Greta Harper ZX Series-I | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 12:51:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिल खुश कर देंगे फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/41999-rs-price-electric-scooter-greta-harper-zx-series-i-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/41999-rs-price-electric-scooter-greta-harper-zx-series-i-launched/#respond Thu, 26 May 2022 06:51:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81110 Greta Harper ZX Series-I का टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 100KM की रेंज ऑफर करता है।

The post 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिल खुश कर देंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Greta Electric Scooters ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I को भारत में लॉन्च कर दिया है। Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 41,999 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में मार्केट में उतारा गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑप्शनल बैटरी रेंज और चार्जर के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। Greta Electric का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रेस, मैजेस्टिक मजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Greta Harper ZX Series-I परफॉर्मेंस

लेटेस्ट Greta Harper ZX Series-I स्कूटर को पावर BLDC मोटर से मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 48-60 Volt Li-Ion बैटरी के ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर को ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है जो 5 घंटे में फुल और 3 घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। ईवी कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर को किसी भी पावर प्लग की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

Greta Harper ZX Series-I

इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड – इको, सिटी और टर्बो मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉपएंड वेरिएंट इको मोड में 100KM की रेंज ऑफर करता है। वहीं सिटी और टर्बो मोड में रेंज घटकर क्रमश: 80 km और 70 km तक रह जाती है।

Greta Harper ZX Series-I फीचर्स

Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें DRL, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम, स्मार्ट शिफ्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, फाइंड माई व्हीकलर अलार्म और USB पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तीन साल की बैटरी वारंटी मिलती है। इसके साथ ही इस स्कूटर की बैटरी अलग अलग कॉनफ्रीग्रेशन में आती हैं। यह भी पढ़ें : जून में इस दिन लॉन्च होगी Kawasaki की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, ऐसा होगा डिजाइन

  • V2 48v-24Ah बैटरी 60km प्रति चार्ज ( ₹ 17,000 – ₹ 20,000)
  • V3 48v-30Ah बैटरी 100 km प्रति चा ज per charge ( ₹ 22,000 – ₹ 25,000)
  • V2+60v-24Ah बैटरी 60 km प्रति चार्ज ( ₹ 21,000 – ₹ 24,000)
  • V3+60v-30Ah बैटरी 100 km प्रति चाज ( ₹ 27,000 – ₹ 31,000)

इसके साथ ही कस्टमर अपनी पसंद के मुताबिक़ इसका चार्जर भी ख़रीद सकते हैं जो 3000 रुपये से 5000 रुपये तक की क़ीमत में उपलब्ध है। Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2000 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 45 से 75 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें : 

The post 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर, दिल खुश कर देंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/41999-rs-price-electric-scooter-greta-harper-zx-series-i-launched/feed/ 0