The post e-Shram Card बनवाने का तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
“मेरा देश बदल रहा है… आगे बढ़ रहा है!” गाने की ये पंक्तियां आपके कानों भी कभी न कभी जरूर पड़ी होगी। देश को आगे बढ़ाने में भारत के श्रमिकों और कामगारों का बेहद अहम रोल रहा है। उंची उठती ईमारतों और चकाचक सड़कों से लेकर मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें सभी कार्यों में मजदूर भाईयों का बेजोड़ योगदान रहता है। ऐसे ही कामगारों और मजदूरों को सुख-सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से सरकार ने e-shram card की शुरूआत की है जो ढ़ेर सारे फायदे प्रदान करता है। इस ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या है और इसे किस तरह से मुफ्त में बनावाया जा सकता है, ऐसी ही आवश्यक जानकारी आगे के लेख में दी गई है।


ई-श्रम कार्ड खासतौर पर उन लोगों के शुरू किया गया है जिनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इस स्कीम के तहत मजदूरों और कामगारों को कई तरह के लाभ मिलते हैं जिनमें Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा का कवर प्रमुख है। किसी भी तरह के हादसे में कामगार की मौत होने पर 2 लाख और विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार समय-समय पर e-Shram Card धारकों के bank account में कुछ धनराशि भी ट्रांसफर करती है।

ऐसे मजदूर जिनके पास ई-श्रम कार्ड बना हुआ है उन्हें सरकार की ओर से स्वयं ही रोजगार दिया जाता है तथा कई योजानाओं में शामिल किया जाता है। यहां संदेह की स्थिति से बचने के लिए बता दें कि ई-श्रम कार्ड का फायदा जिन मजदूरों व कामगारों को दिया जा रहा है उनमें दिहाड़ी मजदूर, लेबर, रेहड़ी-पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ट्रेलर, ड्राईवर, डिलीवरी वाले, दुकानदार, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले लोगों के साथ-साथ नर्सिंग सेवा में जुड़े लोगों तथा कई अन्यों को भी शामिल किया गया है।

ध्यान रहे कि e-Shram Card के लिए सरकार की ओर से किसी तरह को कोई भी शुल्क नहीं वसूला जा रहा है और यह पूरी तरह से फ्री है। इसे बनवाना बहुत ही आसान है और इसके लिए जरूरी नहीं कि किसी इंटरनेट या कम्प्यूटर की दुकान पर ही जाया जाए। उपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप खुद से ही अपने मोबाइल के जरिये घर बैठे-बैठे श्रमिक कार्ड बना सकते हैं और कार्ड को फोन में ही डाउनलोड कर सकते हैं।
The post e-Shram Card बनवाने का तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>