp-camera-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pixel-6-pro-launched-with-tensor-chip-50mp-camera-price-specifications-sale/#respond Wed, 20 Oct 2021 02:11:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68984 दोनों ही फोन में कंपनी ने पहली बार अपना खुदा का Tensor chipset इस्तेमाल किया है।

The post Smartphones का बाजार हिलाने आए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro, इनमें है Tensor चिप, 50MP कैमरा और Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro को आखिरकार कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इन फोन के लॉन्च का काफी इंतजार किया जा रहा था। वहीं, इन फोन के साथ Google ने अपने इन-हाउस टेन्सर चिपसेट को भी पेश किया, जिसके बारे में अफवाह है कि इसे सैमसंग के सहयोग से विकसित किया गया है। स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ आए Pixel 5 की तुलना में नया SoC 80 प्रतिशत तक प्रदर्शन सुधार देने का वादा करता है। इसके अलावा Google का कहना है कि Pixel 6 और उसका Tensor चिपसेट सबसे उन्नत स्पीच रिकग्निशन मॉडल पर चलता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि फ़ोन ठीक वही समझे है जो आप कह रहे हैं। आइए आगे आपको पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro का डिजाइन

इस बार कंपनी ने अपने Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के साथ बिल्कुल नया डिजाइन पेश किया है। फ्लैगशिप कैटेगरी में पेश किए हुए दोनों ही Pixel फोन में एक जैसा डिजाइन है। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro में फ्रंट पर सेल्फी स्नैपर के लिए एक पंच-होल कटआउट दिया गया है जो कि स्क्रीन के बीचों-बीच प्लेस है। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर चारों किनारे बेजल लैस हैं। हालांकि, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। वहीं, फोन्स के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन प्लेस हैं। अब अगर बात करें रियर लुक की तो कंपनी ने फोन्स के रियर टॉप पर ब्लैक कलर की हॉरिजोंटल पट्टी है, जिसमें कैमरा सेंसर मौजूद हैं। वहीं, बैक पर बीच में गूगल का यानी ‘G’ का लोगो है। इसके अलावा कंपनी ने बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर को हटाकर सैमसंग और एप्पल को फॉलो किया है।

pixel-6-and-pixel-6-pro-launch

Google Tensor चिपसेट

जैसा कि हमने आपको बताया कि पिक्सल 6 सीरीज के दोनों फोन में Tensor चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस चिपसेट की मदद से यूजर्स को न्यू AI एक्सपीरियंस मिलेगा। Google के मुताबिक, इस चिप को तैयार करने में उन्हें काफी वक्त लगा है। वहीं, Google Tensor चिपसेट कैमरा सुधार लाता है जैसे कि यह Pixel 5 की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक प्रकाश कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा यह नाइट साइट, पोर्ट्रेट मोड, फेस अनब्लर, मैजिक इरेज़र जैसी सुविधाओं के साथ बिल्ट-इन कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी जैसी सुविधाओं को सक्षम करता है। इतना ही नहीं Tensor चिपसेट सबसे उन्नत स्पीच रिकग्निशन मॉडल पर चलता है, जो यह सुनिश्चित कर सकता है कि फ़ोन ठीक वही समझता है जो आप कह रहे हैं।
google-tensor-chip

Google Pixel 6 and Pixel 6 Pro specifications

Google Pixel 6:  Pixel 6 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और पंच-होल कटआउट है। इसके अलावा Google Pixel 6 फोन Google Tensor प्रोसेसर पर काम करता है जो माली-G78 GPU और टाइटन M2 सुरक्षा चिप के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 8GB LPDDR5 रैम और 128GB / 256GB स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

google-pixel-6

फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें f/1.85 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सैमसंग GN1 सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 12MP का Sony IMX386 अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। फोन 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह Android 12 पर चलता है, जो मटीरियल यू के साथ एक नया विजुअल लुक लाता है। Google ने Pixel फोन के लिए पांच साल के अपडेट का वादा किया है। हैंडसेट में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 21W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,614mAh की बैटरी है।

pixel-6-and-pixel-6-pro-colours

इसमें सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और डुअल सिम है। फोन का कुल माप 158.6 x 74.8 x 8.9 मिमी है। कनेक्टिविटी फीचर में 5G SA/NA, 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2 LE, GPS, USB टाइप C 3.1 और NFC शामिल हैं।
pixel-6-launch

