Honor 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 07 Apr 2025 05:00:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7800mAh बैटरी वाला यह 5G फोन 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगी डुअल पंच-होल स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/7800mah-battery-phone-honor-power-launching-in-china-on-april-15/ https://www.91mobiles.com/hindi/7800mah-battery-phone-honor-power-launching-in-china-on-april-15/#respond Mon, 07 Apr 2025 05:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171095 इंडिया में अभी तक इतनी बड़ी बैटरी वाला कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है।

The post 7800mAh बैटरी वाला यह 5G फोन 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगी डुअल पंच-होल स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बड़ी बैटरी वाले फोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लगभग सभी मोबाइल कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन हैवी बैटरी के साथ लेकर आ रही है। टेक ब्रांड ऑनर का नाम भी इस सूची में जुड़ने वाला है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि वह आने वाली 15 अप्रैल को Honor Power लॉन्च करने जा रही है और इस 5जी फोन को 7,800mAh Battery के साथ लाया जाएगा। यूं तो यह स्मार्टफोन चीन में बिकेगा लेकिन इंडिया में अभी तक इतनी बड़ी बैटरी वाला कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है।

Honor Power लॉन्च डेट और बैटरी

कंपनी की ओर से अनाउंस किया गया है कि वह आने वाली 15 अप्रैल को अपनी होम मार्केट चाइना में एक ईवेंट का आयोजन करेगी। इस लॉन्च ईवेंट के मंच से ऑनर पावर फोन पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो भारत में शाम के 5 बजे स्ट्रीम होगा।

फोन में दी जाने वाली 7,800एमएएच बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खूबी होगी। यह मोबाइल डुअल ​पंच-होल डिस्प्ले वाला होगा। फिलहाल Honor Power लॉन्च डेट और इसकी बैटरी के अलावा फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी के लिए 15 अप्रैल का इंतजार किया जा रहा है।

इंडिया का बड़ी बैटरी वाला फोन

7,800एमएएच बैटरी वाला मोबाइल ऑनर पावर तो चीन में लॉन्च होगा। लेकिन इसी सप्ताह बड़ी बैटरी वाला फोन iQOO Z10 भारतीय बाजार में एंट्री ले रहा है। यह इंडिया का पहला 7,300mAh Battery वाला फोन होगा। इसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। कंपनी ने बता दिया है कि इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 90W FlashCharge तकनीक दी जाएगी।

आइकू ज़ेड10 में Quad Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 5000निट्स लोकल पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी। इसका साईज़ 6.78-इंच का हो सकता है। इस आइकू फोन की मोटाई 0.789cm है जो इसे 7,300एमएएच बैटरी वाला सबसे पतला फोन बनाती है। कंपनी ने बता दिया गया है कि यह आइकू 5जी फोन luxurious Stellar Black और sophisticated Glacier Silver कलर में बिकेगा।

iQOO Z10 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 8.2 लाख से भी अधिक AnTuTu बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुका है। गौरतलब है कि यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

iQOO Z10 Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post 7800mAh बैटरी वाला यह 5G फोन 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगी डुअल पंच-होल स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7800mah-battery-phone-honor-power-launching-in-china-on-april-15/feed/ 0
6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 यूथ एडिशन, इसमें है बेहद शानदार लुक वाली ‘पर्ल नॉच’ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-youth-edition-launched-6gb-ram-pearl-notch-feature-specifications-price-in-hindi/ Wed, 21 Nov 2018 09:04:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24483 आॅनर 10 यूथ एडिशन को 2 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 यूथ एडिशन, इसमें है बेहद शानदार लुक वाली ‘पर्ल नॉच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने पिछले हफ्ते अनाउंसमेंट की थी कि कंपनी 21 नवंबर को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 10 यूथ एडिशन पेश करेगी। वहीं आज कंपनी की ओर से इस शानदार स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है आॅनर 10 यूथ एडिशन कपंनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके आॅनर 10 स्मार्टफोन का ही छोटा वर्ज़न है। आॅनर की ओर से आॅनर 10 यूथ एडिशन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जहां यह 2 वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं भारत समेत अन्य बाजारों में यह फोन आॅनर 10 लाइट नाम के साथ लॉन्च हो सकता है।

