Hackers | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Nov 2022 12:05:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एम्स दिल्ली का सर्वर छठे दिन भी डाउन, हैकर्स ने मांगी 200 करोड़ की फिरौती! कहा, सरकार करे क्रिप्टोकरंसी में पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/200-crore-cryptocurrency-demand-from-aiims-server-hacker/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-crore-cryptocurrency-demand-from-aiims-server-hacker/#respond Tue, 29 Nov 2022 12:05:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93022 Aiims Server को छोड़ने के लिए हैकर्स ने 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है तथा कहा है कि पूरी पेमेंट क्रिप्टोकरंसी में ही की जाए।

The post एम्स दिल्ली का सर्वर छठे दिन भी डाउन, हैकर्स ने मांगी 200 करोड़ की फिरौती! कहा, सरकार करे क्रिप्टोकरंसी में पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

AIIMS Cyber Attack की वजह से आज लगातार छठे दिन भी एम्स दिल्ली का सर्वर हैकर्स के कब्जे में है। सरकार तथा देश के आईटी विभाग की ओर कई तरह की कोशिश की जा चुकी है लेकिन अभी तक अस्पताल के कम्प्यूटर सर्वर को हैकिंग से बचाया नहीं जा सका है। चर्चा है कि एम्स के तकरीबन 5,000 कंम्यूटर को पूरी तरह से फार्मेट किया जाएगा। वहीं इस बीच खबर आ रही है कि Aiims Server को छोड़ने के लिए हैकर्स ने 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है तथा कहा है कि पूरी पेमेंट क्रिप्टोकरंसी में ही की जाए।

AIIMS Server Hacked

एम्स सर्वर हैकिंग के इस मामले ने आज नया मोड़ ले लिया है। खबर सामने आ रही है कि हैकर्स ने एम्स सर्वर को छोड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने इस रकम को रुपये या डॉलर्स में देने के मना किया है और 200 करोड़ को वर्चुअल क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में मांगा है जिससे कि उन्हें ट्रेस ना किया जा सके। हालांकि पुलिस व सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन चर्चा है कि इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) डिविजन इस मामले में फिरौती का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

200 crore cryptocurrency demand from aiims server hacker

क्या है एम्स हैकिंग का पूरा मामला

अगर आप इस मामले ने अनजान है तो बता दें कि 23 नवंबर को Aiims delhi के सर्वर पर हैकर्स का हमला हुआ था। उस दिन तकरीबन 11-12 घंटे तक पूरे एम्स अस्पताल का सर्वर डाउन रहा था। इस मामले को लेकर आधिकारिक शिकायत तो दर्ज करा दी गई थी, लेकिन एम्स प्रशासन को नहीं पता था कि आगे चलकर यह मामला बेहद गंभीर होने वाला था। 23 नवंबर के बाद फिर से ऐसा हुआ और आज 6 दिन बाद भी एम्स सर्वस हैकर्स के ​कब्जे में ही है।

200 crore cryptocurrency demand from aiims server hacker

AIIMS Server पर Ransomware Attack हुआ है और लगातार दिन से पूरे अस्पताल का कामकाज ठप्प पड़ा है। ​संस्थान के सारे कंम्प्यूटर बंद पड़ गए हैं तथा किसी भी तरह का कोई भी काम ऑनलाईन तरीके से नहीं हो पा रहा है। न ही ईलाज के लिए बुकिंग हो रही है, न ही ओपीडी की पर्ची कट रही है और न ही कम्प्यूटर की मदद से होने वाली सर्जरी व ऑपरेशन हो पा रहे हैं। बता दें कि एम्स दिल्ली देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और यहां 5,000 के करीब कम्प्यूटर हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एम्स हैकिंग

AIIMS server hack का मामला देश के लिए इसलिए भी ज्यादा गंभीर है क्योंकि दिल्ली में स्थित इस सरकारी अस्पताल में कई नामचीन और बड़ी ​हस्तियां अपना ईलाज करवा चुकी है। एम्स दिल्ली सर्वर में प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री सहित कई अन्‍य मंत्री तथा वीआईपी का डाटा सेव है और इन कम्प्यूटर्स में देश के बड़े नेताओं के मेडिकल रिकॉर्ड मौजूद है। इन डिटेल्स का हैकर्स गलत फायदा भी उठा सकते हैं और इसीलिए सरकार एम्स सर्वर को हैकर्स से छुड़ाने के ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

