Elista ने अपनी नई Xplore Google TV Smart TV सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। जिसमें तीन प्रीमियम 4K मॉडल शामिल हैं। भारतीय घरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज बेजल-लेस डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो, HDR10 सपोर्ट, Google TV इंटरफेस और बेहद स्मूद परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम होम-थिएटर जैसा अनुभव दे सकती […]
The post 85, 75 और 65 इंच में भारत में लॉन्च हुई Elista 4K Google TV सीरीज, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Elista ने अपनी नई Xplore Google TV Smart TV सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। जिसमें तीन प्रीमियम 4K मॉडल शामिल हैं। भारतीय घरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज बेजल-लेस डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो, HDR10 सपोर्ट, Google TV इंटरफेस और बेहद स्मूद परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम होम-थिएटर जैसा अनुभव दे सकती है। कंपनी ने 85, 75 और 65 इंच साइज में टीवी उतारे हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल Elista TDU85GA है, जिसमें 215cm यानी 85 इंच का 4K Ultra HD पैनल दिया गया है। यह टीवी HDR10, Dolby Audio, 2GB RAM, 16GB स्टोरेज, बिल्ट-इन Chromecast और तीन HDMI पोर्ट्स के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन के साथ थिएटर जैसी क्वालिटी के लिए इसे खास तौर पर बनाया गया है। हैंड्स-फ्री “Hey Google” वॉयस कंट्रोल और Netflix, Prime Video, YouTube जैसे OTT प्लेटफार्म तक इंस्टेंट एक्सेस इसे और भी प्रीमियम बनाता है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,84,500 रुपये रखी है।

दूसरा TDU75GA मॉडल है, जिसमें 189cm यानी 75 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है और यह डिजाइन एवं फीचर्स के मामले में लगभग फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही है। Google TV इंटरफेस, Dolby Audio सपोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और बेजल-लेस स्क्रीन के साथ यह टीवी बड़े लिविंग रूम या प्रीमियम व्यूइंग सेटअप के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी कीमत 1,38,500 रुपये तय की गई है।

सीरीज का तीसरा मॉडल TDU65GA है, जिसमें 165cm यानी 65 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दिया गया है। यह भी HDR10 सपोर्ट, Dolby Audio, Chromecast, Dual-Band Wi-Fi और 2GB RAM + 16GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। मिड-साइज लिविंग रूम के लिए यह टीवी एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इसका प्राइस 73,990 रुपये रखा है।
तीनों ही मॉडल नवीनतम Google TV प्लेटफार्म पर काम करते हैं, जो ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स, यूनिवर्सल सर्च, मल्टी-यूजर प्रोफाइल्स और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं देते हैं। Google TV इंटरफेस इसे बेहद सहज और यूजर फ्रेंडली बनाता है, जहां कंटेंट डिस्कवरी से लेकर OTT नेविगेशन तक सब कुछ आसान हो सकता है।