आॅनर 10 यूथ एडिशन यानि आॅनर 10 लाइट ‘यू’ शेप वाली बेहद छोटी सी नॉच सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस नॉच को ‘पर्ल नॉच’ का नाम दिया है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आॅनर 10 यूथ एडिशन में 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है।

Honor 10 Youth Edition launched 6gb ram pearl notch feature specifications price in hindi

कंपनी की ओर से आॅनर 10 यूथ एडिशन को 2 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं अन्य वेरिएंट्स 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इन तीनों ही वेरिएंट्स की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आॅनर 10 यूथ एडिशन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-एमपी और 2-एमपी के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

40-एमपी + 20-एमपी + 8-एमपी रियर कैमरे वाला हुआवई मेट 20 प्रो 27 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

आॅनर 10 यूथ एडिशन डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,320 एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में आॅनर 10 यूथ एडिशन का 4जीबी/64 जीबी वेरिएंट 1399 युआन (तकरीबन 14,500), 6जीबी/64जीबी वेरिएंट 1699 युआन (तकरीबन 17,500) तथा 6जीबी/128जीबी वेरिएंट 1899 युआन (तकरीबन 19,500) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

4,230एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच वाला ओपो ए7 इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

लगे हाथ आपको बता दें कि आने वाले हफ्ते में आॅनर कपंनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 8सी लॉन्च करने वाली है। यह फोन देश में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत क्या होगा तथा यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए आॅनर इंडिया की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 यूथ एडिशन, इसमें है बेहद शानदार लुक वाली ‘पर्ल नॉच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
21 नवंबर को लॉन्च होगा आॅनर 10 लाइट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा शानदार स्टाइल https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-lite-to-launch-on-21-november-specification-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-lite-to-launch-on-21-november-specification-in-hindi/#comments Tue, 13 Nov 2018 08:16:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24256 आॅनर 10 लाइट में डुअल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा।

The post 21 नवंबर को लॉन्च होगा आॅनर 10 लाइट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा शानदार स्टाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई की सब ब्रांड कंपनी आॅनर ने इसी साल मई माह में अपना हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस आॅनर 10 इंडिया में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी द्वारा नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया था जो 32,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। बेहद ही स्टाइलिश लुक वाले आॅनर 10 के बाद अब कंपनी अपने फैन्स को एक और नया तोहफा देने की तैयारी कर रही है। आॅनर आने वाली 21 नवंबर को आॅनर 10 का नया वर्ज़न आॅनर 10 लाइट नाम के साथ अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर पेश करने जा रही है।

आॅनर ने घोषणा कर दी है कि कंपनी 21 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 10 लाइट टेक मंच पर पेश करेगी। आॅनर ने बताया है कि नवंबर की 21 तारीख को चीन के बीजिंग शहर में कपंनी एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से आॅनर 10 लाइट टेक बाजार में दस्तक देगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन आॅनर 10 की ही छोटा वर्ज़न होगा जो कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

honor-10-lite

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक आॅनर 10 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि आॅनर 10 लाइट एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। आॅनर 10 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद रहेगा।

4,030एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ हेलो नॉच वाला वीवो वाई95

आॅनर 10 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इतना तय है कि आॅनर 10 की ही तरह यह फोन फोन बेहद स्टालिश व आर्कषक ​लुक तथा डिजाईन पर लॉन्च होगा। आशा है कि आॅनर 10 लाइट को 15,000 रुपये के करीब बजट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि चीन में लॉन्च होने के बाद इंडिया आने में इस फोन को थोड़ा वक्त लग सकता है।

The post 21 नवंबर को लॉन्च होगा आॅनर 10 लाइट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा शानदार स्टाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-lite-to-launch-on-21-november-specification-in-hindi/feed/ 1
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 जीटी https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-gt-launched-with-8gb-ram-gpu-turbo-feature-in-hindi/ Tue, 03 Jul 2018 11:32:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20915 टेक कंपनी आॅनर ने मई महीने में भारतीय बाजार में अपना स्टाइलिश स्मार्टफोन आॅनर 10 लॉन्च किया था। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स जितनी दमदार है यह फोन देखने में उतना ही स्टाईलिश और शानदार है। कंपनी की ओर आॅनर 10 को 6जीबी रैम पर पेश किया गया था। वहीं आज कंपनी ने इस फोन का […]