The post एम्स दिल्ली का सर्वर छठे दिन भी डाउन, हैकर्स ने मांगी 200 करोड़ की फिरौती! कहा, सरकार करे क्रिप्टोकरंसी में पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-crore-cryptocurrency-demand-from-aiims-server-hacker/feed/ 0
ITR फाइल करने पर पड़ सकते हैं लेने के देने, जानें क्या है पूरा माजरा https://www.91mobiles.com/hindi/file-itr-carefully-hackers-are-breaking-into-bank-accounts-with-this-malware/ https://www.91mobiles.com/hindi/file-itr-carefully-hackers-are-breaking-into-bank-accounts-with-this-malware/#respond Thu, 23 Sep 2021 10:53:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67530 इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स को ड्रिनिक (Dainik) नाम के नए मालवेयर के बारे में चेतावनी दी है। यह यूजर की बैंकिंग डिटेल चोरी कर सेंध लगाता है।

The post ITR फाइल करने पर पड़ सकते हैं लेने के देने, जानें क्या है पूरा माजरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स को ड्रिनिक (Dainik) नाम के नए मालवेयर के बारे में चेतावनी दी है। यह मालवेयर यूज़र्स के ऑनलाइन बैंकिंग लॉगिन की इंफ़ॉरमेशन चोरी करता है। Gadgets Now की रिपोर्ट में Dainik मालवेयर के बारे में बताया जा रहा है कि यह 27 से ज़्यादा भारतीय बैंक को एलान कर रहा है। यहां हम आपको इस मालवेयर के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है नया Drinik एंड्रॉयड मालवेयर?

CERT-IN के मुताबिक Drinik एंड्रॉयड मालवेयर भारतीय बैंकिंग यूजर्स को टार्गेट करने के बनाया है, जो कि इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर इसमें अपनी बैंकिंग इनफॉर्मेश सब्मिट कर देते हैं, जिससे वे जालसाजी का शिकार होते हैं।

 

एंड्रॉयड फ़ोन में कैसे पहुंच रहा है यह मालवेयर

Drinik के बारे में CERT-In का कहना है कि लोगों को इस मालवेयर के बारे में SMS के जरिए लिंक मिल रहा है। यह लिंक जिस वेबसाइट का है वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की साइट जैसी दिखाई देती है। यहां यूज़र्स को उनकी पूरी इंफ़ॉरमेशन भरने को कहा जाता है। इसके साथ ही वेरिफिकेशन के लिए APK लिंक डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इस तरह से यह मालवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन तक पहुंच रहा है।

Thop TV founder Satish Venkateshwarlu arrested for streaming ott content illegally by Maharashtra Cyber Cell

कैसे काम करता है यह मालवेयर

जैसे ही यूज़र APK लिंक को डाउनलोड कर ऐप इंस्टॉल करता है तो यह सबसे पहले मैसेज, कॉल लॉग और कॉन्टैक जैसे परमिशन स्वीकार करने को कहना है। इसके बाद यह यूज़र्स को अपनी डिटेल भरने को कहता है, जिससे हैकर्स को यूज़र्स की पूरी इंफ़ॉरमेशन शेयर करने को कहता है। यह भी पढ़ें : Flipkart की बड़ी प्लानिंग, Jio से लेकर Xiaomi-Realme को देगा टक्कर, लॉन्च करेगा कम क़ीमत वाला MarQ M3 Smart स्मार्टफोन

Drinik पर कौन सी जानकारी पूछता है?

