HMD Vibe2 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Sep 2026 08:12:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा, कीमत 15,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-2-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-2-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/#respond Tue, 29 Sep 2026 08:08:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205127 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

HMD ने भारतीय बाजार में अपनी Vibe सीरीज का विस्तार करते हुए नया HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन बजट सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलते […]

The post HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा, कीमत 15,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HMD ने भारतीय बाजार में अपनी Vibe सीरीज का विस्तार करते हुए नया HMD Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन बजट सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे दो रैम और स्टोरेज में पेश किया है। वहीं, इसकी सेल Flipkart पर 8 अक्टूबर से शुरू होगी। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

HMD Vibe 2 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

HMD Vibe 2 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 17,999 रुपये में आता है। फोन की सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जाएगा। कलर्स के मामले में डिवाइस Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple जैसे तीन ऑप्शंस में मिलेगा।

HMD Vibe 2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। जिससे स्क्रीन अनुभव शानदार मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए HMD Vibe 2 Pro 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 Pro 5G में 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो-मोशन और AI सीन रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

HMD Vibe 2 Pro 5G फोन की बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह लंबे समय तक बैकअप देने के लिए दी जा रही है। फोन के साथ बॉक्स में 33W फास्ट चार्जिंग एडाप्टर भी दिया जा रहा है।

HMD Vibe 2 Pro 5G का वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल सिम और हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।

HMD Vibe 2 Pro 5G को 15,000 से 18,000 रुपये के बजट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन की सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी। यदि आप कम कीमत में सस्ता 5जी डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। इसका मुकाबला भारत में Infinix, Lava और Ai+ के सस्ते मॉडल्स से हो सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा, कीमत 15,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hmd-vibe-2-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0