Google Pixel 6 Pro: Pixel 6 Pro में 6.71-इंच QHD+ pOLED LTPO 120Hz डिस्प्ले पर कर्व्ड एज हैं। फोन का डिसप्ले 3,120 X 1,440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ थोड़ा बड़ा है। यह 12GB LPDDR5 रैम और 12GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन Google Tensor प्रोसेसर पर काम करता है जो माली-G78 GPU और टाइटन M2 सुरक्षा चिप के साथ आता है।

google-pixel-6-launch

Pixel 6 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा हैं, जिसमें f/1.85 अपर्चर वाला 50MP का Samsung GN1 प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल Sony IMX386 सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सोनी शामिल है। IMX586 सेंसर 4X ऑप्टिकल जूम के साथ। यह 4K 60fps रिकॉर्ड कर सकता है। 94-डिग्री FoV के साथ 12MP Sony IMX663 सेंसर है।

google-pixel-6-pro

इसके अलावा फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 23W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। हैंडसेट Android 12 ओएस के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है। इसमें पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटेड, स्टीरियो स्पीकर, USB टाइप-C ऑडियो, Cirrus Logic CS35L41 amp और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Google Pixel 6 Pro में सुरक्षा और कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसमें 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2 LE, अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB), GPS, USB टाइप C 3.1 और NFC शामिल हैं।

लेटेस्ट वीडियो: OPPO ColorOS 12: Top Features

Google Pixel 6 and Pixel 6 Pro prices

प्राइस की बात करें तो Google Pixel 6 के 128GB मॉडल की कीमत USD 599 (लगभग 45,900 रुपए) है, जबकि Pixel 6 Pro के 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए USD 899 (लगभग 67,500 रुपए) कीमत तय की गई है। फोन Sorta Seafoam, Kinda Coral और Stormy Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बाद में फोन्स को Cloudy White, Sorta Sunny और Stormy Black कलर में लाया जाएगा। फ़्लैगशिप फोन यानी मंगलवार, 19 अक्टूबर से यूएस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। Pixel 6 सीरीज के भारत लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

The post Smartphones का बाजार हिलाने आए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro, इनमें है Tensor चिप, 50MP कैमरा और Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pixel-6-pro-launched-with-tensor-chip-50mp-camera-price-specifications-sale/feed/ 0
Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pro-advertisement-video-leaked-ahead-of-the-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pro-advertisement-video-leaked-ahead-of-the-launch/#respond Mon, 18 Oct 2021 09:35:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68878 Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन 19 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

The post Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले इतने सारे लीक सामने आ चुके हैं कि यह लीक का रिकॉर्ड बना चुका है। अब Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जो कि अपकमिंग Pixel 6 Pro का एडवरटाइजमेंट कमर्शियल वीडियो है। इस वीडियो में Google Pixel 6 Pro के कई सारे फीचर बताए गए हैं। हालांकि गूगल पिक्सल 6 सीरीज के लॉन्च से पहले कई सारे लीक रिपोर्ट्स इनकी पुष्टी हो चुकी है।

अपकमिंग Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लीक एडवरटाइजमेंट वीडियो में Google Tensor चिपसेट को हाइलाइट किया गया है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। यह चिपसेट गूगल ने तैयार किया है। इसके साथ ही यह चिपसेट गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को न सिर्फ बेहतर ऑप्टिमाइजेशन ऑफर करता है बल्कि फोन को लंबे समय के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी ऑफर करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन में कंपनी चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स ऑफर करेगी। इसके साथ ही कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट दे सकती है। इस वीडियो से पता चलता है कि फ़ोन में लाइव ट्रांसलेट फ़ीचर दिया जाएगा, जो इमेज, ऑडियो और वीडियो पर काम करेगा।

Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन का वीडियो @snoopytech ने शेयर किया है। इस वीडियो में जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने अपना कस्टम चिपसेट Google Tensor को टीज किया है। इसके साथ ही वीडियो में Magic Eraser फीचर्स को भी टीज किया है जिससे यूजर्स बैकग्राउंड से ऑब्जेक्ट को डिलीट कर पाएंगे। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही गूगल के इस फोन में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी हब का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Q3s स्मार्टफोन की क़ीमत हुई लीक, Snapdragon 778G SoC, 48 MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Google Pixel 6 series कीमत

ट्विटर यूजर Evan Lei ने अपकमिंग Pixel 6 series के लॉन्च से पहले Target स्टोर पर लिस्ट कीमत को रिवील किया है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन का 128GB वेरिएंट को 599 डॉलर (करीब 45,900 रुपए) में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Google Pixel 6 Pro का 128GB वाले वेरिएंट को 898 डॉलर (करीब 67,500 रुपये) में ख़रीदा जा सकता है। वहीं एक और रिपोर्ट में Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की UK की कीमत टिपस्टर रोलेंड क्वॉन्डट ने शेयर किए है जो Amazon UK की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए है। इस फोन का 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 849 GBP (करीब 87,800 रुपये) और 256GB मॉडल को 949 GBP (करीब 98,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। टिपस्टर ने दावा किया है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro की UK में बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2021 : India vs England दुबई में होगा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच की live streaming

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-pro-advertisement-video-leaked-ahead-of-the-launch/feed/ 0
Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-price-and-pre-order-gifts-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-price-and-pre-order-gifts-leaked/#respond Thu, 07 Oct 2021 08:34:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68347 Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है। अब लॉन्च से पहले गूगल के दोनों प्रीमियम स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और प्री-ऑर्डर गिफ़्ट की जानकारी सामने आ चुकी हैं।

The post Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपने अपकमिंग प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। गूगल का लॉन्च इवेंट 19 अक्टूबर को आयोजित होना है। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है। अब लॉन्च से पहले गूगल के दोनों प्रीमियम स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और प्री-ऑर्डर गिफ़्ट की जानकारी सामने आ चुकी हैं। गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन की क़ीमत जर्मनी की लिस्टिंग के ज़रिए सामने आई है। यहां हम आपको Google Pixel 6 सीरीज़ की क़ीमत और स्पेक्स के बारे में बता रहे हैं।

Google Pixel 6 कीमत

Google Pixel 6 सीरीज की क़ीमत जर्मनी की वेबसाइट में लिस्टिंग के ज़रिए सामने आई हैं। Google Pixel 6 फ़ोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 649 यूरो (करीब 56,000 रुपये) है। इसके साथ ही Pixel 6 series स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने पर Bose 700 Headphones मिलेंगे, जिसकी कीमत 279.99 यूरो (करीब 24,000 रुपये) है। इसके साथ ही अमेरिका में इस फ़ोन की कीमत 749 डॉलर (क़रीब 56,000 रुपये) है। गूगल का यह ऑफ़र 27 अक्टूबर तक मान्य रहेगा, जो कि 28 अक्टूबर डिवाइस ख़रीदने पर भी लागू रहेगा।

pixel-6

गूगल की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफ़ोन 4,620mAh की बैटरी के साथ आएगा। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गूगल के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में RGB कैमरा के जरिए फेस अनलॉक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A54s स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले क़ीमत, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स हुए लीक

Google Pixel 6 Pro कीमत

Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत 899 यूरो (करीब रुपये) हो सकती है। वहीं अमेरिका में इस फोन की कीमत 1,049 डॉलर (करीब रुपये) से 1,099 डॉलर (करीब रुपये) के बीच हो सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन को 12GB RAM और तीन स्टोरेज ऑप्शन -128GB, 256GB, और 512GB के साथ पेश किया जाएगा। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन प्रीइंस्टॉल Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-price-and-pre-order-gifts-leaked/feed/ 0
Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-smartphones-to-launch-on-october-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-smartphones-to-launch-on-october-19/#respond Wed, 06 Oct 2021 05:32:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68257 गूगल की पिक्सल सीरीज के दो स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro को मार्केट में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Google पहले ही पिक्सल 6 सीरीज की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को रिवील कर चुकी है।