यह मालवेयर यूजर से नाम, आधार नंबर, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, इमेलस फिनानशियल डिटेल जैसे – बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड, CIF नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीपीपी और पिन जैसी जानकारी मांगता है।

Thop TV founder Satish Venkateshwarlu arrested for streaming ott content illegally by Maharashtra Cyber Cell

यह मालवेयर बैंक अकाउंट में कैसे लगाता है सेंध

एक बार यूज़र की पर्सनल इंफ़ॉरमेशन सब्मिट होने ही एप यूज़र से इनकम टैक्स रिफंड अमाउंट बैंक खाते में ट्रांसफ़र करने वाला पेज शो करता है। यहां पर यूज़र जैसे ही अमाउंट डाल कर ट्रांसफ़र बटन पर क्लिक करता है तो यह ऐप एरर शो करता है और एक अपडेट पेज शो करता है। वहीं यह ऐप बैकएंड से यूज़र्स के एसएमएस और कॉल लॉग को हैकर को ट्रांसफ़र कर देता है जिससे यूज़र्स जालसाज़ी का शिकार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale : iPhone से लेकर Samsung, Realme, POCO और Motorola के स्मार्टफोन पर मिलेंगे धमाकेदार डील्स

कैसे बचें

  • एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स को फ़र्ज़ी ऐप से बचने के लिए किसी भी अननोन सोर्स से ऐप डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। CERT-In का भी कहना है कि यूजर्स को ऐप सिर्फ ऑफिशियल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना चाहिए।
  • किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके बारे में डिटेल में जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
  • किसी भी वेबसाइट में अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
  • मैसेज और व्हाट्सऐप पर मिलने वाले लिंक को ओपन न करें।

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post ITR फाइल करने पर पड़ सकते हैं लेने के देने, जानें क्या है पूरा माजरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/file-itr-carefully-hackers-are-breaking-into-bank-accounts-with-this-malware/feed/ 0
क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/ https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/#comments Wed, 30 Jun 2021 08:46:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61884 इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर आप अपना डाटा सुरक्षित रख सकते हैं।

The post क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्री का वाईफाई चलाने के चक्कर में हम अक्सर पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं जबकि यह नहीं जानते कि यह वाईफाई कितना खतरनाक है। पब्लिक वाइफाई में सबसे ज्यादा वायरस आने का खतरा होता है। इस वायरस के अलावा कई बार हैकर्स आपके फोन के अंदर बिन बुलाए चले आते हैं और आपके फोन में मौजूद सभी निजी जानकारी जैसे-फोटोग्राफ, वीडियो, बैंक डिटेल्स, निजी मैसेज, ईमेल और डॉक्यूमेंट्स आदि चुरा लेते हैं। अगर आप भी सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप भी कुछ टिप्स को फॉलो करते हुए खुद को हैकर्स और वायरस के खतरे से बच सकते हैं। आज हम पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते हुए अपने डाटा को बचाने के लिए ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

डिवाइस में करें ये सेटिंग

यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। अगर आप फ्री वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में इस सेटिंग को करना चाहि। ऐसा करने से आप दुर्भावनापूर्ण और संदिग्ध नेटवर्क से सुरक्षित रहेंगे साथ ही हैकर्स आपका डाटा की तरफ देख भी नहीं सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के डाटा कनेक्शन में वाई-फाई चालू करना होगा। वाई-फाई विंडो खुलने के बाद तीन डॉट्स पर क्लिक करें। फिर ‘एडवांस’ पर क्लिक करें, इस क्लिक के बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, अब आपको ‘डिटेक्ट सस्पीसियास नेटवर्क’ पर क्लिक करना होगा और इसे ऑन करना होगा।

how to increase speed of wifi in smartphone

AntiVirus का इस्तेमाल करें

अगर आप अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन पर पब्लिक वाई-फाई का यूज रेगुलर करते हैं तो आपको अपने डिवाइस में एंटीवायरस का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एंटीवायरस आपके पब्लिक वाईफाई कनेक्शन को सेफ रखता है। इतना ही नहीं अगर आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे पब्लिक वाई-फाई के जरिए कोई वायरस या कोई संदिग्ध एक्टिविटी डिवाइस में होती है तो एंटिवायरस उसे नाकाम कर देता है।

how to increase speed of wifi in smartphone

https का करें इस्तेमाल

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जिस साइट को ओपन कर रहे हैं http में s है या नहीं। अगर वेबसाइट में s नहीं है तो बिना देर करे इस वेबसाइट से बाहर निकल जाएं। इसके अलावा हम आपको सुझाव देंगे कि कभी भी पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग से संबंधित कोई काम न करें।

kerala kannur man orders camera worth 27500 rupees flipkart delivered tiles brick

