Honor 30 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 16 Apr 2020 05:12:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Kirin 710 SoC और 4GB रैम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Honor 9C, जल्द देगा दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9c-with-kirin-710-soc-4gb-ram-passes-through-geekbench-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9c-with-kirin-710-soc-4gb-ram-passes-through-geekbench-may-launch-soon/#respond Thu, 16 Apr 2020 05:12:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42976 फोन को बजट कैटगरी के अंदर पेश किया जा सकता है।

The post Kirin 710 SoC और 4GB रैम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Honor 9C, जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब-ब्रांड ने बुधवार को अपनी घरेलू मार्केट चीन में Honor 30 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने बजट कैटगरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Honor 9C के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, अब इस फोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

गीकबेंच पर Huawei AKA-L29 मॉडल नंबर वाले फोन को स्पॉट किया गया है, जिसे हाल ही में EEC वेबसाइट पर देखा गया था। इससे जानकारी मिली थी कि फोन को रशियन मार्केट में भी पेश किया जाएगा। वहीं, कहा जा रहा है कि Huawei AKA-L29/ Honor 9C होगा। वहीं, स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह डिवाइस Honor 9X के समान लग रहा है जो कि इंडिया में लॉन्च हो चुका है।
honor-9c

Mysmartprice पर इस गीकबेंच लिस्टिंग को देखा गया है। लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। Honor 9C में Kirin 710F SoC होगा। कंपनी अब तक इस SoC को Huawei और Honor डिवाइस में दे चुकी है। इसके अलावा गीकबेंच पर सामने आया है कि 4GB रैम होगी। हालांकि,
फोन की स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इतना ही नहीं गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस को सिंगल-कोर में 298 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1308 प्वाइंट मिले हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फोन में एंट्री-लेवल Kirin 710F प्रोसेसर होगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस की जानकारी ऑफिशियल तौर पर देगी।

बता दें कि Honor 30 सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ में Honor 30, Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि ये इस सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन नहीं हैं। कुछ समय पहले ही Honor 30S स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने Honor 30 को सिंगल फ्रंट कैमरा और Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन को डुअल पंच होल कैमरा के साथ पेश किया गया है।

Honor 30 Pro और 30 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

Honor 30 Pro और 30 Pro+ दोनों ही फोन में 6.57-इंच OLED डिसप्ले QHD+ रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वहीं, फोन में गोरिल्ला ग्लास की लेयर और 70-डिग्री सूपर कर्व्ड ऐज हैं। इसके अलावा दोनों फोन में फ्लैगशिप Kirin 990 5G चिपसेट Mali-G76 GPU दिया गया है। वहीं, फोन के Pro वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज व Pro+ वेरिएंट 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

The post Kirin 710 SoC और 4GB रैम के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Honor 9C, जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-9c-with-kirin-710-soc-4gb-ram-passes-through-geekbench-may-launch-soon/feed/ 0
90Hz डिसप्ले, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए HONOR 30 Pro और HONOR 30 Pro Plus https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-and-honor-30-pro-plus-lauch-in-china-4000mah-battery-50mp-camera-know-price-and-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-and-honor-30-pro-plus-lauch-in-china-4000mah-battery-50mp-camera-know-price-and-sale-detail/#respond Wed, 15 Apr 2020 10:52:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42945 फोन में दमदार कैमरा स्पेसिफिकेशन्स दी गई है।

The post 90Hz डिसप्ले, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए HONOR 30 Pro और HONOR 30 Pro Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 30 सीरीज़ के अंदर कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन्स को अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इस सीरीज़ में Honor 30, Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि ये इस सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन नहीं हैं। कुछ समय पहले ही Honor 30S स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने Honor 30 को सिंगल फ्रंट कैमरा और Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन को डुअल पंच होल कैमरा के साथ पेश किया गया है।

Honor 30 Pro और 30 Pro+ की कीमत और उपलब्धता

Honor 30 Pro को कंपनी ने एक रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट को RMB 3,999 (लगभग 43,300 रुपए) और 8GB + 256GB वेरिएंट RMB 4,399 (लगभग 47,600 रुपए) में पेश किया गया है। वहीं, Honor 30 Pro+ के 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज की कीमत CNY 4999 (लगभग 54,000 रुपए) और 12GB रैम व 256GB की इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5499 (लगभग 60000 रुपए) है।
honor-30-series-launch
दोनों फोन्स के सभी मोडल्स चीन में आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं, 21 अप्रैल से सेल किए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इन डिवाइस के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में यह फोन इंडिया में आ सकते हैं।