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 जीटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आॅनर ने मई महीने में भारतीय बाजार में अपना स्टाइलिश स्मार्टफोन आॅनर 10 लॉन्च किया था। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स जितनी दमदार है यह फोन देखने में उतना ही स्टाईलिश और शानदार है। कंपनी की ओर आॅनर 10 को 6जीबी रैम पर पेश किया गया था। वहीं आज कंपनी ने इस फोन का एक और वर्ज़न आॅनर 10 जीटी भी लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 8जीबी की पावरफुल रैम के साथ ही अनेको आर्कषक फीचर्स से लैस है।

आॅनर 10 जीटी को कंपनी ने 8जीबी रैम से लैस कर बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस फोन को जीपीयू टर्बो फीचर से भी लैस किया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आॅनर 10 की ही तरह इस फोन को भी एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है जिसका फ्रंट और पैनल ग्लास का बना है। फोन का कलर और बिल्ड क्वॉलिटी इसे प्रीमियम लुक देती है। यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमे नॉच मौजूद है। फोन में 2280 × 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

आॅनर 10 इमोशन यूआई 8.1 के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के सबसे ताकतवर चिपसेट किरीन 970 पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। भारत में कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस किया गया है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आॅनर 10 के बैक पैनल पर डुअल ​​रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एआई तकनीक से लैस है। इस फोन में आपको 24-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के दो लेईका के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे जो एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए आॅनर 10 में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लो लाईट में भी बेहतरीन फोटोग्राफ के लिए सेल्फी कैमरा भी फ्लैश लाईट से लैस किया गया है।

आॅनर 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको वाईफाई ब्लूटूथ के साथ एनएफसी भी मिलेगा। बेहतर म्यूजिक क्वालिटी कंपनी ने इसमें एके4376 हाई-फाई चिपइनेबल किया है। आॅनर 10 के फ्रंट पैनल पर अंडर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए आॅनर 10 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 जीटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश आॅनर 10, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-launched-in-india-6gb-ram-dual-ai-camera-notch-display-features-specifications-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 14:24:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19788 आॅनर 10 की स्पेसिफिकेशन्स जितनी दमदार है यह फोन देखने में उतना ही स्टाईलिश और शानदार है।

The post लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश आॅनर 10, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई दिनों के इंतजार के बाद ​आखिरकार इंडियन फैन्स के लिए आॅनर कंपनी ने अपना बेहतरीन तोहफा पेश कर दिया है। कंपनी ने अपने सबसे स्टाईलिश और लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईव आॅनर 10 को भारत में लॉन्च कर दिया है। लंदन में आयोजित हुए ग्लोबल ईवेंट के माध्यम से कपंनी ने अपने इस फोन को भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया है। आॅनर 10 को भारत में 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आज रात से ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

आॅनर 10 की स्पेसिफिकेशन्स जितनी दमदार है यह फोन देखने में उतना ही स्टाईलिश और शानदार है। इस फोन को एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है जिसका फ्रंट और पैनल ग्लास का बना है। फोन का कलर और बिल्ड क्वॉलिटी इसे प्रीमियम लुक देती है। यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमे नॉच मौजूद है। फोन में 2280 × 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

आॅनर 10 इमोशन यूआई 8.1 के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के सबसे ताकतवर चिपसेट किरीन 970 पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। भारत में कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस किया गया है तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आॅनर 10 के बैक पैनल पर डुअल ​​रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एआई तकनीक से लैस है। इस फोन में आपको 24-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के दो लेईका के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे जो एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए आॅनर 10 में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लो लाईट में भी बेहतरीन फोटोग्राफ के लिए सेल्फी कैमरा भी फ्लैश लाईट से लैस किया गया है।