नेटवर्क को करें वेरीफाई

अगर आप रेलवे स्टेशन, होटल या एयरपोर्ट पर फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सिक्योरिटी को देखते हुए इसे वेरीफाई करना आपके लिए बेहद जरूर है। ऐसा करने से कनेक्शन ज्यादा सेफ रहेगा। फ्री वाई-फाई का यूजर करते समय कोशिश करें कि आईपी एड्रेस की मदद से ही नेटवर्क को कनेक्ट किया गया हो। कई बार देखा जाता है कि हैकर पब्लिक वाईफाई की तरह ही एक फेक वाईफाई बना देते हैं, जिससे लोगों को फंसाया जा सके।

wifi-2

VPN का करें इस्तेमाल

अगर आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पब्लिक नेटवर्क यानी VPN यानी का इस्तेमाल करना सबसे सेफ रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VPN एक ऐसा टूल है जो पब्लिक नेटवर्क इस्तेमाल करते समय आपके डाटा को सेफ रखता है। इतना ही नहीं VPN आपके डाटा ट्रैफिक को एंक्रिप्ट करता है और ब्राउजर व सर्वर के बीच प्रोटेक्टेड एक लाइन क्रिएट कर देता है।

The post क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/feed/ 1
इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/ https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/#respond Wed, 12 May 2021 07:32:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58772 indian Parenting & E-Commerce Platform BabyChakra

The post इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आए दिन आपको डाटा लीक की खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में इस बात का डर लगना लाजमी है कि कहीं आपका पर्सनल डाटा तो चोरी नहीं हो गया। वहीं, अब इस डर को और बढ़ाने वाली एक खबर सामने आई है। इंडिया की पेरेंटिंग प्लेटफॉर्म वेबसाइट BabyChakra को लेकर बताया जा रहा है कि इस साइट ने कथित तौर पर अपने यूज़र्स के डाटा को एक्सपोज़ किया है, जिसमें माता-पिता और उनके बच्चों की जानकारियां शामिल हैं। हालांकि, डाटा एक्सपोज होने का कारण कंपनी के एक सर्वर में कुछ गलतियों को बताया जा रहा है। लेकिन इन गलतियों का फायदा हैकर्स को मिल सकता है। आइए आगे जानते हैं कि कितने लोगों का डाटा इस वेबसाइट से लीक हुआ है और उन्हें कैसे फर्क पड़ेगा।

55 लाख से अधिक यूजर्स का डाटा लीक

सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वेबसाइट में आई कमी के कारण 55 लाख से अधिक यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। इस डाटा लीक के बाद हैकर्स सार्वजनिक रूप से इन यूजर्स का डाटा आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट में रिसर्चर ने दावा किया है कि जो डाटा लीक हुआ है उसमें BabyChakra के यूज़र्स के लाखों फोटो और वीडियो भी शामिल थे। इसे भी पढ़ें: चीनी गेम PUBG की जगह लेने आया देशी FAU:G, जानें कौनसे फोन पर कैसे होगा डाउनलोड

babt-chakra

फरवरी में दिखी थी BabyChakra में ये समस्या

इस्राइली सुरक्षा रिसर्चर Noam Rotem की अगुवाई में काम करने वाली VPNMentor की रिसर्च टीम ने फरवरी में BabyChakra प्लेटफॉर्म पर इस समस्या को देखा था और शुरुआती जांच के तुरंत बाद कंपनी को इसकी जानकारी भी दी गई थी। रिसर्चर ने कहना है कि यह डेटा लाखों व्यक्तियों के निजी डाटा को एक्सपोज करता है।

how-to-keep-your-phone-secure-from-data-leak-mobile-hacking-protection-tips-in-hindi

