HMD Fusion 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 27 Oct 2025 05:32:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 HMD Fusion 2 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, एडवांस कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-fusion-2-specifications-leaked-with-new-smart-outfits-gen-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-fusion-2-specifications-leaked-with-new-smart-outfits-gen-2/#respond Mon, 27 Oct 2025 05:32:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184789 HMD Fusion 2 के प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले सहित कई अहम डिटेल्स से खुलासा हुआ है।

The post HMD Fusion 2 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, एडवांस कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल नवंबर महीने में अपना रिपेयरेबल फोन HMD Fusion इंडिया में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 17,999 रुपये थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर भी बाजार में उतारे की तैयारी कर चुकी है। नए लीक में HMD Fusion 2 की स्पे​सिफिकेशन्स सामने आई है जिसमें फोन प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले सहित अन्य कई अहम डिटेल्स से खुलासा हुआ है।

HMD Fusion 2 को भी खुद से रिपेयर किया जा सकेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लीक में यह दावा जरूर किया गया है कि फ्यूजन 2 को भी कंपनी पहले वाले फोन की तरह कई कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ लेकर आएगी। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्ट आउटफिट्स पहले से एडवांस होगी जिन्हें पहले वाले मॉडल में यूज़ नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह HMD Fusion की स्मार्ट आउटफिट्स भी इस फोन में काम नहीं करेगी।

HMD Fusion

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एचएमडी फ्यूजन 2 क्वालकॉम के सबसे नए Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट पिछले सप्ताह ही अनाउंस हुआ है। यह 4nm प्रोसेस पर बना फोन सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोेसेसर Adreno GPU परफॉर्मेंस को 59% तक इम्प्रूव कर सकता है।

लीक के मुताबिक HMD Fusion 2 5G फोन 6.58-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह OLED पैनल पर बनी फुलएचडी+ डिस्प्ले बताई जा रही है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार इस मोबाइल को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर मिलेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद रहेगा।

HMD Fusion

एचएमडी फ्यूजन 2 को IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और NFC भी मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्पीकर्स और POGO Pin 2.0 भी सपोर्ट करेगा। HMD Fusion 2 की बैटरी पावर लीक में सामने नहीं आई है। लेकिन बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि इस मोबाइल में शायद 6,000mAh बैटरी मिल जाएगा।

अगर एचएमडी फ्यूजन के साथ आने वाली स्मार्ट आउटफिट्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस बार कंपनी वायरलेस चार्ज, रग्ड, गेमिंग, कैमरा ग्रिप, फ्लैशी, स्पीकर, स्मार्ट प्रोजेक्टर, QR & Barcode स्कैनर और Kick Stand फोन के साथ दे सकती है। ये आउटफिट्स फोन के कई फंक्शन को एडवांस और आसान बनाएगी। वहीं साथ ही मोबाइल को डिफरेंट लुक भी देगी।

The post HMD Fusion 2 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, एडवांस कस्टमाइजेबल स्मार्ट आउटफिट्स के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-fusion-2-specifications-leaked-with-new-smart-outfits-gen-2/feed/ 0
HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT और Fusion 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कब आ सकते हैं मोबाइल्स https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-skyline-2-hmd-skyline-2-gt-and-fusion-2-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-skyline-2-hmd-skyline-2-gt-and-fusion-2-details-leaked/#respond Wed, 23 Apr 2025 07:20:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172233 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल ब्रांड HMD आने वाले महीनों में अपनी स्काईलाइन सीरीज के विस्तार की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत यह दो मोबाइल HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अलग से HMD Fusion 2 की जानकारी भी लीक हुई है। खास बात […]

The post HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT और Fusion 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कब आ सकते हैं मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल ब्रांड HMD आने वाले महीनों में अपनी स्काईलाइन सीरीज के विस्तार की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत यह दो मोबाइल HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अलग से HMD Fusion 2 की जानकारी भी लीक हुई है। खास बात यह है कि स्काईलाइन 2 के लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया गया है। आइए, आगे आपको इन तीनों फोंस से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

HMD Skyline 2 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूजर HMD_MEME का कहना है कि HMD Skyline 2 इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। यह बिल्कुल एक साल बाद होगा जब इसका ओरिजिनल मॉडल पेश किया गया था।
  • एक अन्य पोस्ट में यूजर ने यह भी शेयर किया है कि HMD Skyline 2 GT और HMD Fusion 2 पर भी काम चल रहा है। हालांकि, इन दोनों डिवाइसेज के लिए फिलहाल कोई स्पष्ट लॉन्च टाइमलाइन नहीं बताई गई है।

एचएमडी स्काईलाइन 2 या स्काईलाइन 2 जीटी के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी लीक में सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि इनमें यूजर-फ्रेंडली रिपेयरबिलिटी जैसा फीचर बरकरार रह सकता है और कुछ अहम अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं। जबकि पूर्व मॉडल की तरह, इनके सक्सेसर भी ग्लोबल अनाउंसमेंट के कुछ ही समय बाद भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

HMD Skyline launched in India price specifications

याद दिला दें कि पूर्व मॉडल HMD Skyline में 6.55-इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है। इसमें बैक पैनल पर 108MP + 13MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4,600mAh की यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग और 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भारत में ₹35,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

आखिर में यह भी बता दें कि HMD Fusion 2 पहले के HMD Fusion का अपग्रेड बन सकता है। जिसे भारत में नवंबर 2024 में ₹17,999 की कीमत पर पेश किया गया था। यह फोन स्मार्ट आउटफिट्स (बैक कवर) के लिए मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आया था। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मौजूद है। यह 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा प्रदान करता है। इसमें 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।



Best Competitors

See All Competitors

The post HMD Skyline 2, HMD Skyline 2 GT और Fusion 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कब आ सकते हैं मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-skyline-2-hmd-skyline-2-gt-and-fusion-2-details-leaked/feed/ 0