google | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Oct 2026 08:01:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Google Pixel 12 सीरीज के डिस्प्ले की डिटेल्स लीक, Pro Fold में हो सकता है बड़ा अपग्रेड https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-12-series-display-details-leaked-imei-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-12-series-display-details-leaked-imei-listing/#respond Wed, 07 Oct 2026 08:01:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205452 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 12 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टेक साइट OVRPlus के अनुसार, GSMA IMEI डेटाबेस में Google के चार नए स्मार्टफोन स्पॉट हुए हैं। इनमें Google Pixel 12, Pixel 12 Pro, Pixel 12 Pro XL और Pixel 12 Pro Fold शामिल हैं। लिस्टिंग में इन फोन के […]

The post Google Pixel 12 सीरीज के डिस्प्ले की डिटेल्स लीक, Pro Fold में हो सकता है बड़ा अपग्रेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 12 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टेक साइट OVRPlus के अनुसार, GSMA IMEI डेटाबेस में Google के चार नए स्मार्टफोन स्पॉट हुए हैं। इनमें Google Pixel 12, Pixel 12 Pro, Pixel 12 Pro XL और Pixel 12 Pro Fold शामिल हैं। लिस्टिंग में इन फोन के मॉडल आईडी के साथ डिस्प्ले रिजॉल्यूशन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, ये शुरुआती डेटाबेस एंट्री हैं और लॉन्च से पहले इनमें बदलाव संभव है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 12 सीरीज डिटेल्स लीक

GSMA IMEI डेटाबेस में Pixel 12 को मॉडल आईडी GC0QU के साथ देखा गया है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल बताया गया है। तुलना करें तो Pixel 11 का रिजॉल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल है। यानी नए मॉडल में हॉरिजॉन्टल रिजॉल्यूशन समान रह सकता है। जबकि वर्टिकल 24 पिक्सल कम हो सकता है।

Google Pixel 12 Pro की मॉडल आईडी GWU59 बताई गई है और इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1280 x 2824 पिक्सल हो सकता है। Pixel 11 Pro के 1280 x 2856 पिक्सल रिजॉल्यूशन की तुलना में यहां वर्टिकल 32 पिक्सल कम है।

Google Pixel 12 Pro XL को G7U1Y मॉडल आईडी के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी स्क्रीन 1344 x 2952 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती है। Pixel 11 Pro XL में 1344 x 2992 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया था। इस तरह नए मॉडल में वर्टिकल पिक्सल काउंट 40 कम हो सकता है।

इन तीनों मॉडल में हॉरिजॉन्टल रिजॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि Google डिस्प्ले के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने के बजाय इसके आस्पेक्ट रेशियो में मामूली बदलाव कर सकता है। हालांकि, अभी स्क्रीन साइज और फाइनल पिक्सल डेंसिटी की जानकारी सामने नहीं आई है।

Google Pixel 12 Pro Fold में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड

Google Pixel 12 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव फोल्डेबल मॉडल Pixel 12 Pro Fold में देखने को मिल सकता है। इसे GSMA डेटाबेस में G4D5D मॉडल आईडी के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके इनर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2296 x 2404 पिक्सल हो सकता है।

पूर्व मॉडल Pixel 11 Pro Fold के इनर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है। यानी नए मॉडल में स्क्रीन पर पिक्सल बढ़ सकते हैं। इससे डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी बेहतर होने और टेक्स्ट व इमेज ज्यादा शार्प दिखने की उम्मीद है। जिससे स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग के दौरान इसका फायदा मिल सकता है।

खास बात यह है कि Pixel 12 Pro Fold का डिस्प्ले लगभग स्क्वायर शेप में ही रह सकता है। यानी Google अपने मौजूदा फोल्डेबल डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय उसी डिजाइन को बेहतर कर सकता है।

फिलहाल GSMA IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में डिस्प्ले के अलावा ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फोन की बैटरी, Tensor चिप, कैमरा और अन्य हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं। वहीं, Pixel 12 Pro Fold के आउटर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन भी फिलहाल पता नहीं चला है।

आखिर में आपको बताते चलें कि आगामी Google Pixel 12 सीरीज को अगस्त 2027 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च में कई महीने बाकी है ऐसे में फोन के अब सामने आए डिस्प्ले फीचर्स में बदलाव हो सकता है। यदि आप आगामी पिक्सल 12 सीरीज लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

The post Google Pixel 12 सीरीज के डिस्प्ले की डिटेल्स लीक, Pro Fold में हो सकता है बड़ा अपग्रेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-12-series-display-details-leaked-imei-listing/feed/ 0
48MP कैमरा वाले फोन का रेट बढ़ा! 6000 रुपये महंगा हुआ Google Pixel 10a https://www.91mobiles.com/hindi/6000-rs-price-hike-on-google-pixel-10a-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000-rs-price-hike-on-google-pixel-10a-in-india/#respond Tue, 06 Oct 2026 10:48:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205411 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अपने कैमरा के लिए फेमस गूगल पिक्सल सीरीज भी प्राइस हाइक की मार से बच नहीं पाई है। कंपनी ने साल की शुरुआत में Google Pixel 10a इंडिया में लॉन्च किया था जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, 48MP Camera और पावरफुल Tensor G4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन की कीमत […]

The post 48MP कैमरा वाले फोन का रेट बढ़ा! 6000 रुपये महंगा हुआ Google Pixel 10a first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने कैमरा के लिए फेमस गूगल पिक्सल सीरीज भी प्राइस हाइक की मार से बच नहीं पाई है। कंपनी ने साल की शुरुआत में Google Pixel 10a इंडिया में लॉन्च किया था जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, 48MP Camera और पावरफुल Tensor G4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन की कीमत में पूरे 6,000 रुपये का ईजाफा हो गया है। आज से ही फोन नए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Google Pixel 10a प्राइस