BabyChakra डाटा लीक में इनवॉइस भी शामिल

इस डाटा लीक में मीडिया कंटेंट के अलावा वेबसाइट से खरीदारी से 35,000 से अधिक इनवॉइस और 19,800 पैकिंग स्लिप में शामिल डाटा भी एक्सेस किया गया है। माना जा रहा है कि डाटाबेस में प्रभावित यूजर्स का पूरा नाम, फोन नंबर, एड्रेस और शॉपिंग की जानकारी शामिल है। इसे भी पढ़ें: PUBG गेम में शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक आ पहुॅंची, 12 साल के बच्चे की हुई मौत

Facebook से हुआ था डाटा लीक

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि Facebook के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक किया गया है। यह डाटा करीब 106 देशों के यूजर्स का था, जिसमें लगभग 9.9 करोड़ भारतीयों का डाटा भी शामिल था। इस डाटा लीक में लोगों के मोबाइल फोन नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी, ई-मेल और क्रेडिट कार्ड नंबर आदि शामिल थे।

The post इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/feed/ 0
ऐसा भूलकर भी न करें, वरना अकाउंट बैलेंस हो जाएगा Zero https://www.91mobiles.com/hindi/sbi-alert-do-not-use-these-for-online-money-transfer/ https://www.91mobiles.com/hindi/sbi-alert-do-not-use-these-for-online-money-transfer/#respond Tue, 04 May 2021 10:35:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58332 ऐसे करना पड़ सकता है भारी।

The post ऐसा भूलकर भी न करें, वरना अकाउंट बैलेंस हो जाएगा Zero first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना काल में लोगों ने कैश मनी से प्लास्टिक मनी की ओर शिफ्ट किया है, जो जितना सुरक्षित है उतना ही रिस्की भी। इस रिस्क को कम करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए समय-समय पर चेतावनी जारी करता रहता है। इंटरनेट के इस बदलते युग में ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए सिर्फ चेतावनी ही काफी नहीं है। इसके लिए हमें भी जागरूक होना पड़ेगा। दरअसल, हैकर्स आजकल नए-नए तरीके अपना कर लोगों के अकाउंट को खाली कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामले सामने आने के बाद SBI अलर्ट जारी किया है। आइए आगे आपको उस बारे में जानकारी देते हैं जिसे आप भी ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के बारे में हम आगे आपको विस्तार से जानकारी देंगे।

SBI ने दी जानकारी

बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि हम अपने ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वह अपने बैंकिंग डिटेल की जानकारी किसी के साथ साझा न करें और ना ही किसी को फोन या कम्प्यूटर के माध्यम से अपने बैंक खाते तक पहुंचने दें। सतर्क रहें. सुरक्षित रहें. अगर आप कोई आपातकालीन फंड ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो हमारे डिजिटल बैंकिंग ऐप्स जैसे Yono और BHIM का ही उपयोग करें।’ यह भी पढ़ें : iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में दिया जा सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

52-chinese-mobile-app-dangerous-for-use-in-india-intelligence-agencies-warn-to-delete-see-complete-list-here

कोरोना काल में बढ़े मामले

दरअसल, कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामलों में काफी बढ़े हैं। लोगों के बैंक अकाउंट खाली करने के लिए हैकर्स आए दिन नए तरीके अपना रहे हैं। इसी को देखते हुए SBI ने अपने ग्राहकों से SMS, ई-मेल व सोशल मीडिया के जरिए फेक कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है।

mobikwik-indian-users-data-breach-on-dark-web

SBI ने शेयर किया वीडियो

ऐसे मामले को देखते हुए बैंक ने वीडियो शेयर किया है कि आजकल ये ठग, ग्राहकों से केवाईसी डॉक्‍युमेंट मांगने के अलावा Quick View ऐप के जरिए उनके स्‍मार्टफोन को एक्‍ससे करने की कोशिश करते हैं। अगर कोई ग्राहक इनके इस जाल में फंस जाता है तो ये उनके स्‍मार्टफोन से केवाईसी के नाम पर सभी संवेदनशील और प्राइवेट जानकारी चुरा लेते हैं। इसमें ग्राहक के आकउंट आईडी, पासवर्ड समेत अन्‍य जरूरी जानकारियां होती हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A82 5G जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के अपडेट ट्रैकिंग पेज पर हुआ लिस्ट

