Hono 30 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Apr 2020 09:59:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 40MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी और 5G के साथ आया Honor 30 https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-launch-with-40mp-quad-camera-4000mah-battery-and-5g-chipset-know-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-launch-with-40mp-quad-camera-4000mah-battery-and-5g-chipset-know-price-specification/#respond Wed, 15 Apr 2020 09:59:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42934 फोन में 5G सपोर्ट दिया गया है।

The post 40MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी और 5G के साथ आया Honor 30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei ने कुछ समय पहले अपनी तीन नए स्मार्टफोन Huawei P40, Huawei P40 Pro और Huawei P40 Pro+ को पेश किया था। वहीं, अब Huawei के सब-ब्रांड Honor की ओर से Honor 30 सीरीज को पेश किया गया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Pro+. को लॉन्च किया है। फिलहाल इस पोस्ट में हम आपको Honor 30 के बारे में सभी जानकारी देंगे।

कीमत और उपलब्धता

बता दें कि फिलहाल Honor 30 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिर्फ चाइनीज मार्केट में पेश किया है। वहीं, अगर बात करें फोन की कीमत की तो डिवाइस के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 32,000 रुपए), 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 (लगभग 34000 रुपए) और टॉप-एंड वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत CNY 3499 (लगभग 37000 रुपए) है।
honor-30-price
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Honor 30 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच ओएलईडी डिसप्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। वहीं, इस स्मार्टफोन को 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट हैं।

इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (IMX600) 50x टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल-कैमरा, 8-मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो (OIS सोपोर्ट), और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-0n-15-april
फोन Magic UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई ङै जो कि 40W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी को लेकर Honor का दावा है कि स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

Honor 30S

बता दें कुछ समय पहले ही कंपनी ने Honor 30S को लॉन्च किया था। Honor 30S को कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ IPS डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और स्क्रीन ब्राइटनेस 450 nits है। इतना ही नहीं फोन का हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में किरिन 820 5G चिपसेट दिया गया है जो चार एआरएम-कॉर्टेक्स ए 55 कोर के साथ आठ कोर आर्किटेक्चर क्लॉक स्पीड 1.84GHz के साथ चार एआरएम-ए 76 कोर से पैक है।

फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज और 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में मैजिक UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी 40W वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

The post 40MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी और 5G के साथ आया Honor 30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-launch-with-40mp-quad-camera-4000mah-battery-and-5g-chipset-know-price-specification/feed/ 0