The post Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने आखिरकार नई Pixel 6 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। गूगल के फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। गूगल की पिक्सल सीरीज के दो स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Google पहले ही पिक्सल 6 सीरीज की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को रिवील कर चुकी है। नए Google स्मार्टफोन इंडस्ट्री टॉप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही डिजाइन के मामले में भी यह अपग्रेड हैं। Pixel 6 series को कंपनी ने ग्लास बॉडी, कस्टम डेवलव चिप, टेनसर के साथ पेश किया है।

Google Pixel 6 series : लॉन्च डेट

Google Pixel 6 Pro

Google अपनी Pixel 6 series को ग्लोबल मार्केट में 19 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी इन स्मार्टफोन की डिटेल को पहले ही शेयर कर चुकी है। ऐसे में लॉन्च इवेंट पर कंपनी Pixel 6 series की कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी शेयर करेगी। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Pixel 6 स्मार्टफोन को यूरोप में 649 यूरो (करीब 56,220 रुपये) की शुरुआती कीमत और Pro वेरिएंट को 899 यूरो (करीब 77,874 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। Google का पिक्सल 6 मॉडल कार्बन, फॉग और लाइट ऑरेंज कलर में पेश किया जाएगा। वहीं प्रो वेरिएंट को सिल्वर, गोल्ड और कार्बन कलर में पेश किया जाएगा।

Google Pixel 6 series स्पेसिफिकेशन्स

Google अपने फ्लैगशिप Pixel 6 series की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही कंफर्म कर चुका है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का QHD+ AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। अपकमिंग पिक्सल सीरीज में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Google Pixel 6 pro

गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन कंपनी के इन-हाउस Tensor चिप के साथ पेश किये जाएंगे। पिक्सल 6 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा और पिक्सल 6 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। Google के स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12 पर रन करेंगे। कैमरा सेंसर और बैटरी को लेकर जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां

लीक रिपोर्ट्स की माने तो गूगल के दोनों स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN1 सेंसर होगा। फोन में सेकेंडरी कैमरा 12MP Sony IMX286 अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं प्रो मॉडल में 48MP Sony IMX586 टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो 4x जूम सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 888+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-smartphones-to-launch-on-october-19/feed/ 0
Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा ये खास फीचर, गलती से पोस्ट हुई तस्वीर! https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-in-display-fingerprint-sensor-first-glimpse-picture-posted-by-mistake/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-in-display-fingerprint-sensor-first-glimpse-picture-posted-by-mistake/#respond Thu, 26 Aug 2021 10:46:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65825 Google Pixel 6 सीरीज़ के तहत Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।

The post Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा ये खास फीचर, गलती से पोस्ट हुई तस्वीर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google की नेक्सट Pixel जनरेशन के फोन को लेकर खबरें आने शुरु हो चुकी हैं। गूगल पिक्सल 6 सीरीज़ के तहत Google Pixel 6 Pro और Pixel 6 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। इन दोनों फोन के रेंडर्स और कई स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आ चुके हैं। वहीं, अब पिक्सल 6 सीरीज़ के ‘इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर’ की पहली झलक देखने को मिली है, जिसे गलती से ट्विटर पर साझा किया गया था। Google के एंडरॉयड डिविज़न के प्रमुख Hiroshi Lockheimer ने अपने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट की तस्वीर साझा की थी। इस स्क्रीनशॉट में लॉक-स्क्रीन में ‘इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट’ सेंसर आइकन को देखने को मिला था।

Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

हालांकि, कुछ समय बाद ही Hiroshi Lockheimer ने इन तस्वीर को डिलीट कर दिया गया। लेकिन पोस्ट डिलीट करने से XDADevelopers के एडिटर-इन चीफ Mishaal Rahman द्वारा इस पोस्ट को रिपोस्ट कर दिया गया था। इसे भी पढ़ें: Google Pixel Buds A रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे कई शानदार फीचर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कुछ समय पहले गूगल की इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे जानकारी सामने आई थी कि गूगल के इस स्मार्टफोन में Samsung GN1 वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का GN1 नया 50MP पिक्सल बाइंड सेंसर जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आता है।

