Hero Vida V1 Electric Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 07 Oct 2022 17:02:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 165KM रेंज के साथ आ गया Hero का पहला Electric Scooter, इतनी है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/hero-vida-v1-electric-scooter-launched-in-india-price-rs-1-45-lakh-sale-range-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/hero-vida-v1-electric-scooter-launched-in-india-price-rs-1-45-lakh-sale-range-photos/#respond Sat, 08 Oct 2022 04:30:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90032 कंपनी ने इन बैटरी वाली स्कूटी को लगातार 72 घंटे का टेस्ट ड्राइव कर चेक किया है।

The post 165KM रेंज के साथ आ गया Hero का पहला Electric Scooter, इतनी है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hero Vida V1 electric scooter: Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) का मोस्ट अवेडेट बैटरी वाली स्कूटी (Hero Vida Electric Scooter Launch) आखिरकार इंडिया में लॉन्च हो गई है। Hero के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी के नए Vida (वीडा) सब-ब्रांड (Hero Vida Electric Scooter) के तहत पेश किया गया है। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा V1 (Vida V1) को दो वेरिएंट Vida V1 Pro और Vida V1 Plus में लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Ola S1 Pro, Ather 450X Gen3 , Bajaj Chetak और TVS iQube से होगा। आइए आगे आपको Hero Vida V1 electric scooter Price, Sale, Range और Features की जानकारी देते हैं।

Hero Vida V1 electric scooter Price

कंपनी ने विडा V1 प्लस को इंडिया में 1.45 लाख रुपए (ex-showroom) और विडा V1 प्रो को 1.59 लाख रुपए (ex-showroom) में पेश किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इनकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, V1 प्लस ई-स्कूटर को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- Matte White, Matte Sports Red और Gloss Black में पेश किया है। दूसरी ओर प्रो वेरिएंट को Matte White, Matte Sports Red, Gloss Black के साथ Matte Abrax Orange कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इसे भी पढ़ें: आ गई Honda electric scooter से जुड़ी गुड न्यूज, जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!

hero-electric-scooter

2499 रुपये में करें बुक

वहीं, इच्छुक ग्राहक 2499 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ इन बैटरी वाली स्कूटी को बुक किया कर सकते हैं। साथ ही स्कूटर्स की डिलिवरी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। हालांकि, शुरुआती दौर में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में सेल किया जाएगा।

hero-vida-electric-scooter-sale

Hero Vida V1 Plus और Vida 1 Pro की टॉप स्पीड और रेंज

कंपनी ने जानकारी दी है कि विडा V1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, कंपनी का दावा है कि स्कूटर की बैटरी 1.2 किलोमीटर प्रति मिनट की दर से चार्ज होती है। इसके अलावा IDC के मुताबिक, इस ई-स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। साथ ही यह 3.2 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। इसे भी पढ़ें: 120KM रेंज वाले दो सस्ते Electric Scooter हुए लॉन्च, कीमत है बस इतनी

Hero Vida V1 Plus और Vida 1 Pro Photo

दूसरी ओर अगर बात करें हीरो विडा V1 प्लस की तो इसमें भी 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड मिलती है। साथ ही ई-स्कूटर की बैटरी 1.2 किलोमीटर प्रति मिनट की दर से चार्ज होती है। IDC का दावा है कि इस बैटरी वाली स्कूटी को फुल चार्ज में 143 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। राइडर 3.2 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड इस स्कूटर से हासिल कर पाएंगे।

Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फीचर्स

Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कई फीचर्स दिए हैं, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ सात इंच का टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, टू-वे थ्रॉटल, कीलेस कंट्रोल और SoS अलर्ट शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: चार्जिंग के दौरान Electric Scooter में बलास्ट, 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत!

hero-vida-ev

बैटरी है पूरी तरह सेफ

कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पूरी तरह सेफ है। बैटरी को 2 लाख किलोमीटर, 25 हजार घंटे, हाई टेम्प्रेचर पर टेस्ट किया गया है, जिसमें ई-स्कूटर सफल रहे। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि बैटरी गिरने या टकराने के बाद भी काम करेगी। कंपनी ने इसका लगातार 72 घंटे का टेस्ट ड्राइव भी किया है।

The post 165KM रेंज के साथ आ गया Hero का पहला Electric Scooter, इतनी है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hero-vida-v1-electric-scooter-launched-in-india-price-rs-1-45-lakh-sale-range-photos/feed/ 0