गूगल पिक्सल 10ए को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। लेकिन अब कंपनी ने मोबाइल की कीमत 6,000 रुपये बढ़ा दी है जिसके बाद Google Pixel 10a को खरीदने के लिए 55,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कंपनी वेबसाइट पर यह मोबाइल नए प्राइस के साथ सेल के लिए लिस्ट हो गया है जिसे Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10a स्पेसिफिकेशन्स

गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह OLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। ​Pixel 10a को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है और इसपर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। यह IP68 रेटिंग से लैस है जो फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।

प्रोसेसिंग के लिए Google Pixel 10a को कंपनी के ही Tensor G4 चिपसेट से लैस किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बेहतर और एडवांस एआई प्रोसेसिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप भी लगाई गई है। गूगल पिक्सल 10ए 5जी फोन में LPDDR5X RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए गूगल पिक्सल 10ए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। Google Gemini के साथ मिलकर यह फोन बेहद शानदार फोटोग्राफी बना सकता है।

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 10ए को 5100mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। गौरतलब है कि पिक्सल 9ए में भी इतनी ही कैपेसिटी वाली बैटरी लगाई गई थी। Pixel 10a की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

The post 48MP कैमरा वाले फोन का रेट बढ़ा! 6000 रुपये महंगा हुआ Google Pixel 10a first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000-rs-price-hike-on-google-pixel-10a-in-india/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/#respond Wed, 12 Aug 2026 15:13:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201922 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel 11 सीरीज के तहत लाया गया है। जिसमें आज चार फोंस लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले, Google Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 30x Super Zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन Android 17 OS के साथ काम करता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 Pro Fold को 512GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। यह सिंगल Olive कलर में उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसत फोन पर 45,376 रुपये तक की कुल वैल्यू मिल रही है। इसमें 26,376 रुपये तक की No-Cost EMI सेविंग, 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। फोन को 7,374.96 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी लिया जा सकता है। वहीं, इसकी प्री बुकिंग आज से शुरू हो गई है और डिलीवरी 21-22 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

Google Pixel 11 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 11 Pro Fold फोन में बाहर की तरफ 6.5-इंच सुपर एक्टुआ OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1080 x 2342 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1-120Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 nits तक है।

फोन को खोलने पर 8-इंच सुपर एक्टुआ Flex OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है और इसमें भी 1-120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इनर स्क्रीन में Ultra थिन ग्लास का उपयोग किया गया है। साथ ही दोनों स्क्रीन HDR सपोर्ट करती हैं। फोल्ड होने पर Google Pixel 11 Pro Fold फोन की मोटाई 10.1mm और खुलने पर सिर्फ 5mm है। इसका वजन 239 ग्राम रखा गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB Zoned UFS स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Titan M3 security chip मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन में 4,806mAh की typical बैटरी है और Google के अनुसार यह 24 घंटे से ज्यादा चल सकती है। 30W USB-C PPS चार्जर से इसे करीब 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, Qi2.2-सर्टिफाइड Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग 25W तक सपोर्ट करती है।

Google Pixel 11 Pro Fold में 48MP wide + 10.5MP ultrawide + 10.8MP telephoto का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Telephoto camera 5x optical zoom और OIS के साथ आता है। जबकि पूरा कैमरा सिस्टम 30x Super Zoom सपोर्ट करता है। Ultrawide camera में Macro Focus भी मिलता है।

सेल्फी के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में 10MP फ्रंट कैमरा और inner स्क्रीन पर भी 10MP कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Magic Capture, Pro controls, Night Sight, Add Me, Best Take, Magic Eraser और Zoom Enhance जैसे विकल्प मिलते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग में रियर कैमरा से 4K 60fps तक और फ्रंट कैमरा से 4K 60fps तक रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में Video Boost, Night Sight Video, 10-bit HDR video और 240fps तक slow-motion जैसे फीचर्स भी हैं।

सॉफ्टवेयर के लिए Google Pixel 11 Pro Fold फोन Android 17 पर रन करता है। इसमें Gemini Nano, Gemini Live और Gemini Apps के साथ Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। Google फोन के लिए 7 साल के OS, security और Pixel Drop अपडेट प्रदान करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, UWB और USB Type-C 3.2 मिलता है। Google Pixel 11 Pro Fold फोन में stereo speakers, तीन microphones, Spatial Audio और Dual SIM (Nano SIM + eSIM) का सपोर्ट भी है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 Pro Fold बड़े 8-inch फोल्डिंग डिस्प्ले, Tensor G6, 16GB RAM, 5x optical zoom और Google के AI व सॉफ्टवेयर के साथ तगड़ा ऑप्शन बन गया है। इसका मुकाबला कुछ दिन पहले ही बाजार में आए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से होगा। यदि आपको बजट की चिंता नहीं है और प्रीमियम फोल्ड फोन देख रहे हैं तो दोनों में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च, 16GB RAM और 8-inch डिस्प्ले, Tensor G6 और 30x Super Zoom से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-india-launch-price-specifications/feed/ 0
Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/#respond Wed, 12 Aug 2026 14:15:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201897 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर दिया है। इसमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे चार फोंस लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Pixel 11 की बात कर रहे हैं। जिसमें बेहतर परफॉरमेंस, सिक्योरिटी, बैटरी और कैमरा […]

