HMD Vibe 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Sep 2025 07:58:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 8999 रुपये में HMD Vibe 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-launched-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-launched-india-price-specs/#respond Thu, 11 Sep 2025 07:58:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182189 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

HMD ने भारत में किफायती 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया ऑप्शन जोड़ दिया है। कंपनी ने इसे HMD Vibe 5G नाम से लॉन्च किया है। जिसकी कीमत मात्र 8,999 रुपये रखी गई है। यह फोन अब HMD India की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य प्रमुख रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए, आगे कीमत […]

The post सिर्फ 8999 रुपये में HMD Vibe 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ने भारत में किफायती 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया ऑप्शन जोड़ दिया है। कंपनी ने इसे HMD Vibe 5G नाम से लॉन्च किया है। जिसकी कीमत मात्र 8,999 रुपये रखी गई है। यह फोन अब HMD India की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य प्रमुख रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की फुल डिटेल्स जानते हैं।

HMD Vibe 5G में 6.67-इंच का HD+ पंच-होल IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल का है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में एंट्री लेवल Unisoc T760 चिपसेट मौजूद है। जिसे 4GB RAM और 4GB तक वर्चुअल RAM एक्सटेंशन के साथ लाया गया है। जबकि स्टोरेज के लिए इसमें 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसको आप माइक्रोSD कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह फोन 50MP AI मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ लॉन्च हुआ है। इसके साथ एलईडी फ्लैश और रियर नोटिफिकेशन लाइट भी दी गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स और सिंगल माइक्रोफोन सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो HMD Vibe 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 5G पर 30 घंटे और 4G पर 28 घंटे तक टॉक टाइम दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, GPS/AGPS, GLONASS, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।

फोन लेटेस्ट Android 15 पर रन करता है और इसमें HMD का क्लीन, ब्लॉटवेयर फ्री इंटरफेस मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए दो साल तक क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, लेकिन इसे किसी बड़े OS अपग्रेड की सुविधा नहीं प्रदान जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स मौजूद हैं। यह डिवाइस 165mm x 75.8mm x 8.65mm के साइज और 190 ग्राम वजन के साथ पेश हुआ है। इसमें डुअल नैनो SIM स्लॉट्स दिए गए हैं।

HMD Vibe 5G भारत में केवल एक ही मेमोरी वैरियंट 4GB+128GB में लॉन्च किया गया है। जिसकी लॉन्च पर कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और पर्पल दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

इस प्राइस रेंज में HMD Vibe 5G का मुकाबला Tecno Spark Go 5GiQOO Z10 Lite और POCO M7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि HMD अपने क्लीन UI, बैटरी और अच्छी बिल्ड क्वालिटी सहित रियर नोटिफिकेशन लाइट के चलते थोड़ा आगे रह सकता है। यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो 9,000 रुपये से कम में 5G कनेक्टिविटी, बड़ा डिस्प्ले और लंबी चलने वाली बैटरी वाला डिवाइस देख रहे हैं।

अगर आप एक ऐसा 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसकी कीमत कम हो, Android 15 का लेटेस्ट एक्सपीरियंस मिले और बैटरी बैकअप अच्छा हो तो HMD Vibe 5G आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, गेमिंग और बेहतर परफॉरमेंस के लिए डिवाइस देख रहे हैं तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं। उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।



The post सिर्फ 8999 रुपये में HMD Vibe 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-launched-india-price-specs/feed/ 0
11 सितंबर को लॉन्च हो रहा HMD Vibe 5G स्मार्टफोन, नए टीजर में हुआ कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-date-11-september-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-date-11-september-confirmed/#respond Tue, 09 Sep 2025 06:53:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181952 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

HMD भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन HMD Vibe 5G को लॉन्च कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया था लेकिन अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है कि यह फोन 11 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। खास बात यह है कि फोन की कीमत […]

The post 11 सितंबर को लॉन्च हो रहा HMD Vibe 5G स्मार्टफोन, नए टीजर में हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन HMD Vibe 5G को लॉन्च कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया था लेकिन अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है कि यह फोन 11 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। खास बात यह है कि फोन की कीमत xxx9 रुपये का हिंट भी टीजर में देखा जा सकता है। जिसका मतलब है कि यह 10,000 रुपये से कम में एंट्री लेगा। इसे देखते हुए यह बजट में 5जी फोन लेने वालों के लिए नया विकल्प बन सकता सकता है। ब्रांड भी इसे लाकर एंट्री लेवल ग्राहकों को टारगेट कर सकता है।

HMD Vibe 5G के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अब तक कुछ अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। टीजर में फोन पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। इसमें 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा। जो स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में रखा जाएगा। कैमरा मॉड्यूल में दो सेंसर और एक LED फ्लैश होंगे। साथ ही, कैमरा के पास में दो इल्युमिनेटेड लाइट लाइनें दी गई हैं, जो glyph-स्टाइल लाइटिंग को दर्शाती हैं। जिससे फोन का लुक और भी आकर्षक लग सकता है।