Elista की यह नई Xplore सीरीज आंध्र प्रदेश के कडप्पा स्थित कंपनी के आधुनिक, Industry 4.0-एनेबल्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार की गई है। जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता एक मिलियन स्मार्ट टीवी तक है। हाल ही में कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ 500 करोड़ का MoU साइन किया है, जिसके तहत कोप्पारथी में दूसरा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। 20,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 17 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी के साथ Elista अपनी मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट एलायंस को और मजबूत कर रही है।
यदि आप भी इन दिनों बड़ा Smart TV लेने की सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए तीनों मॉडल्स शानदार विकल्प बन सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
The post 85, 75 और 65 इंच में भारत में लॉन्च हुई Elista 4K Google TV सीरीज, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 108W के धमाकेदार साउंड वाला Thomson Smart TV हुआ लॉन्च! 6 स्पीकर के साथ लगे हैं 2 सबवूफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी पसंद है तो फ्रांस के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Thomson ने भारत में अपनी नई Mini QD LED TV सीरीज लॉन्च की है। कंपनी की ओर से सीरीज में दो डिस्प्ले मॉडल लाए गए हैं जिनमें 65—इंच और 75—इंच शामिल है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है ये दोनों Smart TV क्वॉड एलइडी पैनल वाले हैं जिनमें 4K स्क्रीन लगाई है। थामसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी का 65-इंच वाला मॉडल 61,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसका 75-इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट गूगल टीवी मॉडल 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Thomson के Mini QD LED TV की सेल इंडिया में 17 जुलाई से शुरू होगी और इस स्मार्ट टीवी को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
डिजाइन
थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी सीरीज को मेटल बॉडी पर बनाया गया है जो इसे एक प्रीमियम लुक देने के साथ ही मजबूती प्रदान करती है। टीवी में बेज़ल-लेस एज-टू-एज स्क्रीन दी गई है जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। यह टीवी मेटल स्टैंड के साथ आता है जो इसे कहीं भी रखने लायक बनाता है।
डिस्प्ले
नए थॉमसन स्मार्ट टीवी में Mini QD 4K डिस्प्ले दी गई है, जो 540 लोकल डिमिंग ज़ोन्स और डायनामिक बैकलाइट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस गूगल टीवी में 1500nits पीक ब्राइटनेस, 1.1 बिलियन कलर्स और 100,000:1 कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। वहीं टीवी डिस्प्ले को कंपनी ने Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट भी प्रदान किया है।
प्रोसेसिंग
यह Google TV है जो वर्जन 4.0 पर चलता है। फास्ट ऐप लोडिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek प्रोसेसर लगाया गया है जिसके साथ 2GB RAM मिलती है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस टीवी में Mali-G52 GPU दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसके चलते ढेरों OTT Apps और टीवी गेम्स को इसमें डाउनलोड और रन किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस टीवी में DVB सपोर्ट भी मिलता है।
साउंड
Thomson Mini QD LED TV को कंपनी ने बेहद ही धमाकेदार 108W साउंड आउटपुट के साथ पेश किया है। इस स्मार्ट टीवी में 6 स्पीकर लगाए गए हैं जिसमें स्काय-फायरिंग सबवूफर भी शामिल है। टीवी में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसके चलते बेहतरीन ऑडियो क्लैरिटी के साथ ही सराउंड साउंड इफेक्ट का मजा भी मिलता है।
ओटीटी ऐप्स
थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी सीरीज में ओटीटी का लुफ्त उठाने के लिए Netflix, Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स प्री-लोडेड मिलती हैं और इनके डेडिकेटेड हॉटकीज़ भी दी गई हैं। कंपनी के अनुसार यह थॉमसन का स्मार्ट टीवी Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5 और Apple TV सहित 10,000 से भी अधिक ऐप्स को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी और पोर्ट
Thomson Mini QD LED TV में इनबिल्ट Chromecast और Apple AirPlay मिलता है। वहीं गूगल टीवी होने के चलते इसमें वॉयस सर्च की सुविधा भी मिलती है। इस स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 दिया गया है। वहीं पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट (ARC + CEC सपोर्ट) और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। यूज़र्स इसमें गेमपैड, हेडफोन, कीबोर्ड आदि आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी में गेम खेलने के लिए इसमें 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसी गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
The post 108W के धमाकेदार साउंड वाला Thomson Smart TV हुआ लॉन्च! 6 स्पीकर के साथ लगे हैं 2 सबवूफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50, 55 और 65-इंच QLED Smart TV हुए लॉन्च, 26999 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कम कीमत में एडवांस फीचर वाले टेलीविज़न बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड थॉमसन ने भारतीय बाजार में अपनी Thomson Phoenix Series का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से तीन QLED TV इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल शामिल हैं। ये Smart TV वायब्रेंट स्क्रीन, दमदार स्पीकर्स, पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के फीचर्स से लैस हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
| टीवी स्क्रीन साइज़ | प्राइस |
| 50-इंच (50QAI1015) | 26,999 रुपये |
| 55-इंच (55QAI1025) | 30,999 रुपये |
| 65-इंच (65QAI1035) | 43,999 रुपये |
क्यूएलइडी टीवी वाली थॉमसन फीनिक्स सीरीज की कीमत की बात करें तो इसके 50QAI1015 मॉडल को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह 55QAI1025 मॉडल नंबर वाला 55 इंच स्मार्ट टीवी 30,999 रुपये में आया है और 65QAI1035 मॉडल वाले 65 इंच टीवी को 43,999 रुपये पेश किया गया है। इन QLED Smart TV की सेल 2 मई से शुरू होगी जिन्हें ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर से खरीदा जा सकेगा।