Pixel 6 में होगा सैमसंग का 5G मॉडेम

Android 12 beta कोड्स की जांच से यह भी पता चलता है कि गूगल के इस फोन में Samsung Exynos 5123 मॉडेम दिया जाएगा। बता दें कि गूगल का यह स्मार्टफोन कस्टम Google Tensor चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 5G कनेक्टिविटी के लिए Samsung 5G मॉडेम दिया जाएगा। यह मॉडेम सैमसंग ने इससे पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिया था।Exynos 5123 एक 5G मॉडेम है जो Sub-6 और mmWave दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Google ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेंगे Pixel 5 और Pixel 4a 5G स्मार्टफोन्स, जानें क्या है कारण

फिलहाल अभी तक जो जानकारी मिल रही है उनके मुताबिक Google Pixel 6 सीरीज भारत में लॉन्च नहीं होगी। ये स्मार्टफोन यूनीक डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे जिसमें हॉरिजेंटर रियर कैमरा बार दिया जाएगा। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का 90Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7-inch QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

The post Google Pixel 6 सीरीज़ में होगा ये खास फीचर, गलती से पोस्ट हुई तस्वीर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-series-in-display-fingerprint-sensor-first-glimpse-picture-posted-by-mistake/feed/ 0
Google Pixel 6 स्मार्टफोन में होगा Samsung का 50MP कैमरा सेंसर और Exynos 5G मॉडेम, जानें क्या है खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-smartphone-will-have-samsungs-50mp-camera-sensor-and-exynos-5g-modem/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-smartphone-will-have-samsungs-50mp-camera-sensor-and-exynos-5g-modem/#respond Thu, 12 Aug 2021 10:57:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64830 Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा जो कि Samsung Isocell GN1 सेंसर है। इसके साथ ही इस फ़ोन में Exynos 5123 5G मॉडेम दिया जाएगा।

The post Google Pixel 6 स्मार्टफोन में होगा Samsung का 50MP कैमरा सेंसर और Exynos 5G मॉडेम, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel 6 और 6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कम ही समय बचा है। गूगल ने कुछ दिनों पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि, फ़िलहाल यह तो सामने आ गया है कि Pixel 6 फोन का डिजाइन कैसा होगा, लेकिन इनकी स्पेसिफिकेशन्स अभी भी पर्दे में हैं। XDA ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में Google Pixel 6 स्मार्टफोन के कैमरा और प्राइमरी कनेक्टिविटी मॉडेम के बारे में जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट्स की माने तो Pixel 6 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा जो कि Samsung Isocell GN1 सेंसर है। इसके साथ ही इस फ़ोन में Exynos 5123 5G मॉडेम दिया जाएगा।

Android 12 Beta से हुआ खुलासा

गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे यह जानकारी कुछ दिनों पहले सामने आए Android 12 प्रीव्यू के रिलीज के जरिए सामने आई है। लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 बीटा में प्रीलोडेट गूगल ऐप्स के जरिए यह जानकारी मिलती है। इनमें से एक ऐप Google Camera app है। Google Camera APK के इंस्पैक्शन कोड से पता चलता है कि गूगल के इस स्मार्टफोन में Samsung GN1 वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का GN1 नया 50MP पिक्सल बाइंड सेंसर जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आता है।

google-pixel-6-pro

Pixel 6 में होगा सैमसंग का 5G मॉडेम

Android 12 beta कोड्स की जांच से यह भी पता चलता है कि गूगल के इस फोन में Samsung Exynos 5123 मॉडेम दिया जाएगा। बता दें कि गूगल का यह स्मार्टफोन कस्टम Google Tensor चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें 5G कनेक्टिविटी के लिए Samsung 5G मॉडेम दिया जाएगा। यह मॉडेम सैमसंग ने इससे पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिया था।Exynos 5123 एक 5G मॉडेम है जो Sub-6 और mmWave दोनों कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : India vs England 2nd Test Live Streaming : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, Sony Liv और Jio Tv एप में ऐसे देखें फ्री