The post Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर दिया है। इसमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे चार फोंस लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Pixel 11 की बात कर रहे हैं। जिसमें बेहतर परफॉरमेंस, सिक्योरिटी, बैटरी और कैमरा एक्सपीरियंस मिलने वाला है। साथ ही Google ने फोन के डिजाइन को भी पहले से ज्यादा स्लिम और प्रीमियम बनाया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 11 को भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट 1,04,999 रुपये का है। फोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन को 3,458.29 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

लॉन्च के साथ Google Pixel 11 पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार ग्राहकों को कुल 30,603 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें No-Cost EMI के जरिए 14,603 रुपये तक की सेविंग, ओल्ड फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। इस तरह सभी ऑफर्स मिलाकर फोन लेने पर कुल 30,603 तक सेविंग हो सकती है। बता दें कि एक्सचेंज बोनस का ऑफर 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध है। वहीं, फोन आपको 21-22 अगस्त से मिलने लगेगा।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन 

Google Pixel 11 में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.3 इंच 1080 x 2424 OLED Actua डिस्प्ले दिया गया है। इससे स्क्रीन खासकर तेज धूप या ऑउटडोर्स में शानदार अनुभव देगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा हुआ है। इससे रोज के उपयोग के दौरान स्क्रीन को स्क्रैच लगने और किसी नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।

Google ने Pixel 11 के डिजाइन में भी बदलाव किया है। फोन में पॉलिश किया हुआ बैक और स्पेसक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम का साटन-फिनिश फ्रेम दिया गया है। कंपनी ने कैमरा बार को भी पूरी तरह से रीडिजाइन किया है।

Google के अनुसार यह Pixel 11 का अब तक का सबसे स्लिम कैमरा बार है। फोन को IP68 पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग भी मिली है। यह चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसमें Frost, Hibiscus, Pistachio और Obsidian शामिल हैं।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 11 में कंपनी का नया Google Tensor G6 चिप दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Google के अनुसार यह कॉन्फिगरेशन फास्ट ऐप्प switching और स्मूथ अनुभव के लिए दिया जा रहा है।

सिक्योरिटी के लिए Google Pixel 11 फोन में Titan M3 security चिप लगाई गई है। यह एडवांस्ड पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफ्री के साथ Pixel डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करती है। यानी Google ने Pixel 11 में सिर्फ परफॉरमेंस ही नहीं, बल्कि security पर भी खास फोकस किया है।

Google Pixel 11 में ब्रांड ने बैटरी लाइफ को भी बेहतर किया है। इसमें 4,985mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन 30 घंटे से ज्यादा की चल सकता है। इसमें Adaptive Battery फीचर दिया गया है, जो उन ऐप्प्स की पावर खपत को कम करता है जिन्हें यूजर्स कम उपयोग करते हैं।

चार्जिंग की बात करें तो Google Pixel 11 में 30W फास्ट wired चार्जिंग के जरिए फोन को करीब 30 मिनट में 55 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यही नहीं Pixel 11 में Pixelsnap मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी भी दी गई है। कंपनी के अनुसार Pixelsnap के जरिए wireless charging पहले की तुलना में 25 प्रतिशत तक फास्ट हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 11 में अपग्रेडेड 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा वाइड और 10.8 MP Dual PD telephoto कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए 10.5 MP Dual PD selfie कैमरा मिलता है।Google का कहना है कि इसमें बड़ा sensor लगा है, जो पिछले सेटअप की तुलना में 56 प्रतिशत बेहतर लाइट सेंसिटिविटी देता है। इससे कम रोशनी में तस्वीरें और portraits को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फोन में Night Sight भी मिलता है। जिससे रात में फोटोज लेने का अनुभव बदल सकता है।

Google Pixel 11 में 30x Super Zoom भी दिया गया है। इसके जरिए दूर मौजूद सब्जेट को ज्यादा करीब से कैप्चर किया जा सकता है। यही नहीं Magic Capture फीचर photos को ऑटोमैटिक तरीके से एडिट, crop और unblur कर सकता है। जिससे यूजर को शेयर करने के लिए रेडी तस्वीर मिल सकती है।

Pixel 11 में Google ने कई खास फीचर्स भी दिए हैं। फोन में Pixelsnap magnetic accessories का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम्पैटिबल चार्जर और एक्सेसरीज फोन से मैग्नेटिकली अटैच हो सकते हैं। इसके साथ 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट्स भी मिलेंगे।


Google Pixel 11 Price
Rs. 77,900
Go To Store
See All Prices

The post Google Pixel 11 लॉन्च, 12GB RAM और Tensor G6 चिप के साथ आया फोन, 30 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-launched-12gb-ram-tensor-g6-specs-price/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/#respond Tue, 04 Aug 2026 08:04:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201308 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। यह Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के साथ आएगा। जिनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और संभावित Pixel 11 Pro XL […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। यह Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के साथ आएगा। जिनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और संभावित Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। बता दें कि नए टीजर में Google Pixel 11 Pro Fold फोन का पूरा डिजाइन नहीं दिखाया गया है, लेकिन इससे इसके लुक और कुछ बदलावों की जानकारी मिल गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन

Google द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल आए Pixel 10 Pro Fold जैसा ही लग रहा है। फोन में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन और कंपनी का सिग्नेचर कैमरा बार बरकरार रखा गया है। हालांकि इस बार कैमरा मॉड्यूल को थोड़ा नया लुक दिया गया है।

टीजर के अनुसार, कैमरा बार के बाहर मौजूद फ्लैश और माइक्रोफोन को अब ब्लैक ग्लास से कवर किए गए कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही इंटीग्रेट कर दिया गया है। इससे फोन का रियर डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम दिख रहा है। टीजर से फोन के नए Pine कलर ऑप्शन की भी पुष्टि हुई है, जिसमें हल्के गोल्ड फिनिश वाला फ्रेम देखने को मिल सकता है।

