The post जानें बैटरी बचाने के गूगल द्वारा बताए 6 शानदार टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन आने से फोन का उपयोग बढ़ गया है और बैटरी की समस्या भी। अक्सर लोग आपको यह कहते नजर आ जाएंगे कि मेरा फोन डिस्चार्ज हो रहा है चार्जर दे दो। परंतु आपको मालूम नहीं कि कम बैटरी में भी आप फोन का उपयोग लंबे समय तक कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के सुझाव आपको अब तक बहुत मिले होंगे और इंटरनेट पर भरे पड़े हैं लेकिन उनमें कौन सा सुझाव भरोसे वाला है कुछ कहा नहीं जा सकता। परंतु जब यही सुझाव एंडरॉयड बनाने वाली कंपनी ही दे तो शायद आप मना नहीं कर सकते। जी हां मैं बात कर रहा हूं गूगल की। आगे हमनें कम बैटरी में भी लंबे समय तक एंडरॉयड फोन को चलाने के कुछ टिप्स दिए हैं जो खुद गूगल ने बताए हैं।
1. बैटरी सेवर करें चालू
वैसे तो बैटरी पावर 15 फीसदी होते ही खुद ही बैटरी सेवर ऑन हो जाता है लेकिन आप चाहें तो इससे पहले भी इसे ऑन कर सकते हैं। आपको लगे कि बैटरी तेजी से कम हो रही है और अभी लंबे समय तक चलाना है तो इसे ऑन कर दें। इसे भी पढ़े: What is e-SIM : e-SIM क्या है? जानें कहां से खरीदें और कैसे करें एक्टिवेट
बैटरी सेवर चालू होते ही आपके फोन के स्क्रीन का ऊपर और नीचे कर भाग नारंगी रंग में बदल जाएगा। सेवर ऑन होते ही आपके फोन में मैप को बंद कर देगा। इतना ही नहीं यह वायबरेशन, लोकेशन और बैकग्राउंड डाटा को भी सीमित कर देता है। इसके साथ ही ईमेल और मैसेज सेवा सहित कई अन्य ऐप्लिकेशन तब तक अपडेट नहीं होते जब तक आप इसे खुद ओपेन न करें। इससे बैटरी बैकअप काफी बढ़ जाता है।
बैटरी सेवर मोड चालू करने के लिए आप सेटिंग में जाएं। यहां आपको बैटरी का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसी में बैटरी सेवर मिलेगा उसे ऑन कर दें।

2. लगातार कनेक्टिविटी से बचें
इंटरनेट से कनेक्ट रहने पर आपकी बैटरी तेजी से समाप्त हो सकती है। ऐसे में जब आपकी बैटरी कम हो, तो मोबाइल हॉटस्पॉट, लंबे समय तक जीपीएस के उपयोग, वीडियो या संगीत स्ट्रीम करने और यात्रा के दौरान ज्यादा फोन कॉल करने से बचें। गौरतलब है कि रोमिंग में यदि यात्रा के दौरान ज्यादा कॉल करते हैं तो भी बैटरी जल्दी खत्म होगी। इसे भी पढ़ें: Airtel Data, Balance और SMS चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें
3. बार-बार स्क्रीन ऑन न करें
गूगल का कहना है कि यदि आपको बैटरी लंबे समय तक चलानी हो तो बार-बार स्क्रीन को ऑन न करें। क्योंकि सबसे ज्यादा बैटरी खपत डिसप्ले से होती है। जब कम बैटरी में फोन को लंबे समय तक चलाना हो तो वीडियो और भारी—भरकम ग्राफिक्स वाले गेम का उपयोग कम करें।

4. अत्याधिक प्रोसेसिंग से बचें
गूगल के अनुसार बैटरी का उपयोग लंबे समय तक करने के लिए आप कैमरे का ज्यादा उपयोग न करें या लगातार किसी ऐप्लिकेशन के उपयोग से बचें।
5. कनेक्टिविटी को रखें सीमित
यदि बैटरी बिल्कुल कम है तो फोन को एरोप्लेन मोड में डाल दें। इससे जरूरत के समय आपको फोन को ऑन नहीं करना होगा और इसमें बैटरी की खपत बेहद ही कम हो जाएगी। ऑफ करना इसलिए मना किया गया है क्योंकि फोन ऑन होने और ऑफ होने में बहुत ज्यादा बैटरी की खपत होती है। कमजोर नेटवर्क क्षेत्र में भी आप मोबाइल का उपयोग नहीं करते हैं तो ऐसे में एरोप्लेन मोड पर रखना बेहतर होगा। आपका डिवाइस कनेक्ट नहीं होगा तो बैटरी का उपयोग नहीं कर सकेगा।