आॅनर 10 की पहली झलक: शानदार स्टाइल के साथ दमदार कैमरा है इसकी ताकत

आॅनर 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको वाईफाई ब्लूटूथ के साथ एनएफसी भी मिलेगा। बेहतर म्यूजिक क्वालिटी कंपनी ने इसमें एके4376 हाई-फाई चिपइनेबल किया है। आॅनर 10 के फ्रंट पैनल पर अंडर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए आॅनर 10 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश आॅनर 10, 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 10 की पहली झलक: शानदार स्टाइल के साथ दमदार कैमरा है इसकी ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-10-first-impression-and-hands-on-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 13:39:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19777 भारतीय बाजार में आॅनर 10 की कीमत 31,500 रुपये है और इसे आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post आॅनर 10 की पहली झलक: शानदार स्टाइल के साथ दमदार कैमरा है इसकी ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने पिछले माह चीन में अपने फ्लैगशिप फोन आॅनर 10 को लॉन्च किया था और उसी के साथ यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा और आज कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इसके ग्लोबल उपलब्धता की जानकरी दी। भारत में यह 16 मई से सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह फोन कई दूसरे देशों में भी इसकी सेल जल्द शुरू होगी। लंदन में लॉन्च के दौरान हमें भी यह फोन देखने को मिला और हमने तुरंत इसकी पहली झलक पेश कर दी।
आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
फोन के डिजाइन की बात करें तो यह अब तक आॅनर द्वारा लॉन्च सभी प्रीमियम फोन से अलग है। जहां इससे पहले कंपनी ने मैटल का उपयोग जयादा किया था। वहीं इसमें आपको ग्लास का उपयोग ज्यादा देखने को मिलेगा। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनी है लेकिन फ्रंट और बैक में ग्लास देखने को मिलेगा। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन आपको आपको प्रीमियम फील कराएगा।

भारतीय बाजार में यह फोन फैंटम ब्लू और मिटनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध है जो कि देखने में काफी आकर्षक हैं। ग्लास पैनल में वाले फोन में अक्सर यह शिकायत सुनने को मिलती है कि उंगलियों के निशान बहुत ज्यादा पड़ रहे हैं लेकिन इस फोन के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी ने खास कोटिंग का उपयोग किया है जिसमें बहुत कम निशान दिखाई देते हैं। ओपो एफ7 रिव्यू: नॉच डिसप्ले के साथ शानदार सेल्फी फोन

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
फोन के कोने पिछे से कर्व्ड हैं और इसका साइज भी काफी कॉम्पैक्ट है। ऐसे में यह फोन आपको काफी अच्छा अहसास कराएगा। वहीं इसका वजन मात्र 153 ग्राम है। ऐसे में पॉकेट में लेकर चलने पर ज्यादा वजन का अहसास भी नहीं होगा। देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं
आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
डिजाइन में खास बात यह भी है कि बेज़ल लेस स्क्रीन होने के बावजूद आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के होम पैनल पर ही मिलेगा। स्क्रीन के ठीक नीचे छोटा सा स्कैनर दिया जो ग्लास के अंदर ही है। देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर हो।
आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो आॅनर 10 में आपको 5.8-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने 1080×2280 पिक्सल रेजल्यूशन वाले फुल एचडी प्लस डिसप्ले का उपयोग किया है। कंपनी ने इस फोन के साथ ही आॅनर सीरीज में नॉच डिसप्ले की शुरुआत कर दी है। इस फोन में 19:9 आसपेक्ट वाला नॉच डिसप्ले दिया गया है। हालांकि आॅनर द्वारा फिलहाल स्क्रीन कोटिंग की जानकारी नहीं दी गई है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

आॅनर 10 को हुआवई के सबसे ताकतवर चिपसेट किरीन 970 पर पेश किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.36गीगाहट्र्ज का ए73 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। चीन में यह फोन 4जीबी और 6जीबी दो रैम वेरियंट के साथ उपलब्ध है लेकिन भातर में फिलहाल सिर्फ 6जीबी रैम वाला मॉडल ही आएगा। फोन की इंटरनल मैमोरी 128जीबी है। शुरुआती उपयोग में हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं दिखा।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
यह फोन इमोशन यूआई 8.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 पर आधारित है। होम पैनल पर ही आपको ऐप्स दिखाई देंगे जिन्हें स्वैप करके देख सकते हैं। वहीं नॉच स्क्रीन पर नेटवर्क, बैटरी और नोटिफिकेशन आॅप्शन आ जाते हैं इस कारण पूरी स्क्रीन का उपयोग आप कर पाते हैं। फोन में कुछ ऐप्स प्रीलोडेड हैं लेकिन उन्हें कुछ खास नहीं कहा जा सकता।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