Pixel 11 Pro Fold के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो पिछले मॉडल के समान होगा। यह बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए बेहतर अनुभव दे सकती है।

Pixel 11 Pro Fold फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Google अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini Intelligence पर खास फोकस कर सकता है। जिससे फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के कई काम AI की मदद से आसान हो सकते हैं।

आगामी Pixel 11 Pro Fold में नया Pixel Glow LED फीचर भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह रियर पैनल पर दिया जाएगा और नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करेगा। कॉल, मैसेज और अन्य अलर्ट के दौरान यह विजुअल इंडिकेटर के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

लॉन्च के बाद Google Pixel 11 Pro Fold का मुकाबला प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra और आगामी iPhone Fold जैसे डिवाइस से हो सकता है।

अगर आप नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और AI फीचर्स आपकी पसंद हैं, तो Pixel 11 Pro Fold तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन पूरी सीरीज का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/#respond Fri, 31 Jul 2026 10:48:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201130 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के प्रमोशनल रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स को देखकर लगता है कि Google इस बार मामूली विजुअल अपग्रेड देगा। बता दें […]

The post Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने फोन के प्रमोशनल रेंडर्स शेयर किए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स को देखकर लगता है कि Google इस बार मामूली विजुअल अपग्रेड देगा। बता दें कि Google Pixel 11 Pro Fold को कंपनी 12 अगस्त को होने वाले अपने Made by Google इवेंट में पेश करेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन लीक

लीक हुए प्रमोशनल रेंडर्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन पिछले जनरेशन के Pixel 10 Pro Fold में दी गई डिस्प्ले के समान होने की उम्मीद है। फोन के डिजाइन में मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जो पिछले मॉडल जैसे लग रहे हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में दो पिल-शेप्ड कैमरा बंप्स एक सेकेंडरी बंप पर मौजूद दिखाई देते हैं। इस बार कैमरा मॉड्यूल में एक ग्लोइंग लाइट भी देखने को मिलेगा। जो फोन के रियर डिजाइन को थोड़ा अलग लुक देगा।

Google Pixel 11 Pro Fold में पिछली जनरेशन की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले पर सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, मेन फोल्डेबल डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा ऊपरी दाएं कोने में मौजूद होने की बात सामने आई है।

Google Pixel 11 Pro Fold फोन के फ्रेम पर एंटीना लाइन्स भी दिखाई देती हैं। दाईं तरफ पॉलिश्ड पावर बटन और उसके ठीक नीचे वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

Google Pixel 11 Pro Fold स्पेसिफिकेशंस संभावित

परफॉरमेंस की बात करें तो Pixel 11 Pro Fold में अगली पीढ़ी का Google Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ Google की Pixel 11 सीरीज में Gemini AI के साथ पहले से बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। यानी कंपनी AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए फोल्डेबल की कीमत इसके पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होने का अनुमान है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Google Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट शाम 6 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है। यदि आप आने वाले दिनों में नए गूगल फोंस लेने की सोच रहे हैं तो इस इवेंट के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स लीक, 8-इंच डिस्प्ले और Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-fold-renders-leaked-tensor-g6-launch/feed/ 0
Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/#respond Thu, 30 Jul 2026 07:29:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200995 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को दर्शाया गया है। वहीं, Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Pixel 11 सीरीज को 11 अगस्त को लॉन्च किया […]

The post Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को दर्शाया गया है। वहीं, Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Pixel 11 सीरीज को 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके प्री-ऑर्डर 12 अगस्त से शुरू होंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज

Google के नए टीजर वीडियो में Pixel 11 Pro को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, बल्कि फोन का silhouette नजर आता है। इससे फोन के डिजाइन को लेकर सही जानकारी सामने आई है। Pixel 11 Pro में पिछले Pixel 10 सीरीज की तरह curved edges और पीछे की तरफ बड़ा horizontal camera bar देखने को मिलेगा। इसमें तीन कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है।

कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में एक छोटा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा Pixel मॉडल में LED flash और टेम्प्रेचर सेंसर के लिए अलग जगह है, लेकिन Pixel 11 Pro के टीजर में LED फ्लैश कैमरा सेंसर के साथ ही दिखाई दे रहा है। इससे कैमरा बार का लुक पहले की तुलना में ज्यादा सही लगेगा।

Pixel 11 सीरीज में मिलेगा Pixel Glow

Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ एक नए Pixel Glow lighting फीचर को भी टीज किया है। यह फोन के पीछे दिया गया एक छोटा circular light एलिमेंट बताया जा रहा है, जो अलग-अलग रंगों में जलेगा। माना जा रहा है कि इसका उपयोग calls, messages और कुछ compatible apps के notifications के लिए किया जाएगा।

Google Pixel 11 Pro डिटेल्स संभावित

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 Pro में 4,850mAh बैटरी दी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए Pixel 11 सीरीज में Google के नए Tensor G6 चिपसेट का उपयोग हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Tensor G6 को TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। जिससे Pixel 11 Pro का मुकाबला लॉन्च के बाद Apple की आगामी iPhone 18 Pro सीरीज जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Google इस बार Pixel 11 Pro मॉडल में 16GB RAM की जगह 12GB RAM दे सकता है। हालांकि, कंपनी Android 17 के साथ बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव दे सकती है। जिससे कम RAM के बावजूद फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता बेहतर बनी रह सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro के शुरुआती स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किए जाने की भी उम्मीद है।

