Hisense | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 28 May 2026 12:43:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 LG और Hisense डील का सच, जानें क्या चीनी कंपनी के हाथ में चली जाएगी एलजी टीवी की कमांड https://www.91mobiles.com/hindi/lg-hisense-deal-news-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-hisense-deal-news-details-in-hindi/#respond Thu, 28 May 2026 12:43:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197266 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Television मार्केट के लिए आज का दिन बड़ा उथल-पुथल वाला साबित हुआ। सुबह खबर आई कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक LG अपनी टीवी डिवीजन को बेच रही है। देश-विदेश की वेबसाइट्स पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और कहा जाने लगा कि एलजी के टीवी अब चीनी […]

The post LG और Hisense डील का सच, जानें क्या चीनी कंपनी के हाथ में चली जाएगी एलजी टीवी की कमांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Television मार्केट के लिए आज का दिन बड़ा उथल-पुथल वाला साबित हुआ। सुबह खबर आई कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक LG अपनी टीवी डिवीजन को बेच रही है। देश-विदेश की वेबसाइट्स पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और कहा जाने लगा कि एलजी के टीवी अब चीनी कंपनी Hisense बनाएगी और बेचेगी। वहीं सूरज ढलने से पहले ही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए खबर को सिरे से नकार दिया।

LG और Hisense डील

कोरियन वेबसाइट EBN ने सबसे पहले खबर पब्लिश करते हुए सनसनी फैला दी थी कि एलजी का टीवी बिजनेस बंद होने जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया था कि LG और Hisense के बीच डील हुई है जिसके तहत LG TV बिजनेस को चीनी कंपनी के हाथों बेचा जा रहा है। खबर में कहा गया था कि एलजी एग्जीक्यूटिव हाल ही में बीजिंग गए थे और वहां हिसेंस अधिकारियों के साथ डील की है।

LG 50-inch 4K Ultra HD Smart LED TV
LG TV

रिपोर्ट में बताया गया था कि एलजी और हिसेंस के बीच हुई डील के बाद कोरियन कंपनी एलजी के टीवी बिजनेस को चीनी कंपनी हैंडल करेगी। यह खबर इसलिए ज्यादा बड़ी बन गई थी क्योंकि LG दुनिया की सबसे बड़ी टीवी और होम अप्लायंसेज कपंनियों में से एक है। वहीं दूसरी ओर Hisense चीनी कंपनी है और एक चाइनीज कंपनी का किसी बड़ी ग्लोबल कंपनी को खरीदना पूरी इंटरनेशनल मार्केट के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

LG का बयान

एलजी और हिसेंस डील की खबरों के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से भी बयान आ गया है। एलजी ने चाइनीज कंपनी हिसेंस के साथ साझेदारी वाली बात का खंडन किया है। एलजी का कहना है कि अपने टीवी बिजनेस को हिसेंस को बेचने का फिलहाल उसका कोई प्लान नहीं है। इंडिया टुडे को आधिकारिक तौर बयान देते हुए कंपनी ने डील वाली खबर को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। यानी यह साफ हो गया है कि LG TV बिजनेस Hisense या किसी भी चीनी कंपनी को नहीं बेचा जा रहा है।

Hisense TV

LG की लेगेसी

आपको बता दें कि एलजी के टेलीविजन बिजनेस की शुरुआत अगस्त 1966 में हुई थी। यानी यह तकरीबन 60 साल पुरानी विरासत है। ग्लोबल मार्केट में यह प्रीमियम सेगमेंट की मुख्य कंपनियों में शामिल है और LG OLED टीवी तकनीक काफी पसंद की जाती है। यह भी सच है कि Hisense और TCL जैसी कंपनियों से एलजी को तगड़ी चुनौती मिल रही है और इस कॉम्पिटिशन के कारण एलजी का मार्जिन भी घट रहा है।

Hisense की स्थिति

Hisense की बात करें तो इस चीनी ग्रुप के अंतर्गत कई बड़े टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स आते हैं जिनमें Toshiba TV और Sharp TV जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। तोशिबा और शार्प के टेलीविजन इंडियन मार्केट में भी बेचे जाते हैं। इन ब्रांड्स के तहत भारतीय ग्राहकों को LED से लेकर 4K Ultra HD स्क्रीन वाले Google TV भी मिलते हैं। इंडियन टीवी मार्केट में इनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