जहां तक कैमरे की बात है तो इस फोन में आपको 20-मेगापिक्सल + 19-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसमें लाइका सेंसर का उपयोग किया है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए जानी जाती है। फ्रंट में भी आपको 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने इसे एआई 2.0 से लैस किया है जो रोशनी और रंग के अनुसार खुद ही पिक्चर कलर को इंहांस कर देता है और आपको एक अच्छी तस्वीर लेने में मदद करता है। फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी मिली लेकिन यह शुरुआती अनुमान है। अभी इसका और उपयोग करने के बाद ही हम बेहतर जानकारी दे पाएंगे।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी के साथ इंन्फ्रारेड भी है। ऐसे में आप इस फोन का उपयोग रिमोट के रूप में भी कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप टीवी सहित घर के दूसरे उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
कंपनी ने इस बार कैमरे के साथ म्यूजिक भी ध्यान दिया है। इसमें एके4376 हाई-फाई चिप इनेबल किया गया है। फोन की साउंड क्वालिटी अच्छी है।

आॅनर 10 इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में देखें
पावर बैकअप के लिए इसमें 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल हम बैटरी बैकअप पर बात नहीं कर सकते। थोड़ी जल्दबाजी होगी। रिव्यू के दौरान इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

The post आॅनर 10 की पहली झलक: शानदार स्टाइल के साथ दमदार कैमरा है इसकी ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
22 मई को आॅनर लॉन्च कर रही है नया स्मार्टफोन, आॅनर 7सी नाम से हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7c-might-launch-in-india-on-22-may-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 07:49:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19761 फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 22 मई को आॅनर लॉन्च कर रही है नया स्मार्टफोन, आॅनर 7सी नाम से हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आॅनर आज लंबे इंतजार के बाद अपने स्टाईलिश फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 10 का ग्लोबल लॉन्च करने जा रही है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस कर दिया जाएगा जो आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। आॅनर फैन्स की इस खुशी को दोहरा करते हुए कंपनी ने एक और नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। आॅनर ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 22 मई को देश में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। आॅनर इंडिया ने आॅफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिये ईशारा कर दिया है कि यह आने वाला स्मार्टफोन आॅनर 7 सीरीज़ में तहत लॉन्च होगा।

आॅनर इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 22 मई को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि आॅनर द्वारा लॉन्च किया जाने वाला यह स्मार्टफोन आॅनर 7सी होगा। भारत में यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

आॅनर 7सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन ट्रेंड में चल ही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश ​हुआ है और 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

honor-7c

कंपनी की ओर से आॅनर 7सी के दो वेरिएंट पेश किए गए है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं।

आज लॉन्च हो रहा है आॅनर 10, लंदन में होगा ईवेंट, जानें कैसे देखें घर बैठे लाइव

आॅनर 7सी 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। आॅनर के इस फोन को जहां फेस अनलॉक फीचर से लैस किया गया है वहीं इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आॅनर 7सी में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रेड और ब्लू कलर आॅप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध है। देखना यह है​ भारत में आॅनर 7सी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है या बदलाव देखने को मिलेगा।

The post 22 मई को आॅनर लॉन्च कर रही है नया स्मार्टफोन, आॅनर 7सी नाम से हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज लॉन्च हो रहा है आॅनर 10, लंदन में होगा ईवेंट, जानें कैसे देखें घर बैठे लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-live-launch-event-honor-10-london-india-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 05:21:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19751 आॅनर 10 भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे लॉन्च होगा।

The post आज लॉन्च हो रहा है आॅनर 10, लंदन में होगा ईवेंट, जानें कैसे देखें घर बैठे लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आज वो दिन आ ही गया है जब आॅनर का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 10 ग्लोबल लॉन्च को तैयार है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही यह फोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस होने वाला है। आॅनर इंडिया पहले ही इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर प्रैस विज्ञप्ति भेज चुकी है जिसमे बताया गया था कि यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्सूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। आज यानि 15 मई को कंपनी इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने जा रही है।