Pixel 11 Pro कब होगा लॉन्च

Google ने पुष्टि की है कि Pixel 11 सीरीज 11 अगस्त को लॉन्च होगी। इसके अगले दिन यानी 12 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू किए जाएंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, Pixel 11 Pro की कीमत और सेल डेट अभी सामने नहीं आई है। जो लॉन्च के दिन समाने आएगी।

फिलहाल Pixel 11 Pro से जुड़ी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसलिए फोन की कीमत, RAM, स्टोरेज, बैटरी और प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी के लिए Google के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-pro-design-teaser-specifications/feed/ 0
Google Find Hub की ये ट्रिक्स जानेंगे तो खोया फोन, वॉच, बड्स ढूंढना हो जाएगा आसान https://www.91mobiles.com/hindi/google-find-hub-device-tracking-features-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-find-hub-device-tracking-features-tips-hindi/#respond Mon, 27 Jul 2026 12:23:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200798 आज के समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन्हें कहीं भूल जाना या खो देना आम बात है। यदि आप एंड्रॉयड डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो फिर Google का Find Hub (पहले Find My Device) फीचर काम […]

The post Google Find Hub की ये ट्रिक्स जानेंगे तो खोया फोन, वॉच, बड्स ढूंढना हो जाएगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन्हें कहीं भूल जाना या खो देना आम बात है। यदि आप एंड्रॉयड डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो फिर Google का Find Hub (पहले Find My Device) फीचर काम आ सकता है। यह सिर्फ खोए हुए डिवाइस की लोकेशन ही नहीं बताता है, बल्कि कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स भी देता है जिनकी मदद से आप अपने डिवाइस को आसानी से ढूंढ सकते हैं या जरूरत पड़ने पर उसमें मौजूद डाटा को सुरक्षित भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं Google Find Hub के 5 सबसे उपयोगी फीचर्स के बारे में।

Google Find Hub क्या है?

Google Find Hub, Google की ऑफिशियल डिवाइस ट्रैकिंग सर्विस है। पहले इसे Find My Device के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर Find Hub कर दिया गया है। यह फीचर Android स्मार्टफोन, Wear OS स्मार्टवॉच, Bluetooth ट्रैकर और वायरलेस ईयरबड्स जैसे डिवाइस को ढूंढने में मदद करता है।

Find Hub Android phone

Google ने इसे करोड़ों Android डिवाइस के नेटवर्क से जोड़ा है। इसका मतलब है कि अगर आपका डिवाइस कहीं खो जाता है, तो आसपास मौजूद दूसरे Android डिवाइस उसकी लोकेशन अपडेट करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि अब यह फीचर पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सटीक और उपयोगी हो गया है।

बैटरी और नेटवर्क स्टेटस देखकर ढूंढें अपना फोन

अधिकांश लोग Find Hub का इस्तेमाल केवल लोकेशन देखने के लिए करते हैं, लेकिन इसका Battery और Network Status फीचर कई बार उससे भी ज्यादा उपयोगी साबित होता है। जब आपका फोन इंटरनेट से जुड़ा होता है, तो Find Hub उसकी वर्तमान बैटरी प्रतिशत, Wi-Fi या मोबाइल नेटवर्क की जानकारी और नेटवर्क सिग्नल की ताकत भी दिखाता है।

मान लीजिए, आपको याद नहीं कि आपने फोन घर में छोड़ा है या कार में। यदि ऐप दिखा रहा है कि फोन आपके घर के Wi-Fi से मजबूत सिग्नल के साथ जुड़ा हुआ है, तो समझ सकते हैं कि वह घर के अंदर ही मौजूद है। वहीं यदि Wi-Fi सिग्नल कमजोर दिखाई दे रहा है, तो संभव है कि फोन घर के बाहर या पार्किंग में रखा हो। इसके अलावा, बैटरी प्रतिशत देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिवाइस कितनी देर तक ऑनलाइन रहेगा। यदि बैटरी बहुत कम बची है, तो उसे जल्दी ढूंढने की जरूरत होगी।

मैप पर देखें डिवाइस की लोकेशन

अगर आपको बिल्कुल याद नहीं कि आपने फोन, स्मार्टवॉच या ईयरबड्स कहां छोड़े थे, तो Find Hub का मैप फीचर सबसे पहले काम आता है। ऐप में अपने डिवाइस पर टैप करते ही उसकी आखिरी ज्ञात लोकेशन (Last Known Location) मैप पर दिखाई देती है। इसके साथ ही Get Directions विकल्प भी मिलता है, जिससे Google Maps खुल जाता है और वहां तक पहुंचने का रास्ता दिखाने लगता है।

Find Hub Android phone

यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब आप किसी कैफे, ऑफिस, मॉल, होटल, टैक्सी या किसी सार्वजनिक स्थान पर अपना फोन भूल जाते हैं। हालांकि यदि डिवाइस ऑफलाइन है, तो आपको उसकी आखिरी उपलब्ध लोकेशन ही दिखाई देगी। लेकिन कई मामलों में इतनी जानकारी भी डिवाइस वापस पाने के लिए काफी होती है।

Play Sound फीचर से मिनटों में खोजें फोन या ईयरबड्स

कई बार फोन कहीं खोया नहीं होता है, बल्कि घर या ऑफिस में ही किसी बैग, सोफे, तकिए या अलमारी के पीछे रखा रह जाता है। ऐसे समय Find Hub का Play Sound फीचर बेहद काम आता है। इस विकल्प को चुनते ही फोन या सपोर्टेड डिवाइस तेज आवाज में रिंग करने लगता है। खास बात यह है कि यदि फोन Silent Mode पर भी हो, तब भी यह अलार्म बज सकता है। यही कारण है कि कई लोग सबसे पहले इसी फीचर का इस्तेमाल करते हैं। यदि डिवाइस आसपास है, तो कुछ ही सेकंड में उसकी आवाज सुनकर उसे ढूंढा जा सकता है।

