HMD Pulse 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 24 Dec 2025 07:38:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ता मोबाइल फोन HMD Pulse 2 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और HD+ स्क्रीन के साथ हो सकता है जल्द लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-hmd-pulse-2-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-hmd-pulse-2-specifications-leaked/#respond Wed, 24 Dec 2025 07:38:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187592 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अप्रैल 2024 में अपनी ‘पल्स’ सीरीज को पेश करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन HMD Pulse, Pulse Plus और Pulse Pro पेश किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन ‘पल्स 2’ लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक […]

The post सस्ता मोबाइल फोन HMD Pulse 2 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और HD+ स्क्रीन के साथ हो सकता है जल्द लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अप्रैल 2024 में अपनी ‘पल्स’ सीरीज को पेश करते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन HMD Pulse, Pulse Plus और Pulse Pro पेश किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन ‘पल्स 2’ लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस सीरीज से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में सीरीज के बेस मॉडल HMD Pulse 2 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

HMD Pulse 2 की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर smashx_60 अकाउंट द्वारा शेयर की गई है। यहां फोन की फोटो के साथ ही लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है। लीक के अनुसार एचएमडी पल्स 2 को कोडनेम HMD M-KOPA X3 होगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस अपकमिंग एचएमडी स्मार्टफोन को Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि ​बीते वर्ष लॉन्च हुआ HMD Pulse स्मार्टफोन Unisoc T606 चिपसेट पर लाया गया था। Unisoc T7250 की बात करें तो यह 12नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। प्रोसेसर को देखते हुए यह साफ हो गया है कि HMD Pulse 2 4G फोन होगा और सिर्फ एलटीई कनेक्टिविटी के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा।

लीक के अनुसार एचएमडी पल्स 2 स्मार्टफोन को 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है। एचएमडी पल्स को कंपनी ने इसी रिफ्रेश रेट वाली 6.65-इंच HD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया था। यानी सक्सेसर में कुछ बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

फोटोग्राफी के मामले में ग्राहकों को HMD Pulse 2 में पिछले वर्ज़न की तुलना में बड़ी अपग्रेड मिल सकती है। सामने आए लीक के अनुसार यह अपकमिंग स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। HMD Pulse को 13एमपी बैक कैमरा पर लाया गया था। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Pulse 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए एचएमडी पल्स 2 को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। पिछली जेनरेशन में भी यही बैटरी दी गई थी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एचएमडी पल्स को जहां 10वॉट चार्जिंग तकनीक के साथ लाया गया था। वहीं लीक के मुताबिक एचएमडी पल्स 2 को 20वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

HMD Pulse 2 को IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचा सकेगा। वहीं लीक के अनुसार इस 4जी फोन में स्मार्ट लाइटिंग और कस्टम बटन जैसे कुछ खास फीचर्स भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.0 और वाईफाई के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगर​प्रिंट सेंसर मिल सकता है।

अंत में बताते चलें कि अफ्रीकन मार्केट में M-KOPA डॉट कॉम वेबसाइट पर एचएमडी स्मार्टफोंस बेचे जा रहे हैं और HMD Pulse 2 भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि एचएमडी पल्स सीरीज इंडिया में लॉन्च नहीं की गई है और HMD Pulse 2 भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं, इस बारे में भी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इस वक्त इंडियन मार्केट में HMD Vibe 5G फोन 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह सस्ता 5जी फोन 50MP Camera, 5000mAh battery और Unisoc T760 प्रोसेसर से लैस है।

The post सस्ता मोबाइल फोन HMD Pulse 2 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और HD+ स्क्रीन के साथ हो सकता है जल्द लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-hmd-pulse-2-specifications-leaked/feed/ 0
HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro आए सामने! स्पेसिफिकेशन्स ​की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-pulse-2-hmd-pulse-2-plus-and-hmd-pulse-2-pro-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-pulse-2-hmd-pulse-2-plus-and-hmd-pulse-2-pro-specifications-leaked/#respond Mon, 21 Jul 2025 03:32:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178636 HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro आए सामने! स्पेसिफिकेशन्स ​की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अप्रैल महीने में अपनी ‘पल्स’ सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन HMD Pulse, Pulse Plus और Pulse Pro लॉन्च किए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी ‘पल्स 2’ सीरीज लेकर आ रही है जिसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस सीरीज के तहत HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro लॉन्च होंगे जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

एचएमडी पल्स 2 सीरीज ​डिटेल्स (लीक)

HMD Pulse 2

एचएमडी पल्स 2 इस सीरीज का बेस मॉडल होगा। लीक के अनुसार इसे Unisoc T7200 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा और मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को 4GB RAM पर उतारा जाएगा जो 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

HMD Pulse 2 स्मार्टफोन को 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार यह IPS LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

HMD Pulse+

HMD Pulse 2 Plus

एचएमडी पल्स 2 प्लस मॉडल में भी एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Unisoc T7200 प्रोसेसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्माटफोन 6GB RAM पर लॉन्च होगा और बाजार में 64GB व 128GB स्टोरेज के साथ मुहैया कराया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

HMD Pulse Pro launched

HMD Pulse 2 Pro

एचएमडी पल्स 2 प्रो स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल होगा। सामने आए लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर दिया जा सकता है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह एचएमडी फोन भी Android 15 OS के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

लीक के अनुसार इसे 6GB या फिर 8GB RAM मेमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके टॉप वेरिएंट में 256GB storage मिलेगी। एचएमडी पल्स 2 प्रो को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और इसमें IPS LCD पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

HMD Pulse 2 Pro को लेकर लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ एक macro सेंसर और एक depth सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पल्स 2 प्रो में 50MP Selfie सेंसर मिल सकता है। लीक की मानें तो यह फोन 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

HMD Pulse plus Business Edition launched globally know price specifications
HMD Pulse+

HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जैसे ही कोई पुख्ता खबर मिलेगी, पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। तब तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को महज एक लीक ही माना जाएगा।

The post HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro आए सामने! स्पेसिफिकेशन्स ​की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-pulse-2-hmd-pulse-2-plus-and-hmd-pulse-2-pro-specifications-leaked/feed/ 0