Greta Glide | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:35:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/#respond Mon, 07 Mar 2022 06:26:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76910 यह Electric Scooter सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटी रेंज की क्षमता रखता है।

The post सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। एक ओर जहां पुराने और दिग्गज नाम इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में भी अपने पैर पसार रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई नए ब्रांड भी इस मार्केट में अपने हाथ आज़मा रहे हैं। देश में लॉन्च होने वाले बिजली से चलने वाले वाहनों की गिनती भी बढ़ रही है और इसी कड़ी में एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह Electric Scooter Greta Glide नाम के साथ भारतीय बाजार में आया है जो सिंगल चार्ज में 100km range की क्षमता रखता है।

Electric Scooter Price

Greta Glide Electric Scooter को ग्रेटा इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा इंडिया में लॉन्च किया गया है। सबसे पहले प्राइस और ऑफर की ही बात कर लें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की ओर से 80,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस है जिसमें राज्यों के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी द्वारा इस स्कूटर पर आर्कषक ऑफर भी दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रेटा ग्लाइड ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग करने पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा वहीं अगर ऑन स्पॉट बुकिंग की जाती है तो 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

100 km range Electric Scooter Greta Glide launched in india know price sale offer features

Greta Glide Electric Scooter

इंडिया में लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रेटा ग्लाइड के फीचर्स की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने की क्षमता रखता है। इस E-Scooter की बैटरी को 2.5 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि यूजर अपनी मर्जी के हिसाब से 4 में से कोई भी एक बैटरी ऑप्शन चुन सकते हैं जो अलग अलग रेंज देती है। स्कूटर की बैटरी पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें : 120km Range और 75kmph Top Speed के साथ आया यह स्टाईलिश E-Scooter, लुक ऐसी जो कर दे दीवाना!

Greta Glide के अन्य फीचर्स की बात करें तो स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डुअल हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक कॉम्बिनेशन दिया गया है। स्कूटर के फ्रंट में लगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मौजूद डुअल हाइड्रॉलिक सेल शॉकर इस Electric Scooter के लंबे सफर को भी आरामदायक बनाते हैं। इस स्कूटर में तीन रिवर्स ड्राइव मोड और तीन स्पीड ड्राइव मोड भी मौजूद है।

100 km range Electric Scooter Greta Glide launched in india know price sale offer features

इसके साथ ही डीआरएल, ईबीएस, एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, एंटी थेफ्ट अलार्म, कीलेस स्टार्ट और फ्रंट ग्लोव बॉक्स के साथ ही फाइंड माई व्हीकल अलार्म और स्मार्टफोन चार्जिंग इत्यादि के लिए यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी Greta Glide E-Scooter में दिए हैं। भारतीय बाजार में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को Yellow, Grey, Orange, Scarlet Red, Rose Gold, Candy White और Jet Black कलर के 7 ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

The post सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/feed/ 0