थॉमसन फीनिक्स सीरीज क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की QLED 4k डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ HDR 10, डॉल्बी डिजिटल प्लस, ट्रू-सराउंड के साथ डॉल्बी एटमॉस मिलता हैं। ये तीनों QLED TV मैटेलिक बेजल लेस डिजाइन पर लाए गए हैं।
इन Phoenix Series QLED TV में 2GB RAM के साथ 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। लैगफ्री और स्मूथ मोशन रेट के लिए इन स्मार्ट टीवी में AI PQ चिपसेट व ARM Cortex A55 क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बढिया ग्राफिक्स के लिए Mali-G312 GPU मिलता है।

साउंड आउटपुट की बात करें तो 50-इंच टीवी में जहां 50 वॉट के 2 स्पीकर दिए गए हैं। वहीं 55-इंच और 65-इंच वाले स्मार्ट टीवी में 60 वॉट के 4 स्पीकर मिलते हैं। तीनों स्मार्ट टीवी Dolby Atmos + TruSurround वाले हैं जो मल्टीपल साउंड मोड के साथ आते हैं।
इन Thomson Phoenix सीरीज टीवी में 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें Netflix, Prime Video, JioHotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store शामिल हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर इन स्मार्ट टीवी में ड्यूल बैंड 2.4 + 5 GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC) और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

गौरतबल है कि थॉमसन द्वारा लाए गए ये तीनों मॉडल Google TV हैं। इन तीनों में ही यूजर्स को इन-बिल्ट Chromecast और Airplay मिलेगा जिसके जरिये मोबाइल फोन का कंटेंट डायरेक्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।
ये टीवी 6 पिक्चर मोड जैसे कि स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट मूवी, गेम और यूजर प्रदान करते हैं। इसके अलावा टीवी में DVB-C, DVB-T/T2 ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है।
The post 50, 55 और 65-इंच QLED Smart TV हुए लॉन्च, 26999 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5999 रुपये में 24-इंच टीवी और ₹14999 में 43-इंच! इस ब्रांड के Smart TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सस्ते स्मार्ट टीवी बनाने में माहिर टेक ब्रांड थॉमसन इन दिनों अपने टेलीविजन को और भी कम रेट पर बेच रही है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खास Big Saving Days Sale का आयोजन किया गया है जहां THOMSON TV डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ खरीदे जा रहे हैं। यहां 24-इंच टीवी 5,999 रुपये में, 32-इंच टीवी 7,999 रुपये में और 43-इंच टीवी सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रहा है। किस टीवी मॉडल का सेलिंग प्राइस क्या है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
| टीवी मॉडल | सेलिंग प्राइस |
| 24Alpha001 | ₹5,999 |
| 32ALPHA007BL | ₹7,999 |
| 32PATH0011 | ₹9,499 |
| 32RT1022 | ₹9,499 |
| 40Alpha 009BL | ₹13,499 |
| 40RT1033 | ₹14,499 |
| 42RT1044 | ₹15,499 |
| 43Alpha005BL | ₹14,999 |
| 43RT1055 | ₹16,499 |
| 43TJQ0012 | ₹18,999 |
| 50OPMAXGT9020 | ₹22,999 |
| Q32H1111 | ₹10,499 |
| Q43H1110 | ₹20,499 |
| Q50H1000 | ₹25,999 |
| Q55H1001 | ₹29,999 |
| Q65H1100 | ₹42,999 |
| Q75H1101 | ₹72,999 |
गौरतलब है कि यह फ्लिपकार्ट सेल सीमित समय के लिए आयोजित की गई है तो कुछ ही दिन चलेगी। इस दौरान थॉमसन स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के साथ खरीदने तथा फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर प्राइस की डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

