Honor 20i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 Nov 2019 10:13:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000 रुपये सस्ता हुआ Honor 20i, अब सिर्फ 10,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार ट्रिपल कैमरा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-midnight-black-price-cut-in-india-by-rs-4000-available-for-sale-at-10999-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-midnight-black-price-cut-in-india-by-rs-4000-available-for-sale-at-10999-specification/#respond Wed, 20 Nov 2019 10:13:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38067 Honor 20i में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है।

The post 4,000 रुपये सस्ता हुआ Honor 20i, अब सिर्फ 10,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार ट्रिपल कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने इसी साल इंडियन मार्केट में ट्रिपल रियर कैमरे और वॉटरड्रॉप नाच वाला स्मार्टफोन Honor 20i लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह डिवाईस 14,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Honor ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि वह Honor 20i का मूल्य सीधे 4,000 रुपये कम करने जा रही है जिसके बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Honor ने घोषणा की है कि Honor 20i स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती हो रहा है। कंपनी की ओर इस स्मार्टफोन का दाम 4,000 रुपये कम कर दिया गया है जिसके बाद Honor 20i सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Honor के अनुसार Honor 20i के मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट पर यह प्राइज़ ड्रॉप किया गया है और इस फोन को शॉपिंग साइट अमेज़न व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। वहीं दूसरी Honor 20i का फैंटम ब्लू कलर वेरिएंट इन दोनों वेबसाइट्स पर 11,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए मौजूद रहेगा। बता दें कि इस खास स्कीम का लाभ 30 नंवबर तक उठाया जा सकता है।

Honor 20i

फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Honor 20i 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए Honor 20i ऑक्टा-कोर हुआवई किरीन 710 चिपसेट दिया गया है। Honor 20i 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Honor 20i Midnight Black price cut in india by rs 4000 available for sale at 10999 specification

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Honor 20i के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 20i में 32-मेगापिक्सल एआई फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Realme का हिट स्ट्रोक : सिर्फ 9999 रुपये में लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे वाला Realme 5s

Honor 20i में पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

The post 4,000 रुपये सस्ता हुआ Honor 20i, अब सिर्फ 10,999 रुपये में मिलेगा यह शानदार ट्रिपल कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-midnight-black-price-cut-in-india-by-rs-4000-available-for-sale-at-10999-specification/feed/ 0
पांच कैमरे वाले Honor 20 की पहली सेल आज, जानें कब और कहां मिलेगा दमदार फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-to-go-on-sale-in-india-today-via-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-to-go-on-sale-in-india-today-via-flipkart/#respond Tue, 25 Jun 2019 03:19:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32548 फ्लिपकार्ट पर यह फोन सेल के लिए आएगा।

The post पांच कैमरे वाले Honor 20 की पहली सेल आज, जानें कब और कहां मिलेगा दमदार फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 20 को आज पहली बार भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और बड़े ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में Honor 20 के साथ ही Honor 20 Pro और Honor 20i को भी लॉन्च किया था। इनमें से Honor 20i सेल के लिए आ चुका है। वहीं, Honor 20 Pro की उपलब्धता की कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।

कीमत

अगर बात करें Honor 20 की कीमत की तो 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपए और Honor 20 Pro की कीमत 8जीबी रैम और 258जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है।
honor-20-series
Honor 20 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ऑफर्स

पहली सेल के मौके पर कंपनी ग्राहकों को कई ऑफर्स दे रही है। फोन को ‘Love it or Return it’ ऑफर में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में ग्राहक फोन ना पसंद आने पर 90 दिनों में इसे वापस कर सकते हैं। 90 दिनों के अंदर फोन को वापस करने पर फोन की कीमत का 90 प्रतिशत अमाउंट रिफंड कर दिया जाएगा।

वहीं, रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए तक के कैशबैक के साथ 125जीबी का एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा। यूजर एक बार में एक ही जियो कैशबैक वाउचर को रिडीम कर सकेंगे। कैशबैक वाउचर My Jio App से 198 रुपये और 299 रुपये के रिचार्ज पर मिलेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

Honor 20 में 6.26-इंच का एफएचडी+ ऑल व्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। वहीं, Honor 20 में हुवावे ने अपना किरिन 980 प्रोसेसर दिया है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर 4 कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 117 डिग्री सुपर वाइड ऐंगल वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 22.5W सुपर चार्ज सपोर्ट करती है। इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि महज 30 मिनट में फोन को 50 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है।

The post पांच कैमरे वाले Honor 20 की पहली सेल आज, जानें कब और कहां मिलेगा दमदार फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-to-go-on-sale-in-india-today-via-flipkart/feed/ 0
Honor 9X Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, स्टाईलिश लुक के साथ होगी दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9x-pro-listed-with-hlk-l41-model-number-honor-20i-20-pro-sale-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9x-pro-listed-with-hlk-l41-model-number-honor-20i-20-pro-sale-india/#respond Mon, 17 Jun 2019 11:09:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32228 Honor 9X Pro ऑनर 9एक्स की अपेक्षा हैवी रैम पर पेश किया जा सकता है।

