Honor 50 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 27 Oct 2021 07:42:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Honor 50 और Honor 50 Lite स्मार्टफोन Google Mobile Services के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-and-honor-50-lite-smartphones-launched-with-google-mobile-services/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-and-honor-50-lite-smartphones-launched-with-google-mobile-services/#respond Wed, 27 Oct 2021 07:42:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69443 Honor 50 स्मार्टफोन को कंपनी ने 120Hz OLED डिस्प्ले, 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया है।

The post Honor 50 और Honor 50 Lite स्मार्टफोन Google Mobile Services के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 50 और Honor 50 Lite स्मार्टफोन को कंपनी ने आखिरकार ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले ऑनर ने जून में इन स्मार्टफोन को चीन और पिछले हफ्ते मलेशिया में लॉन्च किया था। Honor 50 Lite स्मार्टफोन Honor 50 का सस्ता वर्जन है। Honor 50 स्मार्टफोन को कंपनी ने 120Hz OLED डिस्प्ले, 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 OS पर आधारित MagicUI 4.0, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। यहां हम आपको ऑनर के दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Honor 50 और Honor 50 Lite की कीमत

Honor 50 स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 529 यूरो (करीब 46,100 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट को 599 यूरो (करीब 52,200 रुपये) की कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन के यूरोपियन मार्केट में प्रीऑर्डर 27 अक्टूबर से 3 तीन नवंबर तक होंगे और 4 नवंबर से सेल शुरू होगी। प्रीऑर्ड करने वाले ग्राहकों को Honor Earbuds 2 Lite फ्री दिए जाएंगे। HONOR 50 Lite स्मार्टफोन के 6GB+128GB वेरिएंट को 299 यूरो (करीब 26,100 रुपये) की कीमत में पेश किया है। इसकी बिक्री 18 नवंबर से शुरू होगी।

Honor 50 स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 स्मार्टफोन में 6.57-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 2340 X 1080 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,300mAh की बैटरी और 66W SuperCharge फास्ट चार्जिंग दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित MagicUI 4.2 पर रन करता है।

ऑनर 50 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ Adreno 642L GPU पर काम करता है। यह 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Honor 50 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 108MP (f/1.9) प्राइमरी कैमरा, 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ और 2MP (f/2.4) मैक्रो कैमरा के साथ पेश किया गया है।

Honor 50 Lite specifications

Honor 50 Lite स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2376 X 1080 पिक्सल है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP (f/1.9 aperture) का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 4,300mAh की बैटरी और 66W SuperCharge फास्ट चार्ज दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP प्राइमरी कैमरा, Dimensity 1200 SoC के साथ होगा लॉन्च

Honor 50 Lite स्मार्टफोन को Snapdragon 662 SoC के साथ पेश किया गया है। यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। कनेक्टिवटी की बात करें तो 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन Dimensity 920 5G चिपसेट, 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Honor 50 और Honor 50 Lite स्मार्टफोन Google Mobile Services के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-and-honor-50-lite-smartphones-launched-with-google-mobile-services/feed/ 0
Honor 50 स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC और Google Mobile Services के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-smartphone-launched-with-snapdragon-778g-soc-and-google-mobile-services/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-smartphone-launched-with-snapdragon-778g-soc-and-google-mobile-services/#respond Tue, 19 Oct 2021 13:02:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68974 Honor 50 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

The post Honor 50 स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC और Google Mobile Services के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 50 स्मार्टफोन ऑफिशियली मलेशिया में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफ़ोन के प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। ऑनर का यह स्मार्टफ़ोन Google Mobile Services (GMS) के साथ पेश किया गया है। यानी ऑनर के इस स्मार्टफोन में Google Play Store का सपोर्ट मिलेगा। ऑनर का यह स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Honor 50 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Honor 50 : कीमत

Honor 50 स्मार्टफोन को मलेशिया में 1,999 RM (करीब 36,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी Honor Earbuds 2 Lite ट्रू वायरलैस ईयरबड्स ऑफर कर रही है। फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि ऑनर का यह फ़ोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Honor 50 series

