The post 40MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी और 5G के साथ आया Honor 30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Huawei ने कुछ समय पहले अपनी तीन नए स्मार्टफोन Huawei P40, Huawei P40 Pro और Huawei P40 Pro+ को पेश किया था। वहीं, अब Huawei के सब-ब्रांड Honor की ओर से Honor 30 सीरीज को पेश किया गया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Pro+. को लॉन्च किया है। फिलहाल इस पोस्ट में हम आपको Honor 30 के बारे में सभी जानकारी देंगे।
कीमत और उपलब्धता
बता दें कि फिलहाल Honor 30 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिर्फ चाइनीज मार्केट में पेश किया है। वहीं, अगर बात करें फोन की कीमत की तो डिवाइस के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 32,000 रुपए), 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 (लगभग 34000 रुपए) और टॉप-एंड वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत CNY 3499 (लगभग 37000 रुपए) है।

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Honor 30 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच ओएलईडी डिसप्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। वहीं, इस स्मार्टफोन को 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट हैं।
इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (IMX600) 50x टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल-कैमरा, 8-मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो (OIS सोपोर्ट), और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन Magic UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई ङै जो कि 40W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी को लेकर Honor का दावा है कि स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
Honor 30S
बता दें कुछ समय पहले ही कंपनी ने Honor 30S को लॉन्च किया था। Honor 30S को कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ IPS डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और स्क्रीन ब्राइटनेस 450 nits है। इतना ही नहीं फोन का हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में किरिन 820 5G चिपसेट दिया गया है जो चार एआरएम-कॉर्टेक्स ए 55 कोर के साथ आठ कोर आर्किटेक्चर क्लॉक स्पीड 1.84GHz के साथ चार एआरएम-ए 76 कोर से पैक है।
फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज और 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में मैजिक UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी 40W वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
The post 40MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी और 5G के साथ आया Honor 30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले TENAA पर सामने आई Honor 30 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स, जानें सभी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Honor 30 सीरीज के स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ऑनर 30 और ऑनर 30 प्रो को लॉन्च करेगी। हुआवई के सब-ब्रैंड ऑनर के इन नए डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले लीक सामने आ रही है। वहीं, इस कड़ी में टेना पर ऑनर 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।
चीन की माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट टेना पर से पहले फोन मॉडल नंबर EGB-AN00 के साथ Bluetooth SIG, 3C और Geekbench पर स्पॉट हो चुका है। वहीं, अब टेना पर फोन के दो नेटवर्क वेरिएं EBG-AN10 और EBG-TN00 को स्पॉट किया गया है।
Honor 30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
टेना लिस्टिंग के अनुसार Honor 30 Pro में 6.57-इंच ओएलईडी डिसप्ले दिया जाएगा जो कि फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
हैंडसेंट में कुळ पांच कैमरा होंगे, जिसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी शामिल होगा। टेना पर EBG-AN00 / AN10 के अनुसार डिवाइस में 40-मेगापिक्सल लेंस क्वाड कैमरा सिस्टम होगा। हालांकि, EBG-TN00 फोन में 50-मेगापिक्सल लेंस क्वाड कैमरा सेटअप होगा।
इसके अलावा फोन में Kirin 990 5G SoC प्रोसेसर होगा। इतना ही नहीं Honor 30 Pro में 8 GB और 12 GB रैम एडिशन के साथ 128 GB और 256 GB स्टोरेज हो सकती है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 OS पर कार्य करेगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए Honor 30 Pro में 3,900mAh की बैटरी होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें Honor 30 की कैमरा डिटेल्स की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार Honor 30 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में सबसे उपर मौजूद कैमरा सेंसर भी गोल की बजाय चौकोर आकार में दिया गया है। सेंसर डिटेल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा। ऑनर 30 के रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है।