आॅनर 10 का ग्लोबल लॉन्च ईवेंट लंदन में आयोजित किया जा रहा है। यह फोन लंदन में आज दोपहर 2 बजे लॉन्च होना है। भारतीय समयानुसार आॅनर का लॉन्च ईवेंट 10 शाम के 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। इस बात के प्रबल आसार है कि आॅनर कंपनी आज ही ग्लोबल लॉन्च के साथ ही इस फोन को भारतीय बाजार में भी अनाउंस कर देगी। इस वजह से स्मार्टफोन यूजर और आॅनर फैन आॅनर 10 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपने भारतीय फैन्स के लिए आॅनर ने इस लॉन्च ईवेंट को लाइव दिखाने की व्यवस्था भी की है। आॅनर अपने नए फ्लैगशिप और स्टाईलिश स्मार्टफोन आॅनर 10 को फेसबुक, ट्वीटर, आॅफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिये लाईव दिखाने जा रही है। आॅनर 10 के लॉन्च ईवेंट को आप हमारी वेबसाइट पर भी लाईव देख सकते हैं।

आॅनर 10 लॉन्च ईवेंट को फेसबुक पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
आॅनर 10 लॉन्च ईवेंट को ट्वीटर पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
आॅनर 10 लॉन्च ईवेंट को यूट्यूब पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post आज लॉन्च हो रहा है आॅनर 10, लंदन में होगा ईवेंट, जानें कैसे देखें घर बैठे लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल https://www.91mobiles.com/hindi/honor-7c-product-manual-spotted-india-launch-soon-specifications-pricing-details-in-hindi/ Tue, 08 May 2018 06:15:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19605 आॅनर 10 के कुछ दिनों बाद ही कंपनी आॅनर 7सी स्मार्टफोन को भी देश में लॉन्च कर देगी।

The post आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आॅनर इस 15 मई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आॅनर 10 लॉन्च करने वाली है। लंदन में ग्लोबल ईवेंट के माध्यम से यह फोन इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। आॅनर 10 के लॉन्च से पहले ही अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन आॅनर 7सी की जानकारी सामनें आई है। 91मोबाइल्स को आॅनर इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर एक ऐसा पेज मिला है जिसमें आॅनर 7सी की प्रोडक्ट मैन्युअल शामिल की गई है। इंडियन वेबसाइट पर आॅनर 7सी के डॉक्यूमेंट देखकर यह साफ हो गया है कि कंपनी यह फोन भारत में लाने की तैयारी कर रही है और आने वाले दिनों में इसे देश में लॉन्च ​कर दिया जाएगा।

आॅनर इंडिया की वेबसाइट पर आॅनर 7सी सर्च करने पर फोन की क्वीक स्टार्ट गाइड सामनें आ जाती है। इस गाइड को (एलएनडी-एएल30, 01, इंग्लिश, इंडिया) टाइटल के साथ वेबसाइट पर सेव किया गया है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से जहां आॅनर 7सी के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है वहीं वेबसाइट पर इस फोन की प्रोडक्ट मैन्युअल मिलने के बाद इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि आॅनर 10 के कुछ दिनों बाद ही कंपनी आॅनर 7सी स्मार्टफोन को भी देश में लॉन्च कर देगी।

honor_7c_user_manual_listing

आॅनर 7सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन ट्रेंड में चल ही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश ​हुआ है और 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

जल्द आएगा नोकिया 5 (2018), कंपनी अ​धिकारी ने दी जानकारी

कंपनी की ओर से आॅनर 7सी के दो वेरिएंट पेश किए गए है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं।

honor_7c_user_manual_listing2

आॅनर 7सी 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। आॅनर के इस फोन को जहां फेस अनलॉक फीचर से लैस किया गया है वहीं इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आॅनर 7सी में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रेड और ब्लू कलर आॅप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं इस फोन के भारत लॉन्च के लिए अभी इंतजार करना होगा।