इन बातों को रखें ध्यान

ठगी से बचने के लिए आपको बस सावधान रहना की जरूरत है। अगर आपको भी ऐसा कोई कॉल आता है तो इन जालसाजों के झांसे में न आएं और कॉल कट करने के तुरंत बाद वह नंबर ब्‍लॉक कर दें। साथ ही आपको यह भी ध्‍यान रहे कि किसी भी अनजाने व्‍यक्ति को अपने फोन, कम्‍प्‍यूटर या लैपटॉप का कंट्रौल न दें।

The post ऐसा भूलकर भी न करें, वरना अकाउंट बैलेंस हो जाएगा Zero first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sbi-alert-do-not-use-these-for-online-money-transfer/feed/ 0
व्हाट्सऐप के हैक, अफवाह और स्कैम जिससे सतर्क रहना है जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/know-whatsapp-hacks-scam-and-virus/ Tue, 03 Jan 2017 13:25:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3315 व्हाट्सऐप में आपको कुछ इस तरह का मैसेज दिया जाता है जिससे आप उसे चाहते हुए खोलने पर मजबूर हो जाते हैं।

The post व्हाट्सऐप के हैक, अफवाह और स्कैम जिससे सतर्क रहना है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर कई तरह के वायरस के चर्चे हो रहे हैं। खबर की सत्यता को मानें तो इससे सेना को भी अगाह किया गया है। पंरतु ऐसा नहीं है कि व्हाट्सऐप पर यह वायरस नया है। इससे पहले भी कई तरह के हैक्स, अफवाह और वायरस व्हाट्सऐप को जरिया बनाकर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाते रहे हैं।

व्हाट्सऐप में आपको कुछ इस तरह का मैसेज दिया जाता है जिससे आप उसे चाहते हुए खोलने पर मजबूर हो जाते हैं। जबकि ये वायरस होते हैं। जैसे दस लोगों को मैसेज फॉर्वड करें या अपना चैट सिक्योर करें इत्यादि। जब​कि आप नहीं जानते कि व्हाट्सऐप पर इस तरह के मैसेज देकर आपको गुमराह किया जाता है। इतना ही नहीं ये मैसेज आपके व्हाट्सऐप हैकिंग का एक तरीका हो सकते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आगे हमनें व्हाट्सऐप से ऐसे ही कुछ अफवाह, हैक्स और स्कैम की जानकारी दी है।

जानें कैसे रखें अपने एंडरॉयड फोन को सुरक्षित

स्कैम: व्हाट्सऐप गोल्ड
email
कुछ दिन पहले यह स्कैम व्हाट्सऐप पर बेहद वायरल हो रहा था। इसमें कुछ पैसे देकर व्हाट्सऐप को प्रीमियम संस्करण में बदलने का आॅफर दिया जा रहा था। इस सर्विस का नाम व्हाट्सऐप गोल्ड दिया गया था। खास बात यह कही जा सकती है कि व्हाट्सऐप गोल्ड में आपको आॅफर की जानकारी भी दी जाती थी। जैसे 100 फोटो मुफ्त, एक हजार ईमेज भेज सकते हैं और हजार लोगों का ग्रुप बना सकते हैं आदि। जबकि यह पूरी तरह से बकवास था। व्हाट्सऐप का कोई भी प्रीमियम संस्करण नहीं है। इसके माध्यम से आपके फोन में वायरस भेजा जाता है। यदि आपके पास भी इस तरह का मैसेज आए तो तुरंत डिलीट करें।

हैक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे 500 का मुफ्त रिचार्ज
money
पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर यह अफवाह है कि डिजिटल इंडिया के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 500 रुपये का रिचार्ज दे रहे हैं। इसके साथ ‘भारत बदल रहा है’ का मैसेज भी दिया जाता है और मैसेज में एक लिंक पर क्लिक करने के लिए आपको प्रेरित किया जाएगा। परंतु आपको मालूम नहीं कि यह एक अफवाह है। यदि आपको भी ऐसे मैसेज मिले तो तुरंत डिलीट करें। इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। यह हैक भी हो सकता है क्योंकि इस मैसेज में क्लिक करने के बाद यूजर से काफी निजी जानकारियां मांगी जाती हैं।