The post Honor 9X Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, स्टाईलिश लुक के साथ होगी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही Honor के आगामी डिवाईस Honor 9X को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3C पर देखा गया था। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Honor 8X का ही अपडेटेड वर्ज़न बताया जा रहा है। फोन की लिस्टिंग में हालांकि कोई स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई थी लेकिन यह पुख्ता हो गया था कि ऑनर अपने नए डिवाईस के निर्माण में जुट चुकी है और जल्द ही इसे टेक मंच पर पेश करेगी। वहीं अब इस सीरीज़ के एक अन्य स्मार्टफोन Honor 9X Pro की जानकारी भी सामने आ गई है जो Honor 9X का हाईएंड वर्ज़न होगा।

Honor 9X को जहां चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था वहीं Honor 9X Pro को रशियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि Honor 9X को HLK-AL10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था तथा Honor 9X Pro HLK-L41 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। ऑनर फोन के इस प्रो वेरिएंट की लिस्टिंग में भी किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि Honor 9X Pro ऑनर 9एक्स की अपेक्षा हैवी रैम पर पेश किया जा सकता है।

Honor 9X Pro listed with HLK-L41 model number honor 20i 20 pro sale india

Honor 8X

ऑनर 8एक्स की बात करें तो यह फोन इस समय भारत में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। Honor 8X का सबसे छोटा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है तथा Honor 8X के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Honor 8X स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Huawei Nova 5i Pro लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor 8X 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू 2.0 डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ इमोशन यूआई पर पेश हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 710 चिपसेट पर कार्य करता है।

Honor 9X Pro listed with HLK-L41 model number honor 20i 20 pro sale india
Honor 8X

Honor 8X डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर के साथ 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Honor 8X डुअल सिम फोन है 4जी वोलएटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। Honor 8X में पावर बैकअप के लिए इंटेलिजेंट पावर सेविंग टेक्नोलॉजी से लैस 3,750 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

Honor 20 सीरीज़

लगे हाथ आपको बता दें कि Honor ने हाल ही में भारत में अपनी Honor 20 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ के तहत Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20i स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Honor 20i को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 18 जून से देश में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। वहीं Honor 20 को 32,999 रुपये तथा Honor 20 Pro को 39,999 रुपये की कीमत पर 25 जून से खरीदा जा सकेगा। ये तीनों ही फोन ​शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

The post Honor 9X Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, स्टाईलिश लुक के साथ होगी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9x-pro-listed-with-hlk-l41-model-number-honor-20i-20-pro-sale-india/feed/ 0
32MP सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ भारत आया Honor 20i, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-launch-in-india-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-launch-in-india-know-price/#respond Tue, 11 Jun 2019 06:52:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31905 फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

The post 32MP सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ भारत आया Honor 20i, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब ब्रांड Honor ने भारतीय बाजार में अपनी Honor 20 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Honor 20 और Honor 20 Pro के साथ ही Honor 20i को भी पेश किया है। इस स्मार्टफोन में भी बाकि के दोनों फोन की तरह ही सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को फैंटम ब्लू और रेड के साथ मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें Honor 20i की कीमत की तो इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपए है। डिवाइस 18 जून से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर सेल किया जाएगा। 

Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.21-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट पेश किया गया गै। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

The post 32MP सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ भारत आया Honor 20i, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-launch-in-india-know-price/feed/ 0
Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20i आज होंगे भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-pro-honor-20-honor-20i-india-launch-set-for-today-how-to-watch-event-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-pro-honor-20-honor-20i-india-launch-set-for-today-how-to-watch-event-live/#respond Tue, 11 Jun 2019 03:03:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31886 तीनों ही फोन में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

The post Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20i आज होंगे भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20i आज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। तीनों ही फोन को दिल्ली मेें आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। वहीं, इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि Honor 20 सीरीज को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा और यह कंपनी के ई-स्टोर पर भी बेचे जाएंगे।

Honor 20 और Honor 20 Pro लंदन में पिछले महीने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, Honor 20i इस साल अप्रैल में चीनी मार्केट में दस्तक दे चुका है जो कि बिल्कुल Honor 20 Lite स्मार्टफोन की तरह ही है।


ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20i का लॉन्च इवेंट 11.30am IST पर शुरू होगा, जहां इन फोन की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, अगर आप इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Honor 9X ने दी दस्तक, स्टाईलिश लुक के साथ होगा लॉन्च