Honor 30 Pro और 30 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

Honor 30 Pro और 30 Pro+ दोनों ही फोन में 6.57-इंच OLED डिसप्ले QHD+ रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वहीं, फोन में गोरिल्ला ग्लास की लेयर और 70-डिग्री सूपर कर्व्ड ऐज हैं। इसके अलावा दोनों फोन में फ्लैगशिप Kirin 990 5G चिपसेट Mali-G76 GPU दिया गया है। वहीं, फोन के Pro वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज व Pro+ वेरिएंट 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
honor-30-pro-plus
फोटोग्राफी के लिए Honor 30 Pro में 40MP कैमरा सोनी IMX600 सेंसर f/1.8 अपर्चर, 16MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर, 8MP पेरीस्कोप टेलीफोट कैमरा f/3.4 अपर्चर है। इसके अलावा कैमरा में OIS, 5x ऑप्टिकल जूम, 10x हाइब्रिड जूम 50x डिजिटल जूम जैसे फीचर्स हैं। वहीं, Honor 30 Pro+ में 50MP अल्ट्राविजन सोनी IMX700 RYYB 1.22μm सेंसर f/1.9 अपर्चर के साथ अपर्चर के साथ है। इसके अलावा फोन में 16MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर, 8MP पेरीस्कोप टेलीफोट कैमरा f/3.4 अपर्चर है।

इसके अलावा फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP + 8MP सुपर वाइड एंगल कैमरा सेटअप है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी 40W फास्ट चार्जिंग और 27W फास्ट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड Magic UI 3.1.0 पर कार्य करते हैं।

The post 90Hz डिसप्ले, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए HONOR 30 Pro और HONOR 30 Pro Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-and-honor-30-pro-plus-lauch-in-china-4000mah-battery-50mp-camera-know-price-and-sale-detail/feed/ 0
लॉन्च से पहले TENAA पर सामने आई Honor 30 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स, जानें सभी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-full-specifications-leaked-on-tenaa-before-15-april-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-full-specifications-leaked-on-tenaa-before-15-april-launch/#comments Tue, 07 Apr 2020 04:17:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42582 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

The post लॉन्च से पहले TENAA पर सामने आई Honor 30 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स, जानें सभी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 30 सीरीज के स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ऑनर 30 और ऑनर 30 प्रो को लॉन्च करेगी। हुआवई के सब-ब्रैंड ऑनर के इन नए डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले लीक सामने आ रही है। वहीं, इस कड़ी में टेना पर ऑनर 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

चीन की माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट टेना पर से पहले फोन मॉडल नंबर EGB-AN00 के साथ Bluetooth SIG, 3C और Geekbench पर स्पॉट हो चुका है। वहीं, अब टेना पर फोन के दो नेटवर्क वेरिएं EBG-AN10 और EBG-TN00 को स्पॉट किया गया है।

Honor 30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
टेना लिस्टिंग के अनुसार Honor 30 Pro में 6.57-इंच ओएलईडी डिसप्ले दिया जाएगा जो कि फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

हैंडसेंट में कुळ पांच कैमरा होंगे, जिसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी शामिल होगा। टेना पर EBG-AN00 / AN10 के अनुसार डिवाइस में 40-मेगापिक्सल लेंस क्वाड कैमरा सिस्टम होगा। हालांकि, EBG-TN00 फोन में 50-मेगापिक्सल लेंस क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

इसके अलावा फोन में Kirin 990 5G SoC प्रोसेसर होगा। इतना ही नहीं Honor 30 Pro में 8 GB और 12 GB रैम एडिशन के साथ 128 GB और 256 GB स्टोरेज हो सकती है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 OS पर कार्य करेगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए Honor 30 Pro में 3,900mAh की बैटरी होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें Honor 30 की कैमरा डिटेल्स की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार Honor 30 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में सबसे उपर मौजूद कैमरा सेंसर भी गोल की बजाय चौकोर आकार में दिया गया है। सेंसर डिटेल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा। ऑनर 30 के रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है।
honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-0n-15-april
सामने आई फोटो में फोन का कलर सिल्वर पर्पल शेड में दिखाया गया था। बता दें कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किरीन 990 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

सोर्स: 1, 2, 3

The post लॉन्च से पहले TENAA पर सामने आई Honor 30 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स, जानें सभी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-pro-full-specifications-leaked-on-tenaa-before-15-april-launch/feed/ 1
50MP Sony IMX700 सेंसर के साथ लॉन्च होगा Honor 30, फोटो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-on-15-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-on-15-april/#comments Fri, 03 Apr 2020 06:33:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42488 यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा।