Honor 50 : स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। ऑनर का यह फोन 6.57-इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। ऑनर के इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन full HD+, आस्पैक्ट रेश्यो 21: होगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में पंच होल दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO K9s की लॉन्चिंग से पहले डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

Honor 50 स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन के रियर पैनल में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का वाइड एंगल और 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में LED फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। Honor 50 का यह फोन Magic UI 4.2 पर रन करता है। Honor 50 स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी दी है जो 66W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 दिया गया है। यह फोन Honor Code, Midnight Black, Emerald Green और Frost Crystal कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : जासूसी और डाटा सिक्योरिटी के लिए देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन की जांच करेगी सरकार

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Honor 50 स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC और Google Mobile Services के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-smartphone-launched-with-snapdragon-778g-soc-and-google-mobile-services/feed/ 0
Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-pro-honor-50-honor-50-se-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-pro-honor-50-honor-50-se-launched-check-price-and-specifications/#respond Thu, 17 Jun 2021 08:37:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61046 Honor 50 series सीरीज के तीन स्मार्टफोन Honor 50, Honor 50 Pro और Honor 50 SE लॉन्च किए हैं। ऑनर के तीनों स्मार्टफोन को कंपनी ने GMS (Googe Mobile Services) सपोर्ट के साथ पेश किया है।

The post Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor 50 series सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल लॉन्च की गई Honor 40 सीरीज का सक्सेसर है। ऑनर ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Honor 50, Honor 50 Pro और Honor 50 SE लॉन्च किए हैं। ऑनर के तीनों स्मार्टफोन को कंपनी ने GMS (Googe Mobile Services) सपोर्ट के साथ पेश किया है यानी इस फोन में यूजर्स Google Play Store से ऐप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं। Honor 50 Pro इस सीरीज का हाई-एंड स्मार्टफोन है जिसके कंपनी ने OLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 778G SoC, डुअल फ्रंट कैमरा और दमदार 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Honor 50 स्मार्टफोन को भी इसी तरह की स्पेसिफिकेशन्स के साथ 66W और सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। Honor 50 SE इस सीरीज का अफोर्डेबल फ़ोन है जिसके कंपनी ने MediaTek Dimensity 900, LTPS LCD डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ पेश किया है।

Honor 50 SE, Honor 50 और Honor 50 Pro कीमत

  • Honor 50 SE स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का 8GB/128GB मॉडल 2,399 RMB (करीब 27,500 रुपये) की कीमत और 8GB/256GB मॉडल को 2,699 RMB (करीब 30,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ऑनर का यह फोन 2 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Honor 50 स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन मॉडल में पेश किया है। इस फोन का 8GB/128GB मॉडल 2,699 RMB (क़रीब 30,900 रुपये) और 8GB/256GB मॉडल को 2,999 RMB (करीब 34,700 रुपये) और 12GB/256GB मॉडल को 3,399 RMB (करीब 39,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है।
  • Honor 50 Pro स्मार्टफोन का 8GB/ 256GB मॉडल 3,699 RMB (करीब 42,400 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB/256GB मॉडल को 3,999 RMB (करीब 45,900 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। Honor 50 और Honor 50 Pro स्मार्टफोन चीन के ऑर्डर शुरु हो गए हैं। इनकी बिक्री 25 जून से होनी है।

Honor 50 Pro

Honor 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 Pro स्मार्टफोन में 6.72-इंच FHD+ OLED कर्व डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। ऑनर का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ Adreno 642L GPU, 12GB तक RAM, और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टम स्किन पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Airtel यूजर्स के लिए लेकर आया 456 रुपये प्लान, दो महीने तक बिना डेली लिमिट डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

honor-50-pro

Honor 50 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) का है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ और 2MP (f/2.4) का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें 32MP प्राइमरी फ्रंट कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 163.46 × 74.66× 8.05mm और भार 187 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C दिया गया है।