THOMSON Android TV सीरीज़
थॉमसन की एंड्रॉइड टीवी सीरीज़ अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन रिज़ॉल्यूशन और HDR10+ के साथ आती है। इसमें 40W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो Dolby MS 12, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround से पावर्ड है, जिससे बेहतरीन गेमिंग अनुभव मिलता है। ये स्मार्ट टीवी ANDROID 10 सपोर्ट करते हैं और इन-बिल्ट Chromecast और Airplay की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा, टीवी रिमोट में गूगल असिस्टेंट के लिए शॉर्टकट दिया गया है, जिससे वॉइस सर्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें Netflix, YouTube और Google Play के लिए भी सीधे एक्सेस का विकल्प है।
THOMSON FA टीवी
Realtek प्रोसेसर से लैस THOMSON FA टीवी Android 11 पर चलते हैं और इसमें बेज़ल-लेस डिज़ाइन, 30W स्पीकर्स, Dolby Digital और इन-बिल्ट Netflix जैसी प्रीमियम सुविधाएँ मिलती हैं। इस टीवी में 6,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट है, जिसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store पर उपलब्ध 500,000 टीवी शो शामिल हैं।

THOMSON Google TV
4K डिस्प्ले के साथ आने वाले THOMSON Google TV बेज़ल-लेस डिज़ाइन में उपलब्ध हैं और ये HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, DTS TrueSurround को सपोर्ट करते हैं। इसमें 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर, 2GB RAM, 16GB ROM, ड्यूल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई दिया गया है। साथ ही, इसमें Google TV और कई अन्य शानदार फीचर्स मिलते हैं।
THOMSON QLED TV
THOMSON के QLED टीवी पूरी तरह से फ्रेमलेस डिज़ाइन में आते हैं और ये HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, DTS TruSurround जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसमें 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर, 2GB RAM, 16GB ROM, ड्यूल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई और Google TV की सुविधा भी उपलब्ध है।
The post 5999 रुपये में 24-इंच टीवी और ₹14999 में 43-इंच! इस ब्रांड के Smart TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Black+Decker ने Indkal Technologies के साथ साझेदारी में भारत में अपना पहली 4K Google Smart TV लॉन्च किया है। यह डिवाइस Android 14 पर ऑपरेट होता है और इसमें MEMC, DSC, और Dolby Vision जैसी डिस्प्ले तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे एक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्राप्त होगा। आइए, इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स […]
The post Black+Decker 4K गूगल टीवी सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Black+Decker ने Indkal Technologies के साथ साझेदारी में भारत में अपना पहली 4K Google Smart TV लॉन्च किया है। यह डिवाइस Android 14 पर ऑपरेट होता है और इसमें MEMC, DSC, और Dolby Vision जैसी डिस्प्ले तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे एक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्राप्त होगा। आइए, इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Black+Decker A1 सीरीज Google TV अब भारत में ऑनलाइन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसकी प्रारंभिक कीमत 11,999 रुपये है, जो 32-इंच FHD वैरियंट के लिए है, और यह 65-इंच 4K वैरियंट के लिए 47,999 रुपये तक जाती है।