The post 50MP Sony IMX700 सेंसर के साथ लॉन्च होगा Honor 30, फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इसी हफ्ते टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप फोन Honor 30s लॉन्च किया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन को पेश करने के बाद ऑनर अब इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए दो और नए फोन Honor 30 और Honor 30 Pro लाने को तैयार है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी आने वाली 15 अप्रैल को ये दोनों फोन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर देगी। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक ऑनर 30 और 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में Honor 30 से जुड़ी अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Honor 30 से जुड़ी यह जानकारी जीएसएम एरिना वेबसाइट द्वारा दी गई है। वेबसाइट ने ऑनर 30 की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन 50 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोटो को देखकर पता चला है कि Honor 30 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह कैमर सेटअप स्क्वायर शेप का होगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं स्थित है। इस कैमरा सेटअप में तीन सेंसर जहां बाईं ओर ​वर्टिकल शेप में ​लगे हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश लाईट दाईं और स्थित है। फ्लैश के उपर लेंस की डिटेल अंकित है।

honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-0n-15-april

Honor 30 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में सबसे उपर मौजूद कैमरा सेंसर भी गोल की बजाय चौकोर आकार में दिया गया है। सेंसर डिटेल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा। ऑनर 30 के रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है। फोटो में फोन का कलर सिल्वर पर्पल शेड में दिखाया गया है। बता दें कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किरीन 990 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

HONOR 30S

Honor 30S को कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ IPS डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और स्क्रीन ब्राइटनेस 450 nits है। इतना ही नहीं फोन का हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में किरिन 820 5G चिपसेट दिया गया है जो चार एआरएम-कॉर्टेक्स ए 55 कोर के साथ आठ कोर आर्किटेक्चर क्लॉक स्पीड 1.84GHz के साथ चार एआरएम-ए 76 कोर से पैक है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज और 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में मैजिक UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-On-15-april

फोन के 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा है, जिसमें f / 1.8 अपर्चर है यह डिफ़ॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सेल इमेज का आउटपुट देता है। 8-मेगापिक्सल ऑप्टिकल ज़ूम लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट करता है। वहीं, 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस लैडस्कैप बिल्डिंग के लिए दिया गया है, जबकि 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस छोटे ऑबजेक्ट के लिए दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी 40W वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

The post 50MP Sony IMX700 सेंसर के साथ लॉन्च होगा Honor 30, फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-with-50-megapixel-sony-imx700-quad-rear-camera-to-launch-on-15-april/feed/ 1
5G सपोर्ट के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे Honor 30 और 30 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-honor-30-pro-to-debut-on-april-15-with-5g-connectivity-quad-camera-and-flagship-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-honor-30-pro-to-debut-on-april-15-with-5g-connectivity-quad-camera-and-flagship-specification/#respond Thu, 02 Apr 2020 11:23:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42468 Honor इन फोन्स में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है।

The post 5G सपोर्ट के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे Honor 30 और 30 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने मंगलवार को ही Honor 30 सीरीज के स्मार्टफोन Honor 30s को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के अंदर दो नए स्मार्टफोन्स को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के अंदर Honor 30 और 30 Pro को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

इतना ही नहीं Honor आने वाली 9 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन Honor Play 4T भी लॉन्च करेगी। एक के बाद एक फोन पेश कर कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है। वहीं, अगर बात करें Honor 30 और 30 Pro की तो कंपनी इन दोनों ही फोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश करेगी।

Honor 30 और 30 Pro के लॉन्च डेट के बारे में जानकारी कंपनी के आधिकारिक तौर पर अपने Weibo अकाउंट से दी है। कंपनी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर Li Xian के साथ पोस्टर जारी किया गया है। इसमें इसके लॉन्च की तारीख बताई गई है।
screenshot-2020-04-02-at-4-27-24-pm
हालांकि, फोन के डिजाइन को पोस्टर में रिवील नहीं किया गया है। लेकिन फोन का कलर सिल्वर पर्पल कलर शेड में दिखाई दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी दोनों स्मार्टफोन को Kirin 990 5G के साथ लॉन्च कर सकती है। लेकिन, पक्की जानकारी के लिए हमें लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।

हैंडसेट ओपन-सोर्स एंडरॉयड 10-आधारित ईएमयूआई 10 पर काम करेंगे। वहीं, फोन्स में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप, बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स होंगे। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही इन सब फीचर्स की पुष्टी हो पाएगी।

Honor Play 4T

9 अप्रैल को लॉन्च होने वाले ऑनर प्ले 4टी की ही बात करें तो एक ताजा लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन 6.3 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो यह फोन हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसी तरह Honor Play 4T में पावर बैकअप के लिए 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

The post 5G सपोर्ट के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे Honor 30 और 30 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-30-honor-30-pro-to-debut-on-april-15-with-5g-connectivity-quad-camera-and-flagship-specification/feed/ 0