6. वाईफाई का उपयोग
यदि वाईफाई का उपयोग करना है तो ऐरोप्लेन मोड में भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे बैटरी खपत कम होगी और आप अपना काम भी निपटा सकते हैं। कम बैटरी के दौरान ब्लूटूथ बंद ही रखें तो बेहतर है।
The post जानें बैटरी बचाने के गूगल द्वारा बताए 6 शानदार टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post गूगल कैलेंडर कैसे यूज करें, इवेंट, रिमाइंडर और गूगल मीट शेड्यूल और भी बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंफ़ॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ़ स्टायल को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। ऐसे में Google के बिना हम एक दिन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। गूगल के एडवांस और सिंपल ऐप्स के पास हमारे लगभग सभी समस्याओं का समाधान है। आज हम आपको गूगल की एक ऐसी ही ऐप Google Calendar (गूगल कैलेंडर) के बारे में जानकारी देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल कैलेंडर पर इवेंट क्रिएट करना, मीटिंग शेड्यूल करना या फिर रिमाइंडर सेट और गूगल कैलेंडर को मैनेज करने के बारे में बताएंगे। गूगल कैलेंडर को आप अपने फोन या डेस्कटॉप से अपडेट कर सकते हैं।
Google Calendar पर इवेंट क्रिएट करना या फिर किसी मीटिंग का इंवाइट तैयार करना काफी आसान है। इसके साथ ही आप यहां से गूगल मीट (Google Meet) भी शेड्यूल कर सकते हैं। यहां हम आपको Google Calendar पर इवेंट क्रिएट, गूगल मीट लिंक और इस इवेंट को दूसरों से शेयर करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : Google Calendar पर अपनी Gmail आईडी की मदद से लॉगइन करें। यहां आपको गूगल कैलेंडर पर इवेंट क्रिएटिव और मौजूदा इवेंट दिखाई देंगे।

स्टेप 2 : आपको जिस तारीक का इवेंट या रिमाइंडर शेड्यूल करना है उस डेट को सलेक्ट कर ऊपर दिए क्रिएटिव ऑप्शन में क्लिक करना है। यहाँ से आप इवेंट डिटेल्स और टाइमिंग के बारे में जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 3 : Guests ऑप्शन में नाम और इमेल टाइप कर आप इस इवेंट को दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आप उस इवेंट का गूगल मीट लिंक जनरेट करना चाहते हैं तो Google Meet के ऑप्शन में क्लिक कर मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं।

अब आपको नीचे दिए Save बटन को क्लिक कर Google Calendar इंवाइट को सभी लोगों के साथ शेयर सकते हैं। यहां आप गूगल की ओर से कंफर्मेशन मैसेज आएगा जिसमें Send बटन दबाने पर सभी यूजर्स को इंवाइट चला जाएगा।
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन या iPhone यूज करते हैं तो मोबाइल से भी गूगल कैलेंडर इवेंट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ़ोन में गूगल कैलेंडर ऐप इंस्टॉल होना चाहिए।
स्टेप 1 : अपने फ़ोन में गूगल कैलेंडर ऐप ओपन कर लें।
स्टेप 2 : जिस दिन का इवेंट तैयार करना है उसे सलेक्ट करें और नीचे दिख रहे प्लस (+) पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : यहाँ आपको इवेंट, टास्क, रिमाइंडर जैसे ऑप्शन दिखाइ देंगे। इनमें किसी किसी को सलेक्ट कर इवेंट की डिटेल फ़िल करें। सभी ज़रूरी जानकारी भरने के बाद सेव पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : Email ID kaise Banaye : Gmail, Outlook और Yahoo में बिना झंझट बनाएं ईमेल आईडी, सबसे आसान तरीका
गूगल कैलेंडर के इवेंट या रिमाइंडर को आप आसानी से एडिट या डिलीट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैलेंडर के पैंसिल आइकन पर क्लिक करना है। या फिर आप इवेंट एडिट ऑप्शन को भी सलेक्ट कर सकते हैं।

आपको इवेंट पर क्लिक करना है। ऑडिट ऑप्शन में जा कर आप इवेंट डिटेल्स को बदल सकते हैं। इसके साथ ही आप कुछ लोगों को गेस्ट लिस्ट में चेंज करना चाहते हैं तो वे भी कर सकते हैं। वहीं डिलीट के आइकन पर क्लिक करते हुए इवेंट को डिलीट भी कर सकते हैं।
The post गूगल कैलेंडर कैसे यूज करें, इवेंट, रिमाइंडर और गूगल मीट शेड्यूल और भी बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>