फिलहाल अभी तक जो जानकारी मिल रही है उनके मुताबिक Google Pixel 6 सीरीज भारत में लॉन्च नहीं होगी। ये स्मार्टफोन यूनीक डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे जिसमें हॉरिजेंटर रियर कैमरा बार दिया जाएगा। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का 90Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7-inch QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें इसकी दमदार खूबियां और कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3

The post Google Pixel 6 स्मार्टफोन में होगा Samsung का 50MP कैमरा सेंसर और Exynos 5G मॉडेम, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-smartphone-will-have-samsungs-50mp-camera-sensor-and-exynos-5g-modem/feed/ 0
Google ने फिर करेगा इंडियन यूजर्स को नाराज, Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में नहीं होंगे लॉन्च! https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-will-not-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-will-not-launch-in-india/#respond Wed, 04 Aug 2021 03:31:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64163 Google ने अपने Pixel 6 series से पर्दा उठा दिया है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो नए पिक्सल स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए नहीं आएंगे।

The post Google ने फिर करेगा इंडियन यूजर्स को नाराज, Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में नहीं होंगे लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Pixel 6 series के स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाते हुए इनके कुछ फीचर शेयर किए हैं। कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन में अंतर सिर्फ डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल का होगा। गूगल ने बैटरी कैपेसिटी और कई दूसरी जानकारी फिलहाल रिवील नहीं की हैं। माना जा रहा है कि Google सितंबर में आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में इन दोनों स्मार्टफ़ोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, क़ीमत और उपलब्धता की डिटेल शेयरकरेगा। फिलहाल रिपोर्ट्स की माने तो गूगल के नए पिक्सल फोन आठ देशों में लॉन्च किए जाएंगे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

Google Pixel 6 क्या भारत में नहीं होगा लॉन्च?

Google ने अपने Pixel 6 series से पर्दा उठा दिया है। गूगल के नए स्मार्टफोन इस साल के अंत तक कुछ सलेक्टेड मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो नए पिक्सल स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए नहीं आएंगे। XDA की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन आठ इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए आएंगे। इनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ताइवान जैसे देश शामिल है।

Google Pixel 6 and Pixel 6 Pro

Pixel A-series का फोन हो सकता है लॉन्च

Google ने फिलहाल ये लिस्ट ऑफिशियली शेयर नहीं की है। संभव है कि कंपनी कुछ और डिटेल के साथ आगे आगे आएगी। बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने भारत में अपने फ्लैगशिप Pixel 4 और Pixel 5 सीरीज पेश नहीं किए थे। ऐसे में Pixel 6 series का भारत में लॉन्च न होना चौंकाने वाला नहीं है। माना जा रहा है कि Google भारत में Pixel 5a या फिर Pixel A-series को कोई दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि गूगल की ओर से फिलहाल ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स

नए Google स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट Android 12 पर रन करते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन गूगल के कस्टम चिपसेट Google Tensor के साथ पेश किए गए हैं। इस चिपसेट के बारे में गूगल ने फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। Google का कहना है कि ये चिपसेट पावरफुल AI और मशीन लर्निंग (ML) के साथ पेश किए गए हैं, जो कैमरा, स्पीच रिकॉग्नाइज और दूसरे फीचर्स का एक्सपीरियंस पहले के मुक़ाबले काफ़ी बढ़ा देंगे। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन भारत में इस कीमत पर होंगे लॉन्च

Pixel 6 में डुअल कैमरा सेटअप और Pro वर्जन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल कैमरा रेजलूशन की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Google ने कंफर्म किया है कि Pixel 6 Pro में टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। अपकमिंग Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-inch Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 Pro में 6.7-inch QHD+ 120Hz AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों फोन में सेल्फी कैमरा पंच होल कटआउट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Amazon और Flipkart पर फिर से आ रही धमाकेदार सेल, स्मार्टफ़ोन पर मिलेगा ज़बरदस्त डिस्काउंट

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Google ने फिर करेगा इंडियन यूजर्स को नाराज, Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में नहीं होंगे लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-6-and-pixel-6-pro-will-not-launch-in-india/feed/ 0