The post LG और Hisense डील का सच, जानें क्या चीनी कंपनी के हाथ में चली जाएगी एलजी टीवी की कमांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-hisense-deal-news-details-in-hindi/feed/ 0
5 लाख का TV! इंडिया में लॉन्च हुए ये धाँसू मॉडल्स, देखें क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-launches-four-models-with-4k-laser-smart-tv-know-the-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-launches-four-models-with-4k-laser-smart-tv-know-the-price/#respond Wed, 12 Jul 2023 12:15:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110671 स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में बड़ा नाम रखने वाली है Hisense कंपनी ने चार नए 4K स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह मॉडल लेजर टीवी, E7K प्रो, टॉरनेडो A7K और A6K नाम से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post 5 लाख का TV! इंडिया में लॉन्च हुए ये धाँसू मॉडल्स, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Hisense कंपनी ने चार नए 4K स्मार्ट टीवी पेश किए हैं।
  • लेजर टीवी में 120 एंबिएंट लाइट रिजेक्शन तकनीक है।
  • सभी 15 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में बड़ा नाम रखने वाली है Hisense कंपनी ने चार नए 4K स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह मॉडल लेजर टीवी, E7K प्रो, टॉरनेडो A7K और A6K नाम से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि लेजर टीवी में यूजर्स को 120 एंबिएंट लाइट रिजेक्शन तकनीक वाली स्क्रीन मिलेगी। आइए, आगे इन सभी मॉडल्स की कीमत और विशेषताओं पर गौर करते हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • Hisense ने लेजर टीवी को 499,999 रुपये में पेश किया है। इसे अमेज़न पर पहले सात दिनों में लेने पर 3 साल की व्यापक वारंटी का दावा किया गया है।
  • Tornado QLED E7K Pro की कीमत 49,999 से शुरू होती है।
  • Tornado A7K की कीमत 47,999 रुपये से शुरू होती है।
  • इसी रेंज का A6K टीवी 28,999 रुपये का है।
  • बता दें कि लेज़र टीवी और E7K प्रो अमेज़न पर 15 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि A7K फ्लिपकार्ट 15 तारीख से ही उपलब्ध होगा। वहीं, A6K फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों पर मिल जाएगा।

Hisense लेजर टीवी के फीचर्स

Hisense लेज़र टीवी RGB ट्रिपल कलर लेज़र लाइट सोर्स और ALR स्क्रीन के साथ 120 इंच की बड़ी स्क्रीन में आता है। टीवी का रिज़ॉल्यूशन 60Hz पर 3840×2160 और ब्राइटनेस 3000 लुमेन है। इसके साथ टीयूवी में आंखों के लिए भी सुरक्षा वाली तकनीक दी गई।

स्टोरेज की बात करें तो टीवी में 8GB इंटरनल स्टोरेज और 3GB रैम दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई और ब्लूटूथ का विकल्प मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ 40 वॉट स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी VIDAA U6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

Hisense launches a total of four models with 4K laser smart TV, know the price

Hisense Tornado QLED E7K Pro TV के फीचर्स

यह बेज़ल-लेस फ्लोटिंग डिस्प्ले डिज़ाइन वाला टीवी है। टीवी में 55 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले है जो 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें सबसे हाई 240Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। लाजवाब एक्सपीरियंस के लिए एचडीआर गेम मोड का सपोर्ट भी है।  E7K Pro TV में AMD FreeSync प्रीमियम, ALLM VRR सपोर्ट, डॉल्बी विजन IQ, HDR10, HDR10+, HLG का सपोर्ट दिया गया है।

बेहतर ऑडियो के लिए सबवूफर, डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल X के साथ 49W 2.1 चैनल स्पीकर मौजूद हैं। इसमें 3GB रैम + 8GB स्टोरेज मिल जाता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1, HDMI और USB पोर्ट शामिल हैं। OS की बात करें तो यह भी VIDAA U6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Hisense  A7K के फीचर्स

इस टीवी सेट में आपको 50 इंच डिस्प्ले और 4K 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन सहित 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है  इसमें जेबीएल-61W बिल्ट-इन वूफर लगे हुए है। इसके अतिरिक्त, इसमें VIDAA स्मार्ट OS, एक अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल-लेस डिज़ाइन और Google Home, Apple AirPlay, Apple Home और बिल्ट-इन Alexa जैसे कई स्मार्ट होम प्लेटफ़ॉर्म का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा है।

Hisense A6K TV के फीचर्स

Hisense का यह टीवी Google TV पर काम करता है। इसमें 43 इंच डिस्प्ले, 4K रिजॉल्यूशन, AI एडेप्टिव डेप्थ तकनीक दी गई है। बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ सहित एचडीआर का सपोर्ट है। इसके साथ गेम मोड प्लस, एएलएम, वीआरआर और ईएआरसी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। टीवी में वॉयस कंट्रोल, बिल्ट-इन एलेक्सा और वीआईडीएए वॉयस सपोर्ट भी शामिल है।

The post 5 लाख का TV! इंडिया में लॉन्च हुए ये धाँसू मॉडल्स, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-launches-four-models-with-4k-laser-smart-tv-know-the-price/feed/ 0
Hisense E31 Lite स्मार्टफोन 8MP डुअल रियर कैमरा और 4,550mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-e31-lite-smartphone-launched-with-8mp-dual-rear-cameras-and-4550mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-e31-lite-smartphone-launched-with-8mp-dual-rear-cameras-and-4550mah-battery/#respond Sat, 09 Oct 2021 10:18:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68481 Hisense E3 Lite स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा, वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा गया है।