यह स्मार्टफोन पहले ही HMD इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि Vibe 5G को ऑनलाइन साइट Flipkart या Amazon इंडिया पर सेल किया जाएगा या नहीं। हालांकि इसे कंपनी अपनी वेबसाइट, ऑफलाइन चैनल्स और ऑनलाइन मोड के जरिए सेल कर सकती है।

HMD Vibe 5G का मुकाबला 10,000 रुपये से कम में आने वाले मोबाइल्स से हो सकता है। यह Tecno Spark Go 5G, iQOO Z10 Lite और POCO M7 जैसे 5G स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। इसका 50MP कैमरा और Glyph-Style लाइटिंग इसे इन मॉडलों से अलग रख सकता है। हालांकि और भी स्पेसिफिकेशंस आने के बाद ही हम सही सुझाव दे पाएंगे।

hmd-vibe-5g-india-launch-confirmed-teaser

यह फोन खासकर उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छा कैमरा और आकर्षक डिजाइन पसंद करते हैं। यदि आप भी ऐसा ही डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो HMD Vibe 5G का इंतजार किया जा सकता है। वहीं, यदि आपको और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फोन की फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post 11 सितंबर को लॉन्च हो रहा HMD Vibe 5G स्मार्टफोन, नए टीजर में हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-date-11-september-confirmed/feed/ 0
HMD Vibe 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, टीजर में दिखी झलक https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-confirmed-teaser/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-confirmed-teaser/#respond Fri, 29 Aug 2025 05:36:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181287 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

HMD ने भारतीय मार्केट में अपने नए 5G स्मार्टफोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। इसे कंपनी जल्द ही HMD Vibe 5G नाम से पेश करेगी। फोन को लेकर पहला आधिकारिक टीजर HMD के X अकाउंट और HMD India की वेबसाइट पर लाइव हुआ है। इससे फोन का रियर डिजाइन, कैमरा डिटेल्स और कलर ऑप्शंस […]

The post HMD Vibe 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, टीजर में दिखी झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ने भारतीय मार्केट में अपने नए 5G स्मार्टफोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। इसे कंपनी जल्द ही HMD Vibe 5G नाम से पेश करेगी। फोन को लेकर पहला आधिकारिक टीजर HMD के X अकाउंट और HMD India की वेबसाइट पर लाइव हुआ है। इससे फोन का रियर डिजाइन, कैमरा डिटेल्स और कलर ऑप्शंस सामने आ गए हैं। यह किफायती 5G फोन हो सकता है जिससे ब्रांड कम कीमत में 5जी तकनीक चाहने वालों का ध्यान खींच सकता है। आइए, आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

वेबसाइट पर सामने आए टीजर में दर्शाया गया है कि आगामी HMD Vibe 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का AI मेन कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस होगा। जो रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल के किनारे राउंडेड हैं और इसके साथ LED फ्लैश भी दिख रहा है। सबसे दिलचस्प फीचर कैमरा डेको में लगी दो इल्युमिनेटेड लाइट स्ट्रिप्स हैं। जिसमे एक टॉप लेफ्ट कॉर्नर और दूसरी बॉटम राइट कॉर्नर पर है। ये Glyph-स्टाइल लाइटिंग जैसी लग सकती है।

फिलहाल कंपनी ने HMD Vibe 5G की सटीक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन इसे कमिंग सून के साथ टीज किया गया है। जिससे उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में पेश होगा। माना जा रहा है कि यह फेस्टिव सीजन के दौरान मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी यह भी साफ नहीं है कि Vibe 5G को ऑनलाइन साइट Flipkart या Amazon इंडिया पर सेल किया जाएगा या नहीं। हालांकि इसे कंपनी अपनी वेबसाइट और ऑफलाइन चैनल्स सहित ऑनलाइन मोड के जरिए सेल कर सकती है। रंगो के मामले में डिवाइस को फिलहाल दो कलर ऑप्शंस में टीज किया गया है जिसमें पर्पल और ब्लैक शामिल हैं। वहीं, ब्रांड ने इसे अपने पहले “Vibe” सीरीज स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट किया है। यह यूनिक लाइटिंग एलिमेंट्स और सिंपल है, लेकिन एंट्री-लेवल सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।

कुछ समय पहले HMD India के VP और CEO रवि कुनवर ने इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि कंपनी 10,000 रुपये से भी कम कीमत में 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकती है। इसलिए अब HMD Vibe 5G का नाम सामने आने के बाद लग रहा है कि यह वही डिवाइस हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इसका मुकाबला realme C73 , iQOO Z10 Lite और Lava Storm Lite जैसे बजट 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है।

hmd-vibe-5g-india-launch-confirmed-teaser

अगर आप 10,000 रुपये से कम में सस्ता और यूनिक लुक वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो HMD Vibe 5G का वेट किया जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च डेट आने बाकि है इसलिए आपको इसके लिए इंतजार करना होगा। वहीं, हम कोई भी अपडेट आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post HMD Vibe 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, टीजर में दिखी झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-5g-india-launch-confirmed-teaser/feed/ 0