Honor 50 स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 स्मार्टफोन को 6.57-इंच FHD+ OLED कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। ऑनर का यह स्मार्टफोन भी Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ Adreno 642L GPU, 12GB तक RAM, और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 11-पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। इस फोन में थोड़ी बड़ी 4,300mAh बैटरी और 66W सुपरचार्जर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

honor-50

Honor 50 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ और 2MP (f/2.4) का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है जो 32MP है। फोन के साइज की बात करें तो 159.96 × 73.76× 7.78mm और भार 175 ग्राम है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C दिया गया है।

Honor 50 SE स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 SE स्मार्टफोन में 6.78-इंच का FHD+ LTPS LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ Mali-G68 MC4 GPU, 8GB तक RAM, और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी और 66W SuperCharge फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

honor-50-se

Honor 50 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP (f/2.4) मैक्रो कैमरा दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का साइज 164.73 × 75.63×8mm और भार 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया है।

The post Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-50-pro-honor-50-honor-50-se-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-honor-50-se-honor-50-and-honor-50-pro-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-honor-50-se-honor-50-and-honor-50-pro-specifications-revealed/#respond Sat, 12 Jun 2021 06:00:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60729 Honor होम मार्केट चीन में 16 जून को अपकमिंग Honor 50 series को लॉन्च करने वाला है। 91mobiles के पास ऑनर के तीनों स्मार्टफोन के बारे एक्सक्लूसिव जानकारी है। टिपस्टर इशान अग्रवाल ने अपकमिंग Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफ़िकेशन शेयर की है।

The post Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor होम मार्केट चीन में 16 जून को अपकमिंग Honor 50 series को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि Honor 50 सीरीज के स्मार्टफोन Qualcomm चिपसेट और Google सर्विस के साथ पेश किए जा सकते हैं। रूमर्स की माने तो कंपनी Honor 50-series के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। 91mobiles के पास ऑनर के तीनों स्मार्टफोन के बारे एक्सक्लूसिव जानकारी है। टिपस्टर इशान अग्रवाल ने अपकमिंग Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफ़िकेशन शेयर की है। यहां हम आपको ऑनर के लॉन्च इवेंट से पहले तीनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Honor 50 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 SE को लेकर इससे पहले कोई जिक्र नहीं हुआ था। इशान अग्रवाल ने इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है, जो काफी पॉपुलर टिपस्टर हैं। Honor 50 SE स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन 6.78 इंच का LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Honor 50 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 100MP, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। ऑनर के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 164.73 x 75.63 x 8mm और वजन 191 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़ी तैयार, कम कीमत में लॉन्च कर सकता हा सस्ता 5G फोन नोकिया XR 20

honor_50

Honor 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 स्मार्टफोन इस सीरीज के प्रीमियम फोन Honor 50 Pro का टोन डाउन वेरिएंट है।इशान अग्रवाल के मुताबिक, यह फोन Snapdragon 778G प्रोसेसर, 6.57 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Honor 50 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 159.96mm × 73.76mm × 7.78mm और भार 175 ग्राम है।  यह भी पढ़ें : Realme 9 सीरीज के रेंडर आए सामने, पंच होल डिस्प्ले, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 64MP के साथ हो सकता है लॉन्च

Honor 50

Honor 50 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

Honor 50 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह Snapdragon 778G 5G के चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए जा सकते हैं। Honor 50 Pro स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का शूटर दिया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है। इस फोन में 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,000mAh बैटरी दिया जा सकता है। Honor 50 Pro स्मार्टफोन सिर्फ 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 163.46mm × 74.66mm × 8.05mm और वजन 187 ग्राम है। हमारा मानना है कि इशान अग्रवाल ने Honor 50 series की जो स्पेसिफिकेशन्स रिवील की हैं वे काफी सटीक हैं, कुछ दिनों में ब्रांड इसकी पुष्टी करेगा।

The post Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-honor-50-se-honor-50-and-honor-50-pro-specifications-revealed/feed/ 0