The post Hisense E31 Lite स्मार्टफोन 8MP डुअल रियर कैमरा और 4,550mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज़ टेक कंपनी Hisense ने एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है। Hisense ने यह स्मार्टफ़ोन अफ़्रीका में पेश किया है। Hisense अपने प्रीमियम होम एप्लाएंसेज के लिए जाना जाता है। Hisense भारत में भी अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुका है। Hisense का एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Hisense E31 Lite के नाम से पेश किया गया है। Hisense E3 Lite स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा, वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा गया है। यहां हम आपको Hisense E31 Lite स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Hisense E31 Lite कीमत

Hisense E31 Lite स्मार्टफोन को अफ्रीका में सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को 1GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ 1,699 SAR(करीब 8500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। Hisense E31 Lite स्मार्टफोन को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। अफ्रीका में इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑथराइज्ड स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।

Hisense E31 Lite स्पेसिफिकेशन्स

Hisense E31 Lite स्मार्टफोन का बैक पैनल पॉलीकॉर्बोनेट का बना है। इसके साथ ही फोन में 6.52-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+(1600 x 720 पिक्सल) है। Hisense E31 Lite स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 8MP का है। इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा CIF लेंस है। इसके साथ ही फ़ोन के रियर पैनल में LED फ़्लैश दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi मिड रेंज स्मार्टफ़ोन मार्केट में करेगा धमाका, Redmi Note 11 में मिलेगी 120W फ़ास्ट चार्जिंग!

Hisense E31 Lite स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UNISOC SC9863A SoC दिया गया है। यह फोन 1GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 512GB तक की एक्सटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन को 4,550mAh की बैटरी और Android 11 के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल 4G सिम, Bluetooth v4.2, Wi-Fi, और माइक्रो USB सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता iPhone, 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Hisense E31 Lite स्मार्टफोन 8MP डुअल रियर कैमरा और 4,550mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-e31-lite-smartphone-launched-with-8mp-dual-rear-cameras-and-4550mah-battery/feed/ 0
Hisense 55-इंच 4K QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-55-inch-4k-qled-smart-tv-launched-in-india-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-55-inch-4k-qled-smart-tv-launched-in-india-check-price-and-features/#respond Tue, 21 Sep 2021 06:27:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67353 Hisense ने भारत में नया 55-इंच 4K QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। Hisense के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को Quantum Dot टेक्नोलॉजी और कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

The post Hisense 55-इंच 4K QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hisense ने भारत में नया 55-इंच 4K QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। Hisense के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को Quantum Dot टेक्नोलॉजी और कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Hisense 55-इंच TV में QLED डिस्प्ले के साथ Ultra-vivid हाई कॉन्ट्रास्ट पैलन, HDR10+, HDR10, HLG सपोर्ट और Dolby Vision के साथ पेश किया गया है। यह नया टीवी बैजल लैस डिजाइन, 2GB की RAM, और 16GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Hisense 4K QLED Smart TV लेटेस्ट Android TV 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जिसमें बिल्ट इन Chromecast दिया गया है। यहां हम आपको Hisense के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Hisense 55-inch 4K QLED Smart TV कीमत

Hisense 55-inch 4K QLED Smart TV को भारत में 59,999 रुपय की कीमत में पेश किया गया है। Hisense के लेटेस्ट टीवी को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर आयोजित होने वाले Big Billion Day Sale से खरीदा जा सकेगा।

Hisense 55-inch 4K QLED Smart TV स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Hisense के लेटेस्ट टीवी के डिज़ाइन की बात करें तो यह बैजल लेस डिज़ाइन के साथ आता है। Hisense 4K TV में 55-इंच का QLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Dolby Vision HDR, HDR10+, HDR10, HLG, Ultra Dimming सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। जैसा की बताया गया है Smart TV स्मार्टफोन को Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है जो कि ट्रूली कॉम्पलिंग व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। Hisense के इस स्मार्ट टीवी में क्वाड कोर Cortex-A53 प्रोसेसर दिया है। यह Smart TV 2GB RAM + 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह टीवी Android 10 TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, Google Assistant, Wi-Fi (डुअल-बैंड) और Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Ambani ने Jio यूजर्स पर फिर की फ्री Data की बारिश, इन धांसू प्लान में एक्स्ट्रा मिलेगा इंटरनेट डाटा

Hisense Smart TV में Netflix, YouTube, Amazon, Google Play Movies और TV, और Amazon Prime Video पहले से प्री-लोडेड आते हैं। इस लेटेस्ट TV में Hisense के लेटेस्ट टीवी को प्रोपीटेरी Hi-view Engine के साथ पेश किया गया है जो हाई स्पीड ग्राफिक्स प्रोसेसिंग, फाइन इमेज, क्लीयर मोशन ऑफर करता है। इस स्मार्ट टीवी का ऑडियो आउटपुट 24W स्पीकर के साथ Dolby Atmos और Dolby Audio सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Hisense TV में दो USB Type-A पोर्ट, तीन HDMI पोर्ट, एक SPDIF पोर्ट, एक ऑडियो जैक, RF Input, AV Input, और इंटरनेट के लिए Ethernet पोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Google भी कर रहा है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Pixel Fold को लाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Hisense 55-इंच 4K QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hisense-55-inch-4k-qled-smart-tv-launched-in-india-check-price-and-features/feed/ 0