Honor 6C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Apr 2017 11:11:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आॅनर 6सी हुआ लॉन्च, जानें इस बजट फोन के स्मार्ट फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-6c-launched-in-hindi/ Thu, 06 Apr 2017 11:11:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6507 हुवावे के ही ब्रांड आॅनर ने अपनी बजट श्रेणी में एक और स्मार्टफोन आॅनर 6सी पेश किया है। इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,800 रुपये रखी गई है।

The post आॅनर 6सी हुआ लॉन्च, जानें इस बजट फोन के स्मार्ट फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुवावे के ही ब्रांड आॅनर ने अपनी बजट श्रेणी में एक और स्मार्टफोन आॅनर 6सी पेश किया है। कंपनी की ओर से इस फोन की ब्रिकी यूरोप से शुरू की गई है जो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। आॅनर की ओर से इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,800 रुपये रखी गई है।

16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ ही 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस होगा लेईको ले मैक्स3

आॅनर 6सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह स्मार्टफोन मेटल बॉडी के साथ 5-इंच की एचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है।

honor-6c

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

6,600एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का नया टैब, खुबियां जानकर रह जाएंगे दंग

आॅनर 6सी में 4जी वोएलटीई के साथ ही डुअल सिम सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल यह फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर ह्यू कलर में पेश किया गया है जो समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में सेल के लिए लिस्ट होगा।

The post आॅनर 6सी हुआ लॉन्च, जानें इस बजट फोन के स्मार्ट फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>