The post Black+Decker 4K गूगल टीवी सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 43 इंच वाला QLED 4K Smart TV सिर्फ 16 हजार रुपये में, मोबाइल फोन से भी होगा कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
4K TV अगर आपको 17 हजार रुपये से भी कम में मिल जाए तो? और वो भी 43-इंच डिस्प्ले साइज वाला! यकिनन अगर ऐसा ऑप्शन मिल जाए तो Smart TV खरीदने वाले बहुत से लोग इसे ही चुनना पसंद करेंगे। ऐसा ही गज़ब का मौका शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। Daiwa का 43 inch QLED 4K Smart Google TV सिर्फ 16,499 रुपये में बिक रहा है। वहीं अगर आपके पास बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी यह स्मार्ट टीवी सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सस्ते 43 इंच 4के स्मार्ट टीवी को देखने या इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
बताते चलें कि यह 43 इंच वाला क्यूएलईडी 4के स्मार्ट टीवी 2 साल की वारंटी के साथ मिलेगा। इसमें 1 साल की Comprehensive Warranty के साथ 1 साल की extended वारंटी भी मिलेगी।
The post 43 इंच वाला QLED 4K Smart TV सिर्फ 16 हजार रुपये में, मोबाइल फोन से भी होगा कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Daiwa ने हाल ही में भारत में अपना बजट-फ्रेंडली स्मार्ट टीवी पेश किया है जो 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज में आया है। कंपनी का 43 इंच वाला Smart TV 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसे ऑफर्स के तहत केवल 10,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आपके पास बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी यह Full HD LED Smart TV सिर्फ 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।
सस्ते 43 इंच स्मार्ट टीवी को देखने या इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post 10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post घर को सिनेमा बनाने आया यह धाकड़ स्मार्टटीवी, डिसप्ले बड़ी और दाम कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेलीविज़न इंडस्ट्री की नामी कंपनी VU ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई SmartTV रेंज पेश की है। नए वीयू टेलीविज़न को कंपनी ने Vu GloLED TV नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया है जिसके तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिसप्ले वाले तीन मॉडल लाए गए हैं। ये नए स्मार्टटीवी Google सपोर्टेड है जिनके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी आगे दी गई है।
सबसे पहले प्राइस व सेल की ही बात करें तो 50 इंच वाला स्मार्टटीवी मॉडल 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसी तरह 55 इंच मॉडल को 38,999 रुपये तथा Vu GloLED TV 65 inches को 57,999 रुपये प्राइस पर बाजार में उतारा गया है। ये टेलीविज़न आज से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। बता दें कि कंपनी अपने नए ग्लोएलईडी टीवी का 43 इंच मॉडल भी लेकर आएगी जो दिवाली के मौके पर बिक्री के लिए मुहैया कराया जाएगा।

वीयू ग्लोएलईडी टीवी में कंपनी ने अपने स्पेशल ग्लोपैनल पर इस्तेमाल किया है जिसमें 94 प्रतिशत एनटीएससी कलर गामुट का यूज़ किया गया है जिसे 4K LED TV और OLED से बेहतर बताया गया है। वहीं साथ ही इस टीवी में 400निट्स कलर ग्लो पैनल मिलता है। स्क्रीन के साथ ही 104 watts sound output भी इस टीवी की बड़ी खूबियों में से एक है।

Vu GloLED TV एक Google TV है जिसे ग्लो एआई प्रोसेसर का साथ मिला है। इस स्मार्टटीवी में 2 जीबी रैम मैमोरी तथा 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट भी दिए गए हैं। टीवी रिमोट की बात करें तो इसमें Netfilx और Prime Video जैसी OTT Apps के शार्टकट बटन के साथ ही क्रिकेट और सिनेमा मोड भी दिया गया है जिसे अपने यूज़ के हिसाब से सिर्फ एक टच में स्वीच किया जा सकता है।
The post घर को सिनेमा बनाने आया यह धाकड़ स्मार्टटीवी, डिसप्ले बड़ी और दाम कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>