Find Hub Android phone

यदि आपके पास वायरलेस ईयरबड्स हैं, तो सपोर्टेड मॉडल्स में यह फीचर उन्हें भी ढूंढने में मदद करता है।

भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें डिवाइस की लोकेशन

Find Hub का एक कम चर्चित लेकिन बेहद उपयोगी फीचर है Share Ownership। यह सुविधा कुछ Bluetooth एक्सेसरी, जैसे- वायरलेस ईयरबड्स के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से आप किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ उस डिवाइस की लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

मान लीजिए आप और आपका परिवार एक ही वायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में दोनों लोग उसकी लोकेशन देख सकते हैं और यदि वह कहीं रह जाए, तो कोई भी व्यक्ति उसे आसानी से ढूंढ सकता है। शेयरिंग के लिए ऐप एक सुरक्षित लिंक बनाता है, जो सीमित समय तक ही सक्रिय रहता है। इससे आपकी लोकेशन और डिवाइस की सुरक्षा भी बनी रहती है।

Mark as Lost फीचर से सुरक्षित रखें डाटा

अगर आपका फोन कहीं बाहर खो गया है और मिलने की संभावना कम लग रही है, तो Find Hub का Mark as Lost फीचर बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इस विकल्प को सक्रिय करते ही फोन लॉक हो जाता है और स्क्रीन पर केवल आपका दिया गया मैसेज या कॉन्टैक्ट नंबर दिखाई देता है।

उदाहरण के लिए आप स्क्रीन पर लिख सकते हैं कि यदि यह फोन आपको मिला है, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें। इस दौरान कोई भी व्यक्ति फोन के अंदर मौजूद फोटो, वीडियो, बैंकिंग ऐप या निजी जानकारी तक नहीं पहुंच सकता है। जब आपको अपना फोन वापस मिल जाता है, तो आप सुरक्षित तरीके से उसे दोबारा अनलॉक कर सकते हैं। यदि जरूरत हो, तो Find Hub की वेबसाइट या ऐप के जरिए Lost Mode को बंद भी किया जा सकता है।

अंतिम विकल्प के तौर पर करें Factory Reset

यदि आपको लगता है कि फोन वापस मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है, तो सबसे जरूरी काम अपने निजी डाटा को सुरक्षित रखना होता है। Find Hub इसके लिए Remote Factory Reset का विकल्प देता है। इस विकल्प का इस्तेमाल करने पर फोन में मौजूद सभी फोटो, वीडियो, ऐप्स, कॉन्टैक्ट्स, बैंकिंग जानकारी और अन्य निजी डाटा पूरी तरह मिट जाता है।

हालांकि यह कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए, क्योंकि एक बार फैक्ट्री रीसेट होने के बाद फोन Find Hub से हट जाता है और उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं की जा सकती है। यही वजह है कि Google भी इसे अंतिम उपाय के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह देता है।

किन डिवाइस के साथ काम करता है Find Hub?

Google Find Hub केवल स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। यह कई तरह के डिवाइस को सपोर्ट करता है। इसमें Android स्मार्टफोन, Android टैबलेट, Wear OS स्मार्टवॉच, Google Pixel Buds जैसे वायरलेस ईयरबड्स, Bluetooth ट्रैकर और कुछ अन्य सपोर्टेड एक्सेसरी शामिल हैं। नए Android डिवाइस में यह सुविधा पहले से उपलब्ध रहती है। केवल Google अकाउंट से लॉग इन करके और Location तथा Find Hub को ऑन करना होता है।

Find Hub का इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

Find Hub सही तरीके से काम करे, इसके लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स पहले से चालू होनी चाहिए।

  • फोन में Google अकाउंट लॉग इन होना चाहिए। Location सर्विस ऑन होनी चाहिए। Find Hub या Find My Device फीचर सक्रिय होना चाहिए। इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही, डिवाइस की बैटरी पूरी तरह खत्म नहीं होनी चाहिए।
  • यदि ये सभी सेटिंग्स पहले से सक्रिय रहती हैं, तो जरूरत पड़ने पर डिवाइस को ढूंढना काफी आसान हो जाता है।

क्या Find Hub सुरक्षित है?

Google का कहना है कि Find Hub में यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है। डिवाइस की लोकेशन और अन्य जानकारी एन्क्रिप्टेड रहती है। Lost Mode और Remote Reset जैसे फीचर्स भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं, ताकि यदि फोन गलत हाथों में चला जाए, तो भी आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे।

कुल मिलाकर, Google Find Hub अब सिर्फ खोए हुए फोन की लोकेशन बताने वाला ऐप नहीं रह गया है। बैटरी और नेटवर्क स्टेटस, लाइव लोकेशन, Play Sound, डिवाइस शेयरिंग, Mark as Lost और Remote Factory Reset जैसे फीचर्स इसे Android यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी सुरक्षा टूल बना देते हैं। यदि आपके पास Android फोन, स्मार्टवॉच या वायरलेस ईयरबड्स हैं, तो Find Hub को पहले से सेटअप करके रखना समझदारी होगी। मुश्किल समय में यही फीचर आपके महंगे गैजेट्स वापस दिलाने और आपके निजी डाटा को सुरक्षित रखने में सबसे बड़ा सहारा बन सकता है।