The post आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी https://www.91mobiles.com/hindi/5-smartphone-in-india-with-notch-display-like-apple-iphone-x-oneplus-6-vivo-v9-oppo-f7-huawei-p20-honor-10-in-hindi/ Thu, 03 May 2018 13:48:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19512 यहां ऐसे स्मार्टफोंस का जिक्र किया गया है जिन्हें एप्पल आईफोन 10 की सस्ती कॉपी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तमाम टेक कंपनियों के बीच एप्पल का रुतबा अलब ही माना जाता है। स्मार्टफोन कंपनियां कितने ही शानदार फीचर्स या दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन ले आएं लेकिए ​प्रिमियम स्मार्टफोंस की श्रेणी में एप्पल के आईफोन अलग ही मुकाम पर हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है ​कि एप्पल कंपनी अपने आईफोन में किसी नई तकनीक, फीचर या डिजाईन को लेकर आती है और अन्य टेक कंपनियां उसकी नकल करके अपने डिवाईस बेचती है। पिछले साल आईफोन की दसवीं सा​लगिरह पर एप्पल ने शानदार स्मार्टफोन आईफोन 10 लॉन्च किया था ​जिसकी ​नॉच डिसप्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सबसे अनूठा था। एप्पल आईफोन 10 के बाद जैसे बाजार में नॉच डिसप्ले और वर्टिकल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स की लाईन ही लग गई। सभी छोटी व बड़ी कंपनियां आईफोन 10 की कॉपी कर अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। आगे हमनें भारत में मौजूद ऐसे ही स्मार्टफोंस का जिक्र किया है जिन्हें अगर एप्पल आईफोन 10 की सस्ती कॉपी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

वीवो वी9
वीवो वी9 कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया गया वीवो का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन था। यह फोन मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.3-इंच की नॉच डिसप्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ फुल एचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की मैमोरी के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है।

Vivo V9-2

वीवो वी9 के बैक पैनल पर भी आईफोन 10 की ही तरह ​वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वी9 भारत में 22,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

ओपो एफ7
वीवो वी9 लॉन्च होने के एक हफ्ते की भीतर ही टेक कंपनी ओपो ने भी अपना नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो एफ7 इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया था। ओपो की ओर से इस फोन को 21,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एप्पल आईफोन की तुलना करते हुए इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.23-इंच की नॉच ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

Oppo F7-5

ओपो एफ7 एंडरॉयड ओरियो के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। इसके फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा बैक पैनल पर एआई सीन रेक्ग्नेशन फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फिंंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो एफ7 में 3,400एमएच की बैटरी दी गई है। ओपो एफ7 के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये रखी गई है।

हुआवई पी20
पिछले माह ही हुआवई ने देश में दो स्मार्टफोन पी20 प्रो और प्री20 लाइट लॉन्च किए हैं जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। हुआवई पी20 लाइट की बात करें तो एप्पल आईफोन 10 की कॉपी लगने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत महज़ 19,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में ग्लास बॉडी व एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.84-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

हुआवई पी20 प्रो के सारे स्पेसिफिकेशन हिंदी

हुआवई वी20 लाइट में 4जीबी की रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

वनप्लस 6
फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोंस के लिए मशहूर टेक कपंनी वनप्लस भी एप्पल से कंपटिशन करते करते उसकी कॉपी करने से खुद को नहीं रोक पाई है। आने वाले दिनों में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च करने वाली है जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले से लैस होगा। सिर्फ डिसप्ले ही नहीं बल्कि फोन का रियर कैमरा सेटअप भी आईफोन 10 की तरह वर्टिकल शेप में होगा। फोन की डिसप्ले और लुक तो एप्पल आईफोन 10 जैसी होगी लेकिन कीमत आधी से भी कम।

oneplus 6

वनप्लस 6 को लेकर खबर है कि इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी शुरूआती कीमत तकरीबन 39,000 रुपये होगी। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन के साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 ​पर रन करेगा। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल बैटरी दी जाएगी। वनप्लस 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर वेबपेज़ बनाया जा चुका है।

आॅनर 10
अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एप्पल की कड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली हुआवई की सब ब्रांड कंपनी भी इस होड़ में पीछे नहीं है। आॅनर अपने नए डिवाईस आॅनर 10 के साथ तैयार है जो इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में भी बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो आईफोन 10 की तरह ही नॉच सपोर्ट करती है। यह फोन एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास पैनल पर बने इस फोन में 5.8-इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले दी गई है।

Honor 10 4

आॅनर 10 एंडरॉयड ओरियो के साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन को 4जीबी व 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन में 20-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर 10 फ्लिपकार्ट पर एक्सक्सूसिव लिस्ट हो चुका है।

The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>