Hero Eddy | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:49:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Hero Eddy : जानें हीरो के सस्ते और स्टाइलिस बैटरी स्कूटी के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-battery-electric-scooter-hero-eddy-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-battery-electric-scooter-hero-eddy-check-price-and-features/#respond Sun, 10 Apr 2022 10:40:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78341 भारत में हीरो एडी को कंपनी ने पिछले महीने इंडिया में पेश किया था।

The post Hero Eddy : जानें हीरो के सस्ते और स्टाइलिस बैटरी स्कूटी के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टू व्हीलर सेग्मेंट में Hero का नाम काफी आगे है। कंपनी बाइक सेक्सन में नंबर एक है। वहीं अब बैटरी स्कूटी में भी हीरो अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हाल में कंपनी द्वारा लो स्पीड सेग्मेंट में सस्ते Electric Scooter, Hero Eddy (बैटरी वाली स्कूटी) को पेश किया गया है। इस स्कूटी को उन यूजर्स के को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है जो लो बजट में बिना लाइसेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं। इस बैटरी स्कूटी का उपयोग आप कम दूरी तय करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि आसपास के सफर के लिए इसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। आगे हमने आपको Hero Electric Scooter Eddy के टॉप फीचर्स और स्पेसिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हीरो एडी की कीमत और उपलब्धता

हीरो एडी को 72,000 रुपये (सब्सिडी से पहले एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश पिछले महीने पेश किया गया था। इस स्कूटर की खास बात है कि इसके लिए राइडर को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं है क्योंकि यह लो स्पीड वाला ई-स्कूटर है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज

Hero Eddy Launched in India for Just Rs 72,000 Check Features

Hero Eddy लो-स्पीड ई-स्कूटर दो कलर – येलो और लाइट ब्लू में आता है। हालांकि, फिलहाल इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है और हीरो इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर इसके लिए ‘कमिंग सून’ इंडिकेटर दिखाई दे रहा है।

Hero Eddy specifications

रेंज और टॉप स्पीड

Hero Eddy को कंपनी ने कम शक्ति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कैटेगरी में पेश किया है। वहीं, हीरो एडी अपनी 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है, जिसके कारण सड़कों पर इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 85 किमी रेंज प्राप्त की जा सकती है। कुल मिलकार कहें तो हीरो एडी को खासतौर उन कम्यूटर के लिए बेहतर है जो आस-पास घर के छोट-मोटे काम करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Hero Eddy में 51.2V / 30Ah बैटरी दी गई है जो कि इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। बैटरी को एक बार चार्ज कर 85km की रेंज प्राप्त की जा सकती है। वहीं,Hero Electric का दावा है कि इस बैटरी वाली स्कूटी को फुल चार्ज करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

Hero Eddy Launched in India for Just Rs 72,000 Check Features

परफॉर्मेंस

इसमें 250W ब्रशलेस डीसी मोटर (BLDC) से 51.2V / 30Ah बैटरी पैक के साथ 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड कोई शादार परफॉर्मेंस नहीं देती। लेकिन, Hero Eddy का कॉम्पैक्ट और लाइटवेट हबोना इसे खास बनाता है। इसे भी पढ़ें: 160KM की रेंज वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, जानें यहां
कॉम्पैक्ट और लाइटवेट वाले इस ई-स्कूटर से आसानी से खराब सड़कों से निपटा जा सकता है। कंपनी ने इसे बेहतर बनाने के लिए इसमें 90 सेक्शन 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। आगे के पहिये टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल शॉक रियर सस्पेंशन पर लगे हैं। वाहन को दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

फीचर्स

हीरो एडी में एमआईडी के साथ एक डिजिटल डैशबोर्ड, फाइंड माई बाइक फीचर, ब्लूटूथ आधारित लॉकिंग सिस्टम, फॉलो मी लाइट्स और एक रिवर्स मोड है। इसके अलावा इसमें फाइंड माई बाइक फीचर है जो कि हॉर्न और लाइट को फ्लैश करता है जिससे राइडर को पार्किंग में वाहन का पता लगाने में मदद मिलती है जबकि फॉलो मी लाइट अंधेरे पार्किंग क्षेत्र में मदद करती है।

The post Hero Eddy : जानें हीरो के सस्ते और स्टाइलिस बैटरी स्कूटी के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-battery-electric-scooter-hero-eddy-check-price-and-features/feed/ 0
Hero Eddy भारत में मात्र 72,000 रुपये में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत https://www.91mobiles.com/hindi/hero-eddy-launched-in-india-for-just-rs-72000-check-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/hero-eddy-launched-in-india-for-just-rs-72000-check-features/#respond Tue, 01 Mar 2022 11:22:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76646 Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर में Find My Bike, E-Lock, Large Boot Space, Follow Me Headlamps, और Reverse मोड दिए गए हैं।

The post Hero Eddy भारत में मात्र 72,000 रुपये में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hero Electric ने भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर Hero Eddy को लॉन्च कर दिया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह टू-व्हीलर को रोज़मर्रा की छोटी दूरी की राइड के लिए डिज़ाइन किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस की ज़रूरत भी नहीं है। Hero Electric के लेटेस्ट ई-स्कूटर को 72,000 रुपये (एक्स शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह ई-स्कूटर कई सारे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Hero Eddy फीचर्स

Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने स्पेसिफिक ग्रुप के कस्टमर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह इलेक्ट्रि स्कूटर छोटी दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें Find My Bike, E-Lock, Large Boot Space, Follow Me Headlamps, और Reverse मोड दिया गया है।

Hero Eddy Launched in India for Just Rs 72,000 Check Features

Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो कलर ऑप्शन – यल्लो और लाइट ब्लू में लॉन्च किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लो-स्पीड व्हीकल है। ऐसे में इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं है।

Hero Electric का यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के पलूशन फ़्री प्रोडक्ट लाइअप का हिस्सा है। हीरो इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन मुंजाल ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के दौरान कहा कि हम Hero Eddy का ऐलान करते हुए काफ़ी रोमांचित है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ पेश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को हैशल फ़्री राइड एक्सपीरियंस के साथ-साथ कार्बन फ़्री राइड को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि Hero Eddy कंसर्ट और रोज़ की जरूरतों के लिए परफैक्ट चॉइस होगी।

Hero Electric की तैयारी

Hero Electric is a power player in the electric two-wheeler space in India.

Hero Electric भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक हैं। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए लुधियाना में नई फैक्ट्री का ऐलान किया है। हीरो इलेक्ट्रिक के देशभर में 750 से ज़्यादा सेल और सर्विस आउटलेट हैं। कंपनी काफ़ी तेज़ी से अपने चार्जिंग इंफ्रास्टेक्चर को बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही है। HT की माने तो Hero Electric अब तक अलग-अलग मॉडल के 4.5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच चुकी है।

The post Hero Eddy भारत में मात्र 72,000 रुपये में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hero-eddy-launched-in-india-for-just-rs-72000-check-features/feed/ 0