इस जादुई कोड से आप जान सकते हैं अपने फोन बैटरी के बारे में सबकुछ

वायरस: व्हाट्सऐप मिस कॉल

Image courtesy : ibtimes.co.in
Image courtesy : ibtimes.co.in

फोन में वायरस भेजने का यह तरीका बिल्कुल नया है। इमसें आपको कोई व्हाट्सऐप नहीं आएगा बल्कि आपके फोन में एक ईमेज या साधारण मैसेज आता है कि आपके व्हाट्सऐप पर एक मिस कॉल आया है इसे दिखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आप फंस जाते हैं। इसके साथ ही फोन में वायरस डाउनलोड होना शुरू हो जाता है।

अफवाह: दस लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करें
whatsapp-3 91Mobiles
अक्सर आपको मैसेज मिलते हैं जिसमें लिखा होता है कि इस मैसेज को 10 लोगों भेजें नहीं तो सर्विस बंद हो जाएगी। यह अफवाह है और वायरस भी। इसे जितने लोगों को आप भेजते हैं उतने लोगों को वायरस जाता है। इतना ही नहीं कई लोगों को यह मैसेज आता है कि यदि आप व्हाट्सऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। ये सारी अफवाहे हैं।

The post व्हाट्सऐप के हैक, अफवाह और स्कैम जिससे सतर्क रहना है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
राहुल गांधी का ट्विटर के बाद ईमेल सर्वर भी हुआ हैक, कॉन्ग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक https://www.91mobiles.com/hindi/rahul-gandhi-and-indian-national-congress-twitter-handle-hacked-in-hindi/ Thu, 01 Dec 2016 06:25:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1902 साइबर अटैकर्स द्वारा 12 घंटे के अंदर कॉन्ग्रेस पार्टी को दो बार निशाना बनाया गया। हैकर्स ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों के ट्विटर हैंडल से बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किए है जिसके बाद खलबली मच गई।

The post राहुल गांधी का ट्विटर के बाद ईमेल सर्वर भी हुआ हैक, कॉन्ग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल रात को खबर आई थी कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इसके बाद राहुल गांधी का बयान भी आया था और आज सुबह एक और खबर से लोगों को चौंका दिया। सुबह-सुबह ही खबर आई की कॉन्ग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। साइबर अटैकर्स द्वारा 12 घंटे के अंदर कॉन्ग्रेस पार्टी को दो बार निशाना बनाया गया। हैकर्स ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों के ट्विटर हैंडल से बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किए है जिसके बाद खलबली मच गई।

खबर यहीं नहीं रुकी बल्कि सुबह-सुबह खबर यह भी आई कि राहुल गांधी के ​आॅफिशियल इमेल सर्वर को भी हैक कर लिया गया है। गैजेट्सनाउ पर दी गई खबर के अनुसार राहुल गांधी के अधिकार ट्विटर हैंडल के साथ ईमेल सर्वर को भी हैकर्स ने हैक कर लिया है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट गुरूवार सुबह में हैक हुआ। इसके बाद कांग्रेस ने भारत में डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद भी हैकर्स से काफी अपशब्द भरे ट्वीट पोस्ट कर दिए गए थे।
करीब पांच मिनट के अंदर ही उनके ट्विटर हैंडल से कम से कम सात आपत्तिजनक ट्वीट किए गए। हालांकि इसके कुछ ​देर बाद ही राहुल गांधी के कार्यालय ने बायान दिया कि समस्या को दूर कर लिया गया है। वहीं ट्विट भी डिलीट किए गए।

राहुल गांधी का ट्विवटर हैंडल हैक होने के मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करायी गई है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने @OfficeOfRG जो​ कि राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है के हैक होने की पुष्टि की और बयान दिया कि इस तरह की घटिया हरकतों से समझदारी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और ना ही इससे राहुल गांधी को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा सकता है। वहीं है के बाद राहुल गांधी के सत्यापित ट्विटर हैंडल का नाम ‘@OfficeOfRG’ को भी बदल दिया गया।

The post राहुल गांधी का ट्विटर के बाद ईमेल सर्वर भी हुआ हैक, कॉन्ग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>