The post Google Find Hub की ये ट्रिक्स जानेंगे तो खोया फोन, वॉच, बड्स ढूंढना हो जाएगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-find-hub-device-tracking-features-tips-hindi/feed/ 0
Google अकाउंट की रिकवरी हुई आसान, अब पासवर्ड भूलने पर Selfie Video से कर पाएंगे साइन-इन https://www.91mobiles.com/hindi/google-selfie-video-sign-in-feature-guide-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-selfie-video-sign-in-feature-guide-hindi/#respond Fri, 24 Jul 2026 09:16:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200692 गूगल (Google) ने अपने यूजर्स के लिए अकाउंट रिकवरी का एक नया तरीका पेश करना शुरू किया है। कंपनी का नया Selfie Video फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो अक्सर अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या उनके पास रिकवरी फोन नंबर और ईमेल का एक्सेस नहीं होता है। इस फीचर की मदद से […]

The post Google अकाउंट की रिकवरी हुई आसान, अब पासवर्ड भूलने पर Selfie Video से कर पाएंगे साइन-इन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल (Google) ने अपने यूजर्स के लिए अकाउंट रिकवरी का एक नया तरीका पेश करना शुरू किया है। कंपनी का नया Selfie Video फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो अक्सर अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या उनके पास रिकवरी फोन नंबर और ईमेल का एक्सेस नहीं होता है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने चेहरे की एक छोटी वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे और Google अकाउंट में साइन इन कर पाएंगे। हालांकि यह मौजूदा पासवर्ड, रिकवरी ईमेल, फोन नंबर या Passkeys का विकल्प नहीं है, बल्कि एक अतिरिक्त रिकवरी विकल्प के तौर पर काम करेगा। फिलहाल इसका रोलआउट शुरू हो गया है, लेकिन शुरुआत में यह Google Workspace, Child Accounts और Advanced Protection Program वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यूजर एक बार फीचर को सेटअप करने के बाद किसी भी नए डिवाइस पर अपनी लाइव सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करके लॉग इन कर सकते हैं। ऐसे में अगर फोन खो जाए या पासवर्ड याद न रहे, तब भी अकाउंट एक्सेस करना पहले की तुलना में आसान हो सकता है।

क्या है Google का Selfie Video Sign-in फीचर?

Selfie Video Sign-in एक नया अकाउंट रिकवरी सिस्टम है, जिसमें यूजर पहले अपने Google अकाउंट में अपनी एक छोटी वीडियो रिकॉर्ड करता है। बाद में यदि कभी अकाउंट में साइन इन करने में समस्या आती है, तो Google उसी तरह की एक नई लाइव वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहेगा। यदि दोनों वीडियो का चेहरा और मूवमेंट मेल खाता है, तो यूजर को अकाउंट एक्सेस मिल जाएगा। यह सिस्टम केवल चेहरे की फोटो नहीं, बल्कि लाइव वीडियो और फेस मूवमेंट को भी चेक करता है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति या AI से बनाई गई Deepfake वीडियो के जरिए अकाउंट एक्सेस करना काफी मुश्किल हो जाता है।

सेल्फी वीडियो साइन-इन कैसे काम करता है?

इस फीचर को एक्टिव करने के लिए यूजर को सबसे पहले अपने Google अकाउंट की Security & Sign-in सेटिंग में जाकर Selfie Video का विकल्प चुनना होगा। इसके लिए Android फोन पर Gmail, Google Drive या किसी भी Google ऐप में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account को ओपन करें। यहां आप Security & Sign-in सेक्शन में जाएं।

फिर How you sign in to Google के नीचे जाकर Selfie Video का विकल्प चुनें। इसके बाद कैमरे के सामने कुछ सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी। रिकॉर्डिंग के दौरान Google स्क्रीन पर कुछ निर्देश देगा, जैसे- सिर को दाएं-बाएं घुमाना, ऊपर-नीचे करना या कैमरे की ओर देखना। इन मूवमेंट्स की मदद से AI यह सुनिश्चित करता है कि वीडियो किसी असली व्यक्ति की है और कोई फोटो या रिकॉर्डेड क्लिप इस्तेमाल नहीं की जा रही है। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद यह वीडियो एन्क्रिप्ट होकर यूजर के Google अकाउंट में सुरक्षित स्टोर हो जाती है।

यदि आप कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो Chrome ब्राउजर में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके Manage your Google Account ओपन करें। यहां भी Security & Sign-in सेक्शन में जाकर Selfie Video का विकल्प मिलेगा। अगर आपके कंप्यूटर में कैमरा नहीं है, तो Google QR कोड के जरिए प्रक्रिया को आपके स्मार्टफोन पर ट्रांसफर कर देगा।

पासवर्ड भूलने पर कैसे मिलेगा अकाउंट एक्सेस?

यदि भविष्य में आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या आपके पास रिकवरी फोन या ईमेल उपलब्ध नहीं है, तो Google आपको Selfie Video से पहचान सत्यापित करने का विकल्प दे सकता है। इस दौरान आपको फिर से एक नई लाइव वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी। Google दोनों वीडियो की तुलना करेगा और यदि चेहरा, फेस स्ट्रक्चर तथा लाइव मूवमेंट मेल खाते हैं, तो अकाउंट में सफलतापूर्वक लॉग इन कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी दूसरे डिवाइस पर पहले से लॉग इन होना भी जरूरी नहीं होगा, जिससे यह फीचर आपातकालीन परिस्थितियों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

सुरक्षा के लिए क्या हैं इंतजाम?