सामने आई फोटो में फोन का कलर सिल्वर पर्पल शेड में दिखाया गया था। बता दें कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किरीन 990 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
The post लॉन्च से पहले TENAA पर सामने आई Honor 30 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स, जानें सभी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP Sony IMX700 सेंसर के साथ लॉन्च होगा Honor 30, फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इसी हफ्ते टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप फोन Honor 30s लॉन्च किया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन को पेश करने के बाद ऑनर अब इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए दो और नए फोन Honor 30 और Honor 30 Pro लाने को तैयार है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी आने वाली 15 अप्रैल को ये दोनों फोन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर देगी। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक ऑनर 30 और 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में Honor 30 से जुड़ी अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।
Honor 30 से जुड़ी यह जानकारी जीएसएम एरिना वेबसाइट द्वारा दी गई है। वेबसाइट ने ऑनर 30 की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन 50 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोटो को देखकर पता चला है कि Honor 30 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह कैमर सेटअप स्क्वायर शेप का होगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं स्थित है। इस कैमरा सेटअप में तीन सेंसर जहां बाईं ओर वर्टिकल शेप में लगे हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश लाईट दाईं और स्थित है। फ्लैश के उपर लेंस की डिटेल अंकित है।

Honor 30 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में सबसे उपर मौजूद कैमरा सेंसर भी गोल की बजाय चौकोर आकार में दिया गया है। सेंसर डिटेल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा Octa PD फीचर भी सपोर्ट करेगा। ऑनर 30 के रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है। फोटो में फोन का कलर सिल्वर पर्पल शेड में दिखाया गया है। बता दें कि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किरीन 990 5जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
HONOR 30S
Honor 30S को कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ IPS डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल और स्क्रीन ब्राइटनेस 450 nits है। इतना ही नहीं फोन का हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में किरिन 820 5G चिपसेट दिया गया है जो चार एआरएम-कॉर्टेक्स ए 55 कोर के साथ आठ कोर आर्किटेक्चर क्लॉक स्पीड 1.84GHz के साथ चार एआरएम-ए 76 कोर से पैक है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज और 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में मैजिक UI 3.1.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है।

फोन के 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा है, जिसमें f / 1.8 अपर्चर है यह डिफ़ॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सेल इमेज का आउटपुट देता है। 8-मेगापिक्सल ऑप्टिकल ज़ूम लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट करता है। वहीं, 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस लैडस्कैप बिल्डिंग के लिए दिया गया है, जबकि 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस छोटे ऑबजेक्ट के लिए दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी 40W वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
The post 50MP Sony IMX700 सेंसर के साथ लॉन्च होगा Honor 30, फोटो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5G सपोर्ट के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे Honor 30 और 30 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने मंगलवार को ही Honor 30 सीरीज के स्मार्टफोन Honor 30s को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के अंदर दो नए स्मार्टफोन्स को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के अंदर Honor 30 और 30 Pro को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
इतना ही नहीं Honor आने वाली 9 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन Honor Play 4T भी लॉन्च करेगी। एक के बाद एक फोन पेश कर कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है। वहीं, अगर बात करें Honor 30 और 30 Pro की तो कंपनी इन दोनों ही फोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश करेगी।
Honor 30 और 30 Pro के लॉन्च डेट के बारे में जानकारी कंपनी के आधिकारिक तौर पर अपने Weibo अकाउंट से दी है। कंपनी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर Li Xian के साथ पोस्टर जारी किया गया है। इसमें इसके लॉन्च की तारीख बताई गई है।

हालांकि, फोन के डिजाइन को पोस्टर में रिवील नहीं किया गया है। लेकिन फोन का कलर सिल्वर पर्पल कलर शेड में दिखाई दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी दोनों स्मार्टफोन को Kirin 990 5G के साथ लॉन्च कर सकती है। लेकिन, पक्की जानकारी के लिए हमें लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।
हैंडसेट ओपन-सोर्स एंडरॉयड 10-आधारित ईएमयूआई 10 पर काम करेंगे। वहीं, फोन्स में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप, बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स होंगे। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही इन सब फीचर्स की पुष्टी हो पाएगी।
Honor Play 4T
9 अप्रैल को लॉन्च होने वाले ऑनर प्ले 4टी की ही बात करें तो एक ताजा लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन 6.3 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। लीक की मानें तो यह फोन हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा तथा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसी तरह Honor Play 4T में पावर बैकअप के लिए 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।
The post 5G सपोर्ट के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे Honor 30 और 30 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>