Honor 20 की स्पेसिफिकेशन्स

Honor 20 में 6.26-इंच का एफएचडी+ ऑल व्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। वहीं, Honor 20 में हुवावे ने अपना किरिन 980 प्रोसेसर दिया है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर 4 कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 117 डिग्री सुपर वाइड ऐंगल वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 22.5W सुपर चार्ज सपोर्ट करती है। इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि महज 30 मिनट में फोन को 50 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: हुआवई यूजर के लिए राहत: अभी नहीं बंद होगी Huawei और Honor फोन में गूगल सर्विसेज

Honor 20 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Honor 20 Pro कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए Honor 20 का एडवांस वर्जन है। दोनों डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। लेकिन, बैटरी और कैमरे के मामले में दोनों अलग हैं। Honor 20 Pro में भी कंपनी ने 6.26-इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी आईपीएस डिसप्ले दी है। वहीं, फोन में Huawei के हाई-एंड HiSilicon Kirin 980 ओक्टा-कोर SoC से लैस हो जो 7nm FinFET टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। फोन 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया है। कंपनी ने इसमें 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैस दिया है जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, तीन अन्य लैंस की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और 2-मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया है।
Honor 20 Pro स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर बेस्ड मैजिक यूआई 2.1 पर रन करता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सुपरफास्ट को सपोर्ट करता है जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। वहीं, फोन में 4,000एमएएच की बैटरी है।

Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.21-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट पेश किया गया गै। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

The post Honor 20 Pro, Honor 20 और Honor 20i आज होंगे भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-pro-honor-20-honor-20i-india-launch-set-for-today-how-to-watch-event-live/feed/ 0
32एमपी सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ आया Honor 20i, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-launched-in-china-with-triple-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-launched-in-china-with-triple-camera/#respond Wed, 17 Apr 2019 10:57:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29816 Honor 20i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।

The post 32एमपी सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ आया Honor 20i, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब ब्रांड Honor जल्द अपनी Honor 20 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसके लिए कंपनी ने 21 मई को लंदन में एक इवेंट का आयोजन किया है। कंपनी ने लॉन्चिंग के लिए ऑफिशल मीडिया इनवाइट्स भेज दिए हैं। वहीं, इस सीरीज में Honor 20i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 फीसदी से ज्यादा है।

कीमत
Honor 20i के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,599 युआन (लगभग 16,590 रुपए) है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,599 युआन (लगभग 16,590 रुपये) है। जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,899 युआन (लगभग 19,700 रुपये) है। इसके अलावा फोन के 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत (लगभग 22,800 रुपये) है। चीन में Honor 20i स्मार्टफोन की प्री-सेल 18 अप्रैल यानी कल से शुरू होगी।
screenshot-2019-04-17-at-3-55-05-pm
Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.21-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट पेश किया गया गै। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज है।
screenshot-2019-04-17-at-3-55-12-pm
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

बता दें कि Honor ने सोमवार को घोषणा की है कि कंपनी हॉनर 20 सीरीज़ से 21 मई को पर्दा उठाएगी। Honor 20i के अलावा लंदन में आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20A को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

The post 32एमपी सेल्फी कैमरे और बड़ी डिसप्ले के साथ आया Honor 20i, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-launched-in-china-with-triple-camera/feed/ 0
6जीबी रैम और 3,400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Honor 20i, जानें सभी स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-specifications-confirmed-by-pre-order/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-specifications-confirmed-by-pre-order/#respond Tue, 16 Apr 2019 09:46:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29760 चीन में यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

The post 6जीबी रैम और 3,400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Honor 20i, जानें सभी स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब ब्रांड Honor जल्द अपनी Honor 20 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसके लिए कंपनी ने 21 मई को लंदन में एक इवेंट का आयोजन किया है। कंपनी ने लॉन्चिंग के लिए ऑफिशल मीडिया इनवाइट्स भेज दिए हैं। वहीं, इस सीरीज में Honor 20i स्मार्टफोन को चीन में पहले लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 20i के ऑफिशियल लॉन्च से पहले चीन की मार्केट में इस हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Honor 20i को चीन की ई-कॉमर्स साइट Vmall पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार Honor 20i के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट पेश किए जाएंगे। हालांकि, इनकी कीमत से अभी पर्दा नहीं उठा है।

Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.21-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट पेश किए जाएंगे। इसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज होगी।
honor-20i
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी होगी जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा।

बता दें कि Honor ने सोमवार को घोषणा की है कि कंपनी हॉनर 20 सीरीज़ से 21 मई को पर्दा उठाएगी। Honor 20i के अलावा लंदन में आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20A को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

सोर्स

The post 6जीबी रैम और 3,400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Honor 20i, जानें सभी स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-specifications-confirmed-by-pre-order/feed/ 0
21 मई को लंदन में लॉन्च होगी Honor 20 सीरीज, देखें इनकी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-series-launch-set-for-may-21-in-london-company-send-invite/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-series-launch-set-for-may-21-in-london-company-send-invite/#respond Tue, 16 Apr 2019 04:57:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29728 कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और वेबसाइट पर Honor 20 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी है।