चेहरे के जरिए लॉग इन करने का विचार सुनकर कई यूजर्स को सुरक्षा की चिंता हो सकती है। Google का कहना है कि इस फीचर में कई स्तर की सिक्योरिटी दी गई है। केवल फोटो दिखाकर या AI से बनाई गई Deepfake वीडियो के जरिए सिस्टम को धोखा देना आसान नहीं होगा। लाइवनेस डिटेक्शन (Liveness Detection) तकनीक यह जांचती है कि सामने मौजूद व्यक्ति वास्तव में कैमरे के सामने लाइव मौजूद है। इसके अलावा, Google अपने मौजूदा Suspicious Sign-in Detection सिस्टम का भी इस्तेमाल करेगा, जिससे संदिग्ध लॉगइन के प्रयासों की पहचान की जा सके।

Google का दावा है कि Selfie Video पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रूप में स्टोर की जाएगी। डिफॉल्ट रूप से इसका उपयोग केवल अकाउंट साइन-इन या रिकवरी के लिए किया जाएगा। यदि यूजर चाहे तो Google को इस वीडियो का इस्तेमाल फेस रिकॉग्निशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अलग से अनुमति दे सकता है। यह पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा।

अगर किसी समय यूजर इस फीचर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो वह अपने Google अकाउंट की सेटिंग में जाकर सेव की गई वीडियो को डिलीट भी कर सकते हैं। वीडियो हटाने के बाद इस माध्यम से लॉग इन करना संभव नहीं रहेगा, हालांकि Google सुरक्षा कारणों से हटाई गई वीडियो को सीमित समय तक सुरक्षित रख सकता है।

क्या यह फीचर पासवर्ड की जगह लेगा?

फिलहाल नहीं। Google ने स्पष्ट किया है कि Selfie Video Sign-in पासवर्ड, पासकी, रिकवरी ईमेल या फोन नंबर का विकल्प नहीं है। यह केवल एक अतिरिक्त रिकवरी विकल्प है, जिसका उपयोग तब किया जाएगा जब बाकी सभी तरीके उपलब्ध न हों। इसका उद्देश्य अकाउंट रिकवरी को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाना है।

क्या इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए?

अगर आप अक्सर पासवर्ड भूल जाते हैं, कई डिवाइस इस्तेमाल करते हैं या अपने Google अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाना चाहते हैं, तो Selfie Video Sign-in आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपको बायोमेट्रिक डाटा और प्राइवेसी को लेकर चिंता है, तो आप इस फीचर को सक्रिय न करने या बाद में वीडियो हटाने का विकल्प भी चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, Google का यह नया फीचर अकाउंट रिकवरी को पहले से अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

Google ने इस फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। हालांकि शुरुआत में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। फिलहाल Google Workspace अकाउंट, बच्चों के अकाउंट (Child Accounts) और Advanced Protection Program से जुड़े यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आने वाले समय में Google इसे अधिक क्षेत्रों और यूजर्स तक पहुंचा सकता है।

The post Google अकाउंट की रिकवरी हुई आसान, अब पासवर्ड भूलने पर Selfie Video से कर पाएंगे साइन-इन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-selfie-video-sign-in-feature-guide-hindi/feed/ 0
Google Pixel 11a लीक, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और नए कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11a-specifications-leaked-tensor-g6-120hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11a-specifications-leaked-tensor-g6-120hz-display/#respond Mon, 20 Jul 2026 06:33:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200291 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को पेश करने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच किफायती Pixel A-series का नया स्मार्टफोन Google Pixel 11a आने की भी खबर है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है, इससे पहले ही फोन से जुड़ी अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के […]

The post Google Pixel 11a लीक, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और नए कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को पेश करने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच किफायती Pixel A-series का नया स्मार्टफोन Google Pixel 11a आने की भी खबर है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है, इससे पहले ही फोन से जुड़ी अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11a में नया Tensor G6 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, बेहतर कनेक्टिविटी और नया फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। आइए, आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11a स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, Google Pixel 11a का कोडनेम Formosan है और इसमें कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट मिल सकता है। जिसका इंटरनल कोडनेम Malibu बताया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M3 चिप लगाई जा सकती है

बताया गया है कि इस बार Google अपने A-सीरीज फोन में Samsung के Exynos मॉडेम की जगह MediaTek M90 मॉडेम का उपयोग कर सकता है। माना जा रहा है कि इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी, बैटरी एफिशिएंसी और हीट मैनेजमेंट में पहले के मुकाबले बेहतर अनुभव मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11a में 6.3-इंच का डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2424 पिक्सल हो सकता है। स्क्रीन 60Hz से 120Hz तक के वैरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। वहीं, HDR मोड में इसकी ब्राइटनेस 2,250 निट्स तक और पीक ब्राइटनेस 3,350 निट्स तक पहुंच सकती है।

Google Pixel 11a फोन में 8GB RAM और 4,870mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें नया फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसका इंटरनल नेम “dokkaebi” बताया गया है। इससे इमेज क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो आगामी Google Pixel 11a को चार नए रंगों में पेश किया जा सकता है। इनमें Obsidian (Black), Olive (Green), Frost (Purple) और Fog (Silver) शामिल हैं। ये कलर ऑप्शन Google की हालिया नेचर-इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज से लिए गए हो सकते हैं।

कब हो सकता है पेश 

फिलहाल Google ने Pixel 11a को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी लॉन्चिंग आने वाले कुछ महीनों में हो सकती है।

अगर सामने आई जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Google Pixel 11a अपने नए Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज Android स्मार्टफोन सेगमेंट में हर बार की तरह बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप गूगल का नया फोन लेने की सोच रहे हैं जिसका प्राइस कम हो तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Google Pixel 11a लीक, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और नए कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11a-specifications-leaked-tensor-g6-120hz-display/feed/ 0