The post 21 मई को लंदन में लॉन्च होगी Honor 20 सीरीज, देखें इनकी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 20 सीरीज के अंदर कंपनी 21 मई को अपने नए स्मार्टफोन्स को पेश करने वाली है। इस सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले हैंडसेट के लिए कंपनी ने लंदन में एक इवेंट का आयोजन किया है, जिसके लिए मीडिया इनवाइट भी शेयर किया जाने लगे हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और वेबसाइट पर Honor 20 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी है। इस सीरीज के अंदर कंपनी Honor 20i को लॉन्च कर सकती है, जिसे लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इस डिवाइस को चीन में 17 मई को लॉन्च किया जाना तय हुआ है। कंपनी द्वारा Honor 20i के टीजर से फोन की थोड़ी जानकारी मिली है।

Honor 20 सीरीज कंपनी द्वारा पहले लॉन्च की गई Honor 10 सीरीज की अपग्रेडेड सीरीज होगी। अपकमिंग नई सीरीज के अंदर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20i, Honor 20A, Honor 20C और Honor 20 Lite को लॉन्च कर सकती है।
image006
ऑनर 20 लाइट स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Honor 20 Lite को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो 415पीपीआई सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक ऑनर 20 लाइट को एंडरॉयड 9 पाई आधारित हुआवई ईएमयूआई पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

Honor 20 Lite को इस लीक में 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार Honor 20 Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करने वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ 17 अप्रैल को आएगा Honor 20i, जानें और क्या होंगे फीचर्स

लीक के अनुसार सेल्फी के लिए Honor 20 Lite एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा जो फोन की वॉटरड्रॉप नॉच में होगा। ऑनर 20 लाइट का कैमरा सेटअप एआई तकनीक से लैस होगा। लीक के मुताबिक Honor 20 Lite डुअल वाईफाई व ब्लूटूथ 4.2 से लैस होगा तथा फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया जाएगा। यह एक रियल डुअल सिम फोन होगा जो 4जी सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 लाइट, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक
Honor 20i की स्पेसिफिकेशन्स
Honor 20i को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.2-इंच डिसप्ले होगा, जिसकी स्क्रीन रेज्योलुशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा। फोन में 2.2 गीगार्हट्ज ऑक्ट-कोर किरिन 710 एसओसी हरोगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी और 6जीबी रैम का ऑप्शन के साथ ही 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज का ऑप्शन होगा। साथ ही फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,320एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर होगा।

The post 21 मई को लंदन में लॉन्च होगी Honor 20 सीरीज, देखें इनकी स्पेसिफिकेशन्स और क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20-series-launch-set-for-may-21-in-london-company-send-invite/feed/ 0
32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ 17 अप्रैल को आएगा Honor 20i, जानें और क्या होंगे फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-to-debut-on-april-17/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-to-debut-on-april-17/#respond Tue, 09 Apr 2019 05:40:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29473 Honor ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

The post 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ 17 अप्रैल को आएगा Honor 20i, जानें और क्या होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei की सब-ब्रांड कंपनी Honor को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिन्हें ऑनर 20 और ऑनर 20 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब Honor ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि हुई है।

वीबो पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार कंपनी 17 अप्रैल को चीन के बीजिंग शहर में ऑनर 20 आई नाम के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो में डिवाइस के कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। इस फोन में एआई के साथ 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट के दौरान कंपनी ऑनर मैजिकबुक 2019 को पेश करेगी जोकि पिछले साल पेश किए गए Honor MagicBook का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

honor-20i

हालांकि, वीबो पर 15 सेकंड के वीडियो में Honor 20i की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस टीजर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि कंपनी इसमें वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिसप्ले देगी। हाल ही में इस डिसप्ले वाले Honor HRY-TL00T / AL00T / AL00Ta को चीन की टेलीकॉम ऑथोरिटी टेना अप्रूवल मिला था। टेना की लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.2-इंच डिसप्ले होगा, जिसकी स्क्रीन रेज्योलुशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा।

फोन में 2.2 गीगार्हट्ज ऑक्ट-कोर किरिन 710 एसओसी हरोगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी और 6जीबी रैम का ऑप्शन के साथ ही 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज का ऑप्शन होगा। साथ ही फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,320एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर होगा।

उम्मीद की जा रही है कि Honor 20i स्मार्टफोन Honor 20 सीरीज में इस साल पेश किए जाने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस सीरीज में Honor 20 और Honor 20 Pro फ्लैगशिप फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ 17 अप्रैल को आएगा Honor 20i, जानें और क्या होंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-20i-smartphone-to-debut-on-april-17/feed/ 0